logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनुभाग कन्नौद व पुलिस थाना विजयागंज मंडी रहा अव्वल कन्नौद,पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला पुलिस कंट्रोल रूम देवास में फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। रैंकिंग में विजयागंज मण्डी ने मारी बाजी फरवरी माह में 25 अलग-अलग पैमानों (पैरामीटर्स) के आधार पर जिले के थानों और अनुभागों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए थाना विजयागंज मण्डी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित पटेल को सम्मानित किया गया। वहीं, अनुभाग स्तर पर कन्नौद अनुभाग प्रथम स्थान पर रहा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि कन्नौद एसडीओपी कार्यालय को हाल ही में ISO प्रमाणित भी किया गया है। इन्हें मिला 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' का सम्मान शहर में हुई चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश करने वाले दो जांबाज अधिकारियों को 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' पुरस्कार से नवाजा गया: उपनिरीक्षक गोपाल चौधरी उपनिरीक्षक राहुल परमार इन अधिकारियों ने ओडिशा और गुजरात जैसे दूरस्थ राज्यों से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आरोपियों को दबोचा और शत-प्रतिशत लूटी गई संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना स्तरीय टॉप-10 रैंकिंग (फरवरी माह): | रैंक | थाना | रैंक | थाना | | 01 | विजयागंज मण्डी | 06 | सिविल लाईन | | 02 | हरणगांव | 07 | बागली | | 03 | बरोठा | 08 | खातेगांव | | 04 | कन्नौद | 09 | औद्योगिक क्षेत्र | | 05 | सतवास | 10 | सोनकच्छ | एसपी के कड़े निर्देश: जीरो टॉलरेंस और प्रभावी गश्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी और पीड़ित उन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए: जनता का फीडबैक: थानों पर लगे QR CODE का उपयोग बढ़ाएं ताकि पुलिस की कार्यशैली पर जनता की सीधी राय मिल सके। अपराध नियंत्रण: चोरी रोकने के लिए प्रभावी रात्रि गश्त और नाकाबंदी सुनिश्चित करें। जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। तकनीकी का उपयोग: FIR से लेकर ट्रायल तक तकनीकी का अधिकतम उपयोग करें ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। विशेष अभियान: 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, 'ऑपरेशन सायबर' (डायल-1930) का प्रचार करने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत गुंडा तत्वों पर बाउंडओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में एसपी ने अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी गुणवत्ता के साथ सेवा करने हेतु प्रेरित किया।

7 hrs ago
user_Rajendra shreevas
Rajendra shreevas
Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
7b40348b-673e-4ab1-9ed3-370ff258b79a

अनुभाग कन्नौद व पुलिस थाना विजयागंज मंडी रहा अव्वल कन्नौद,पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला पुलिस कंट्रोल रूम देवास में फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। रैंकिंग में विजयागंज मण्डी ने मारी बाजी फरवरी माह में 25 अलग-अलग पैमानों (पैरामीटर्स) के आधार पर जिले के थानों और अनुभागों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए थाना विजयागंज मण्डी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित पटेल को सम्मानित किया गया। वहीं, अनुभाग स्तर पर कन्नौद अनुभाग प्रथम स्थान पर रहा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि कन्नौद एसडीओपी कार्यालय को हाल ही में ISO प्रमाणित भी किया गया है। इन्हें मिला 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' का सम्मान शहर में हुई चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश करने वाले दो जांबाज अधिकारियों को 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' पुरस्कार से नवाजा गया: उपनिरीक्षक गोपाल चौधरी उपनिरीक्षक राहुल परमार इन अधिकारियों ने ओडिशा और गुजरात जैसे दूरस्थ राज्यों से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आरोपियों को दबोचा और शत-प्रतिशत लूटी गई संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना स्तरीय टॉप-10 रैंकिंग (फरवरी

माह): | रैंक | थाना | रैंक | थाना | | 01 | विजयागंज मण्डी | 06 | सिविल लाईन | | 02 | हरणगांव | 07 | बागली | | 03 | बरोठा | 08 | खातेगांव | | 04 | कन्नौद | 09 | औद्योगिक क्षेत्र | | 05 | सतवास | 10 | सोनकच्छ | एसपी के कड़े निर्देश: जीरो टॉलरेंस और प्रभावी गश्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी और पीड़ित उन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए: जनता का फीडबैक: थानों पर लगे QR CODE का उपयोग बढ़ाएं ताकि पुलिस की कार्यशैली पर जनता की सीधी राय मिल सके। अपराध नियंत्रण: चोरी रोकने के लिए प्रभावी रात्रि गश्त और नाकाबंदी सुनिश्चित करें। जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। तकनीकी का उपयोग: FIR से लेकर ट्रायल तक तकनीकी का अधिकतम उपयोग करें ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। विशेष अभियान: 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, 'ऑपरेशन सायबर' (डायल-1930) का प्रचार करने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत गुंडा तत्वों पर बाउंडओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में एसपी ने अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी गुणवत्ता के साथ सेवा करने हेतु प्रेरित किया।

