logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाया कहर, एक की मौत दूसरा गम्भीर, पुलिस पहुंची तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, दूसरा गम्भीर औरैया जिले के थाना क्षेत्र एरवाकटरा कस्बे में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि कटरा की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से ट्रैक्टर आ रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर पहले हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराया, जिससे खंभा टूट गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। खबर के सम्बंध में बताया गया है कि हादसे में घर के बाहर सब्जी लेने के लिए खड़े प्रेम किशोर उर्फ बन्ना पुत्र रामस्वरूप शाक्य (उम्र करीब 40 वर्ष), निवासी ऐरवा कुइली गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर पर सवार सत्यवान पुत्र रामशरण (उम्र करीब 40 वर्ष), निवासी ग्राम बेलझाली, भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंच गये। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी एरवाकटरा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्रेम किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यवान को प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देरशाम भेजा है। वही थाना प्रभारी ने बताया है कि ट्रैक्टर को कब्जे लिया गया है तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

8 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाया कहर, एक की मौत दूसरा गम्भीर, पुलिस पहुंची तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, दूसरा गम्भीर औरैया जिले के थाना क्षेत्र एरवाकटरा कस्बे में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि कटरा की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से ट्रैक्टर आ रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर पहले हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराया, जिससे खंभा टूट गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। खबर के सम्बंध में बताया गया है कि हादसे में घर के बाहर सब्जी लेने के लिए खड़े प्रेम किशोर उर्फ बन्ना पुत्र रामस्वरूप शाक्य (उम्र करीब 40 वर्ष), निवासी ऐरवा कुइली गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर पर सवार सत्यवान पुत्र रामशरण (उम्र करीब 40 वर्ष), निवासी ग्राम बेलझाली, भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंच गये। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी एरवाकटरा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्रेम किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यवान को प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देरशाम भेजा है। वही थाना प्रभारी ने बताया है कि ट्रैक्टर को कब्जे लिया गया है तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    43 min ago
  • औरैया। पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस मिली है, बल्कि पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता भी सामने आई है। यह सफलता अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्राप्त हुई। आमजन द्वारा दर्ज कराई गई मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर स्वाट और सर्विलांस टीम लगातार काम कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर टीम ने विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों को बरामद किया। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित मोबाइल धारकों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें आज ही उनके फोन वापस किए जा रहे हैं। इस पहल से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर जनहित में अपील करते हुए नागरिकों से कहा कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप अवश्य डाउनलोड करें। यह ऐप मोबाइल खो जाने की स्थिति में उपयोगी जानकारी प्रदान करता है और ट्रैकिंग में सहायक होता है। साथ ही, उन्होंने यह भी सलाह दी कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने में बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इस सफल अभियान में प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक समित चौधरी और प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे।
    1
    औरैया। पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस मिली है, बल्कि पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता भी सामने आई है।
यह सफलता अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्राप्त हुई। आमजन द्वारा दर्ज कराई गई मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर स्वाट और सर्विलांस टीम लगातार काम कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर टीम ने विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों को बरामद किया।
बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित मोबाइल धारकों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें आज ही उनके फोन वापस किए जा रहे हैं। इस पहल से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर जनहित में अपील करते हुए नागरिकों से कहा कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप अवश्य डाउनलोड करें। यह ऐप मोबाइल खो जाने की स्थिति में उपयोगी जानकारी प्रदान करता है और ट्रैकिंग में सहायक होता है। साथ ही, उन्होंने यह भी सलाह दी कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने में बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
