logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेस क्लब रामगढ़ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष चुने गए धनेश्वर प्रसाद उपाध्यक्ष प्रदीप राज, सचिव धर्मेंद्र पटेल और कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम और कार्यकारिणी सदस्य चुने गए सुरेंद्र सिंह

1 hr ago
user_Md sabir
Md sabir
Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
1 hr ago

प्रेस क्लब रामगढ़ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष चुने गए धनेश्वर प्रसाद उपाध्यक्ष प्रदीप राज, सचिव धर्मेंद्र पटेल और कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम और कार्यकारिणी सदस्य चुने गए सुरेंद्र सिंह

More news from झारखंड and nearby areas
  • प्रेस क्लब रामगढ़ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष चुने गए धनेश्वर प्रसाद उपाध्यक्ष प्रदीप राज, सचिव धर्मेंद्र पटेल और कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम और कार्यकारिणी सदस्य चुने गए सुरेंद्र सिंह
    1
    प्रेस क्लब रामगढ़ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष चुने गए धनेश्वर प्रसाद
उपाध्यक्ष प्रदीप राज, सचिव धर्मेंद्र पटेल और कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम और कार्यकारिणी सदस्य चुने गए सुरेंद्र सिंह
    user_Md sabir
    Md sabir
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    1 hr ago
  • जम कर बरसे जयराम महतो.. बोले टाइगर झुकेगा नहीं...........
    1
    जम कर बरसे जयराम महतो..
बोले टाइगर झुकेगा नहीं...........
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    39 min ago
  • पेलावल में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा वार, 55 पीस शराब बरामद
    1
    पेलावल में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा वार, 55 पीस शराब बरामद
    user_Mohan Guru
    Mohan Guru
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • सिद्धू-कान्हू फुटबॉल टूर्नामेंट में इमरान-11 पिचरी ने जीता खिताब -- खेल प्रतिभाओं को मंच देने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान : विजय सिंह भोक्ता -- खेल के मैदान से नशे के खिलाफ छेड़ें मुहिम, युवा नशे से दूर रहकर खेल को बनाएं जीवन का हिस्सा : थाना प्रभारी अनुपम कुमार -- ग्रामीण खिलाड़ियों को लगातार अवसर मिलना जरूरी : चांदनी मुसर्रत -- कटकमसांडी। सिद्धू-कान्हू युवा क्लब डांड़-पिचरी, कटकमसांडी, हजारीबाग के तत्वावधान में मंगलवार को डांड़-पिचरी स्टेडियम में सिद्धू-कान्हू फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इमरान-11 पिचरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरवे कटिया (सिमरिया) की टीम को ट्राई ब्रेकर में पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य कटकमसांडी पश्चिमी विजय सिंह भोक्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डांड़ पंचायत की मुखिया चांदनी मुसर्रत, कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम कुमार, कटकमसांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड प्रभारी मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा खान, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय संयोजक विक्की कुमार धान, हजारीबाग महिला फुटबॉल टीम की कोच सोनी कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम शरीक हुए। खेल प्रतिभाओं को मंच देना समय की जरूरत : विजय सिंह भोक्ता मुख्य अतिथि विजय सिंह भोक्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं की खेल प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाता है तथा ग्रामीण खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल के जरिए नशामुक्त समाज का संकल्प : थाना प्रभारी अनुपम कुमार कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने के लिए खेल आयोजनों को अभियान से जोड़ना जरूरी है। युवा नशे से दूर रहकर खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। ग्रामीण खिलाड़ियों को लगातार अवसर मिलना जरूरी : चांदनी मुसर्रत डांड़ पंचायत की मुखिया चांदनी मुसर्रत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं में काफी उत्साह है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। खेल से युवाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : इरशाद आलम मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण साधन है। नियमित खेलकूद से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और खिलाड़ियों को बधाई दी। हजारीबाग में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें एक बेहतर मंच देने की: राजा खान कटकमसांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड प्रभारी मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा खान ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस तरह के आयोजन कटकमसांडी के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा हजारीबाग में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें एक बेहतर मंच देने और उनकी प्रतिभा को उजागर करने की। *रोमांचक मुकाबले में ट्राई ब्रेकर से हुआ फैसला* फाइनल मुकाबला मुरवे कटिया (सिमरिया) और इमरान-11 पिचरी (कटकमसांडी) के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने पूरे मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े संघर्ष और रोमांच से भरपूर मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मुकाबला