Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड के गिरिडीह से 25 हाथियों का एक झुंड धनबाद पहुँच गया है। भीषण गर्मी के बीच, इन हाथियों ने एक चेकडैम में पहुंचकर राहत की सांस ली।
JULI KUMARI
झारखंड के गिरिडीह से 25 हाथियों का एक झुंड धनबाद पहुँच गया है। भीषण गर्मी के बीच, इन हाथियों ने एक चेकडैम में पहुंचकर राहत की सांस ली।
More news from Jharkhand and nearby areas
- झारखंड के गिरिडीह से 25 हाथियों का एक झुंड धनबाद पहुँच गया है। भीषण गर्मी के बीच, इन हाथियों ने एक चेकडैम में पहुंचकर राहत की सांस ली।1
- गर्मी की छुट्टी के बाद विद्यालयों के पुनः संचालन के अवसर पर शुक्रवार को खुंटी जिले के कर्रा प्रखंड में एक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) मनमोहन साहू ने इस गोष्ठी की अध्यक्षता की, जिसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। बीपीओ साहू ने नए शैक्षणिक सत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, नियमित छात्र एवं शिक्षकों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी में दर्ज करने और समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया कि बच्चों को सभी पुस्तकें वितरित कर दी जाएँ और विद्यालय में कोई भी पुस्तक डम्पी न रहे। साथ ही, सीखने के स्तर में सुधार के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यालयों में स्वच्छता एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में अपार आईईडी नामांकन अभियान, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, पुस्तक वितरण, आधार सीडिंग और यू-डाइस डेटा अद्यतन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। विशेष रूप से बारिश के मौसम में प्रतिदिन किचन सह स्टोर रूम की साफ-सफाई करने और भोजन सामग्री को सुरक्षित रखने व बचाने के तरीके भी बताए गए। शिक्षकों से विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक के अंत में शिक्षकों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। इस बैठक में लेखापाल, सभी प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी जमा डी एम ऑपरेटर और एम आई एस सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बीपीओ मनमोहन साहू ने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से अपनी और छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दोहराया।1
- रांची के बड़ा गाँव रोड पर लगे स्ट्रीट लैंप खराब हो गए हैं।1
- रांची जिले के तमाड़ दुवारसीनी में वज्रपात की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। यह दुखद हादसा बोरिंग कार्य के दौरान हुआ। मृतक श्रमिक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का रहने वाला था, और इस घटना के बाद उसके परिवार पर गहरा संकट टूट पड़ा है।1
- खुंटी जिले में, शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, दिन के समय एक जंगली हाथी इंदवन जंगल से निकलकर गांव की ओर बढ़ आया था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत हो-हल्ला करके उसे सफलतापूर्वक वापस जंगल में भेज दिया।1
- रांची के अरगोड़ा पुराना चौक के पास ऑटो और टोटो चालकों से अवैध वसूली का एक वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।1