संतकबीरनगर- पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी बुलेट, नकदी बरामद -10 मुकदमों का है हिस्ट्रीशीटर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दूबे तथा एसओजी प्रभारी श्री रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम ने 01 अभियुक्त को ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास से धर दबोचा। रात के अंधेरे में तस्करी, लखनऊ ले जा रहा था खेप घटना का विवरण बताते हुए पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 26.09.2026 को समय करीब 00.04 बजे थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास सुनसान सड़क से अवैध गांजे का परिवहन कर रहे अभियुक्त को 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, बुलेट मोटरसाइकिल व 3,500 रूपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 900/2026, धारा 317(2) बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। बिहार का शातिर, पहले भी बेच चुका है गांजा। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त बुलेट मोटरसाइकिल उसने सिवान (बिहार) के एक व्यक्ति से खरीदी थी व इसी मोटरसाइकिल से गांजा बेचने का कार्य करता है तथा आज भी मोटरसाइकिल के पीछे बोर में गांजा लेकर लखनऊ बेचने के लिए जा रहा था। इससे पूर्व भी इसी रास्ते से गांजा बेचने के लिए कई बार आना-जाना कर चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रभूषण सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छितनपुर थाना असरांव जनपद सिवान (बिहार)। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर अभियुक्त शातिर निकला। उसके ऊपर जनपद बलिया और देवरिया में लूट,आर्म्स एक्ट,गैंगेस्टर समेत 10 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
संतकबीरनगर- पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी बुलेट, नकदी बरामद -10 मुकदमों का है हिस्ट्रीशीटर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दूबे तथा एसओजी प्रभारी श्री रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम ने 01 अभियुक्त को ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास से धर दबोचा। रात के अंधेरे में तस्करी, लखनऊ ले जा रहा था खेप घटना का विवरण बताते हुए पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 26.09.2026 को समय करीब 00.04 बजे थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास सुनसान सड़क से अवैध गांजे का परिवहन कर रहे अभियुक्त को 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, बुलेट मोटरसाइकिल व 3,500 रूपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 900/2026, धारा 317(2) बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। बिहार का शातिर, पहले भी बेच चुका है गांजा। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त बुलेट मोटरसाइकिल उसने सिवान (बिहार) के एक व्यक्ति से खरीदी थी व इसी मोटरसाइकिल से गांजा बेचने का कार्य करता है तथा आज भी मोटरसाइकिल के पीछे बोर में गांजा लेकर लखनऊ बेचने के लिए जा रहा था। इससे पूर्व भी इसी रास्ते से गांजा बेचने के लिए कई बार आना-जाना कर चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रभूषण सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छितनपुर थाना असरांव जनपद सिवान (बिहार)। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर अभियुक्त शातिर निकला। उसके ऊपर जनपद बलिया और देवरिया में लूट,आर्म्स एक्ट,गैंगेस्टर समेत 10 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
- बीते तीन दिनों से आंधी तूफान संग हो रही बारिश ने आम जनजीवन को किया प्रभावित जगह जगह पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था मेंहदावल क्षेत्र में हुई बाधित नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर लोग विद्युत न होने से नही हो रहा है मोबाइल चार्ज, आम जनजीवन अस्त व्यस्त सड़को से लेकर बाजारों में पसरा सन्नाटा ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले स्वीगी, जोमैटो आदि ने खड़े किए हाथ लगातार बारिश ने लोगों के दिनचर्या को किया प्रभावित बारिश से पुराने मकानों के गिरने का बढ़ा खतरा संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश व हवाओं ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज4
- संतकबीरनगर- पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी बुलेट, नकदी बरामद -10 मुकदमों का है हिस्ट्रीशीटर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दूबे तथा एसओजी प्रभारी श्री रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम ने 01 अभियुक्त को ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास से धर दबोचा। रात के अंधेरे में तस्करी, लखनऊ ले जा रहा था खेप घटना का विवरण बताते हुए पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 26.09.2026 को समय करीब 00.04 बजे थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम द्वारा ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास सुनसान सड़क से अवैध गांजे का परिवहन कर रहे अभियुक्त को 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, बुलेट मोटरसाइकिल व 3,500 रूपया नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 900/2026, धारा 317(2) बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। बिहार का शातिर, पहले भी बेच चुका है गांजा। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त बुलेट मोटरसाइकिल उसने सिवान (बिहार) के एक व्यक्ति से खरीदी थी व इसी मोटरसाइकिल से गांजा बेचने का कार्य करता है तथा आज भी मोटरसाइकिल के पीछे बोर में गांजा लेकर लखनऊ बेचने के लिए जा रहा था। इससे पूर्व भी इसी रास्ते से गांजा बेचने के लिए कई बार आना-जाना कर चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त चन्द्रभूषण सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छितनपुर थाना असरांव जनपद सिवान (बिहार)। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर अभियुक्त शातिर निकला। उसके ऊपर जनपद बलिया और देवरिया में लूट,आर्म्स एक्ट,गैंगेस्टर समेत 10 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।1