इतना संघर्षपूर्ण रहा कि हर पल बाजी किसी भी टीम के पक्ष में जाती नजर आई। इसके बाद ट्राई ब्रेकर के तहत पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें इमरान-11 पिचरी ने पांच गोल किए, जबकि मुरवे कटिया की टीम चार गोल ही कर सकी। इस तरह इमरान-11 पिचरी को 1-0 से विजेता घोषित किया गया। फाइनल मुकाबले के दौरान झमाझम बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। बारिश में भी दर्शक स्टेडियम में डटे रहे और तालियों के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे। फाइनल मुकाबले से पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में मुरवे की टीम पबरा की टीम को हराकर जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राजन- 11 गुरूडीह और इमरान-11 पिचरी की टीम आमने-सामने हुई, जिसमें इमरान-11 ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। *महिला फुटबॉल टीमों के बीच मैत्री मुकाबला* फाइनल मुकाबले से पूर्व हजारीबाग और रांची की महिला फुटबॉल टीमों के बीच मैत्री मुकाबला भी खेला गया। महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया और तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। *विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 30 हजार रुपये* टूर्नामेंट की विजेता इमरान-11 पिचरी की टीम को 50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता मुरवे कटिया की टीम को 30 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच और बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार देकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की गई। फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान उद्घोषक की भूमिका सुशील कुमार वर्मा और शरीफुल्ला गुड्डू ने निभाई। पूरे मैच के दौरान रेफरी की भूमिका परमेश्वर गोप, नरेश मुर्मू, नेमन महतो, कृष्णा हेम्ब्रम, कार्तिक राम ने निभाई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय सिंह भोक्ता, मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम, नरेश कुमार पासवान, मोहम्मद तूफानी, गणेश सिंह भोक्ता, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, भोला कुमार दास, मोहन पासवान, सोनू फरहान, मोहम्मद अजहर, रितेश सिंह, मोहन कुमार, साजिद सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
    1
    सिद्धू-कान्हू फुटबॉल टूर्नामेंट में इमरान-11 पिचरी ने जीता खिताब
--
खेल प्रतिभाओं को मंच देने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान : विजय सिंह भोक्ता
--
खेल के मैदान से नशे के खिलाफ छेड़ें मुहिम, युवा नशे से दूर रहकर खेल को बनाएं जीवन का हिस्सा : थाना प्रभारी अनुपम कुमार
--
ग्रामीण खिलाड़ियों को लगातार अवसर मिलना जरूरी : चांदनी मुसर्रत
--
कटकमसांडी। सिद्धू-कान्हू युवा क्लब डांड़-पिचरी, कटकमसांडी, हजारीबाग के तत्वावधान में मंगलवार को डांड़-पिचरी स्टेडियम में सिद्धू-कान्हू फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इमरान-11 पिचरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरवे कटिया (सिमरिया) की टीम को ट्राई ब्रेकर में पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य कटकमसांडी पश्चिमी विजय सिंह भोक्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डांड़ पंचायत की मुखिया चांदनी मुसर्रत, कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम कुमार, कटकमसांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड प्रभारी मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा खान, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय संयोजक विक्की कुमार धान, हजारीबाग महिला फुटबॉल टीम की कोच सोनी कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम शरीक हुए।
खेल प्रतिभाओं को मंच देना समय की जरूरत : विजय सिंह भोक्ता
मुख्य अतिथि विजय सिंह भोक्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं की खेल प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना सिखाता है तथा ग्रामीण खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
खेल के जरिए नशामुक्त समाज का संकल्प : थाना प्रभारी अनुपम कुमार
कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सबसे बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने के लिए खेल आयोजनों को अभियान से जोड़ना जरूरी है। युवा नशे से दूर रहकर खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
ग्रामीण खिलाड़ियों को लगातार अवसर मिलना जरूरी : चांदनी मुसर्रत
डांड़ पंचायत की मुखिया चांदनी मुसर्रत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं में काफी उत्साह है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।
खेल से युवाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : इरशाद आलम
मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण साधन है। नियमित खेलकूद से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और खिलाड़ियों को बधाई दी।
हजारीबाग में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें एक बेहतर मंच देने की: राजा खान 
कटकमसांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड प्रभारी मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा खान ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर इस तरह के आयोजन कटकमसांडी के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा हजारीबाग में फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उन्हें एक बेहतर मंच देने और उनकी प्रतिभा को उजागर करने की।
