पाली एसपी मोनिका सैन ने किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश पाली। जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद फील्ड में सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम एसपी मोनिका सैन औचक निरीक्षण के लिए कोतवाली थाने पहुंचीं। जहाँ पर कोतवाली थानाप्रभारी रविंद्र खिंची ने उनका स्वागत किया उनके अचानक पहुंचने से थाने के स्टाफ में सक्रियता देखी गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के कामकाज और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एडिशनल एसपी जयसिंह तंवर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी रवींद्र सिंह खींची सहित पूरे स्टाफ की बैठक लेकर पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति को लेकर थाना प्रभारी से विस्तृत फीडबैक लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति पूरी मुस्तैदी बरतने और हर स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी के इस औचक निरीक्षण के दौरान कोतवाली थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। एसपी मोनिका सैन के इस सख्त और सक्रिय रुख से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में जिले में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के प्रयास तेज होंगे।
पाली एसपी मोनिका सैन ने किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश पाली। जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद फील्ड में सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम एसपी मोनिका सैन औचक निरीक्षण के लिए कोतवाली थाने पहुंचीं। जहाँ पर कोतवाली थानाप्रभारी रविंद्र खिंची ने उनका स्वागत किया उनके अचानक पहुंचने से थाने के स्टाफ में सक्रियता देखी गई।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के कामकाज और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एडिशनल एसपी जयसिंह तंवर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी रवींद्र सिंह खींची सहित पूरे स्टाफ की बैठक लेकर पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ
सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति को लेकर थाना प्रभारी से विस्तृत फीडबैक लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति पूरी मुस्तैदी बरतने और हर स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा
कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी के इस औचक निरीक्षण के दौरान कोतवाली थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। एसपी मोनिका सैन के इस सख्त और सक्रिय रुख से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में जिले में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के प्रयास तेज होंगे।
- पाली। जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद फील्ड में सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार शाम एसपी मोनिका सैन औचक निरीक्षण के लिए कोतवाली थाने पहुंचीं। जहाँ पर कोतवाली थानाप्रभारी रविंद्र खिंची ने उनका स्वागत किया उनके अचानक पहुंचने से थाने के स्टाफ में सक्रियता देखी गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के कामकाज और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ एडिशनल एसपी जयसिंह तंवर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी रवींद्र सिंह खींची सहित पूरे स्टाफ की बैठक लेकर पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति को लेकर थाना प्रभारी से विस्तृत फीडबैक लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति पूरी मुस्तैदी बरतने और हर स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी के इस औचक निरीक्षण के दौरान कोतवाली थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। एसपी मोनिका सैन के इस सख्त और सक्रिय रुख से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में जिले में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के प्रयास तेज होंगे।4
- शॉर्ट सर्किट के कारण फार्मा टैक्स में लगी आग, नगर निगम की दो दमकल पहुंची मौके पर, फायर ऑफिसर रामलाल गहलोत के नेतृत्व में बुझाई जा रही आग, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में श्रमिक हुए इकट्ठा, आग बुझाने में कर रहे फायर टीम का सहयोग, औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर, गोगड़ फैब्रिक के फार्मा टैक्स को आग से पहुंचा काफी नुकसान1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by Raju Prajapati1
- जोधपुर में आज मंगलवार को शितला माता जी मन्दिर में भक्तों की संख्या बहुत ही कम नजर आई1
- चोरों के हौसले बुलंद पुलिस बेबस पिछले कई समय से बढ़ती चोरिया ओर एक रात हुई सीरियल चोरी का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा जोधपुर के भीतरी शहर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में लगातार चोरिया जहां क्षेत्र वाशी खौफ के साए में पुलिस बेबस खाली हाथ वाह वाही लूट रही । पिछले कुछ महीनों में लगातार चोरिया बड़ी हे चोरिया थमने का नाम नहीं अभी तक ब्रह्मपुरी में सीरियल चोरी का खुलासा खांडा फ़लशा थाना पुलिस कर ही नहीं पाई लेकिन चोर अपने काम को लगातार अंजाम देने की कोशिश में हे कल देर रात दो अज्ञात युवक तीसरी नजर में कैद हुए स्वान के कारण चोरी करने में नाकाम हुए दोनों युवकों को उल्टे पर दौड़ना पड़ा । लेकिन क्षेत्र वाशियो से सुनने में आ रहा हे उन दोनों को क्षेत्र के अलग अलग गलियों में घूमते देखे गए । अगर रात्रि गश्त सुचारु रूप से चालू हे तो चोरों के हौसले बुलंद कैसे हो रहे हे ओर हा अभी पिछले महीने भीम जी हटाई पर दुकान में चोरी हुई जिसका खुलासा हो गया तो ब्रह्मपुरी में हुई चोरी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम कैसे ?1
- भीमाना में हाईटेंशन लाइन तार टूटकर गिरनें से मौत 57बकरियां,अन्य घायल पशुपालक कों बाली विधायक नें एक लाख की सहायता दी बिजली विभाग से उचित मुआवजा की माँग। बाली।पाली पाली जिले के बाली क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया, जब हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया करंट की चपेट में आने से 57 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई भीमाना गांव की डाग फली का घटना हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिरा उस समय पास ही चर रही बकरियां तार की चपेट में आ गईं, भीमाना में हाईटेंशन तार गिरा, करंट से 57 बकरियों की मौत बकरियां इसकी चपेट में आ गईं तेज करंट लगने से बड़ी संख्या में बकरियां मौके पर ही मृत हो गईं तार गिरते ही मची अफरा-तफरी, पशुपालक भागे घटना के समय वहां मौजूद पशुपालकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बन्द कराई घटना की जानकारी मिलते ही भीमाना सरपंच प्रतिनिधि दीपाराम गरासिया ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचना दी जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित किया जा सका. इधर, सूचना मिलने के बाद नाना थाना प्रभारी रतनसिंह देवड़ा भीमाना चौकी प्रभारी हरिसिंह टीम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है वहीं विद्युत विभाग की ओर से भी तार टूटने के कारणों की जांच की जा रही है 57 मवेशियों की मौत अन्य घायल मुआवजे की मांग घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. पशुपालकों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से विधुत विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग उनका कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है और एक साथ मै इतनी बड़ी संख्या में बकरियों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है प्रशासन और संबंधित विधुत विभाग अब पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.1
- पाली,मनीष राठौड़। जिले के शिवपुरा गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ खेत में काम के दौरान चाय बना रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। धुएं के कारण भड़की मधुमक्खियों के काटने से सभी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धुएं से भड़कीं मधुमक्खियां जानकारी के अनुसार, शिवपुरा निवासी किसान परिवार अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। सुबह के समय परिवार के सदस्य एक पेड़ के नीचे चूल्हा जलाकर चाय बनाने लगे। चूल्हे से निकला धुआं जब पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुँचा, तो मधुमक्खियां भड़क गईं और नीचे बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। बचाव के लिए खेतों में भागे ग्रामीण अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए परिवार के लोग खेतों में इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इस हमले में मनोहर देवी (पत्नी विरम राम), सरिता (पत्नी विनोद), विनोद (पुत्र विरम राम), गीता (पत्नी राकेश कुमार) और राकेश (पुत्र विरम राम) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ फिलहाल उनका उपचार जारी है।4