Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के समदा गाँव में बिजली खंभे में लगा तार अज्ञात चोर द्वारा काट लिए जाने से किसान परेशान खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के समदा गांव से जहां नहर होते हुए दान चकला गांव जाने वाली सड़क मार्ग के बहियार में विगत कई महीनों पहले अज्ञात चोर द्वारा बिजली तार की चोरी कर लेने का मामला सामने आ रहा है जिससे किसानों को अपने खेतों में लगे फसल की सिंचाई करने में काफी दिक्कत हो रही है। इसको लेकर यहां के लोगों का कहना है की फसल सिंचाई के लिए बिजली की व्यवस्था करवाई गई थी मगर बिजली खंभे में लगा तार अज्ञात चोर द्वारा काट लिया गया है जिससे सिंचाई व्यवस्था अब तक ठप्प है जिसको लेकर बिजली विभाग द्वारा अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे लोगों को फसल सिंचाई करने में भारी परेशानी होती है।
मिथिलेश कुमार
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के समदा गाँव में बिजली खंभे में लगा तार अज्ञात चोर द्वारा काट लिए जाने से किसान परेशान खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के समदा गांव से जहां नहर होते हुए दान चकला गांव जाने वाली सड़क मार्ग के बहियार में विगत कई महीनों पहले अज्ञात चोर द्वारा बिजली तार की चोरी कर लेने का मामला सामने आ रहा है जिससे किसानों को अपने खेतों में लगे फसल की सिंचाई करने में काफी दिक्कत हो रही है। इसको लेकर यहां के लोगों का कहना है की फसल सिंचाई के लिए बिजली की व्यवस्था करवाई गई थी मगर बिजली खंभे में लगा तार अज्ञात चोर द्वारा काट लिया गया है जिससे सिंचाई व्यवस्था अब तक ठप्प है जिसको लेकर बिजली विभाग द्वारा अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे लोगों को फसल सिंचाई करने में भारी परेशानी होती है।
More news from Saharsa and nearby areas
- सहरसा से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना में एक इट-भट्ठा मालिक पर मजदूर की पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर महिला को गोली मार दी गई। इस पूरे मामले ने इलामामला सहरसा सदर थाना क्षेत्र का है, जहां 29 मार्च 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक इट-भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर के परिवार के साथ गंभीर अत्याचार किया गया है। आरोप है कि भट्ठा मालिक मोहम्मद ओवैसी करनी उर्फ चुन्नू मुखिया लगातार मजदूर की पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नज़र रखता था और जबरन अशोभनीय हरकत करने की कोशिश करता था। बताया जा रहा है कि जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। साक्ष्य जुटाए गए और ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ भट्ठा के मुंशी अमित कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने भट्ठा परिसर से 7 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह पहली घटना नहीं थी—आरोपी पहले भी भट्ठा पर काम करने वाली महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी और दुर्व्यवहार करता रहा है।के में सनसनी फैला दी है।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।1
- Post by Ayush Kumar1
- नौहट्टा कहावत है कि "हौसलों में उड़ान हो, तो आसमान भी छोटा पड़ता है।" इसे सच कर दिखाया है सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत दिबरा गांव के उभरते सितारे मोहम्मद एहसान ने। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी 10वीं के नतीजों में एहसान ने 474 अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे सहरसा जिले में 5वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर दिबरा गांव में उत्साह और गर्व का माहौल है। इस खुशी के मौके पर प्रख्यात समाजसेवी नैयार इकबाल के नेतृत्व में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला टॉपर मोहम्मद एहसान सहित कुल 9 मेधावी छात्रों को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया। समाजसेवी नैयार इकबाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। 1
- Bhai ke liye ek bahut khubsurat line1
- Post by HTk Today1
- Post by Press mankhush kumar1
- नौहट्टा प्रखंड के दिबरा गांव से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां गांव के लाल मोहम्मद अहसान ने बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 474 अंक हासिल कर सहरसा जिला में 5वां स्थान प्राप्त किया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गांव और प्रखंड में खुशी का माहौल है और लोग इस होनहार छात्र की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस खास मौके पर समाजसेवी नैयार इकबाल के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला टॉपर मोहम्मद अहसान सहित कुल 9 छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और उनकी इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे गांव और प्रखंड के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छोटे से गांव से निकलकर बड़ी सफलता हासिल करने वाले ये छात्र आज समाज के लिए मिसाल बन गए हैं।1
- सहरसा जिला के नौहट्टा प्रखंड मे मोहनपुर से दिबरा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पुल के निर्माण में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिस पुल को इलाके की लाइफलाइन बनना था, ठेकेदार और विभाग की मिलीभगत से वह अब भ्रष्टाचार का जीता-जागता नमूना बनता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुल बनाने में कंक्रीट और सीमेंट से ज्यादा 'मिट्टी' का इस्तेमाल किया जा रहा है। बालू की जगह मिट्टी का प्रयोग निर्माण स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मसाले में सीमेंट की मात्रा न के बराबर है। पत्थर और बालू के नाम पर घटिया दर्जे का 'मटेरियल' और भारी मात्रा में मिट्टी मिलाई जा रही है। देखने में यह पुल लग रहा है, लेकिन असल में यह बालू और मिट्टी का महल है। पहली बारिश की एक ही लहर में इस पुल का ताश के पत्तों की तरह ढहना तय है कंक्रीट के घोल में निर्धारित अनुपात के बजाय मिट्टी युक्त बालू का उपयोग। निर्माण के समय विभागीय इंजीनियर का मौके से नदारद रहना। यह पुल भारी वाहनों के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन घटिया मटेरियल इसकी उम्र और मजबूती पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग पुल की बदहाली को देख मोहनपुर और दिबरा के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही जिला प्रशासन और संबंधित विभाग ने इस पर संज्ञान नहीं लिया, तो वे काम रोककर उग्र प्रदर्शन करेंगे। जनता के टैक्स के पैसे से बन रहा यह पुल विकास के नाम पर 'विनाश' की नींव रख रहा है।1
- Post by Shit Kumar Shit kumar1