इस सफल अभियान में प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक समित चौधरी और प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया -पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर हरीश चंदर ने औरैया पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण किया
    1
    औरैया -पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर हरीश चंदर ने औरैया पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण किया
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया के जरुलिया रोड पर श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग  टैलेंट शो 2026 के आयोजन में प्रतिभाओं ने लिया भाग  औरैया के जरुलिया रोड पर श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग टैलेंट शो 2026 के आयोजन में एक सैकड़ा से अधिक क्षेत्रीय प्रतिभाओं ने भाग लिया, कार्यक्रम को राघवेंद्र शुक्ला के आयोजन में आर्यन फिल्म निदेशक, हर्ष चतुर्वेदी संचालक, शालू, विकिल, अन्नू पाण्डेय, आनन्द, शिवम, सिमरन, प्रिया कुमारी डांसिंग, पनैंसी सोनी, संजय सिंह चौहान, प्रतिभाओं की एक्टिंग का रिजल्ट आशीष पवार, किरन नायक, ने किया,
    4
    औरैया के जरुलिया रोड पर श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग  टैलेंट शो 2026 के आयोजन में प्रतिभाओं ने लिया भाग 
औरैया के जरुलिया रोड पर श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग टैलेंट शो 2026 के आयोजन में एक सैकड़ा से अधिक क्षेत्रीय प्रतिभाओं ने भाग लिया, कार्यक्रम को राघवेंद्र शुक्ला के आयोजन में आर्यन फिल्म निदेशक, हर्ष चतुर्वेदी संचालक, शालू, विकिल, अन्नू पाण्डेय, आनन्द, शिवम, सिमरन, प्रिया कुमारी डांसिंग, पनैंसी सोनी, संजय सिंह चौहान, प्रतिभाओं की एक्टिंग का रिजल्ट आशीष पवार, किरन नायक, ने किया,
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने सपा पर बोला तीखा हमला। कहा- औरैया जनपद की कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त। रुक्मिणी देवी को सपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी प्रतिक्रिया। बोले- भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी, सपा सिर्फ प्रदेश तक सीमित। भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर कर रही है काम। निषाद समाज को लेकर बोले- भाजपा में पहले से कई बड़े निषाद नेता है मौजूद। डीजल-पेट्रोल मुद्दे पर सपा पर भ्रम फैलाने का आरोप, कहा- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।”
    1
    औरैया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने सपा पर बोला तीखा हमला।
कहा- औरैया जनपद की कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त। रुक्मिणी देवी को सपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी प्रतिक्रिया।
बोले- भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी, सपा सिर्फ प्रदेश तक सीमित। भाजपा “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर कर रही है काम। निषाद समाज को लेकर बोले- भाजपा में पहले से कई बड़े निषाद नेता है मौजूद। डीजल-पेट्रोल मुद्दे पर सपा पर भ्रम फैलाने का आरोप, कहा- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।”
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन, समूह सखियों को मिला प्रमाण पत्र* *NEWS NATION 81* *संवाददाता - सुभाष चन्द्र राणा* औरैया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खंडों—भाग्यनगर, औरैया, अजीतमल, अछल्दा, विधूना, सहार, ऐरवाकटरा व कुदरकोट—की समूह सखियों के लिए आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 25 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक अजीतमल के निकट राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मॉड्यूलर-1, 2, 3 एवं 4 के अंतर्गत समूह सखियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यवहारिक कौशल प्रदान किए गए, जिससे वे अपने क्षेत्रों में प्रभावी रूप से कार्य कर सकें। समापन अवसर पर असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज श्री दीपक कुशवाहा, DRP विधा सिंह सेंगर, श्री डी.के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर), सुरेश चंद्र, साधना एवं अंजली, सुमन , अवनीश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण के चौथे एवं अंतिम दिन सभी प्रतिभागी समूह सखियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते समय सखियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए और उन्होंने इस प्रशिक्षण को अपने जीवन व कार्य के लिए बेहद उपयोगी बताया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समूह सखियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा ग्रामीण विकास की दिशा में उन्हें सशक्त करना रहा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
    4
    *चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन, समूह सखियों को मिला प्रमाण पत्र*
*NEWS NATION 81*
*संवाददाता - सुभाष चन्द्र राणा*
औरैया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खंडों—भाग्यनगर, औरैया, अजीतमल, अछल्दा, विधूना, सहार, ऐरवाकटरा व कुदरकोट—की समूह सखियों के लिए आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हो गया।
