logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तारापुर में पुलिस का जागरूकता अभियान सराहनीय पहल तारापुर (मुंगेर): तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान इन दिनों चर्चा में है। एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में इस अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को बदलते समय में अपराध के नए तरीकों से अवगत कराना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। पुलिस अधीक्षक, मुंगेर के निर्देश पर यह पहल विभिन्न विद्यालयों में लगातार चल रही है।

2 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

तारापुर में पुलिस का जागरूकता अभियान सराहनीय पहल तारापुर (मुंगेर): तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान इन दिनों चर्चा में है। एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में इस अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को बदलते समय में अपराध के नए तरीकों से अवगत कराना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। पुलिस अधीक्षक, मुंगेर के निर्देश पर यह पहल विभिन्न विद्यालयों में लगातार चल रही है।

More news from Bihar and nearby areas
  • देर रात प्रशांत किशोर से मिले तेजप्रताप यादव, इस मुलाकात को सोशल मीडिया के जरिए बताया बेहद महत्वपूर्व, तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा यह मुलाकात भविष्य की राजनीति की नई दिशा तय करेगी....
    1
    देर रात प्रशांत किशोर से मिले तेजप्रताप यादव, इस मुलाकात को सोशल मीडिया के जरिए बताया बेहद महत्वपूर्व, तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा यह मुलाकात भविष्य की राजनीति की नई दिशा तय करेगी....
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    11 hrs ago
  • संसद साहब बंगलिया में रामधुनी यज्ञ का किया🌺🙏 उद्घाघाटनग्रामीण ने किया 2 मांग देखिए पूरे वीडियो
    1
    संसद साहब बंगलिया में रामधुनी यज्ञ का किया🌺🙏 उद्घाघाटनग्रामीण ने किया 2 मांग देखिए पूरे वीडियो
    user_SHASHI KUMAR DS CLAB
    SHASHI KUMAR DS CLAB
    Video Creator खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    22 hrs ago
  • गोगरी पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक किशोर घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद रेफर खगड़िया जिले के गोगरी पुल के पास मंगलवार की दोपहर में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुंगेर जिला अंतर्गत हरिनमार थाना क्षेत्र निवासी राजो महतों के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हरिनमार से ई रिक्शा गोगरी आ रही थी। इसी दौरान गोगरी पुल के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई रिक्शा पर पांच लोग सवार थे। मामले में पीड़ित के परिवार के लोगों ने बताया कि मामले में थाने में भी आवेदन दिया जा रहा है।
    1
    गोगरी पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक किशोर घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद रेफर 
खगड़िया जिले के गोगरी पुल के पास मंगलवार की दोपहर में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुंगेर जिला अंतर्गत हरिनमार थाना क्षेत्र निवासी राजो महतों के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हरिनमार से ई रिक्शा गोगरी आ रही थी। इसी दौरान गोगरी पुल के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई रिक्शा पर पांच लोग सवार थे। मामले में पीड़ित के परिवार के लोगों ने बताया कि मामले में थाने में भी आवेदन दिया जा रहा है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    23 hrs ago
  • धमतरी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 127 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार।
    1
    धमतरी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 127 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार।
    user_Dharkhan Munger
    Dharkhan Munger
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Munna Vind 1234567890123456789012345678901
    1
    Munna Vind 1234567890123456789012345678901
    user_Munna Vind
    Munna Vind
    Kharagpur, Munger•
    21 hrs ago
  • मुंगेर के तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति, शराबबंदी, महिलाओं से जुड़े अपराध, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर संवाद किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओटीपी (OTP) जैसे सवालों के माध्यम से साइबर सुरक्षा की अहम जानकारी दी गई और निजी जानकारी साझा न करने की सीख दी गई। यह कार्यक्रम महावीर चौधरी उच्च विद्यालय असरगंज, जलालाबाद प्लस टू उच्च विद्यालय, मसुमगंज मध्य विद्यालय और चाफा मध्य विद्यालय में आयोजित हुआ। मौके पर थाना अध्यक्ष राज कुमार, अपर थाना अध्यक्ष सुबन्ता कुमारी, एएसआई इरफान खान सहित कई पुलिस पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य बच्चों को अपराध के प्रति जागरूक बनाना है।
    1
    मुंगेर के तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में नशा मुक्ति, शराबबंदी, महिलाओं से जुड़े अपराध, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर संवाद किया जा रहा है।
