Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बिग ब्रेकिंग*... मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जैसा अन्य राज्यों ने भी किया है। हमारा प्रयास होगा कि प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन बढ़े और उसी से प्राकृतिक पनीर का निर्माण हो। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
Today Bharat DiGital news Inpu
*बिग ब्रेकिंग*... मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जैसा अन्य राज्यों ने भी किया है। हमारा प्रयास होगा कि प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन बढ़े और उसी से प्राकृतिक पनीर का निर्माण हो। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *बिग ब्रेकिंग*... मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जैसा अन्य राज्यों ने भी किया है। हमारा प्रयास होगा कि प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन बढ़े और उसी से प्राकृतिक पनीर का निर्माण हो। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- मध्यप्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जैसा अन्य राज्यों ने भी किया है। हमारा प्रयास होगा कि प्राकृतिक रूप से दुग्ध उत्पादन बढ़े और उसी से प्राकृतिक पनीर का निर्माण हो। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- शहर के प्रमुख मार्गों से उत्साहपूर्वक निकली तिरंगा यात्रा; विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, कलेक्टर-एसपी और स्कूली बच्चों सहित स्थानीय नागरिक हुए शामिल देवास में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा जिले में "हर घर तिरंगा अभियान-2026" पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवास में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा नेतृत्व में सावन की फुहार और देशभक्ति गीतों की धुन के बीच जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, अधिकारी-कर्मचारियों, स्कूली बच्चे, खिलाड़ी तथा सभी आयु वर्ग के नागरिक तिरंगा लहराते हुए यात्रा में उत्साह से शामिल हुए। तिरंगा यात्रा श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम से शुरू होकर भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा, सुपर मार्केट, जवाहर चौक, मंडी धर्मशाला से भोपाल चौराहा होते हुए श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आकर समाप्त हुई। प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशव्यापी 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। जब हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकलते हैं, तो हर नागरिक को गर्व होता है। वर्तमान में पूरे मध्य प्रदेश में इसी देशभक्ति की भावना के साथ भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिसमें जनता का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए कहा कि आज हम सभी को उन शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करना चाहिए। उन्हीं की शहादत और वीरता के कारण आज हमारा देश सुरक्षित है और हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने नागरिकों से अपील की कि 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि अपने-अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा लहराएं। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी कृतज्ञता और एकजुटता को प्रदर्शित करने का माध्यम है। उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया वे अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करें। तिरंगा यात्रा में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, श्री रायसिंह सेंधव, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण, स्कूलों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संस्थाएं, पत्रकारगण, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र एवं शहर के गणमान्य नागरिक शामिल थे।4
- इंदौर की खजराना पुलिस ने एक ऐसे अंधे कत्ल का खुलासा किया है जो कि 12 साल पहले किया गया था पकड़े गए आरोपियों ने पहले नशा किया उसके बाद मृतक को लिफ्ट देने बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद चाकू से वार कर हत्या कर दी थी पुलिस न दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी की मौत हो चुकी है । दरअसल पूरी घटना दिनांक 17/04/2015 को खजराना थाना क्षेत्र के बायपास के पास एक 17 वर्षीय युवक कृष्णा का शव मिला था। सूचना पर थाना खजराना थाने में अपराध क्रमांक 310/2015 धारा 302 भादवि का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था घटना के समय आरोपी अज्ञात होने से उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।, वही दिनांक 11/08/2026 को पुलिस को मुखबिर सूचना पर जानकारी प्राप्त हुई कि अकील, आरिफ और परवेज ने वर्ष 2015 में कृष्णा की हत्या की थी। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में ले कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने हत्या और लूट की घटना करना स्वीकार किया।, पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने मृतक कृष्णा की मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेने के बहाने उसे खजराना बायपास के पास स्थित सुनसान मैदान में ले गए। वहां साथ में नशा करने के बाद मृतक से सोने का लॉकेट, चांदी की चेन-पेंडल और नगदी लूट ली। मृतक द्वारा विरोध करने पर आरोपी अकील ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई थी घटना के बाद आरोपियों ने मृतक की मोटरसाइकिल सहित अन्य साक्ष्यों को जलाकर छिपाकर घटना के साक्ष्य नष्ट कर दिए थे और मौके से फरार हो गए। बहरहाल पुलिस ने 12 साल पुराने हत्या के मामले में आरिफ उर्फ नाइट्रा , अकील उर्फ नाइट्रा को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी परवेज़ की मौत हो गई है1
- 🇮🇳 देवास में तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब 🇮🇳 #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #हर_घर_तिरंगा_अभियान #dewas #देवास1
- कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित जिला सहकारी ग्रामीण बैंक में किसान से सुरक्षाकर्मी ने की अभद्रता, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..1