Shuru
Apke Nagar Ki App…
Amit kumar
More news from बिहार and nearby areas
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन मंगलवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक चला इस शिविर में कुल 105 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश, डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर शोभा रानी, एवं गुंजन कुमारी की देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी एवं महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार एवं गर्मी की मौसम को देखते हुए ओआरएस के घोल नींबू पानी का विशेष रूप से सेवन करने की सलाह दी गई। जांच कार्यों में डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।1
- हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- धरती फाड़ के निकला गंगा मां,लोगों ने कहा इतना धूप में इतना ठंडा पानी कैसे लिकला।1
- Post by SR AMIT NEWS2
- बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड के कुर्मा पंचायत के चन्नो गौहर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है जो तिरुपति विधानसभा के विधायक मुरारी पासवान भागवत कथा स्थल पहुंचे जो पंचानंद पंचम मंच पर एक भक्ति भजन गए उसे बीच विधायक विधायक मुरारी पासवान भी भक्ति भजन का आनंद लिए साथ में महिलाएं झूमती नजर आई1
- तारापुर में पुलिस का जागरूकता अभियान सराहनीय पहल तारापुर (मुंगेर): तारापुर अनुमंडल में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान इन दिनों चर्चा में है। एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में इस अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को बदलते समय में अपराध के नए तरीकों से अवगत कराना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। पुलिस अधीक्षक, मुंगेर के निर्देश पर यह पहल विभिन्न विद्यालयों में लगातार चल रही है।1
- हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- भीषण गर्मी में प्यासे जमालपुरवासी: शहरभर में खराब पड़ी वाटर कूलिंग मशीनें, पानी के लिए भटक रहे लोग जमालपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल की समस्या गंभीर होती जा रही है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाई गई वाटर कूलिंग मशीनें खराब पड़ी हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। शहर के प्रमुख स्थल जुबली वेल चौक पर लगी वाटर कूलिंग मशीन पिछले एक महीने से बंद है। इसके कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को इस तपती गर्मी में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, वार्ड संख्या-1 के दौलतपुर चौक की स्थिति भी चिंताजनक है, जहां नगर परिषद द्वारा लगाई गई पेयजल सुविधा और ठंडा पानी देने वाली मशीन दोनों ही खराब हैं। इससे ई-रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों और दुकानदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नयागांव ईस्ट कॉलोनी थाना मोड़ के पास लगी मशीन के सामने निर्माण कार्य के दौरान ईंटें गिरा दी गई हैं, जिससे उसका उपयोग बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। फल विक्रेताओं और स्थानीय नागरिकों ने जल्द से जल्द मशीनों की मरम्मत और अवरोध हटाने की मांग की है। राजद नेता राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने भी अधिकारियों से अविलंब कार्रवाई करते हुए खराब मशीनों को दुरुस्त करने या नई मशीन लगाने की अपील की है। फिलहाल, शहर में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।1
- सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसव के बाद एक महिला की हालत गंभीर हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार, काशनगर बाजार निवासी मोहम्मद हैदर की 22 वर्षीय पत्नी मंजुदा खातून को प्रसव के लिए पीएचसी लाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने अस्पताल के कैंपस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी और उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजन उसे तुरंत पीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन उनका आरोप है कि वहां समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की कमी के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। आरोप है कि मौके पर पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था नहीं थी, जिससे महिला की जान खतरे में पड़ गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई गई।2