Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 में सड़क मार्ग को लेकर आगजनी की घटना
सौर बाजार समाचार।
सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 में सड़क मार्ग को लेकर आगजनी की घटना
More news from बिहार and nearby areas
- सौर बाजार के निजी विवाह भवन में सोमवार को सीपीआईएम द्वारा कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई जिसमें 24 मार्च को दिल्ली में होनेवाले ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इससे पहले कॉमरेड डॉक्टर अशोक ढ़वले का सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारेबाजी के साथ फुल माला पहना कर स्वागत किया। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने कहा की नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश में महंगाई आसमान छू रहा है जिससे आम लोगों को भारी कठिनाइयां का सामना करना पड़ता है। किसानों के फसलों का न्यूनतम मुल्य को कानून के दायरे में लाना सरकार के एजेंडे से बाहर हो गया है। किसानों के खेती में उपयोग होने वाली सामग्री पर से भी सब्सिडी खत्म कर दिया गया है जिससे किसानों को घाटा सहना पड़ रहा है। ऐसे में आम जनों को मोदी सरकार पर जन दबाव पैदा करने के लिए 24 मार्च 2026 को दिल्ली में सीपीआईएम द्वारा आयोजित रैली को ऐतिहासिक बनाना होगा। सभी ने बताया की बिहार में भी नरेन्द्र मोदी के इशारे पर चल रही एन डी ए की सरकार हर मोड़ पर विफल साबित हो रही है जिसके शासनकाल में पूरे बिहार वासियों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।1
- Post by सौर बाजार समाचार।1
- मधेपुरा में साउंड व्यवसाय से जुड़े लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। साउंड यूनियन के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों में साउंड सिस्टम बजाने के दौरान बिना सरकारी आदेश के पुलिस प्रशासन द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है, जिससे उनके रोजगार पर गंभीर असर पड़ रहा है। यूनियन के सदस्यों का कहना है कि कई बार आयोजकों की अनुमति और तय समय सीमा के अंदर साउंड बजाने के बावजूद पुलिस मौके पर पहुंचकर साउंड बंद करा देती है। इतना ही नहीं, कई मामलों में उपकरण जब्त करने और चालान काटने की भी कार्रवाई की जा रही है। इससे साउंड व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जबकि साउंड बजाने पर पाबंदी को लेकर अबतक सरकार द्वारा कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है। साउंड यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे प्रशासन के सभी नियमों का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन बिना ठोस कारण के इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट और व्यावहारिक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि नियमों के तहत उनका व्यवसाय सुचारू रूप से चल सके। इसी मुद्दे को लेकर यूनियन के प्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो साउंड व्यवसाय से जुड़े लोग आंदोलन करने को भी मजबूर हो सकते हैं। मौके पर राजू कुमार, सुबोध कुमार, अंशुमान युवराज, संजय कुमार, रवि कुमार, मुन्ना साह, सिंटू, बंटी कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। बाइट - राजू कुमार, साउंड यूनियन संघ, मधेपुरा बाइट - अंशुमान युवराज, साउंड यूनियन संघ, मधेपुरा4
- gana nikeshkumar Sharma1
- अंतरराष्ट्रीय हालात और खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की खबरों के बाद एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच चिंता का माहौल देखा जा रहा है.इसका असर शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के माल गोदाम रोड स्थित भारत गैस एजेंसी पर देखने को मिला, जहां घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी.शनिवार सुबह एजेंसी खुलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने के लिए पहुंच गए.देखते ही देखते एजेंसी परिसर में लंबी कतार लग गईं और अफरातफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.उपभोक्ताओं को पुर्जा (रसीद) कटाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा.लाइन में लगे कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे सुबह से ही गैस के पुर्जा करने लिए खड़े हैं.पहले पुर्जा कटाने में काफी समय लग जाता है और इसके बाद भरा हुआ सिलेंडर लेने के लिए पहाड़पुर जाना पड़ता है.तेज धूप और अधिक भीड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.भीड़ बढ़ने और संभावित हंगामे की आशंका को देखते हुए एजेंसी प्रबंधन ने बख्तियारपुर थाना पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभालते हुए कतारबद्ध तरीके से पुर्जा कटाने की प्रक्रिया शुरू कराई. पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं का पुर्जा कटवाया गया, जिसके बाद धीरे - धीरे स्थिति सामान्य होने लगी.1
- Post by Sotu kumar1
- नगर परिषद सुपौल के कर्मियों के साथ थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से किए गए बर्बर व्यवहार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में नगर परिषद के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को वार्ड संख्या 22 स्थित असजद आलम के आवास पर बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन, पटना के पदाधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों और नगर परिषद कर्मियों ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी द्वारा नगर परिषद कर्मियों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया, जो न केवल निंदनीय है बल्कि सरकारी कर्मियों के सम्मान के भी खिलाफ है। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पांच सदस्यीय शिष्टमंडल पटना जाकर नगर विकास मंत्री और डीजीपी से मुलाकात करेगा तथा पूरे मामले से उन्हें अवगत कराते हुए दोषी दरोगा पर तत्काल कार्रवाई की मांग करेगा। फेडरेशन ने चेतावनी दी कि यदि दोषी दरोगा पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो पूरे बिहार में नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल की घोषणा की जाएगी।1
- सहरसा जिला के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कचरा के पास शनिवार की देर शाम दो ऑटो की टक्कर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई । परिजनों के अनुसार निर्बुद्धी शर्मा हर रोज की भांति शनिवार को भी देर शाम ईंट भट्टा पर से मजदूरी कर अपने गांव फोरसहा ऑटो से लौट रहा था इसी बीच कचरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही है ऑटो ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर ही निर्बुद्धी शर्मा की मौत हो गई । वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं लेकिन उनका कोई पता नहीं चल रहा है । बताते चले कि मृतक की पहचान निर्बुद्धि शर्मा फ़ोरसहा के रूप में हुई है । निर्बुद्धी शर्मा अपने पीछे 4 बच्चे को छोड़ गए हैं जिसमें दो लड़के एवं दो लड़कियां हैंजिसमें से एक लड़की की शादी भी हो चुकी है । घटना की सूचना मिलने पर परिवार सहित गांव के लोगों में मातम पसर गया । घटना की जानकारी मिलने पर सौर बाजार प्रशासन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया ।1