गोगरी प्रखंड अंतर्गत कौवाकोल महेशखूंट मार्ग पर हाईवे के ओवरटेक में ई रिक्शा गड्ढे में पलटा, कई यात्री हुए घायल। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कौवाकोल से महेशखुट जाने के मार्ग मे आज दिन बुधवार के शाम 4:00 बजे एक टोटो पलटने से कई यात्री घायल हो गए। इस दुर्घटना मे मध्य विद्यालय चैधा बन्नी की शिक्षिका सिमरन कुमारी भी बुरी तरह घायल हो गयी। घायल शिक्षिका सिमरन कुमारी ने कहा की वह गोगरी बाजार से अपने घर की ओर टोटो पकड़ कर जा रही थी की तभी धनखेता के पास एक हाइवा गाड़ी ओवरटेक करते हुआ आ गया जिससे टोटो ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और टोटो एक गढ़ुढ़े मे पलट गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल सा हो गया। इस टोटो पर कई लोग सवार थे। ग्रामीणों के द्वारा घायलों को अनुमण्डलीय अस्पताल ले जाया गया।प्राथमिक उपचार करते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ नीरज निगवल ने शाम 7:00 बजे कहा की चोट गंभीर है। प्राथमिक उपचार करने के बाद, बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर गोगरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है 112 पुलिस टीम गस्ती कर रही है, इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

- खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के पतला गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी बुधवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया। मृतका की पहचान पतला निवासी चुन्नी देवी के रूप में हुई है। मामले में मृतका के बच्ची के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए आरोपी हत्यारा पति को शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पुत्री के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखुंट थाना कांड संख्या-66/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया कि मंगलवार की रात सोए अवस्था में महिला को उसके पति ने सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी, महेशखुंट थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।2
- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पतला वार्ड नं0-17 में एक महिला को गोली मारने के मामले में महिला की पुत्री (बेटी) के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना कांड सं0-66/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि मृतिका चुन्नी देवी को उनके पति शिवाकांत सिंह के द्वारा रात्री में लगभग 23:30 बजे सोये अवस्था में सिर में गोली मार दिया गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गाई। मामले के संज्ञान में आने के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। दिशा-निर्देश के अनुपालन के क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार किया गया है एवं सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है।1
- महेशखुट थाना क्षेत्र मे पति ने सोती हुई पत्नी को मारी गोली.मौकै पर ही मौत।1
- लता मंगेशकर के द्वारा गया गया हिट गाने1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- एनएच-80 पर अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में निर्मित पिस्तौल बरामद1
- मुंगेर जिला हरिनमार पंचायत सड़क निर्माण हेतु मुंगेर जिला हर मार्ग पंचायत और जिला पदाधिकारी से निवेदन है कि सड़क को निर्माण कीजिए बहुत तकलीफ होता है तब1
- पसराहा में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, मानसिक तनाव में सुसाइड की आशंका खगड़िया । कटिहार-बरौनी रेल खंड के अंतर्गत पसराहा क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पिलर संख्या 93/27 के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंटकर पटरी पर बिखर गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद मामले की सूचना तत्काल महेशखूंट रेल थाना और पसराहा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पसराहा आरपीएफ के जवान इमरान ने घटनास्थल से महिला का एक सैमसंग एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया। हालांकि मोबाइल स्विच ऑफ था, लेकिन उसकी जांच करने पर उसमें रखे आधार कार्ड से मृतका की शिनाख्त हो पाई। मृतका की पहचान बाबू चकला निवासी 35 वर्षीय अविनाश कुमार की पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई है। शिनाख्त होने के तुरंत बाद पुलिस ने परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी। शेर चकला के उप मुखिया मंटू सिंह ने बताया कि मृतका पिछले कई दिनों से गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही थी, जिसके कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया होगा। पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घटना के हर पहलू की गहराई से छानबीन की जा रही है।2