logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सात फेरे लेकर सात वचन निभाने का वादा करने वाला पति ने पत्नी की हत्या, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पतला वार्ड नं0-17 में एक महिला को गोली मारने के मामले में महिला की पुत्री (बेटी) के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना कांड सं0-66/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि मृतिका चुन्नी देवी को उनके पति शिवाकांत सिंह के द्वारा रात्री में लगभग 23:30 बजे सोये अवस्था में सिर में गोली मार दिया गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गाई। मामले के संज्ञान में आने के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। दिशा-निर्देश के अनुपालन के क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार किया गया है एवं सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है।

2 hrs ago
user_Minku Goswami
Minku Goswami
मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता गोगरी, खगड़िया, बिहार•
2 hrs ago

*सात फेरे लेकर सात वचन निभाने का वादा करने वाला पति ने पत्नी की हत्या, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साक्षी कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पतला वार्ड नं0-17 में एक महिला को गोली मारने के मामले में महिला की पुत्री (बेटी) के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखूंट थाना कांड सं0-66/26 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि मृतिका चुन्नी देवी को उनके पति शिवाकांत सिंह के द्वारा रात्री में लगभग 23:30 बजे सोये अवस्था में सिर में गोली मार दिया गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गाई। मामले के संज्ञान में आने के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। दिशा-निर्देश के अनुपालन के क्रम में महेशखूंट थाना पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार किया गया है एवं सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है।

