मीरजापुर : SP के निर्देश पर बड़ी गिरफ्तारी, इनामिया तस्कर सलाखों के पीछे मीरजापुर: पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक Aparna Rajat Kaushik के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त राकेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी ग्राम छितपुर मोड़ क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 505/2025 के तहत धारा 8/20/25/29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। मीरजापुर पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- जनपद में आज छात्रों ने यूजीसी के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। छात्रों के समूह ने यूजीसी के समर्थन में , हम अपना अधिकार मांगते नही किसी से भीख मांगते , यूजीसी बिल लागू करो जैसे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रर्दशन किया। छात्र अजीत सिंह पटेल ने बताया कि यूजीसी बिल लागू होना चाहिए जिससे महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में ओबीसी और एससी-एसटी के छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव बंद हो सके साथ छात्रों ने मांग किया कि पिछड़े और दलितों की राजनीति करने वाले दल और पार्टियां भी इस संबंध में खुलकर बोले।3
- कौशांबी कोखराज थाना चौकी सिंघिया अंतर्गत इचौली गांव में चौकी इंचार्ज सिंधिया मिली भगत से हरे विशाल नीम का पेड़ कट कर लकड़ी माफिया हो रहे मालामाल इंचार्ज की मिली भगत से क्षेत्र में हो रहे हैं अवैध खनन1
- Post by Anupam Newspaper1
- लेखपाल पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, मामला पहुंचा लखनऊ तक मीरजापुर : जनपद मीरजापुर के संत नगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव की निवासी एक महिला ने क्षेत्रीय लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता सुनीता देवी का कहना है कि लेखपाल कमलभान सिंह ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे ₹80,000 नगद लिए और बाद में उनके साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने अपने जेवरात बेचकर उक्त राशि जुटाई थी। आरोप है कि रकम लेने के बाद लेखपाल ने जमीन उपलब्ध कराने में टालमटोल शुरू कर दी। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो उनके साथ मारपीट की गई। महिला ने न्याय की मांग को लेकर लखनऊ में आयोजित जनता दरबार में भी शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि स्थानीय स्तर पर उन्हें दबाव का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- भदोही तहसील में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन1
- भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ में चकरोड खड़ंजा बदहाल इंटरलॉकिंग कराया जाना अति आवश्यक हैं जिम्मेदार हैं बेखबर1
- सेवा में श्री मान जिलाधिकारी महोदय भदोही जनपद भदोही। विषय- ग्रामसभा नेवादा खुर्द पोस्ट कुकरौठी के समक्ष रोड सिंचाई की नली टूटने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र। महोदय, हम प्रार्थी राम सनेही यादव और गांव सभा के अन्य लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया है कि रोड पूरी तरह टियूबेल के पानी बहने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, यह रास्ता कई गाओं को जोड़ता है, जो अभ्यनपुर से नई बाजार मार्ग के नाम से जाना जाता है नियर सोसायटी के बगल में जो नेवादा खुर्द गाओं सभा में स्थित है। अतः श्री मान जी से निवेदन है कि ग्राम सभा नेवादा खुर्द की इस सड़क व सिंचाई विभाग दोनों को अपने अपने कार्य करवाने की कृपा करें ताकि न्याय हो सके। दिनांक-20/02/2026 सभी गांव सभा निवासी मोबाइल नंबर-86525335674
- मीरजापुर। छत्तीसगढ़ में हुए दिनदहाड़े ज्वेलरी लूटकांड का मीरजापुर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के जेवर और ₹1,46,000 नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि 17 फरवरी को बिलासपुर जनपद के सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर दिनदहाड़े लूट की घटना हुई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साझा किए गए इनपुट के आधार पर मीरजापुर पुलिस की टीम सक्रिय हुई। एसओजी, सर्विलांस टीम, थाना अरोड़ा और अदलहाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश कर रहे दो अन्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 3.30 किलोग्राम से अधिक पीली धातु के जेवर बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा ₹1,46,000 नकद भी बरामद किया गया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। आरोपियों के अन्य आपराधिक कनेक्शन और नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि मीरजापुर पुलिस में तैनात दो महिला अधिकारियों के नेतृत्व में यह सफलता मिली। महिला शक्ति के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने 72 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय लूटकांड का पर्दाफाश कर पुलिस की तत्परता और रणनीतिक क्षमता को साबित किया।1