इस दौरान कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओटीपी (OTP) जैसे सवालों के माध्यम से साइबर सुरक्षा की अहम जानकारी दी गई और निजी जानकारी साझा न करने की सीख दी गई।
यह कार्यक्रम महावीर चौधरी उच्च विद्यालय असरगंज, जलालाबाद प्लस टू उच्च विद्यालय, मसुमगंज मध्य विद्यालय और चाफा मध्य विद्यालय में आयोजित हुआ। मौके पर थाना अध्यक्ष राज कुमार, अपर थाना अध्यक्ष सुबन्ता कुमारी, एएसआई इरफान खान सहित कई पुलिस पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य बच्चों को अपराध के प्रति जागरूक बनाना है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    38 min ago
  • भीषण गर्मी में प्यासे जमालपुरवासी: शहरभर में खराब पड़ी वाटर कूलिंग मशीनें, पानी के लिए भटक रहे लोग जमालपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाई गई वाटर कूलिंग मशीनें खराब पड़ी हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। शहर के प्रमुख स्थल जुबली वेल चौक पर लगी वाटर कूलिंग मशीन पिछले एक महीने से बंद है। इसके कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को इस तपती गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, वार्ड संख्या-1 के दौलतपुर चौक की स्थिति भी चिंताजनक है, जहां नगर परिषद द्वारा लगाई गई पेयजल सुविधा और ठंडा पानी देने वाली मशीन दोनों ही खराब हैं। इससे ई-रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों और दुकानदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नयागांव ईस्ट कॉलोनी थाना मोड़ के पास लगी मशीन के सामने निर्माण कार्य के दौरान ईंटें गिरा दी गई हैं, जिससे उसका उपयोग बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। फल विक्रेताओं और स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द मशीनों की मरम्मत और अवरोध हटाने की मांग की है। राजद नेता राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने भी अधिकारियों से अविलंब कार्रवाई करते हुए खराब मशीनों को दुरुस्त करने या नई मशीन लगाने की अपील की है। फिलहाल, शहर में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
    1
    भीषण गर्मी में प्यासे जमालपुरवासी: शहरभर में खराब पड़ी वाटर कूलिंग मशीनें, पानी के लिए भटक रहे लोग
जमालपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाई गई वाटर कूलिंग मशीनें खराब पड़ी हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
शहर के प्रमुख स्थल जुबली वेल चौक पर लगी वाटर कूलिंग मशीन पिछले एक महीने से बंद है। इसके कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को इस तपती गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, वार्ड संख्या-1 के दौलतपुर चौक की स्थिति भी चिंताजनक है, जहां नगर परिषद द्वारा लगाई गई पेयजल सुविधा और ठंडा पानी देने वाली मशीन दोनों ही खराब हैं। इससे ई-रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों और दुकानदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
नयागांव ईस्ट कॉलोनी थाना मोड़ के पास लगी मशीन के सामने निर्माण कार्य के दौरान ईंटें गिरा दी गई हैं, जिससे उसका उपयोग बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है।
फल विक्रेताओं और स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द मशीनों की मरम्मत और अवरोध हटाने की मांग की है। राजद नेता राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने भी अधिकारियों से अविलंब कार्रवाई करते हुए खराब मशीनों को दुरुस्त करने या नई मशीन लगाने की अपील की है। फिलहाल, शहर में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    20 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन मंगलवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक चला इस शिविर में कुल 105 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश, डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर शोभा रानी, एवं गुंजन कुमारी की देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी एवं महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार एवं गर्मी की मौसम को देखते हुए ओआरएस के घोल नींबू पानी का विशेष रूप से सेवन करने की सलाह दी गई। जांच कार्यों में डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन मंगलवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी  जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक चला इस शिविर में कुल 105 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। 
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश, डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर शोभा रानी, एवं गुंजन कुमारी की देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। 
यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी एवं महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार एवं गर्मी की मौसम को देखते हुए ओआरएस के घोल नींबू पानी का विशेष रूप से सेवन करने की सलाह दी गई।
जांच कार्यों में डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.