72 घंटे में खुलासा! 5 करोड़ के जेवर के साथ 4 लुटेरे गिरफ्तार | मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मीरजापुर। छत्तीसगढ़ में हुए दिनदहाड़े ज्वेलरी लूटकांड का मीरजापुर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के जेवर और ₹1,46,000 नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि 17 फरवरी को बिलासपुर जनपद के सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साझा किए गए इनपुट के आधार पर मीरजापुर पुलिस की टीम सक्रिय हुई। एसओजी, सर्विलांस टीम, थाना अरोड़ा और अदलहाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहे दो अन्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3.30 किलोग्राम से अधिक पीली धातु के जेवर बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा ₹1,46,000 नकद भी बरामद किया गया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। आरोपियों के अन्य आपराधिक कनेक्शन और नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि मीरजापुर पुलिस में तैनात दो महिला अधिकारियों के नेतृत्व में यह सफलता मिली। महिला शक्ति के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने 72 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय लूटकांड का पर्दाफाश कर पुलिस की तत्परता और रणनीतिक क्षमता को साबित किया।

- Post by Anupam Newspaper1
- मिर्जापुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हंगामा मिर्जापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक कलह से परेशान था और परिवार द्वारा शादी नहीं कराए जाने से नाराज़ होकर उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक के खिलाफ कटरा थाने में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रही।1
- मिर्जापुर -छत्तीसगढ़ में हुए दिनदहाड़े लूट कांड के आरोपियों को मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार लगभग 5 करोड़ मूल्य के जेवर और 146000 नगद बरामद। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने किया खुलासा.... मिर्जापुर जनपद की एसओजी सर्विलांस थाना अरोड़ा और अदलहाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार लुटेरे हुए गिरफ्तार उनके पास से लूट गए लगभग 5 करोड रुपए मूल्य के जेवर और 146000 नगद भी बरामद हुए पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17 फरवरी को दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा शेयर किए गए इनपुट के आधार पर कोच चुनार मंजरी राव और सीईओ ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में टीम काम कर रही थी और उसे सफलता भी मिली दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि हमला कर भाग रहे दो लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से लूट गए पीली धातु के जेवर जिनका वजन 3:30 किलो से अधिक है बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत 5 करोड रुपए बताई जा रही है साथ ही इनके पास से 146000 रुपए नगद भी बरामद हुए हैं इसमें और भी पड़ताल की जा रही है इनके तार कहां-कहां जुड़े हैं इस पर भी विवेचना जारी है आगे जैसा अपडेट होगा शेयर किया जाएगा .... Byte अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक,मिर्जापुर2
- भदोही तहसील पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन 19 फरवरी 20261
- सेवा में श्री मान जिलाधिकारी महोदय भदोही जनपद भदोही। विषय- ग्रामसभा नेवादा खुर्द पोस्ट कुकरौठी के समक्ष रोड सिंचाई की नली टूटने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र। महोदय, हम प्रार्थी राम सनेही यादव और गांव सभा के अन्य लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है कि रोड पूरी तरह टियूबेल के पानी बहने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, यह रास्ता कई गाओं को जोड़ता है, जो अभ्यनपुर से नई बाजार मार्ग के नाम से जाना जाता है नियर सोसायटी के बगल में जो नेवादा खुर्द गाओं सभा में स्थित है। अतः श्री मान जी से निवेदन है कि ग्राम सभा नेवादा खुर्द की इस सड़क व सिंचाई विभाग दोनों को अपने अपने कार्य करवाने की कृपा करें ताकि न्याय हो सके। दिनांक-20/02/2026 सभी गांव सभा निवासी मोबाइल नंबर-86525335674
- परिवार की आपसी रंजिश में 03 वर्षीय भतीजी को कुएं में फेक कर हत्या करने वाला आरोपी चाचा (मृतका के पिता के चचेरा भाई) को सुरियावां पुलिस द्वारा 02 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । *उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक की बाईट-1
- मीरजापुर: पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक Aparna Rajat Kaushik के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त राकेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी ग्राम छितपुर मोड़ क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 505/2025 के तहत धारा 8/20/25/29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। मीरजापुर पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by ज्वाला प्रसाद1
- भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनूआ में चकरोड पक्का पिच करवाया जाना अति आवश्यक हैं1