Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंगेर जिला हरिनमार पंचायत रोड निर्माण हेतु शिकायत दर्ज एप्लीकेशन मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत रोड निर्माण हेतु आपसे निवेदन है कि इस रोड के निर्माण हेतु विचार कीजिए गोगरी से लेकर झाबुआ बिहार तक जाता है आपसे निवेदन है कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए बहुत तकलीफ होता है आने-जाने में
Jaynandankumar
मुंगेर जिला हरिनमार पंचायत रोड निर्माण हेतु शिकायत दर्ज एप्लीकेशन मुंगेर जिला हरीनामर पंचायत रोड निर्माण हेतु आपसे निवेदन है कि इस रोड के निर्माण हेतु विचार कीजिए गोगरी से लेकर झाबुआ बिहार तक जाता है आपसे निवेदन है कि इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए बहुत तकलीफ होता है आने-जाने में
- Sabita Kumariबरियारपुर, मुंगेर, बिहारsuper1 hr ago
More news from बिहार and nearby areas
- खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के पतला गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी बुधवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया। मृतका की पहचान पतला निवासी चुन्नी देवी के रूप में हुई है। मामले में मृतका के बच्ची के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए आरोपी हत्यारा पति को शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पुत्री के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखुंट थाना कांड संख्या-66/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया कि मंगलवार की रात सोए अवस्था में महिला को उसके पति ने सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी, महेशखुंट थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1
- : पिंकी कुशवाहा का पप्पू यादव पर तीखा हमला, बयान पर जताई कड़ी आपत्ति1
- धमतरी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 127 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार।1
- सुल्तानगंज नगर परिषद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक ने वर्षों से लंबित एक बड़े मुद्दे का समाधान कर दिया। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंप संचालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और ठोस निर्णय लिया गया। नगर स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित भगत, टाउन प्लानर सुषमा शिल्पी और वार्ड पार्षद सुभाष मंडल भी मौजूद रहे। नगर क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों से आए पंप संचालकों ने करीब 9 वर्षों से लंबित अपनी मांग को सामने रखा। लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद द्वारा निविदा जारी कर उनकी मांग को पूरा किया गया, जिससे संचालकों में उत्साह और संतोष का माहौल है। उन्होंने इसे अपने हक की जीत बताया। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति व्यवस्था तो बहाल थी, लेकिन पंप ऑपरेटरों के हितों की अनदेखी की गई थी। अब 48 पंप संचालकों के आवेदनों पर विचार कर उन्हें सूचीबद्ध किया गया है और आवश्यक दस्तावेज जमा कराए गए हैं। श्रम संसाधन विभाग के दिशा-निर्देश के अनुसार अब एजेंसी के माध्यम से नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे व्यवस्था और मजबूत होगी। इस मौके पर पंप संचालक संजीव कुमार, पंकज कुमार, पुरुषोत्तम राम, मनोज शाह, खुशबू कुमारी, फूलन देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से लंबित उनकी मांग पूरी होने से अब उन्हें आर्थिक और कार्यात्मक स्थिरता मिलेगी। उन्होंने नगर सभापति के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने काम के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ सेवा देने का अवसर मिलेगा।1
- Post by Komal Devi1
- मुंगेर: जेएमएस कॉलेज मुंगेर में सात दिवसीय स्पेशल कैंप के अंतिम दिन प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सत्यजीत सिंह की अध्यक्षता में तथा अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सेवा योजना मोहम्मद तबराक अंसारी के संचालन में समापन समारोह मनाया गया मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर मुनेंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम समन्वयक एन एस एस मुंगेर विश्वविद्यालय आमंत्रित थे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर हरिश्चंद्र शाही विजय कुमार रंजीत कुमार इत्यादि आमंत्रित थे। अतिथियों को गमला का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एन एस एस के गीत से किया गया सभी स्वयंसेवकों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं प्रतियोगिता में भाग लिए हुए प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए बच्चों को भी पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ शाही ने कहा कि यही जज्बा सालों भर रहनी चाहिए क्योंकि इसका मूल मंत्र है सेवा भाव। स्पेशल कैंप 7 दिनों तक दिनांक 15 4 2026 से 21 4 2026 तक चला। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण था। इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी और 50 की संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद थे।1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुंगेर में विरोध प्रदर्शन भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन1
- मड़ैया थाना पुलिस के लगातार दबिश के कारण मड़ैया गांव में हत्याकांड के दो अभियुक्त ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बुधवार की शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी देते हुए बताया कि मड़ैया थाना कांड संख्या 119/26 के अभियुक्त मड़ैया निवासी राजा कुमार एवं सुदामा कुमार ने आत्म समर्पण कर दिया है। बताया जाता है कि बीते 18 मार्च को मड़ैया में हत्या हुआ था। इसी मामले में अभियुक्त फरार चल रहा था, इसी दौरान मड़ैया थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी के नेतृत्व में रोज छापेमारी की जा रही थी, थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी के द्वारा उनके परिजन को कहा गया कि जल्द से जल्द उन्हें सिलेंडर होने के लिए कहा जाए नहीं तो अन्यथा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, पुलिस के दविस के कारण दो फरार चल रहे अभियुक्त ने आज खगड़िया न्यायालय में अपने आप को आत्मसमर्पण किया।1
- तारापुर में पुलिस का जागरूकता अभियान सराहनीय पहल तारापुर (मुंगेर): तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान इन दिनों चर्चा में है। एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में इस अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को बदलते समय में अपराध के नए तरीकों से अवगत कराना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। पुलिस अधीक्षक, मुंगेर के निर्देश पर यह पहल विभिन्न विद्यालयों में लगातार चल रही है।1