logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#रायबरेली मुस्लिम युवती ने मंदिर में हिंदू रीति से की शादी, पांच साल के प्रेम के बाद आईमन बनी कृतिका। लालगंज के बाल्हेश्वर मंदिर में शिवम संग लिए सात फेरे, प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना। 💍 #रायबरेली मुस्लिम युवती ने मंदिर में हिंदू रीति से की शादी, पांच साल के प्रेम के बाद आईमन बनी कृतिका। लालगंज के बाल्हेश्वर मंदिर में शिवम संग लिए सात फेरे, प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना। 💍

6 hrs ago
user_Dharampal Singh
Dharampal Singh
डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
c7f1d5b8-de32-4bd0-8730-df05f16a14f2

#रायबरेली मुस्लिम युवती ने मंदिर में हिंदू रीति से की शादी, पांच साल के प्रेम के बाद आईमन बनी कृतिका। लालगंज के बाल्हेश्वर मंदिर में शिवम संग लिए सात फेरे, प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना। 💍 #रायबरेली मुस्लिम युवती ने मंदिर में हिंदू रीति से की शादी, पांच साल के प्रेम के बाद आईमन बनी कृतिका। लालगंज के बाल्हेश्वर मंदिर में शिवम संग लिए सात फेरे, प्रेम विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना। 💍

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रायबरेली, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), रायबरेली अवध प्रांत ने एस जे एस (SJS) कॉलेज के कक्षा 11 के मेधावी छात्र राम तिवारी की 5 मार्च 2026 को फांसी लगाकर हुई आत्महत्या के मामले में जांच की मांग करते हुए आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील बयानों से आहत होकर ABVP कार्यकर्ताओं ने तत्काल धरना शुरू कर दिया। ABVP के अनुसार, राम तिवारी एक हंसमुख, मिलनसार और पढ़ाई में मेधावी छात्र था, जो नामचीन एस जे एस कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। अचानक 5 मार्च 2026 को उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। संगठन का सवाल है कि पढ़ाई का अत्यधिक दबाव, सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव, परिवार/स्कूल से डर, ब्लैकमेल या कोई अन्य छिपा कारण था, जिसने छात्र को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। ABVP ने ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी हैं: मौत के सभी संभावित कारणों (मानसिक स्वास्थ्य, अकादमिक दबाव, ब्लैकमेल आदि) की सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच हो। जांच रिपोर्ट परिवार को सौंपी जाए और सार्वजनिक की जाए।छात्र-छात्राओं में आत्महत्या जैसी घटनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए।मेधावी छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। धरने का कारण: सिटी मजिस्ट्रेट का बयान ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना वक्तव्य से ABVP कार्यकर्ता बेहद आहत हुए। संगठन का कहना है कि विषय इतना मार्मिक और दुखद था कि मजिस्ट्रेट को संयम बरतना चाहिए था। इस पर ABVP के कार्यकर्त्ता धरने पर बैठ गए l
    4
    रायबरेली, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), रायबरेली अवध प्रांत ने एस जे एस (SJS) कॉलेज के कक्षा 11 के मेधावी छात्र राम तिवारी की 5 मार्च 2026 को फांसी लगाकर हुई आत्महत्या के मामले में  जांच की मांग करते हुए आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील बयानों से आहत होकर ABVP कार्यकर्ताओं ने तत्काल धरना शुरू कर दिया।
ABVP के अनुसार, राम तिवारी एक हंसमुख, मिलनसार और पढ़ाई में मेधावी छात्र था, जो नामचीन एस जे एस कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। अचानक 5 मार्च 2026 को उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
संगठन का सवाल है कि पढ़ाई का अत्यधिक दबाव, सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव, परिवार/स्कूल से डर, ब्लैकमेल या कोई अन्य छिपा कारण था, जिसने छात्र को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। 
ABVP ने ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी हैं:
मौत के सभी संभावित कारणों (मानसिक स्वास्थ्य, अकादमिक दबाव, ब्लैकमेल आदि) की सूक्ष्म और निष्पक्ष जांच हो। जांच रिपोर्ट परिवार को सौंपी जाए और सार्वजनिक की जाए।छात्र-छात्राओं में आत्महत्या जैसी घटनाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाए।मेधावी छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
धरने का कारण: सिटी मजिस्ट्रेट का बयान
ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए गैर-जिम्मेदाराना वक्तव्य से ABVP कार्यकर्ता बेहद आहत हुए। संगठन का कहना है कि विषय इतना मार्मिक और दुखद था कि मजिस्ट्रेट को संयम बरतना चाहिए था। इस पर ABVP के कार्यकर्त्ता धरने पर बैठ गए l