- कैम्पियरगंज जंगल में पेड़ गिरने से मेन बिजली सप्लाई बाधित, इलाके की बत्ती गुल गोरखपुर: कैम्पियरगंज क्षेत्र के जंगल में हाईटेंशन मेन विद्युत सप्लाई लाइन पर एक भारी-भरकम पेड़ अचानक गिर जाने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस अप्रत्याशित घटना के कारण कैम्पियरगंज तहसील मुख्यालय और उससे जुड़े दर्जनों ग्रामीण इलाकों में अंधेरा छा गया है। अचानक बिजली गुल होने और उमस भरी गर्मी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में इनवर्टर जवाब दे चुके हैं, वहीं पेयजल आपूर्ति और छोटे व्यापारिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की तकनीकी टीम तुरंत हरकत में आई और मरम्मत के लिए मौके पर रवाना हुई। वन विभाग की मदद से लाइन पर गिरे पेड़ को हटाने और टूटे हुए तारों को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगल क्षेत्र से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों के नीचे और आसपास अक्सर बड़े पेड़ खड़े रहते हैं, जिनकी समय पर छंटाई न होने के कारण ऐसी समस्याएं बार-बार पैदा होती हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की बाधाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली जाएगी।1
- 21.40 किलो गांजा लेकर लखनऊ जा रहा तस्कर गिरफ्तार कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, बुलेट और 3500 रुपये भी बरामद; आरोपी पर 18 मुकदमे दर्ज संतकबीरनगर। लखनऊ में गांजा खपाने जा रहे अंतरराज्यीय तस्कर को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम गांजा, बुलेट मोटरसाइकिल और 3,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बलिया, देवरिया और गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी, हथियार, एनडीपीएस, धोखाधड़ी और हत्या के प्रयास समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 12:04 बजे टीम ग्राम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास सुनसान सड़क पर जांच कर रही थी। इसी दौरान बुलेट से जा रहे संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल के पीछे बोरे में गांजा बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चन्द्रभूषण सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी छित्तनपुर, थाना असांव, जिला सिवान (बिहार) बताया। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि बुलेट उसने सिवान के एक व्यक्ति से खरीदी थी और इसी मोटरसाइकिल से गांजा की तस्करी करता था। बरामद गांजा लखनऊ ले जाकर बेचने की तैयारी थी। आरोपी ने इस रास्ते से पहले भी कई बार गांजा लेकर आने-जाने की बात पुलिस को बताई। गिरफ्तारी के संबंध में कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 900/2026, धारा 317(2) बीएनएस और 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में की गई।1
- मांगों को लेकर संविदा एएनएम ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की दी चेतावनी सिद्धार्थनगर जिले में लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ की संविदा एएनएम ने शनिवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। एएनएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। उनका कहना है कि पूर्व में कई बार विभाग और प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संविदा एएनएम ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कई बार अधिकारियों से वार्ता और ज्ञापन के माध्यम से समस्या के समाधान का अनुरोध किया गया, लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। इससे आक्रोशित होकर सभी संविदा एएनएम ने मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि कार्य बहिष्कार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार का बड़ा व्यवधान उत्पन्न होता है तो इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने एएनएम की समस्याओं को सुना और उनकी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। कार्य बहिष्कार में नीतू अहिरवार, प्रियंका जायसवाल, सोनी, सुनंदा, सिंधु, साधना, कुमकुम, रुचि पांडेय, रजनी यादव, सपना भारती, रेखा, राधिका देवी, सुनीता सिंह, अंकिता सिंह, पूजा गुप्ता, नीलम गुप्ता और निर्मला सहित अन्य संविदा एएनएम शामिल रहीं।1
- संतकबीरनगर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई! 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार खलीलाबाद। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ग्राम नौहट के पूरब आम की बगिया के पास कार्रवाई करते हुए 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल और 3,500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रभूषण सिंह निवासी छित्तनपुर, थाना असांव, जनपद सिवान (बिहार) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने गांजा लेकर लखनऊ जाने की बात बताई। पुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध बलिया, देवरिया और गोरखपुर में 18 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।मामले में थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 900/2026 के तहत धारा 317(2) बीएनएस एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संतकबीरनगर | खलीलाबाद 📰 खबरें 24 — हर पल आपके साथ #संतकबीरनगर #खलीलाबाद #BreakingNews #GanjaSmuggling #CrimeNews #SOG #PoliceAction #UPPolice #अवैधगांजा1
- भारी बारिश और आंधी को लेकर डीएम व एसएसपी की अपील, नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह सिद्धार्थनगर। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी को देखते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने आम नागरिकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है। अधिकारियों ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पेड़, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों से दूरी बनाए रखने तथा जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को सूचना देने की बात कही गई है।1
- संतकबीरनगर- NH-27 पर मौत बनकर गिरा विशालकाय पेड़: बस्ती-खलीलाबाद हाइवे पर कई घंटे तक यातायात ठप, यातायात पुलिस और वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा। खलीलाबाद जनपद में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने नेशनल हाइवे पर आफत बनकर कहर बरपाया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में NH-27/28 पर बस्ती की तरफ मनियरा स्थित राज ग्लोबल स्कूल के सामने एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर अचानक हाईवे पर गिर गया। पेड़ के हाईवे पर गिरते ही बस्ती से गोरखपुर जाने वाली लेन पूरी तरह से बाधित हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा, उस वक्त उसके नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में पुलिस टीम और वन विभाग की टीम आरा मशीन के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क किनारे हटाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद NH-27 पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।1