Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीहोर जिला पंचायत सभा कक्ष में श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिशा की एक बैठक आयोजित केन्द्रीय कृषि मंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास एवं समन्वय समिति "दिशा" की आयोजित बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय।
Rajendra Gangwal
सीहोर जिला पंचायत सभा कक्ष में श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिशा की एक बैठक आयोजित केन्द्रीय कृषि मंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास एवं समन्वय समिति "दिशा" की आयोजित बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है.... लगातार सुनने और देखने को मिलता है कि खेतों के ऊपर निकले बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट होने से फसलों में आग लग रही है ताजा मामला आष्टा की ग्राम पंचायत नवरंगपुर का है जहां सरपंच सोनू मेवाड़ा ने भी आग लगने का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताया है.... अब सवाल यह है कि जब बिजली चोरी करने पर केस बन जाता है, बिल न भरने पर ट्रैक्टर, बाइक जब्त करने की कार्यवाही की जा सकती है तो फिर बिजली विभाग की लापरवाही से लगने वाली आग पर जवाबदेही तय कर कोई कार्यवाही क्यों नहीं बनती...? इस विषय पर आप लोग भी अपनी प्रतिक्रिया जरूर देवे1
- 3 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन हवालात’ में बिजवाड चौकी पुलिस की कार्रवाई, कन्नौद जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना कांटाफोड़ की चौकी बिजवाड़ पुलिस ने चेक बाउंस मामले में करीब 3 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में 1 नवंबर 2024 से जिले में “ऑपरेशन हवालात” चलाया जा रहा है, जिसके तहत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों और गंभीर मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी बिजवाड़ थाना कांटाफोड़ पुलिस ने प्रकरण क्रमांक SCNIA/98/2023 धारा 138 एनआईए (चेक बाउंस) के मामले में फरार स्थाई वारंटी जयसिंह पिता नारायण परिहार निवासी बिजवाड़ को गिरफ्तार किया। आरोपी करीब तीन वर्षों से पुलिस गिरफ्त से दूर था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन और एसडीओपी बागली सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ निरीक्षक के.एस. परस्ते व चौकी प्रभारी बिजवाड़ उप निरीक्षक विजेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार शा 6 बजे बताया कि 14 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी जिले में देखा गया है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवंबर 2024 से अब तक देवास जिले में 873 फरार, स्थाई व गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन आरोपियों पर कुल 1 लाख 76 हजार 500 रुपए का इनाम घोषित था।1
- कालापीपल : बेहरा वल मे महिलाओं ने दशा माता की पूजा की! शुक्रवार को बेहरा वल मे दशा माता का परवाह पारम्परिक उल्लास के साथ श्रद्धा पूर्वक महिलाओं द्वारा मनाया गया!! दासा माता परव की पूजा संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं ने परंपराओं को निभाया?????1
- हसीब खान मंसूरी बैरसिया : - ओबीसी महासभा भोपाल के तत्वावधान में बैरसिया तहसील के ग्राम गंगा पिपलिया में पिछड़ा वर्ग समाज को जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भारत के संविधान में मिले अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को उनके अधिकारों और अवसरों की जानकारी देना था कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और बताया गया कि इन विषयों से पिछड़ा वर्ग के युवाओं और समाज को किस प्रकार लाभ मिल सकता है। साथ ही समाज को यह भी बताया गया कि अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर सरकार से किस प्रकार मांग की जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जागरूकता दी गई जातिगत जनगणना क्यों आवश्यक है और इससे समाज को क्या लाभ होंगे,संख्यानुपात के आधार पर आरक्षण मिलने से पिछड़ा वर्ग को होने वाले लाभ,पिछले 6 वर्षों से लंबित 13% पिछड़ा वर्ग आरक्षण के कारण हो रहे नुकसान,University Grants Commission (UGC) कानून लागू होने से पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसर,किसानों के लिए MSP गारंटी कानून से होने वाले संभावित लाभ,पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ कैसे दिलाया जाए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य इंजीनियर श्री महेंद्र सिंह लोधी, एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विजेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह मीणा (जिला अध्यक्ष सीहोर ओबीसी महासभा),आराम सिंह गुर्जर,मास्टर विश्राम सिंह बौद्ध, राजकुमार कुशवाह,राजू गुर्जर,विजय मीना, हुकुम पटेल,घनश्याम सोनी,पहलवान सिंह, घाशीराम,विजय कुशवाहा अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाज को संगठित रहने और शिक्षा व अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के समाज बंधु उपस्थित रहे और सभी ने संगठित होकर समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया2
- अचलनाथ वेयरहाउस के पास लगी आग, कारण अज्ञात ग्राम सोनकच्छ और झारखेड़ा के बीच स्थित अचलनाथ वेयरहाउस के पास शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती हुई दिखाई दी, जिससे आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद लोगों ने मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग किन परिस्थितियों में लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।1
