Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक साम जगदंबे माताजी के नाम देशी भजन संध्या व महा प्रसाद का आयोजन
Raju Prajapati
एक साम जगदंबे माताजी के नाम देशी भजन संध्या व महा प्रसाद का आयोजन
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Raju Prajapati1
- भीमाना में हाईटेंशन लाइन तार टूटकर गिरनें से मौत 57बकरियां,अन्य घायल पशुपालक कों बाली विधायक नें एक लाख की सहायता दी बिजली विभाग से उचित मुआवजा की माँग। बाली।पाली पाली जिले के बाली क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया, जब हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया करंट की चपेट में आने से 57 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई भीमाना गांव की डाग फली का घटना हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिरा उस समय पास ही चर रही बकरियां तार की चपेट में आ गईं, भीमाना में हाईटेंशन तार गिरा, करंट से 57 बकरियों की मौत बकरियां इसकी चपेट में आ गईं तेज करंट लगने से बड़ी संख्या में बकरियां मौके पर ही मृत हो गईं तार गिरते ही मची अफरा-तफरी, पशुपालक भागे घटना के समय वहां मौजूद पशुपालकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बन्द कराई घटना की जानकारी मिलते ही भीमाना सरपंच प्रतिनिधि दीपाराम गरासिया ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित किया जा सका. इधर, सूचना मिलने के बाद नाना थाना प्रभारी रतनसिंह देवड़ा भीमाना चौकी प्रभारी हरिसिंह टीम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है वहीं विद्युत विभाग की ओर से भी तार टूटने के कारणों की जांच की जा रही है 57 मवेशियों की मौत अन्य घायल मुआवजे की मांग घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. पशुपालकों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से विधुत विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग उनका कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और एक साथ मै इतनी बड़ी संख्या में बकरियों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है प्रशासन और संबंधित विधुत विभाग अब पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.1
- पाली,राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन एवं कार्मिक विभाग की और से राजस्थान युवा शक्ति दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में मुख्यमंत्री की और से युवाओं को कई सौगात दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का समय युवाओं का समय है ऐसे में युवा अपनी ताकत को पहचाने क्योकि उन्नति उन्ही के प्रयासों से संभव है। आज के युवाओं के मन में विकसित राजस्थान का भाव होना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में युवा, महिला किसान एवं मजदूर सशक्त नहीं होगा तब तक प्रदेश की उन्नति संभव नहीं है। कार्यक्रम में 485 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि आज का दिन युवाओं के लिए समर्पित है। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए सरकार पूर्णतया प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि उठों जागो ओर देश ओर दुनिया में छाजाओं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से बजट में खेलों के लिए भी विशेष पैकेज दिया गया है, जिससे की युवा आगे बढ़े। वहीं 2047 में विकसित भारत की कल्पना करनी है तो निश्चित रूप से नई पीढ़ि को तैयार करना पडेगा। कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी, उप निदेशक संजय खान, हर्षवर्धन, अनिल शर्मा मौजूद रहे।9
- सिरोही के शिवगंज से बड़ी खबर टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग पोसालिया गांव k सरकारी स्कूल के एकदम पीछे स्थित हैं टेंट गोदाम आग ने विकराल रूप किया धारण, ग्रामीण कर रहे आग बुझाने के प्रयास दमकल को सूचना के बाद भी अभी तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड सूचना पर पालड़ी थाना पुलिस पहुंची मौके पर ग्रामीणों की सहायता से पुलिस कर रही हैं आग बुझाने के प्रयास आग लगने के बाद अपरा तफरी का माहौल2
- पाली। जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद फील्ड में सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम एसपी मोनिका सैन औचक निरीक्षण के लिए कोतवाली थाने पहुंचीं। जहाँ पर कोतवाली थानाप्रभारी रविंद्र खिंची ने उनका स्वागत किया उनके अचानक पहुंचने से थाने के स्टाफ में सक्रियता देखी गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के कामकाज और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एडिशनल एसपी जयसिंह तंवर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी रवींद्र सिंह खींची सहित पूरे स्टाफ की बैठक लेकर पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति को लेकर थाना प्रभारी से विस्तृत फीडबैक लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति पूरी मुस्तैदी बरतने और हर स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी के इस औचक निरीक्षण के दौरान कोतवाली थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। एसपी मोनिका सैन के इस सख्त और सक्रिय रुख से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में जिले में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के प्रयास तेज होंगे।4
- शॉर्ट सर्किट के कारण फार्मा टैक्स में लगी आग, नगर निगम की दो दमकल पहुंची मौके पर, फायर ऑफिसर रामलाल गहलोत के नेतृत्व में बुझाई जा रही आग, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में श्रमिक हुए इकट्ठा, आग बुझाने में कर रहे फायर टीम का सहयोग, औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर, गोगड़ फैब्रिक के फार्मा टैक्स को आग से पहुंचा काफी नुकसान1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- फालना पुलिस थाना क्षेत्र के विजयनगर में देर रात एक मकान में चोरी का प्रयास हुआ। चोर घर में घुसते ही हलचल हुई, जिससे मकान मालिक भारत भाई जाग गए। मकान मालिक के जागने और आवाज लगाने पर चोर दीवार फांदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फालना में चोरी की बढ़ती वारदातों से आमजन में भय का माहौल है। इस घटना को लेकर अब तक थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। मकान मालिक की ओर से भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1