More news from Bihar and nearby areas
  • मुंगेर पुलिस की कार्रवाई अवैध 15,देशी पिस्टल एव 30 मैगजीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार l . #mungerpolice #BiharPolice #HainTaiyarHum #janpolice #dail112 #munger #bihar
    1
    मुंगेर पुलिस की कार्रवाई अवैध 15,देशी पिस्टल एव 30 मैगजीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार l
.
#mungerpolice #BiharPolice #HainTaiyarHum #janpolice #dail112 #munger #bihar
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    2 hrs ago
  • मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत रोड निर्माण हेतु आपसे निवेदन है कि इस रोड के निर्माण हेतु विचार कीजिए गोगरी से लेकर झाबुआ बिहार तक जाता है आपसे निवेदन है कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए बहुत तकलीफ होता है आने-जाने में
    1
    मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत रोड निर्माण हेतु आपसे निवेदन है कि इस रोड के निर्माण हेतु विचार कीजिए गोगरी से लेकर झाबुआ बिहार तक जाता है आपसे निवेदन है कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए बहुत तकलीफ होता है आने-जाने में
    user_Jaynandankumar
    Jaynandankumar
    Mason बरियारपुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • : पिंकी कुशवाहा का पप्पू यादव पर तीखा हमला, बयान पर जताई कड़ी आपत्ति
    1
    : पिंकी कुशवाहा का पप्पू यादव पर तीखा हमला, बयान पर जताई कड़ी आपत्ति
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Pawan Kumar
    1
    Post by Pawan Kumar
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक ने वर्षों से लंबित एक बड़े मुद्दे का समाधान कर दिया। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंप संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और ठोस निर्णय लिया गया। नगर स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित भगत, टाउन प्लानर सुषमा शिल्पी और वार्ड पार्षद सुभाष मंडल भी मौजूद रहे। नगर क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों से आए पंप संचालकों ने करीब 9 वर्षों से लंबित अपनी मांग को सामने रखा। लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद द्वारा निविदा जारी कर उनकी मांग को पूरा किया गया, जिससे संचालकों में उत्साह और संतोष का माहौल है। उन्होंने इसे अपने हक की जीत बताया। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति व्यवस्था तो बहाल थी, लेकिन पंप ऑपरेटरों के हितों की अनदेखी की गई थी। अब 48 पंप संचालकों के आवेदनों पर विचार कर उन्हें सूचीबद्ध किया गया है और आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए हैं। श्रम संसाधन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार अब एजेंसी के माध्यम से नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे व्यवस्था और मजबूत होगी। इस मौके पर पंप संचालक संजीव कुमार, पंकज कुमार, पुरुषोत्तम राम, मनोज शाह, खुशबू कुमारी, फूलन देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से लंबित उनकी मांग पूरी होने से अब उन्हें आर्थिक और कार्यात्मक स्थिरता मिलेगी। उन्होंने नगर सभापति के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने काम के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ सेवा देने का अवसर मिलेगा।
    1
    सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक ने वर्षों से लंबित एक बड़े मुद्दे का समाधान कर दिया। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंप संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और ठोस निर्णय लिया गया। नगर स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित भगत, टाउन प्लानर सुषमा शिल्पी और वार्ड पार्षद सुभाष मंडल भी मौजूद रहे। नगर क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों से आए पंप संचालकों ने करीब 9 वर्षों से लंबित अपनी मांग को सामने रखा। लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद द्वारा निविदा जारी कर उनकी मांग को पूरा किया गया, जिससे संचालकों में उत्साह और संतोष का माहौल है। उन्होंने इसे अपने हक की जीत बताया। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति व्यवस्था तो बहाल थी, लेकिन पंप ऑपरेटरों के हितों की अनदेखी की गई थी। अब 48 पंप संचालकों के आवेदनों पर विचार कर उन्हें सूचीबद्ध किया गया है और आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए हैं। श्रम संसाधन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार अब एजेंसी के माध्यम से नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे व्यवस्था और मजबूत होगी। इस मौके पर पंप संचालक संजीव कुमार, पंकज कुमार, पुरुषोत्तम राम, मनोज शाह, खुशबू कुमारी, फूलन देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से लंबित उनकी मांग पूरी होने से अब उन्हें आर्थिक और कार्यात्मक स्थिरता मिलेगी। उन्होंने नगर सभापति के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने काम के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ सेवा देने का अवसर मिलेगा।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by Amit kumar
    1
    Post by Amit kumar
    user_Amit kumar
    Amit kumar
    नारायणपुर, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कौवाकोल से महेशखुट जाने के मार्ग मे आज दिन बुधवार के शाम 4:00 बजे एक टोटो पलटने से कई यात्री घायल हो गए। इस दुर्घटना मे मध्य विद्यालय चैधा बन्नी की शिक्षिका सिमरन कुमारी भी बुरी तरह घायल हो गयी। घायल शिक्षिका सिमरन कुमारी ने कहा की वह गोगरी बाजार से अपने घर की ओर टोटो पकड़ कर जा रही थी की तभी धनखेता के पास एक हाइवा गाड़ी ओवरटेक करते हुआ आ गया जिससे टोटो ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और टोटो एक गढ़ुढ़े मे पलट गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल सा हो गया। इस टोटो पर कई लोग सवार थे। ग्रामीणों के द्वारा घायलों को अनुमण्डलीय अस्पताल ले जाया गया।प्राथमिक उपचार करते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ नीरज निगवल ने शाम 7:00 बजे कहा की चोट गंभीर है। प्राथमिक उपचार करने के बाद, बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर गोगरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है 112 पुलिस टीम गस्ती कर रही है, इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
    1
    गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कौवाकोल से महेशखुट जाने के मार्ग मे आज दिन बुधवार के शाम 4:00 बजे एक टोटो पलटने से कई यात्री घायल हो गए। इस दुर्घटना मे मध्य विद्यालय चैधा बन्नी की शिक्षिका सिमरन कुमारी भी बुरी तरह घायल हो गयी। घायल शिक्षिका सिमरन कुमारी ने कहा की वह गोगरी बाजार से अपने घर की ओर टोटो पकड़ कर जा रही थी की तभी धनखेता के पास एक हाइवा गाड़ी ओवरटेक करते हुआ आ गया जिससे टोटो ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और टोटो एक गढ़ुढ़े मे पलट गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल सा हो गया। इस टोटो पर कई लोग सवार थे। ग्रामीणों के द्वारा घायलों को अनुमण्डलीय अस्पताल ले जाया गया।प्राथमिक उपचार करते हुए अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ नीरज निगवल ने शाम 7:00 बजे कहा की चोट गंभीर है। प्राथमिक उपचार करने के बाद, बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना को लेकर गोगरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है 112 पुलिस टीम गस्ती कर रही है, इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • ओला कैब में महिला की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल ओला राइड से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला यात्री ने कैब के अंदर ही पेशाब कर दिया, जिससे ड्राइवर के लिए बेहद असहज और परेशान करने वाली स्थिति पैदा हो गई। इस घटना ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। कई लोग इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स कैब ड्राइवरों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चिंता जता रहे हैं। वायरल क्लिप ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि साझा सफर के दौरान यात्रियों को बुनियादी शिष्टाचार और जिम्मेदारी का पालन करना कितना जरूरी है।
    1
    ओला कैब में महिला की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
ओला राइड से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला यात्री ने कैब के अंदर ही पेशाब कर दिया, जिससे ड्राइवर के लिए बेहद असहज और परेशान करने वाली स्थिति पैदा हो गई।
इस घटना ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। कई लोग इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स कैब ड्राइवरों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चिंता जता रहे हैं।
वायरल क्लिप ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि साझा सफर के दौरान यात्रियों को बुनियादी शिष्टाचार और जिम्मेदारी का पालन करना कितना जरूरी है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    3 hrs ago
  • तारापुर में पुलिस का जागरूकता अभियान सराहनीय पहल तारापुर (मुंगेर): तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान इन दिनों चर्चा में है। एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में इस अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को बदलते समय में अपराध के नए तरीकों से अवगत कराना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। पुलिस अधीक्षक, मुंगेर के निर्देश पर यह पहल विभिन्न विद्यालयों में लगातार चल रही है।
    1
    तारापुर में पुलिस का जागरूकता अभियान सराहनीय पहल
तारापुर (मुंगेर): तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान इन दिनों चर्चा में है। एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में इस अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को बदलते समय में अपराध के नए तरीकों से अवगत कराना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। पुलिस अधीक्षक, मुंगेर के निर्देश पर यह पहल विभिन्न विद्यालयों में लगातार चल रही है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.