More news from Sehore and nearby areas
  • केन्द्रीय कृषि मंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास एवं समन्वय समिति "दिशा" की आयोजित बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय।
    1
    केन्द्रीय कृषि मंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास एवं समन्वय समिति "दिशा" की आयोजित बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    5 hrs ago
  • जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है.... लगातार सुनने और देखने को मिलता है कि खेतों के ऊपर निकले बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट होने से फसलों में आग लग रही है ताजा मामला आष्टा की ग्राम पंचायत नवरंगपुर का है जहां सरपंच सोनू मेवाड़ा ने भी आग लगने का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताया है.... अब सवाल यह है कि जब बिजली चोरी करने पर केस बन जाता है, बिल न भरने पर ट्रैक्टर, बाइक जब्त करने की कार्यवाही की जा सकती है तो फिर बिजली विभाग की लापरवाही से लगने वाली आग पर जवाबदेही तय कर कोई कार्यवाही क्यों नहीं बनती...? इस विषय पर आप लोग भी अपनी प्रतिक्रिया जरूर देवे
    1
    जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है.... लगातार सुनने और देखने को मिलता है कि खेतों के ऊपर निकले बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट होने से फसलों में आग लग रही है ताजा मामला आष्टा की ग्राम पंचायत नवरंगपुर का है जहां सरपंच सोनू मेवाड़ा ने भी आग लगने का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताया है....
अब सवाल यह है कि जब बिजली चोरी करने पर केस बन जाता है, बिल न भरने पर ट्रैक्टर, बाइक जब्त करने की कार्यवाही की जा सकती है तो फिर बिजली विभाग की लापरवाही से लगने वाली आग पर जवाबदेही तय कर कोई कार्यवाही क्यों नहीं बनती...?
इस विषय पर आप लोग भी अपनी प्रतिक्रिया जरूर देवे
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • हसीब खान मंसूरी बैरसिया : - ओबीसी महासभा भोपाल के तत्वावधान में बैरसिया तहसील के ग्राम गंगा पिपलिया में पिछड़ा वर्ग समाज को जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भारत के संविधान में मिले अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को उनके अधिकारों और अवसरों की जानकारी देना था कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और बताया गया कि इन विषयों से पिछड़ा वर्ग के युवाओं और समाज को किस प्रकार लाभ मिल सकता है। साथ ही समाज को यह भी बताया गया कि अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर सरकार से किस प्रकार मांग की जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जागरूकता दी गई जातिगत जनगणना क्यों आवश्यक है और इससे समाज को क्या लाभ होंगे,संख्यानुपात के आधार पर आरक्षण मिलने से पिछड़ा वर्ग को होने वाले लाभ,पिछले 6 वर्षों से लंबित 13% पिछड़ा वर्ग आरक्षण के कारण हो रहे नुकसान,University Grants Commission (UGC) कानून लागू होने से पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसर,किसानों के लिए MSP गारंटी कानून से होने वाले संभावित लाभ,पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ कैसे दिलाया जाए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य इंजीनियर श्री महेंद्र सिंह लोधी, एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विजेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह मीणा (जिला अध्यक्ष सीहोर ओबीसी महासभा),आराम सिंह गुर्जर,मास्टर विश्राम सिंह बौद्ध, राजकुमार कुशवाह,राजू गुर्जर,विजय मीना, हुकुम पटेल,घनश्याम सोनी,पहलवान सिंह, घाशीराम,विजय कुशवाहा अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाज को संगठित रहने और शिक्षा व अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के समाज बंधु उपस्थित रहे और सभी ने संगठित होकर समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया
    2
    हसीब खान मंसूरी बैरसिया : - ओबीसी महासभा भोपाल के तत्वावधान में बैरसिया तहसील के ग्राम गंगा पिपलिया में पिछड़ा वर्ग समाज को जागरूक करने हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को भारत के संविधान में मिले अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को उनके अधिकारों और अवसरों की जानकारी देना था कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और बताया गया कि इन विषयों से पिछड़ा वर्ग के युवाओं और समाज को किस प्रकार लाभ मिल सकता है। साथ ही समाज को यह भी बताया गया कि अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर सरकार से किस प्रकार मांग की जा सकती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न विषयों पर जागरूकता दी गई 
