Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने विपक्ष पर साधा निशाना। औरैया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने विपक्ष पर साधा निशाना
Jahid Akhter
औरैया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने विपक्ष पर साधा निशाना। औरैया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने विपक्ष पर साधा निशाना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। सत्य सनातन वैदिक धर्म संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शहर के दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार 29 मार्च को 114वां महोत्सव हितोपदेश व हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पानीपत से आए मुख्य वक्ता ने सत्य का प्रचार-प्रसार करने व गलत धारणाओं को दूर करने पर जोर दिया। मंदिर के औरैया-इटावा प्रधान जिला सभा ने सत्य सनातन को लेकर वक्तव्य दिए हैं। इस आशाय की प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया को जानकारी दी गई है। स्थानीय आर्य समाज मंदिर में 114वां महोत्सव सत्य सनातन वैदिक धर्म संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर संकल्पित रहा। इस दौरान आचार्य द्वारा उपदेश दिए गए एवं हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रेसवार्ता के दौरान औरैया इटावा संघ के प्रधान डॉ सर्वेश ने कहा कि यह दुनिया शक्ति से चलती है। ढोंग और पाखंड से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही वैदिक संध्या भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण को योगीराज कहा जाता है, उनकी पत्नी रुक्मणी ने 12 वर्ष तक तपस्या की जिस पर एक पुत्र हुआ जो शिव के समानांतर था। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने गुरुकुल में अध्ययन किया। भगवान कृष्ण को लोग गोपियों के साथ छिछोरापन करने के आरोप को लेकर तरह-तरह के वाद विवाद करते हैं। इसका समाप्त होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से ही महापुरुषों का सम्मान सुरक्षित रहेगा। कहा कि सत्य को जाने और समझे, इसके साथ ही इसकी चर्चा जनता के लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया। पानीपत हरियाणा से पधारे मुख्य वक्ता महोपदेशक आचार्य ओम प्रकाश ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि समाज के सामने सत्य लाना चाहिए। गलत धारणाओं को दूर करना होगा। इसके साथ ही आम लोगों को उपासना की विधि भी समझानी होगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर अनादि है। ईश्वर के द्वारा ही सृष्टि की रचना पालन एवं संघार होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वव्यापी है उसकी कोई प्रतिमा नहीं है। उन्होंने कहा कि बगैर सत्य को समझे किसी का भला नहीं हो सकता है। धरती सत्य पर ही टिकी है। सत्य से ही सूर्य तप रहा है। सत्य के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शब्द का प्रचार प्रसार करना है। सामांजस्य स्थापित करने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती ने 10 अप्रैल 1875 को आर्य समाज की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि सनातन के अंतर्गत ईश्वर, आकाश, पाताल, पृथ्वी एवं प्रकृति आती है जो अटल है। उन्होंने कहा की जन्म से सभी सूत्र होते हैं, लेकिन उनकी पहचान कर्म के आधार पर होती है। कहा कि देश में पाखंड की बीमारी पुरानी है। दयानंद सरस्वती ने इसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन अल्पायु 59 वर्ष में ही उनका निधन हो गया। उनके मूल उद्देश्य में कर्म में ही रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से मोहित शास्त्री भजन उपदेशक बिजनौर, श्रीमती सावित्री देवी भजन उपदेश का दिल्ली, अंजना गुप्ता प्रधान, देवेश कुमार मंत्री, कृष्ण कुमार दुबे कोषाध्यक्ष, हरिशंकर शर्मा, कुक्कू ठाकुर, राजेंद्र आर्य सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।3
- उन्नाव RTO प्रतिभा गौतम पर ट्रक चालक के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप, चालक को घसीटने, थप्पड़ मारने और मोबाइल छीनने का वीडियो सामने आया, चालक ने परेशान करने का आरोप लगाया जबकि वीडियो बना रहे ड्राइवर के सहयोगी ने कहा कि - "मेरे 5 लाख फॉलोवर्स हैं ....वीडियो वायरल करूंगा आपका"1
- दो बाईकों की भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की मौत, तीन लोग घायल, चचेरे भाई तथा भाभी के साथ अपने गांव जा रहा था युवक, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से हुई भिड़ंत, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा, ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा बरौना मार्ग की घटना1
- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, दूसरा गम्भीर औरैया जिले के थाना क्षेत्र एरवाकटरा कस्बे में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि कटरा की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से ट्रैक्टर आ रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर पहले हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराया, जिससे खंभा टूट गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। खबर के सम्बंध में बताया गया है कि हादसे में घर के बाहर सब्जी लेने के लिए खड़े प्रेम किशोर उर्फ बन्ना पुत्र रामस्वरूप शाक्य (उम्र करीब 40 वर्ष), निवासी ऐरवा कुइली गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर पर सवार सत्यवान पुत्र रामशरण (उम्र करीब 40 वर्ष), निवासी ग्राम बेलझाली, भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंच गये। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी एरवाकटरा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्रेम किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यवान को प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देरशाम भेजा है। वही थाना प्रभारी ने बताया है कि ट्रैक्टर को कब्जे लिया गया है तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* दिबियापुर थाना पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता। टप्पेबाजी करने वाले शातिर गिरोह का किया भंडाफोड़। ठगी के पुराने मामलों में वांछित अभियुक्तों को दबोचा। अजमतपुर रोड ब्रह्मदेव मंदिर के पास से 5 आरोपी हुए गिरफ्तार। आरोपियों के पास से पीली धातु की माला व सामान बरामद। 24,500 रुपये नकद भी पुलिस ने किए बरामद। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।1
- औरैया तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, एक की मौत, एक घायल, पूरी घटना एरवाकटरा ग्रामीण बैंक के सामने की है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।1
- नकली यूरिया बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नकली यूरिया से भरी 25 बाल्टियों समेत तीन युवक गिरफ्तार, मौके से भारी मात्रा में खाली बाल्टियां भी बरामद, टाटा कंपनी के कर्मचारियों की निशानदेही पर हुई कार्यवाही, काफी लंबे समय से हाइवे किनारे नकली यूरिया बनाकर बेच रहा था गिरोह, इटावा जनपद में इकदिल थाना क्षेत्र की तीन अलग अलग जगहों पर पुलिस ने की है छापेमारी1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* ऐमा पैगंबरपुर मिलक गांव के बाहर स्थित माता रानी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मां की मूर्ति तोड़ी। घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश, मौके पर जुटी भीड़। मंदिर में हुई तोड़फोड़ से गांव में तनाव का माहौल, लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रशासन और पुलिस से मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की अपील की।2
- आखिर है "मिशन 2027" जानने के लिये बने रहें हमारे शोसल मीडिया प्लेटफार्मों पर के साथ और हाँ दिये गये शोसल मीडिया प्लेटफार्मों को लाइक सुस्क्राइव अवश्य और वीडियो अच्छी लगे तो अपने परिचय लोगों को अवश्य भेजें1