*रोमांचक मुकाबले में ट्राई ब्रेकर से हुआ फैसला*
फाइनल मुकाबला मुरवे कटिया (सिमरिया) और इमरान-11 पिचरी (कटकमसांडी) के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने पूरे मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े संघर्ष और रोमांच से भरपूर मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मुकाबला इतना संघर्षपूर्ण रहा कि हर पल बाजी किसी भी टीम के पक्ष में जाती नजर आई।
इसके बाद ट्राई ब्रेकर के तहत पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें इमरान-11 पिचरी ने पांच गोल किए, जबकि मुरवे कटिया की टीम चार गोल ही कर सकी। इस तरह इमरान-11 पिचरी को 1-0 से विजेता घोषित किया गया।
फाइनल मुकाबले के दौरान झमाझम बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। बारिश में भी दर्शक स्टेडियम में डटे रहे और तालियों के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।
फाइनल मुकाबले से पहले दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में मुरवे की टीम पबरा की टीम को हराकर जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राजन- 11 गुरूडीह और इमरान-11 पिचरी की टीम आमने-सामने हुई, जिसमें इमरान-11 ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
*महिला फुटबॉल टीमों के बीच मैत्री मुकाबला*
फाइनल मुकाबले से पूर्व हजारीबाग और रांची की महिला फुटबॉल टीमों के बीच मैत्री मुकाबला भी खेला गया। महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया और तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
*विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 30 हजार रुपये*
टूर्नामेंट की विजेता इमरान-11 पिचरी की टीम को 50 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता मुरवे कटिया की टीम को 30 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच और बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार देकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की गई।
फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान उद्घोषक की भूमिका सुशील कुमार वर्मा और शरीफुल्ला गुड्डू ने निभाई।
पूरे मैच के दौरान रेफरी की भूमिका परमेश्वर गोप, नरेश मुर्मू, नेमन महतो, कृष्णा हेम्ब्रम, कार्तिक राम ने निभाई।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय सिंह भोक्ता, मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम, नरेश कुमार पासवान, मोहम्मद तूफानी, गणेश सिंह भोक्ता, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र सिंह, भोला कुमार दास, मोहन पासवान, सोनू फरहान, मोहम्मद अजहर, रितेश सिंह, मोहन कुमार, साजिद सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • मैं आपका ध्यान हजारीबाग के गांधी स्मारक स्थित छोटा झील की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ। लगभग एक माह पूर्व नगर निगम द्वारा उक्त झील से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया गया था। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की सुंदरता की दृष्टि से यह एक सराहनीय पहल थी। जानकारी के अनुसार, उक्त सफाई कार्य में जनता के टैक्स से लगभग ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) खर्च किए गए हैं। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि झील से निकाली गई जलकुंभी को हटाकर उचित स्थान पर ले जाने एवं उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के बजाय उसे झील के किनारे ही छोड़ दिया गया है। वर्तमान में जलकुंभी वहां सड़ रही है, जिससे दुर्गंध एवं गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मैं आपका ध्यान हजारीबाग के गांधी स्मारक स्थित छोटा झील की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ। लगभग एक माह पूर्व नगर निगम द्वारा उक्त झील से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया गया था। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की सुंदरता की दृष्टि से यह एक सराहनीय पहल थी। जानकारी के अनुसार, उक्त सफाई कार्य में जनता के टैक्स से लगभग ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) खर्च किए गए हैं। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि झील से निकाली गई जलकुंभी को हटाकर उचित स्थान पर ले जाने एवं उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के बजाय उसे झील के किनारे ही छोड़ दिया गया है। वर्तमान में जलकुंभी वहां सड़ रही है, जिससे दुर्गंध एवं गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
    1
    मैं आपका ध्यान हजारीबाग के गांधी स्मारक स्थित छोटा झील की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ। लगभग एक माह पूर्व नगर निगम द्वारा उक्त झील से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया गया था। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की सुंदरता की दृष्टि से यह एक सराहनीय पहल थी।
जानकारी के अनुसार, उक्त सफाई कार्य में जनता के टैक्स से लगभग ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) खर्च किए गए हैं। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि झील से निकाली गई जलकुंभी को हटाकर उचित स्थान पर ले जाने एवं उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के बजाय उसे झील के किनारे ही छोड़ दिया गया है। वर्तमान में जलकुंभी वहां सड़ रही है, जिससे दुर्गंध एवं गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