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक महिला का हाथ दुप्पटा से बांधकर पिटाई किया।स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर महिला को ई रिक्शा में बैठाकर ले गई।यह मामले मंगलवार की देर रात 9 बजे के आस पास का है। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड बिसौली गांव के पास एक महिला जिसकी उम्र करीब 30 साल के आस पास जीन्स शूट पहने हुए घूम रही थी।जिसको गांव के लोगों ने संदिग्ध देखते हुए बच्चा चोर की आशंका पर पकड़कर हाथ बांधकर बैठा लिया और पिटाई करने के साथ नाम पता पूछने लगे।इस बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर ई रिक्शा में बैठाकर साथ ले गई।पूछताछ में महिला कौशाम्बी जिले के सिराथू और पिता का नाम अनूप बता रही थी। जब महिला से उसका नाम पूछा गया तो कुछ बता नही रही थी।गांव के रहने वाले राम बरन,कमल ने बताया कि महिला संदिग्ध रूप से घूम रही थी।जब हम लोग निकले तो कुछ लोगों ने महिला को घेर रखा था और बच्चा चोर बता रहे थे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का मानसिक हालत ठीक नही है महिला को भीड़ से छुड़ाकर उसके गांव घर का पता लगाया जा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक बार फिर बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक महिला का हाथ दुप्पटा से बांधकर पिटाई किया।स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर महिला को ई रिक्शा में बैठाकर ले गई।यह मामले मंगलवार की देर रात 9 बजे के आस पास का है।
जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड बिसौली गांव के पास एक महिला जिसकी उम्र करीब 30 साल के आस पास जीन्स शूट पहने हुए घूम रही थी।जिसको गांव के लोगों ने संदिग्ध देखते हुए बच्चा चोर की आशंका पर पकड़कर हाथ बांधकर बैठा लिया और पिटाई करने के साथ नाम पता पूछने लगे।इस बीच किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दिया।मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर ई रिक्शा में बैठाकर साथ ले गई।पूछताछ में महिला कौशाम्बी जिले के सिराथू और पिता का नाम अनूप बता रही थी।
जब महिला से उसका नाम पूछा गया तो कुछ बता नही रही थी।गांव के रहने वाले राम बरन,कमल ने बताया कि महिला संदिग्ध रूप से घूम रही थी।जब हम लोग निकले तो कुछ लोगों ने महिला को घेर रखा था और बच्चा चोर बता रहे थे।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला का मानसिक हालत ठीक नही है महिला को भीड़ से छुड़ाकर उसके गांव घर का पता लगाया जा रहा है।
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • ​रायबरेली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। ​ज्ञापन के दौरान बढ़ी गहमागहमी ​गुरुवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय को बाहर से घेर लिया और धरने पर बैठ गए। ​पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर ​आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट अपनी "गलती" नहीं मानेंगे, उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद, पुलिस ने किसी तरह रास्ता बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय से सुरक्षित निकाला और सरकारी वाहन से रवाना किया।
    1
    ​रायबरेली के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के बाद शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है।
​ज्ञापन के दौरान बढ़ी गहमागहमी
​गुरुवार को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। ज्ञापन सौंपने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई। गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय को बाहर से घेर लिया और धरने पर बैठ गए।
​पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
​आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि जब तक सिटी मजिस्ट्रेट अपनी "गलती" नहीं मानेंगे, उन्हें कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद, पुलिस ने किसी तरह रास्ता बनाकर सिटी मजिस्ट्रेट को उनके कार्यालय से सुरक्षित निकाला और सरकारी वाहन से रवाना किया।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Sandeep tvnews
    1
    Post by Sandeep tvnews
    user_Sandeep tvnews
    Sandeep tvnews
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by डॉक्टर साहिल
    1
    Post by डॉक्टर साहिल
    user_डॉक्टर साहिल
    डॉक्टर साहिल
