Shuru
Apke Nagar Ki App…
विकास के नाम पर चोरी मुंगेली जिले के ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 12 (नवापारा ) चल रहे सरकारी कार्य बाउंड्री वॉल रोड नाली आदि का काम चल रहा है जिसमें सभी कार्यों में लो क्वालिटी का मटेरियल उसे हो रहा है उसी में आपको एक रोड ब्रेकर का मामला दिख रहा हूं यह ब्रेकर इतना बड़ा-बड़ा है कि फोर व्हीलर वाहन इसके आर पार नहीं जा सकते रात को एक गाड़ी आया चढ़ने का कोशिश किया लेकिन नीचे चेचिस पकड़ने लगा फिर गाड़ी वहीं रुक गया क्या इसी तरह का कार्य मुंगेली शहर में होता है
LocalMungeli
विकास के नाम पर चोरी मुंगेली जिले के ठक्कर बापा वार्ड क्रमांक 12 (नवापारा ) चल रहे सरकारी कार्य बाउंड्री वॉल रोड नाली आदि का काम चल रहा है जिसमें सभी कार्यों में लो क्वालिटी का मटेरियल उसे हो रहा है उसी में आपको एक रोड ब्रेकर का मामला दिख रहा हूं यह ब्रेकर इतना बड़ा-बड़ा है कि फोर व्हीलर वाहन इसके आर पार नहीं जा सकते रात को एक गाड़ी आया चढ़ने का कोशिश किया लेकिन नीचे चेचिस पकड़ने लगा फिर गाड़ी वहीं रुक गया क्या इसी तरह का कार्य मुंगेली शहर में होता है
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कवर्धा। मनरेगा बचाने, धान खरीदी और कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने कवर्धा में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। “मनरेगा बचाओ संघर्ष” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यालय के बाहर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों को बदनाम कर रही है और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना का स्वरूप बदलकर उसे बंद करने की दिशा में काम कर रही है। सभा के बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी तीन बैरिकेड तोड़ते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंच गए। यहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझपटी हुई। सड़क किनारे लगे होर्डिंग गिरने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी बनी रही। मीडिया से चर्चा में बैज ने कहा कि सरकार ने इस वर्ष 165 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था, जबकि केवल 139 लाख मीट्रिक टन धान की ही खरीदी हो सकी। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को विफल बताया। प्रदर्शन में जिला प्रभारी पदम कोठारी, थानेश्वर पाटिला, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- नंबर ब्लॉक करने पर गर्लफ्रैंड ने ब्वॉयफ्रेंड का किया मर्डर । शुभमविहार बिलासपुर bilaspurcrime ,MurderCase ,chhattisgarhnews ,bilaspurCity1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर के निर्देशन में जिले में नशाखोरी, अड्डेबाजी, असामाजिक गतिविधियों एवं यातायात अव्यवस्था पर नियंत्रण हेतु ड्रोन तकनीक आधारित विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सिरगिट्टी क्षेत्र में ड्रोन से मिली लाइव जानकारी के आधार पर चिन्हित स्थानों पर दबिश देकर नशा व अड्डेबाजी में लिप्त 15 संदिग्धों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस विभाग से मिली जानकारी अनुसार ड्रोन निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि हर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।1
- बिलासपुर में तंत्र विद्या से पैसा बरसाने का वीडियो आया सामने, ढाई लाख रुपए की ढाई करोड रुपए बनाने के फेर में फंसे लोग, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, रतनपुर थाना क्षेत्र की घटना, पीड़ित विजय कुमार राज ने रतनपुर क्षेत्र के चार आरोपियों को पहले तंत्र विद्या के नाम पर ठगा फिर चारों आरोपियों ने उसके साथ भी कर ली लूटपाट, पुलिस ने कहा दोनों पक्षों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई क्योंकि लूटपाट और ठगी दोनों ही गंभीर अपराध1
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के धान शॉर्टेज केस में यह बयान दिया था. इस मामले में 3 फरवरी 2026 को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई प्रबंध संचालक, राज्य स्तर रायपुर द्वारा मीडिया में भ्रामक जानकारी देने के आरोप में की गई है. निलंबन के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. आदेश की कॉपी आज जारी हुई है.1
- मामला बोड़ला थाना क्षेत्र अंतगर्त आने वाले ग्राम बोल्दा खुर्द का हैं। जहाँ बुधवार कि दोपहर 03:30 बजे के करीब एक तेज रफ़्तार बाइक सवार व्यक्ति अपने स्वयं कि बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में ईलाज के लिए डायल 112 बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया हैं।1
- ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान : परसदा में जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का हुवा आयोजन कलेक्टर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ आज बुधवार की शाम 5:30 पर पी आर ओ द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार जिले में जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत आज बुधवार को बिल्हा विकासखंड के ग्राम परसदा में भू-संरक्षण एवं जल संरक्षण पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। जल संरक्षण के लिए देश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवी श्री नीरज वानखेड़े ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व और भू जल को सहेजने के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल और बिल्हा के जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राम कुमार कौशिक सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल जीवन के लिए अनमोल है लेकिन हमारे लगातार दोहन से भू जल स्तर में गिरावट आई है जिससे भावी पीढ़ी को जल संकट का सामना करना पड़ेगा, हमारी ये जिम्मेदारी है कि हम वर्षा जल का संरक्षण कर पानी को सहेजें और इस विकट समस्या से अपने गांव को बचाएं। उन्होंने वैकल्पिक खेती पर जोर देते हुए फसल विविधिकरण का संदेश दिया जिससे पानी की बचत हो। उन्होंने कहा कि हमें विभिन्न उपायों के माध्यम से जल संरक्षण के लिए काम करना है। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी जिम्मेदारी समझे और पानी बचाने में अपनी भूमिका निभाएं। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने कार्यक्रम में आजीविका डबरी निर्माण के विषय में जानकारी दी और बताया कि डबरी निर्माण पर शासन द्वारा 3 लाख की सहायता राशि दी जाती है। इससे मछली, बत्तख पालन जैसी आजीविका गतिविधियांे के साथ ही पानी का उपयोग सिंचाई व निस्तारी के लिए किया जा सकता है। जनपद अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक ने विशेष रूप से जीरामजी के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीराम के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत किया जा रहा है। इससे गांव आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। जल संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाले वाटर हीरो के नाम से मशहूर जल संरक्षण कार्यकर्ता श्री नीरज वानखेड़े ने जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व, गिरते भू-जल स्तर और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी। उनके द्वारा वर्षा जल संचयन, जल-स्रोतों के संरक्षण, खेत तालाब निर्माण, मिट्टी कटाव रोकने तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से बताया गया। यहां मॉडल के जरिए यह बताया कि किस तरह गांवों में भू जल संवर्धन से हरियाली लाई जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा भविष्य में जल बचाने और भू-संरक्षण गतिविधियों को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, जनपद पंचायत बिल्हा के सीईओ श्री कुमार सिंह, परसदा के सरपंच जितेन्द्र निर्णेजा सहित बड़ी संख्या में जनपद के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण और समूह की दीदियां उपस्थित थीं।1
- जिले के ग्राम दौजरी में ठाकुरदेव भगवान की मूर्ति के साथ बार-बार तोड़फोड़ की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी धनंजय चंद्रवंशी द्वारा लगातार मूर्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे गांव की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस घटना के विरोध में बुधवार कि दोपहर 01 बजे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कवर्धा थाना सिटी कोतवाली का घेराव करने पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही आरोपी पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र प्रदर्शन कि चेतावनी दिया हैं।वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- Post by Rameshwar sahu1