मैं आपका ध्यान हजारीबाग के गांधी स्मारक स्थित छोटा झील की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूँ। लगभग एक माह पूर्व नगर निगम द्वारा उक्त झील से जलकुंभी हटाने का कार्य कराया गया था। पर्यावरण संरक्षण एवं शहर की सुंदरता की दृष्टि से यह एक सराहनीय पहल थी।
जानकारी के अनुसार, उक्त सफाई कार्य में जनता के टैक्स से लगभग ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) खर्च किए गए हैं। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि झील से निकाली गई जलकुंभी को हटाकर उचित स्थान पर ले जाने एवं उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था करने के बजाय उसे झील के किनारे ही छोड़ दिया गया है। वर्तमान में जलकुंभी वहां सड़ रही है, जिससे दुर्गंध एवं गंदगी की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
    user_MD. SARFARAZ AHMAD
    MD. SARFARAZ AHMAD
    Social worker हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • जिनगा की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप से गरमाया माहौल अंचल कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, प्रदर्शन कर सीओ के खिलाफ की नारेबाजी; आरोपित पक्ष ने कहा- वर्षों पुरानी बंदोबस्ती की जमीन को बताया जा रहा है अतिक्रमण दारू // जिनगा मौजा में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को मामला उस समय गरमा गया, जब बड़ी संख्या में ग्रामीण गोलबंद होकर दारू अंचल कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कथित अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद देवकुमार राज, वर्तमान जिला पार्षद गीता देवी के पति एवं समाजसेवी सोना साव, मुखिया पिंकी देवी तथा पूर्व मुखिया सह भाजपा नेत्री लक्ष्मी देवी ने किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “दारू सीओ होश में आओ”, “सीओ मुर्दाबाद” और “भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि जिनगा मौजा में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा किया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में हजारीबाग उपायुक्त एवं दारू अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में खाता संख्या 77 तथा प्लॉट संख्या 2125, 2255 समेत अन्य भूखंडों का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने विजय राम, कार्तिक राम, भगवानी राम, अर्जुन प्रसाद समेत कुल 11 लोगों पर कथित अतिक्रमण का आरोप लगाया है। श्मशान, छठ घाट और खेल मैदान की जमीन पर भी विवाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विवादित जमीन में श्मशान घाट, छठ घाट और खेल मैदान जैसी सार्वजनिक उपयोग की जमीन भी शामिल है। इन स्थानों का उपयोग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित जमीन की स्थल पर मापी कराकर राजस्व अभिलेखों की जांच की जाए, ताकि जमीन की वास्तविक प्रकृति और स्थिति स्पष्ट हो सके। आरोपित पक्ष बोला- जमीन की वर्षों पहले हुई है बंदोबस्ती वहीं, आरोपित पक्ष के विजय राम ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि संबंधित जमीन की बंदोबस्ती करीब 50 वर्ष पूर्व उनके बुजुर्गों के नाम हुई थी। उन्होंने दावा किया कि जमीन को लेकर वर्ष 1962 में भी विवाद हुआ था और न्यायालय में चले मामले में उनके परिवार के पक्ष में डिग्री प्राप्त हुई थी। विजय राम ने कहा कि जब जमीन से संबंधित पुराने न्यायिक एवं राजस्व दस्तावेज मौजूद हैं, तो उसे सीधे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बताना उचित नहीं है। उन्होंने भी प्रशासन से पूरे रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सीओ की गैरमौजूदगी में राजस्व कर्मचारी ने सुनी ग्रामीणों की शिकायत ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान अंचलाधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में राजस्व कर्मचारी आशीष सोनी ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग एवं शिकायत से अंचलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। संबंधित दस्तावेजों की जांच और जमीन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जमीन को लेकर दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने हैं। प्रशासनिक जांच और राजस्व अभिलेखों की पड़ताल के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित जमीन की वास्तविक प्रकृति एवं स्वामित्व क्या है और वहां अतिक्रमण हुआ है या नहीं।
    1
    जिनगा की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप से गरमाया माहौल

अंचल कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, प्रदर्शन कर सीओ के खिलाफ की नारेबाजी; आरोपित पक्ष ने कहा- वर्षों पुरानी बंदोबस्ती की जमीन को बताया जा रहा है अतिक्रमण

दारू // जिनगा मौजा में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को मामला उस समय गरमा गया, जब बड़ी संख्या में ग्रामीण गोलबंद होकर दारू अंचल कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कथित अतिक्रमण की निष्पक्ष जांच और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद देवकुमार राज, वर्तमान जिला पार्षद गीता देवी के पति एवं समाजसेवी सोना साव, मुखिया पिंकी देवी तथा पूर्व मुखिया सह भाजपा नेत्री लक्ष्मी देवी ने किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “दारू सीओ होश में आओ”, “सीओ मुर्दाबाद” और “भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे नारे लगाए।