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *विद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने की शपथ* बकेवर, फतेहपुर। जनपद में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विकासखंड देवमई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई और उन्हें जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए घातक जहर है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। इस दौरान बच्चों ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे कभी भी तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय परिसर में “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” और “स्वस्थ समाज का आधार – नशामुक्त परिवार” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका कल्पना, शालिनी देवी, शिक्षामित्र सतीश कुमार वर्मा के साथ ही ग्राम प्रधान अनुज कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यदि नई पीढ़ी नशे के खिलाफ जागरूक होगी तो समाज को नशा मुक्त बनाने की राह आसान होगी। विद्यालय में आयोजित इस अभियान ने बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी नशे के खिलाफ जागरूक होने का सशक्त संदेश दिया।
    1
    *विद्यालय में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बच्चों ने लिया नशे से दूर रहने की शपथ*
बकेवर, फतेहपुर। जनपद में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विकासखंड देवमई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई और उन्हें जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प कराया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज के लिए घातक जहर है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
इस दौरान बच्चों ने हाथ उठाकर सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे कभी भी तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय परिसर में “नशा छोड़ो, जीवन संवारो” और “स्वस्थ समाज का आधार – नशामुक्त परिवार” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका कल्पना, शालिनी देवी, शिक्षामित्र सतीश कुमार वर्मा के साथ ही ग्राम प्रधान अनुज कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के इस संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि यदि नई पीढ़ी नशे के खिलाफ जागरूक होगी तो समाज को नशा मुक्त बनाने की राह आसान होगी।
विद्यालय में आयोजित इस अभियान ने बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी नशे के खिलाफ जागरूक होने का सशक्त संदेश दिया।
    user_Rajesh Gautam
    Rajesh Gautam
    Press advisory बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रायबरेली, डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरा हरदो (मजरे पूरे भोपाल सिंह) में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में एक पीड़ित युवक ने तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। युवक का आरोप है कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को समाधान दिवस पर दिए गए शिकायती पत्र के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रशासनिक आदेशों का मजाक उड़ाया जा रहा है। पीड़ित युवक ने बताया कि ग्राम सभा की बंजर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिसके खिलाफ उन्होंने डीएम हर्षिता माथुर को समाधान दिवस के दौरान शिकायती पत्र सौंपा था। डीएम के निर्देश पर जांच टीम भी गठित की गई थी, लेकिन टीम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। न्याय की आस में थक चुके युवक ने कहा, "जब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा।
    1
    रायबरेली, डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरा हरदो (मजरे पूरे भोपाल सिंह) में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में एक पीड़ित युवक ने तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 
युवक का आरोप है कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को समाधान दिवस पर दिए गए शिकायती पत्र के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रशासनिक आदेशों का मजाक उड़ाया जा रहा है। 
पीड़ित युवक ने बताया कि ग्राम सभा की बंजर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिसके खिलाफ उन्होंने डीएम हर्षिता माथुर को समाधान दिवस के दौरान शिकायती पत्र सौंपा था। डीएम के निर्देश पर जांच टीम भी गठित की गई थी, लेकिन टीम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। न्याय की आस में थक चुके युवक ने कहा, "जब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनशन जारी रहेगा।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • रायबरेली जिले से सांप्रदायिक सौहार्द और प्रेम की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। जाती धर्म को दरकिनार कर एक बार फिर यहां प्यार की जीत की हुई है। यहाँ एक मुस्लिम युवती ने अपने पांच साल पुराने प्यार को मुकम्मल करने के लिए न केवल हिंदू धर्म अपनाया, बल्कि पूरे विधि-विधान के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी भी की। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सेमरपहा गांव की रहने वाली आयमन अहमद और स्थानीय निवासी शिवम पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों पहली ही मुलाकात में एक दूसरे को दिल से बैठे। पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर प्यार और फिर इज़हार हुआ। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद, दोनों प्रेमी युगल ने एक-साथ जीवन बिताने का फैसला किया। अपने प्यार को एक नया नाम देने के लिए आयमन ने हिंदू धर्म स्वीकार करने का निर्णय लिया और अपना नाम बदलकर 'कृतिका' रख लिया। इस प्रेमी जोड़े ने रायबरेली के प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर को अपनी शादी के लिए पवित्र स्थल चुना। शादी की रस्में पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुईं। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच, शिवम ने कृतिका पूर्व नाम आयमन की मांग में सिंदूर भरा और उसके गले में मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद दोनों ने अग्नि के सामने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया। शादी सम्पन्न होने के बाद 19 वर्षीय कृतिका ने अपनी खुशी जाहिर की। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह बालिग है और उसने यह कदम अपनी स्वेच्छा से उठाया है। कृतिका ने यह भी बताया कि "मैं इस विवाह से बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है। हम दोनों एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं।" वहीं शिवम ने भी अपनी पत्नी का हाथ थामते हुए इस नई शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की। शिवम और आयमन की शादी स्थानीय लोगों ने इस विवाह को प्रेम की जीत बताया है।
    1
    रायबरेली जिले से सांप्रदायिक सौहार्द और प्रेम की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। जाती धर्म को दरकिनार कर एक बार फिर यहां प्यार की जीत की हुई है। यहाँ एक मुस्लिम युवती ने अपने पांच साल पुराने प्यार को मुकम्मल करने के लिए न केवल हिंदू धर्म अपनाया, बल्कि पूरे विधि-विधान के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर में शादी भी की। यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, सेमरपहा गांव की रहने वाली आयमन अहमद और स्थानीय निवासी शिवम पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों पहली ही मुलाकात में एक दूसरे को दिल से बैठे। पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर प्यार और फिर इज़हार हुआ। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद, दोनों प्रेमी युगल ने एक-साथ जीवन बिताने का फैसला किया। अपने प्यार को एक नया नाम देने के लिए आयमन ने हिंदू धर्म स्वीकार करने का निर्णय लिया और अपना नाम बदलकर 'कृतिका' रख लिया।
इस प्रेमी जोड़े ने रायबरेली के प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर को अपनी शादी के लिए पवित्र स्थल चुना।  शादी की रस्में पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुईं। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच, शिवम ने कृतिका पूर्व नाम आयमन की मांग में सिंदूर भरा और उसके गले में मंगलसूत्र पहनाया। इसके बाद दोनों ने अग्नि के सामने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया।
शादी सम्पन्न होने के बाद 19 वर्षीय कृतिका ने अपनी खुशी जाहिर की। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह बालिग है और उसने यह कदम अपनी स्वेच्छा से उठाया है। कृतिका ने यह भी बताया कि "मैं इस विवाह से बहुत खुश हूं क्योंकि मैंने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है। हम दोनों एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं।" वहीं शिवम ने भी अपनी पत्नी का हाथ थामते हुए इस नई शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की। शिवम और आयमन की शादी स्थानीय लोगों ने इस विवाह को प्रेम की जीत बताया है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जहानाबाद से कानपुर देहात रोड के बीच में चलते ट्रक में लगी आग जहां स्थानीय लोगों ने देखा तो नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी सूचना
    1
    फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जहानाबाद से कानपुर देहात रोड के बीच में चलते ट्रक में लगी आग जहां स्थानीय लोगों ने देखा तो नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी सूचना
    user_Bablu singh Raftaar media
    Bablu singh Raftaar media
    निष्पक्ष पत्रकारिता करना उद्देश्य Fatehpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.