जातिगत जनगणना क्यों आवश्यक है और इससे समाज को क्या लाभ होंगे,संख्यानुपात के आधार पर आरक्षण मिलने से पिछड़ा वर्ग को होने वाले लाभ,पिछले 6 वर्षों से लंबित 13% पिछड़ा वर्ग आरक्षण के कारण हो रहे नुकसान,University Grants Commission (UGC) कानून लागू होने से पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले अवसर,किसानों के लिए MSP गारंटी कानून से होने वाले संभावित लाभ,पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ कैसे दिलाया जाए,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य इंजीनियर श्री महेंद्र सिंह लोधी, एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विजेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे
विशिष्ट अतिथियों में श्याम सिंह मीणा (जिला अध्यक्ष सीहोर ओबीसी महासभा),आराम सिंह गुर्जर,मास्टर विश्राम सिंह बौद्ध, राजकुमार कुशवाह,राजू गुर्जर,विजय मीना, हुकुम पटेल,घनश्याम सोनी,पहलवान सिंह, घाशीराम,विजय कुशवाहा अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाज को संगठित रहने और शिक्षा व अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के समाज बंधु उपस्थित रहे और सभी ने संगठित होकर समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया
    user_Haseeb Khan Mansuri Journalist
    Haseeb Khan Mansuri Journalist
    सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Jitendra Patidar
    1
    Post by Jitendra Patidar
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवास से (साजिद अली) ✍️ देवास शहर में घरेलू गैस कनेक्शन की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है, जहां प्रति माह केवल एक कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को महंगी टंकी और अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने के बावजूद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों को कालाबाजारी पर नियंत्रण करने और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। गैस एजेंसियों पर केवायसी और ओपीडी बीमा तथा नई पाइप लेने के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है, और घर पर होम डिलीवरी करने वाले टंकी प्रदाताओं को स्पष्ट रूप से यह कहना होगा कि क्या यह एजेंसी की ओर से निर्देशित है या नहीं, अन्यथा टंकी नहीं दी जाएगी। इस मुद्दे का समाधान करना आवश्यक है। उपभोक्ताओं को बीमा और पाइप लेने के पैसे टंकी प्रदान करने के बाद 550 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर है। टंकी के लिए लोगों को ऑफिस और कंपनी से छुट्टी लेनी पड़ रही है। एजेंसी वालों ने बाहर काउंटरों पर मोबाइल नंबर ओटीपी के लिए लगाए हैं, उस पर कॉल नहीं लग रही है और दो दिनों तक ओटीपी नहीं आ रहा है।महिला छोटे छोटे बच्चों एंव बडे बुजुर्ग लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा ऐसा नहीं होना चाहिए। देवास शहर की गैस एजेंसियों पर यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, कई लोगों के खाते बंद होने से सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आखिरकार, जनता की सब्सिडी का पैसा कहां जा रहा है? देवास शहर के जिम्मेदार अधिकारियों को इस लापरवाही के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। घरेलू गैस की टंकी की कालाबाजारी रोकने के लिए गली-मोहल्लों में गाड़ियों में टंकी डालने जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।✍️
    3
    देवास से (साजिद अली) ✍️
देवास शहर में घरेलू गैस कनेक्शन की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है, जहां प्रति माह केवल एक कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को महंगी टंकी और अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने के बावजूद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों को कालाबाजारी पर नियंत्रण करने और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। गैस एजेंसियों पर केवायसी और ओपीडी बीमा तथा नई पाइप लेने के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है, और घर पर होम डिलीवरी करने वाले टंकी प्रदाताओं को स्पष्ट रूप से यह कहना होगा कि क्या यह एजेंसी की ओर से निर्देशित है या नहीं, अन्यथा टंकी नहीं दी जाएगी। इस मुद्दे का समाधान करना आवश्यक है। उपभोक्ताओं को बीमा और पाइप लेने के पैसे टंकी प्रदान करने के बाद 550 रुपये अतिरिक्त देने पड़ते हैं, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर है। टंकी के लिए लोगों को ऑफिस और कंपनी से छुट्टी लेनी पड़ रही है। एजेंसी वालों ने बाहर काउंटरों पर मोबाइल नंबर ओटीपी के लिए लगाए हैं, उस पर कॉल नहीं लग रही है और दो दिनों तक ओटीपी नहीं आ रहा है।महिला छोटे छोटे बच्चों एंव बडे बुजुर्ग लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा ऐसा नहीं होना चाहिए। देवास शहर की गैस एजेंसियों पर यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, कई लोगों के खाते बंद होने से सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आखिरकार, जनता की सब्सिडी का पैसा कहां जा रहा है? देवास शहर के जिम्मेदार अधिकारियों को इस लापरवाही के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। घरेलू गैस की टंकी की कालाबाजारी रोकने के लिए गली-मोहल्लों में गाड़ियों में टंकी डालने जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।✍️
    user_Sajid Ali
    Sajid Ali