ग्रामीणों का कहना है कि जिनगा मौजा में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा किया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में हजारीबाग उपायुक्त एवं दारू अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में खाता संख्या 77 तथा प्लॉट संख्या 2125, 2255 समेत अन्य भूखंडों का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने विजय राम, कार्तिक राम, भगवानी राम, अर्जुन प्रसाद समेत कुल 11 लोगों पर कथित अतिक्रमण का आरोप लगाया है।

श्मशान, छठ घाट और खेल मैदान की जमीन पर भी विवाद

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विवादित जमीन में श्मशान घाट, छठ घाट और खेल मैदान जैसी सार्वजनिक उपयोग की जमीन भी शामिल है। इन स्थानों का उपयोग ग्रामीण लंबे समय से करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि संबंधित जमीन की स्थल पर मापी कराकर राजस्व अभिलेखों की जांच की जाए, ताकि जमीन की वास्तविक प्रकृति और स्थिति स्पष्ट हो सके।
आरोपित पक्ष बोला- जमीन की वर्षों पहले हुई है बंदोबस्ती
वहीं, आरोपित पक्ष के विजय राम ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि संबंधित जमीन की बंदोबस्ती करीब 50 वर्ष पूर्व उनके बुजुर्गों के नाम हुई थी। उन्होंने दावा किया कि जमीन को लेकर वर्ष 1962 में भी विवाद हुआ था और न्यायालय में चले मामले में उनके परिवार के पक्ष में डिग्री प्राप्त हुई थी।
विजय राम ने कहा कि जब जमीन से संबंधित पुराने न्यायिक एवं राजस्व दस्तावेज मौजूद हैं, तो उसे सीधे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बताना उचित नहीं है। उन्होंने भी प्रशासन से पूरे रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
सीओ की गैरमौजूदगी में राजस्व कर्मचारी ने सुनी ग्रामीणों की शिकायत
ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान अंचलाधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में राजस्व कर्मचारी आशीष सोनी ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग एवं शिकायत से अंचलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। संबंधित दस्तावेजों की जांच और जमीन की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल जमीन को लेकर दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने हैं। प्रशासनिक जांच और राजस्व अभिलेखों की पड़ताल के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित जमीन की वास्तविक प्रकृति एवं स्वामित्व क्या है और वहां अतिक्रमण हुआ है या नहीं।
    user_Roushan sinha
    Roushan sinha
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    5 hrs ago
  • इंटक प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी-डीआईजी से की थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग बीजीआर हेड से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार मामले में जांच की मांग, डीआईजी को सौंपा पत्र हजारीबाग | राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने हजारीबाग एसपी अमन कुमार और डीआईजी अंजनी कुमार झा को पत्र भेजकर पगार ओपी प्रभारी दिनेश मंडल पर लगे मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इंटक प्रतिनिधिमंडल ने पत्र की प्रति डीआईजी को भी सौंपी। पत्र में आरोप लगाया गया है कि बीजीआर हेड परमेश्वर कुमार ने बालू ट्रैक्टर छोड़ने के बदले कथित रूप से पैसे लिए जाने की शिकायत थाना प्रभारी से की थी। इसके बाद 3 सितंबर को परमेश्वर को थाना बुलाकर कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा हाजत में रखा गया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़े जाने की बात कही गई है। इंटक ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव धीरज कुमार सिंह, प्रवक्ता सूरजीत नागवाला, मनोज नारायण भगत और अशोक देव समेत अन्य लोग शामिल थे।
    1
    इंटक प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी-डीआईजी से की थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग

बीजीआर हेड से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार मामले में जांच की मांग, डीआईजी को सौंपा पत्र
हजारीबाग | राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने हजारीबाग एसपी अमन कुमार और डीआईजी अंजनी कुमार झा को पत्र भेजकर पगार ओपी प्रभारी दिनेश मंडल पर लगे मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इंटक प्रतिनिधिमंडल ने पत्र की प्रति डीआईजी को भी सौंपी।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि बीजीआर हेड परमेश्वर कुमार ने बालू ट्रैक्टर छोड़ने के बदले कथित रूप से पैसे लिए जाने की शिकायत थाना प्रभारी से की थी। इसके बाद 3 सितंबर को परमेश्वर को थाना बुलाकर कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा हाजत में रखा गया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़े जाने की बात कही गई है। इंटक ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव धीरज कुमार सिंह, प्रवक्ता सूरजीत नागवाला, मनोज नारायण भगत और अशोक देव समेत अन्य लोग शामिल थे।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • प्रेस क्लब रामगढ़ का मतदान सफलतापूर्वक प्रारंभ हुआ, सैंकड़ों लोगों द्वारा की जा रही मतदान
    1
    प्रेस क्लब रामगढ़ का मतदान सफलतापूर्वक प्रारंभ हुआ, सैंकड़ों लोगों द्वारा की जा रही मतदान
    user_Md sabir
    Md sabir
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.