Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज मंगलवार को शितला माता जी मन्दिर में मंदिर में भक्तों की संख्या बहुत कम नजर आई
धनराज दाधीच
आज मंगलवार को शितला माता जी मन्दिर में मंदिर में भक्तों की संख्या बहुत कम नजर आई
More news from Rajasthan and nearby areas
- पाली,मनीष राठौड़। जिले के शिवपुरा गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ खेत में काम के दौरान चाय बना रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। धुएं के कारण भड़की मधुमक्खियों के काटने से सभी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धुएं से भड़कीं मधुमक्खियां जानकारी के अनुसार, शिवपुरा निवासी किसान परिवार अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। सुबह के समय परिवार के सदस्य एक पेड़ के नीचे चूल्हा जलाकर चाय बनाने लगे। चूल्हे से निकला धुआं जब पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुँचा, तो मधुमक्खियां भड़क गईं और नीचे बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। बचाव के लिए खेतों में भागे ग्रामीण अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए परिवार के लोग खेतों में इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इस हमले में मनोहर देवी (पत्नी विरम राम), सरिता (पत्नी विनोद), विनोद (पुत्र विरम राम), गीता (पत्नी राकेश कुमार) और राकेश (पुत्र विरम राम) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ फिलहाल उनका उपचार जारी है।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- बालोतरा। राजाराम छात्रावास बालोतरा में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न गांव की गैर दलो ने अपनी प्रस्तुति दी।1
- बालोतरा जिले में पहली बार वृद्धजन अमृत महौत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन। राखी नगरी में मां आशापुरा सेवा समिति द्वारा 75 वर्ष व 75 वर्ष से अधिक उम्र के 200 से अधिक बुजुर्गों का हुआ बहुमान। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राखी में मां आशापुरा सेवा समिति राखी के तत्वाधान में बालोतरा जिले में पहली बार वृद्धजन अमृत महौत्सव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें 75 वर्ष व 75 वर्ष से अधिक उम्र के महिला व पुरुष अर्थात पूरे गांव के सभी बुजुर्गों का स्व.श्रीमती प्यारी देवी धर्मपत्नी स्व.श्री मंगनीरामजी सिंघवी परिवार की ओर से तिलक लगाकर, माला पहनाकर,शाल ओढ़ाकर तथा पारितोषिक द्वारा बहुमान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राखी ठाकुर चक्रवर्ती सिंह चौहान, विकास अधिकारी समदडी करनाराम पटेल, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक गणपतसिंह चौहान, समाजसेवी मानसिंह चौहान, शिक्षाविद् रघुनाथराम चौधरी, प्राचार्य राकेश मीणा, सेवानिवृत प्राचार्य भंवरसिंह राव, उप सरपंच महोदया श्रीमती श्याम कंवर ने अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मां आशापुरा सेवा समिति के कर्णधार जसराज, भंवरलाल, बाबूलाल, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, रमेश कुमार सिंघवी, मदनलाल बाफना, सूरजमल रांका,सुगालचंद लुंकड़, पुष्पा लुंकड़, सुनीता बागरेशा, पुष्पा सिंघवी तथा मां आशापुरा सेवा समिति राखी की समस्त कार्यकारिणी रही। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य शिक्षाविद् भंवरसिंह राव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय जाने माने प्रखर वक्ता के रूप में पहचाने जाने वाले ठाकुर चक्रवर्तीसिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि मां आशापुरा सेवा समिति ने इस राखी नगरी की पावन धरा पर ऐसा भव्य और अनूठे कार्यक्रम का आयोजन रखा शायद ही बालोतरा जिले का बुजुर्गों के सम्मान में आयोजित होने वाला यह पहला कार्यक्रम है जिसमें हर जाति वर्ग के सभी बुजुर्गों का बहुमान किया गया है। धन्य है ऐसे परिवार को। विकास अधिकारी महोदय श्रीमान करनाराम पटेल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कार्यक्रम तो बहुत देखे लेकिन ऐसा भव्य और अनूठा कार्यक्रम मैंने कहीं नहीं देखा जिसमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान हो। हमारे इस क्षेत्र का भव्य और अनूठा कार्यक्रम है। हमारी इस आदर्श पीढ़ी का सम्मान ही हमारे जीवन का सबसे पुण्य कर्म है। शिक्षाविद् रघुनाथराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा आजकल के बच्चे अपने मां-बाप की सेवा करने से कतराते हैं, लेकिन मैं धन्यवाद देना चाहूंगा इस सिंघवी परिवार को जिन्होंने पूरे गांव के 200 से अधिक बुजुर्गों का सम्मान करने का जो बीड़ा उठाया है। बहुत सराहनीय कदम है। आजकल की युवा पीढ़ी को हमें उनसे सीख लेनी चाहिए कि हमारी संस्कृति हमें यही सिखाती है कि हमें बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। इतने बड़े और भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने वाले