    Journalist देवास नगर, देवास, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भोपाल में स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव ‘भैया जी’ की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों को कराया गया स्वल्पाहार #highnews #highnewslews
    1
    भोपाल में स्व. ओमप्रकाश श्रीवास्तव ‘भैया जी’ की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों को कराया गया स्वल्पाहार #highnews #highnewslews
    user_HIGH NEWS LIVE
    HIGH NEWS LIVE
    पत्रकार हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • अनुभाग कन्नौद व पुलिस थाना विजयागंज मंडी रहा अव्वल कन्नौद,पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला पुलिस कंट्रोल रूम देवास में फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। रैंकिंग में विजयागंज मण्डी ने मारी बाजी फरवरी माह में 25 अलग-अलग पैमानों (पैरामीटर्स) के आधार पर जिले के थानों और अनुभागों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए थाना विजयागंज मण्डी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित पटेल को सम्मानित किया गया। वहीं, अनुभाग स्तर पर कन्नौद अनुभाग प्रथम स्थान पर रहा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि कन्नौद एसडीओपी कार्यालय को हाल ही में ISO प्रमाणित भी किया गया है। इन्हें मिला 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' का सम्मान शहर में हुई चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश करने वाले दो जांबाज अधिकारियों को 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' पुरस्कार से नवाजा गया: उपनिरीक्षक गोपाल चौधरी उपनिरीक्षक राहुल परमार इन अधिकारियों ने ओडिशा और गुजरात जैसे दूरस्थ राज्यों से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आरोपियों को दबोचा और शत-प्रतिशत लूटी गई संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की। थाना स्तरीय टॉप-10 रैंकिंग (फरवरी माह): | रैंक | थाना | रैंक | थाना | | 01 | विजयागंज मण्डी | 06 | सिविल लाईन | | 02 | हरणगांव | 07 | बागली | | 03 | बरोठा | 08 | खातेगांव | | 04 | कन्नौद | 09 | औद्योगिक क्षेत्र | | 05 | सतवास | 10 | सोनकच्छ | एसपी के कड़े निर्देश: जीरो टॉलरेंस और प्रभावी गश्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक गेहलोद ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी और पीड़ित उन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए: जनता का फीडबैक: थानों पर लगे QR CODE का उपयोग बढ़ाएं ताकि पुलिस की कार्यशैली पर जनता की सीधी राय मिल सके। अपराध नियंत्रण: चोरी रोकने के लिए प्रभावी रात्रि गश्त और नाकाबंदी सुनिश्चित करें। जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। तकनीकी का उपयोग: FIR से लेकर ट्रायल तक तकनीकी का अधिकतम उपयोग करें ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। विशेष अभियान: 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, 'ऑपरेशन सायबर' (डायल-1930) का प्रचार करने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत गुंडा तत्वों पर बाउंडओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में एसपी ने अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी गुणवत्ता के साथ सेवा करने हेतु प्रेरित किया।
    2
    अनुभाग कन्नौद व पुलिस थाना विजयागंज मंडी रहा अव्वल 
कन्नौद,पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला पुलिस कंट्रोल रूम देवास  में फरवरी माह की अपराध समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 
बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। 
रैंकिंग में विजयागंज मण्डी ने मारी बाजी फरवरी माह में 25 अलग-अलग पैमानों (पैरामीटर्स) के आधार पर जिले के थानों और अनुभागों की रैंकिंग जारी की गई। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए थाना विजयागंज मण्डी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित पटेल को सम्मानित किया गया।
वहीं, अनुभाग स्तर पर कन्नौद अनुभाग प्रथम स्थान पर रहा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद आदित्य तिवारी को पुरस्कृत किया गया। 
उल्लेखनीय है कि कन्नौद एसडीओपी कार्यालय को हाल ही में ISO प्रमाणित भी किया गया है।
इन्हें मिला 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' का सम्मान
शहर में हुई चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदातों का पर्दाफाश करने वाले दो जांबाज अधिकारियों को 'सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी' पुरस्कार से नवाजा गया:
उपनिरीक्षक गोपाल चौधरी
उपनिरीक्षक राहुल परमार
इन अधिकारियों ने ओडिशा और गुजरात जैसे दूरस्थ राज्यों से अंतरराष्ट्रीय गिरोह के आरोपियों को दबोचा और शत-प्रतिशत लूटी गई संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की।
थाना स्तरीय टॉप-10 रैंकिंग (फरवरी माह):
| रैंक | थाना | रैंक | थाना |
| 01 | विजयागंज मण्डी | 06 | सिविल लाईन |
| 02 | हरणगांव | 07 | बागली |
| 03 | बरोठा | 08 | खातेगांव |
| 04 | कन्नौद | 09 | औद्योगिक क्षेत्र |
| 05 | सतवास | 10 | सोनकच्छ |
एसपी के कड़े निर्देश: जीरो टॉलरेंस और प्रभावी गश्त