- भीलवाड़ा शहर में स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार बनेड़ा की सुप्रसिद्ध किसान कुल्फी के ऑनर जमनालाल माली ने आज ही टाटा कंपनी के शोरूम से नया ऑटो खरीदा था, लेकिन कुछ ही समय बाद उसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आ गई। बताया जा रहा है कि ऑटो खरीदने के बाद जब जमनालाल माली मांडल चौराहे की ओर पहुंचे तो अचानक नई ऑटो बीच रास्ते में ही बंद हो गई। नई गाड़ी के अचानक बंद होने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने ऑटो की जांच की और बैटरी की फोटो भी ली। जांच में सामने आया कि नई ऑटो में पुरानी बैटरी लगी हुई थी, जिसे देखकर वे हैरान रह गए। जमनालाल माली ने इस पूरे मामले की शिकायत कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों से की। शिकायत मिलने के बाद कंपनी के मिस्त्री मौके पर पहुंचे और पहले से लगी पुरानी बैटरी को खोलकर उसकी जगह नई बैटरी लगा दी। हालांकि इस घटना को लेकर जमनालाल माली ने नाराजगी जताई और कहा कि अगर नई बैटरी ही लगानी थी तो शुरुआत में पुरानी बैटरी क्यों लगाई गई। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से टाटा कंपनी के वाहनों के प्रशंसक रहे हैं और भरोसे के साथ नया ऑटो खरीदा था, लेकिन आज ही खरीदी गई नई गाड़ी में इस तरह की गड़बड़ी सामने आना बेहद गंभीर मामला है। उनका कहना है कि यह ग्राहकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ है और इस तरह की लापरवाही से कंपनी की साख पर भी सवाल खड़े होते हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस मामले को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि नई गाड़ियों में इस तरह की अनियमितताएं सामने आती हैं तो ग्राहकों का भरोसा कमजोर हो सकता है। लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।4
- आष्टा। थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में 11 मार्च को हुए दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के मामले को लेकर बुधवार को आष्टा में सर्व समाज द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार और सर्व समाज के लोगों ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए, तभी पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा और समाज में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम नितिन तले और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए फांसी दी जाए, संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए, आरोपियों के वन भूमि पर बने मकान पर बुलडोजर चलाया जाए, पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, पीड़ित परिवार की एक बच्ची को सरकारी नौकरी दी जाए। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी कमल सिंह चौहान सहित हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष कालू सिंह और अन्य समाजजन उपस्थित रहे। इस दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू सिंह ने कहा कि वे जल्द ही पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर घटना की जानकारी देंगे और परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की मांग करेंगे। एसडीएम नितिन तले ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान सर्व समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।1
- शाजापुर :ट्रक की टक्कर से ऑटो तीन बार पलटा, 3 घायलः मिर्ची से भरे ऑटो उज्जैन जा रहे थे; शाजापुर में नेशनल हाईवे पर हादसा शाजापुर (उज्जैन) | 10 घंटे पहले शाजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने मिर्ची से भरे ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शाजापुर निवासी मोहम्मद सहद, अखिल मंसरी और डरशाद ऑटो रिक्शा में मिर्च भरकरशाजापुर से उज्जैन जा रहे थे। नैनावद घाटी उतरते समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायल। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा सड़क पर पलट गया और तीन बार गुलाटी खाते हुए रुका। घटना के बाद, आसपास के लोगों की मदद से घायलों को नैनावद पुलिस चौकी की गाड़ी से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में मोहम्मद सहद के सिर और आंख में चोटें आई1
- अनुभाग कन्नौद व पुलिस थाना विजयागंज मंडी रहा अव्वल कन्नौद,पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला पुलिस कंट्रोल रूम देवास में फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। रैंकिंग में विजयागंज मण्डी ने मारी बाजी फरवरी माह में 25 अलग-अलग पैमानों (पैरामीटर्स) के आधार पर जिले के थानों और अनुभागों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए थाना विजयागंज मण्डी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित पटेल को सम्मानित किया गया। वहीं, अनुभाग स्तर पर कन्नौद अनुभाग प्रथम स्थान पर रहा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि कन्नौद एसडीओपी कार्यालय को हाल ही में ISO प्रमाणित भी किया गया है। इन्हें मिला 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' का सम्मान शहर में हुई चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश करने वाले दो जांबाज अधिकारियों को 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' पुरस्कार से नवाजा गया: उपनिरीक्षक गोपाल चौधरी उपनिरीक्षक राहुल परमार इन अधिकारियों ने ओडिशा और गुजरात जैसे दूरस्थ राज्यों से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आरोपियों को दबोचा और शत-प्रतिशत लूटी गई संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना स्तरीय टॉप-10 रैंकिंग (फरवरी माह): | रैंक | थाना | रैंक | थाना | | 01 | विजयागंज मण्डी | 06 | सिविल लाईन | | 02 | हरणगांव | 07 | बागली | | 03 | बरोठा | 08 | खातेगांव | | 04 | कन्नौद | 09 | औद्योगिक क्षेत्र | | 05 | सतवास | 10 | सोनकच्छ | एसपी के कड़े निर्देश: जीरो टॉलरेंस और प्रभावी गश्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी और पीड़ित उन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए: जनता का फीडबैक: थानों पर लगे QR CODE का उपयोग बढ़ाएं ताकि पुलिस की कार्यशैली पर जनता की सीधी राय मिल सके। अपराध नियंत्रण: चोरी रोकने के लिए प्रभावी रात्रि गश्त और नाकाबंदी सुनिश्चित करें। जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। तकनीकी का उपयोग: FIR से लेकर ट्रायल तक तकनीकी का अधिकतम उपयोग करें ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। विशेष अभियान: 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, 'ऑपरेशन सायबर' (डायल-1930) का प्रचार करने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत गुंडा तत्वों पर बाउंडओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में एसपी ने अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी गुणवत्ता के साथ सेवा करने हेतु प्रेरित किया।2