भीषण गर्मी में प्यासे जमालपुरवासी: शहरभर में खराब पड़ी वाटर कूलिंग मशीनें, पानी के लिए भटक रहे लोग जमालपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाई गई वाटर कूलिंग मशीनें खराब पड़ी हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। शहर के प्रमुख स्थल जुबली वेल चौक पर लगी वाटर कूलिंग मशीन पिछले एक महीने से बंद है। इसके कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को इस तपती गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, वार्ड संख्या-1 के दौलतपुर चौक की स्थिति भी चिंताजनक है, जहां नगर परिषद द्वारा लगाई गई पेयजल सुविधा और ठंडा पानी देने वाली मशीन दोनों ही खराब हैं। इससे ई-रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों और दुकानदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नयागांव ईस्ट कॉलोनी थाना मोड़ के पास लगी मशीन के सामने निर्माण कार्य के दौरान ईंटें गिरा दी गई हैं, जिससे उसका उपयोग बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। फल विक्रेताओं और स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द मशीनों की मरम्मत और अवरोध हटाने की मांग की है। राजद नेता राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने भी अधिकारियों से अविलंब कार्रवाई करते हुए खराब मशीनों को दुरुस्त करने या नई मशीन लगाने की अपील की है। फिलहाल, शहर में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- : पिंकी कुशवाहा का पप्पू यादव पर तीखा हमला, बयान पर जताई कड़ी आपत्ति1
- Post by Komal Devi1
- मुंगेर: जेएमएस कॉलेज मुंगेर में सात दिवसीय स्पेशल कैंप के अंतिम दिन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सत्यजीत सिंह की अध्यक्षता में तथा अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सेवा योजना मोहम्मद तबराक अंसारी के संचालन में समापन समारोह मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर मुनेंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम समन्वयक एन एस एस मुंगेर विश्वविद्यालय आमंत्रित थे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर हरिश्चंद्र शाही विजय कुमार रंजीत कुमार इत्यादि आमंत्रित थे। अतिथियों को गमला का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एन एस एस के गीत से किया गया सभी स्वयंसेवकों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं प्रतियोगिता में भाग लिए हुए प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए बच्चों को भी पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ शाही ने कहा कि यही जज्बा सालों भर रहनी चाहिए क्योंकि इसका मूल मंत्र है सेवा भाव। स्पेशल कैंप 7 दिनों तक दिनांक 15 4 2026 से 21 4 2026 तक चला। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण था। इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी और 50 की संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद थे।1
- मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत रोड निर्माण हेतु आपसे निवेदन है कि इस रोड के निर्माण हेतु विचार कीजिए गोगरी से लेकर झाबुआ बिहार तक जाता है आपसे निवेदन है कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए बहुत तकलीफ होता है आने-जाने में1
- 52शक्ति पीठ में से एक शक्ति पीठ मां कात्यायनी धाम नाम से जाना जाता है जो की खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के रोहियार पंचायत के बंगलिया गाँव में है यहां शुक्रवारऔर सोमवार को वैरागन लगता यानी मेला लगता है माता को दूध से अभिषेक किया जाता हैं और जिसको देवी मां का कृपा हो जाता है वह ब्राह्मण को दही चुरा का भोजन करवाता है 🌺🙏 जय मां कात्यायनी धाम 🌺🙏1
- गोगरी थाना पहुंचे बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल।1
- तारापुर में पुलिस का जागरूकता अभियान सराहनीय पहल तारापुर (मुंगेर): तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान इन दिनों चर्चा में है। एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में इस अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को बदलते समय में अपराध के नए तरीकों से अवगत कराना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। पुलिस अधीक्षक, मुंगेर के निर्देश पर यह पहल विभिन्न विद्यालयों में लगातार चल रही है।1