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक  गेहलोद ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी और पीड़ित उन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य निर्देश दिए: जनता का फीडबैक: थानों पर लगे QR CODE का उपयोग बढ़ाएं ताकि पुलिस की कार्यशैली पर जनता की सीधी राय मिल सके। अपराध नियंत्रण: चोरी रोकने के लिए प्रभावी रात्रि गश्त और नाकाबंदी सुनिश्चित करें। जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। तकनीकी का उपयोग: FIR से लेकर ट्रायल तक तकनीकी का अधिकतम उपयोग करें ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिले। विशेष अभियान: 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, 'ऑपरेशन सायबर' (डायल-1930) का प्रचार करने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत गुंडा तत्वों पर बाउंडओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में एसपी ने अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की और भविष्य में भी इसी गुणवत्ता के साथ सेवा करने हेतु प्रेरित किया।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आष्टा। थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में 11 मार्च को हुए दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के मामले को लेकर बुधवार को आष्टा में सर्व समाज द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार और सर्व समाज के लोगों ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए, तभी पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा और समाज में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगेगी। धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम नितिन तले और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए फांसी दी जाए, संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए, आरोपियों के वन भूमि पर बने मकान पर बुलडोजर चलाया जाए, पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, पीड़ित परिवार की एक बच्ची को सरकारी नौकरी दी जाए। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी कमल सिंह चौहान सहित हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष कालू सिंह और अन्य समाजजन उपस्थित रहे। इस दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू सिंह ने कहा कि वे जल्द ही पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर घटना की जानकारी देंगे और परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की मांग करेंगे। एसडीएम नितिन तले ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान सर्व समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    1
    आष्टा। थाना सिद्धिकगंज क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरी में 11 मार्च को हुए दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के मामले को लेकर बुधवार को आष्टा में सर्व समाज द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार और सर्व समाज के लोगों ने कहा कि इस जघन्य अपराध के आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए, तभी पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा और समाज में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगेगी।
धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीएम नितिन तले और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि
घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए फांसी दी जाए,
संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए,
आरोपियों के वन भूमि पर बने मकान पर बुलडोजर चलाया जाए,
पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा 2 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए,
पीड़ित परिवार की एक बच्ची को सरकारी नौकरी दी जाए।
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी कमल सिंह चौहान सहित हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष कालू सिंह और अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
इस दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू सिंह ने कहा कि वे जल्द ही पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर घटना की जानकारी देंगे और परिवार को 2 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की मांग करेंगे।
एसडीएम नितिन तले ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
धरना प्रदर्शन के दौरान सर्व समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कालापीपल : बेहरा वल मे महिलाओं ने दशा माता की पूजा की! शुक्रवार को बेहरा वल मे दशा माता का परवाह पारम्परिक उल्लास के साथ श्रद्धा पूर्वक महिलाओं द्वारा मनाया गया!! दासा माता परव की पूजा संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं ने परंपराओं को निभाया?????
    1
    कालापीपल :
बेहरा वल मे महिलाओं ने दशा माता की पूजा की!
शुक्रवार को बेहरा वल मे दशा माता का परवाह पारम्परिक उल्लास के साथ श्रद्धा पूर्वक महिलाओं द्वारा मनाया गया!!
दासा माता परव की पूजा संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं ने परंपराओं को निभाया?????
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.