मरम्मत के बाद फिर गड्ढों में तब्दील हुआ पंडित शेषदत्त त्रिपाठी मार्ग, बारिश में जलभराव से बढ़ी राहगीरों की मुश्किलें सिद्धार्थनगर जिले के बांसी नगर पालिका क्षेत्र के पंतनगर मोहल्ले में पंचशिक्षा हनुमान मंदिर के सामने स्थित पंडित शेषदत्त त्रिपाठी मार्ग मरम्मत के कुछ समय बाद ही जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों के चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। यह मार्ग नगर के महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है। इसी रास्ते से बांसी गैस एजेंसी, डाकघर, निजी विद्यालय, कोतवाली और 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय जाने वाले लोगों का आवागमन होता है। अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस और मरीजों को भी इसी बदहाल मार्ग से गुजरना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों और गैस उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की बदहाली की शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी और अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव से की गई थी। इसके बाद गड्ढों में रोड़ा और रॉबिस डालकर खानापूर्ति कर दी गई। लोगों का कहना है कि इससे समस्या कम होने के बजाय दोपहिया वाहन और पैदल चलने वालों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वर्ष पहले ही इस मार्ग की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क फिर से खराब हो गई। लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और मरम्मत कार्य की निगरानी पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सड़क का निर्माण और मरम्मत मानकों के अनुरूप हुई होती तो इतनी जल्दी सड़क की स्थिति खराब नहीं होती। नगरवासियों के मुताबिक इसी मार्ग पर पूर्व सांसद चंद्रशेखर त्रिपाठी का आवास भी है। इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की बदहाली की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन सहित कई अधिकारियों से शिकायत कर सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति किए जाने से सरकारी धन खर्च होने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। नगरवासियों ने प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर मानक के अनुरूप स्थायी मरम्मत कराने तथा जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

- संतकबीरनगर- पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी बुलेट, नकदी बरामद -10 मुकदमों का है हिस्ट्रीशीटर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दूबे तथा एसओजी प्रभारी श्री रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम ने 01 अभियुक्त को ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास से धर दबोचा। रात के अंधेरे में तस्करी, लखनऊ ले जा रहा था खेप घटना का विवरण बताते हुए पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 26.09.2026 को समय करीब 00.04 बजे थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास सुनसान सड़क से अवैध गांजे का परिवहन कर रहे अभियुक्त को 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, बुलेट मोटरसाइकिल व 3,500 रूपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 900/2026, धारा 317(2) बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। बिहार का शातिर, पहले भी बेच चुका है गांजा। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त बुलेट मोटरसाइकिल उसने सिवान (बिहार) के एक व्यक्ति से खरीदी थी व इसी मोटरसाइकिल से गांजा बेचने का कार्य करता है तथा आज भी मोटरसाइकिल के पीछे बोर में गांजा लेकर लखनऊ बेचने के लिए जा रहा था। इससे पूर्व भी इसी रास्ते से गांजा बेचने के लिए कई बार आना-जाना कर चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रभूषण सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छितनपुर थाना असरांव जनपद सिवान (बिहार)। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर अभियुक्त शातिर निकला। उसके ऊपर जनपद बलिया और देवरिया में लूट,आर्म्स एक्ट,गैंगेस्टर समेत 10 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।1
- रेलवे इंडोर हॉस्पिटल की बाउंड्री में बड़ा पेड़ गिरने से कई गाड़ियां पेड़ के नीचे दभी कुछ समय पहले ही पेड़ गिरा। रेलवे इंडोर हॉस्पिटल की बाउंड्री में बड़ा पेड़ गिरने से कई गाड़ियां पेड़ के नीचे दभी कुछ समय पहले ही पेड़ गिरा।1
- डी. डी. ओ. के फटकार के बाद बिना प्रधान के दोबारा हुआ चौपाल जोगिया ब्लाक के ग्राम पंचायत नगरा में डी. डी. ओ.के फटकार के बाद दोबारा हुआ चौपाल जिसमें सचिव के अलावा बैंक कर्मचारी पंचायत सहायक उपस्थित रहे और ना ही प्रधान ना रोजगार सेवक और ना ही अन्य कोई कर्मचारी उपस्थित रहा ऐसी स्थिति में सरकार के मंदसौरों पर पानी फिरा चंद्र ग्रामीण और नाबालिक बच्चों के साथ फोटो खींचकर कार्रवाई पूरी की गई4
- भारी बारिश और आंधी को लेकर डीएम व एसएसपी की अपील, नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह सिद्धार्थनगर। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी को देखते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने आम नागरिकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है। अधिकारियों ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों से दूरी बनाए रखने तथा जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को सूचना देने की बात कही गई है।1
- कैम्पियरगंज जंगल में पेड़ गिरने से मेन बिजली सप्लाई बाधित, इलाके की बत्ती गुल गोरखपुर: कैम्पियरगंज क्षेत्र के जंगल में हाईटेंशन मेन विद्युत सप्लाई लाइन पर एक भारी-भरकम पेड़ अचानक गिर जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस अप्रत्याशित घटना के कारण कैम्पियरगंज तहसील मुख्यालय और उससे जुड़े दर्जनों ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छा गया है। अचानक बिजली गुल होने और उमस भरी गर्मी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, वहीं पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यापारिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की तकनीकी टीम तुरंत हरकत में आई और मरम्मत के लिए मौके पर रवाना हुई। वन विभाग की मदद से लाइन पर गिरे पेड़ को हटाने और टूटे हुए तारों को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगल क्षेत्र से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों के नीचे और आसपास अक्सर बड़े पेड़ खड़े रहते हैं, जिनकी समय पर छंटाई न होने के कारण ऐसी समस्याएं बार-बार पैदा होती हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की बाधाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली जाएगी।1
- नदियों का जलस्तर बढ़ा हाई अलर्ट पर बाढ़ प्रभावित गांव ? #maharagang #weather #police #highlight1
- उफान पर राप्ती और बूढ़ी राप्ती, डीएम-एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण सिद्धार्थनगर जिले मे लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने स्वयं बाढ़ प्रभावित और नदी तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बांसी क्षेत्र में राप्ती नदी तथा ककरही क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी के तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी के जलस्तर, पानी के बहाव और तटों की स्थिति के साथ संभावित कटान वाले स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सभी बंधों और संवेदनशील तटबंधों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करें। जिलाधिकारी ने आमजन से भी सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और जलभराव अथवा बाढ़ से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन की पूरी टीम संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों के संपर्क में रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आईपीएस क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान, तहसीलदार बांसी शेखर शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक बांसी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार, लेखपाल सर्वेश चौधरी समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- संतकबीरनगर- NH-27 पर मौत बनकर गिरा विशालकाय पेड़: बस्ती-खलीलाबाद हाइवे पर कई घंटे तक यातायात ठप, यातायात पुलिस और वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा। खलीलाबाद जनपद में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने नेशनल हाइवे पर आफत बनकर कहर बरपाया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में NH-27/28 पर बस्ती की तरफ मनियरा स्थित राज ग्लोबल स्कूल के सामने एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर अचानक हाईवे पर गिर गया। पेड़ के हाईवे पर गिरते ही बस्ती से गोरखपुर जाने वाली लेन पूरी तरह से बाधित हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा, उस वक्त उसके नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में पुलिस टीम और वन विभाग की टीम आरा मशीन के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क किनारे हटाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद NH-27 पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।1
- 38 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी: कई क्षेत्रों में बिजली गुल, जलभराव क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त।लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट। तेज बारिश. 38 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी: कई क्षेत्रों में बिजली गुल, जलभराव क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त।लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट। तेज बारिश.1