कर्णधार समाजसेवी जसराज सिंघवी ने इस भव्य कार्यक्रम में पधारे हुए मुख्य अतिथियों और बड़े बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि की सबसे बड़ी मेहरबानी तो हमारे ऊपर यह रही कि यह अपने गांव के सभी बड़े बुजुर्ग असहाय होते हुए भी अपना कीमती समय निकालकर, परिवार के सदस्यों का सहारा लेकर इस कार्यक्रम में पधारे। हमारे लिए यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों की उपलब्धियां और उनके अनुभव और समाज में उनके योगदान पर हमें अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उनकी राह पर चलना चाहिए। और बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति की धरोहर है। कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद-बड़े बुजुर्ग छत्तरसिंह चौहान, उप सरपंच महोदया श्रीमती श्याम कंवर, हरकंवर, नारायणी देवी, अजातशत्रु सिंह, सुल्तानसिंह चौहान ,पन्नेसिंह शेखावत, भंवरसिंह राव, अचलसिंह, भगवतसिंह चौहान, पुजारी वीरदास वैष्णव, हड़मानाराम खागड़ा, मोहनलाल सुथार, मोतीसिंह, मदनसिंह राव, तगाराम, भूराराम सोलंकी, मंगलाराम, हिंदूराम पाविया, वीराराम टोटीया, अशोक सिंह, हड़मत सिंह पवार, केवलदास, सोहन दास, मगाराम सुथार, पीरसिंह रावणा,गणेशाराम, भेराराम मेघवाल, बाबूलाल देवड़ा, भेराराम प्रजापत, धीरज गुर्जर, स्वरूप सिंह राव, मुरलीधर, धर्मेंद्र, दिनेश प्रजापत,गौतम हरिजन आदि कार्यकर्ताओं का अपार सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की खबर गांव गांव तक पहुंची जो इस भव्य कार्यक्रम का हर कोई सराहना करता नजर आया। कि हमारी नजरों में ऐसा पहला कार्यक्रम और भव्य हमने देखा है। धन्य है ऐसे परिवार को जिसने पूरे गांव के बुजुर्गों का बहुमान किया।6
- बर गांव में शीतला सप्तमी पर भव्य डांडिया गैर सम्पन्न, पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण आयोजन मंगलवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार बर ग्राम में शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य डांडिया गैर का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में आसपास सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गैर दलों और नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। गैर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेश-भूषा में आकर्षक स्वांग रचते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कलाकारों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बर थाना अधिकारी पन्नालाल सैनी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनकी मौजूदगी में पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गैर समिति के अध्यक्ष रतन लाल बागड़ी ने बताया कि आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं आकर्षक वेशभूषा धारण करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। सफल आयोजन के बाद ग्रामीणों ने समिति एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।1
- Post by Raju Prajapati1
- पाली,मनीष राठौड़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित गोगड़ फैब्रिक फार्मा टैक्स में आज शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरी फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस और नगर निगम की दो दमकलें मौके पर पहुंचीं। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर रामलाल गहलोत के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम में शामिल कमलकिशोर, राहुल, पारस गहलोत, योगेंद्र, रेखा, लक्ष्मी और सारिका ने फैक्ट्री स्टाफ के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। वहीं, वाहन चालक सुमेर, महेंद्र, ढलाराम, दिनेश, प्रमोद और भरत ने तत्परता दिखाते हुए दमकल की गाड़ियों को तुरंत रीफिल कर मोर्चा बनाए रखा। फैक्ट्री में आग बढ़ती देख वहां काम कर रहे बड़ी संख्या में श्रमिक भी मदद के लिए आगे आए और फायर टीम का सहयोग किया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आग पास की अन्य इकाइयों तक नहीं फैल सकी, जिससे करोड़ों का नुकसान होने से बच गया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, करीब 15 से 20 लाख रुपये का माल और मशीनें जलकर राख हो गई हैं।1
- मोकलसर ग्रामपंचायत द्वारा गलियों एवं नलियों की सफाई नहीं होने से जगह जगह कचरे के ढेर लग गए हे।नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया हे1
- डेगाना/पालड़ी (नागौर): डेगाना क्षेत्र के पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी बावरी की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में चल रहे धरना स्थल पर मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। धरना स्थल पर पहुंचे लोगों ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। मेड़ता की पूर्व विधायक इंद्रा देवी बावरी ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।1