यह प्रशिक्षण 25 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक अजीतमल के निकट राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मॉड्यूलर-1, 2, 3 एवं 4 के अंतर्गत समूह सखियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यवहारिक कौशल प्रदान किए गए, जिससे वे अपने क्षेत्रों में प्रभावी रूप से कार्य कर सकें।
समापन अवसर पर असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज श्री दीपक कुशवाहा, DRP विधा सिंह सेंगर, श्री डी.के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर), सुरेश चंद्र, साधना एवं अंजली, सुमन , अवनीश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए।
प्रशिक्षण के चौथे एवं अंतिम दिन सभी प्रतिभागी समूह सखियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त करते समय सखियों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए और उन्होंने इस प्रशिक्षण को अपने जीवन व कार्य के लिए बेहद उपयोगी बताया।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समूह सखियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा ग्रामीण विकास की दिशा में उन्हें सशक्त करना रहा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि औरैया की कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है। रुक्मिणी देवी को सपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी है, जबकि सपा सिर्फ प्रदेश तक सीमित है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास” की बात दोहराते हुए सपा पर डीजल-पेट्रोल को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।
    1
    भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि औरैया की कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है। रुक्मिणी देवी को सपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी है, जबकि सपा सिर्फ प्रदेश तक सीमित है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास” की बात दोहराते हुए सपा पर डीजल-पेट्रोल को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। सत्य सनातन वैदिक धर्म संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शहर के दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार 29 मार्च को 114वां महोत्सव हितोपदेश व हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पानीपत से आए मुख्य वक्ता ने सत्य का प्रचार-प्रसार करने व गलत धारणाओं को दूर करने पर जोर दिया। मंदिर के औरैया-इटावा प्रधान जिला सभा ने सत्य सनातन को लेकर वक्तव्य दिए हैं। इस आशाय की प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया को जानकारी दी गई है। स्थानीय आर्य समाज मंदिर में 114वां महोत्सव सत्य सनातन वैदिक धर्म संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर संकल्पित रहा। इस दौरान आचार्य द्वारा उपदेश दिए गए एवं हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रेसवार्ता के दौरान औरैया इटावा संघ के प्रधान डॉ सर्वेश ने कहा कि यह दुनिया शक्ति से चलती है। ढोंग और पाखंड से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही वैदिक संध्या भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण को योगीराज कहा जाता है, उनकी पत्नी रुक्मणी ने 12 वर्ष तक तपस्या की जिस पर एक पुत्र हुआ जो शिव के समानांतर था। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने गुरुकुल में अध्ययन किया। भगवान कृष्ण को लोग गोपियों के साथ छिछोरापन करने के आरोप को लेकर तरह-तरह के वाद विवाद करते हैं। इसका समाप्त होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से ही महापुरुषों का सम्मान सुरक्षित रहेगा। कहा कि सत्य को जाने और समझे, इसके साथ ही इसकी चर्चा जनता के लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया। पानीपत हरियाणा से पधारे मुख्य वक्ता महोपदेशक आचार्य ओम प्रकाश ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि समाज के सामने सत्य लाना चाहिए। गलत धारणाओं को दूर करना होगा। इसके साथ ही आम लोगों को उपासना की विधि भी समझानी होगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर अनादि है। ईश्वर के द्वारा ही सृष्टि की रचना पालन एवं संघार होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वव्यापी है उसकी कोई प्रतिमा नहीं है। उन्होंने कहा कि बगैर सत्य को समझे किसी का भला नहीं हो सकता है। धरती सत्य पर ही टिकी है। सत्य से ही सूर्य तप रहा है। सत्य के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शब्द का प्रचार प्रसार करना है। सामांजस्य स्थापित करने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती ने 10 अप्रैल 1875 को आर्य समाज की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि सनातन के अंतर्गत ईश्वर, आकाश, पाताल, पृथ्वी एवं प्रकृति आती है जो अटल है। उन्होंने कहा की जन्म से सभी सूत्र होते हैं, लेकिन उनकी पहचान कर्म के आधार पर होती है। कहा कि देश में पाखंड की बीमारी पुरानी है। दयानंद सरस्वती ने इसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन अल्पायु 59 वर्ष में ही उनका निधन हो गया। उनके मूल उद्देश्य में कर्म में ही रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से मोहित शास्त्री भजन उपदेशक बिजनौर, श्रीमती सावित्री देवी भजन उपदेश का दिल्ली, अंजना गुप्ता प्रधान, देवेश कुमार मंत्री, कृष्ण कुमार दुबे कोषाध्यक्ष, हरिशंकर शर्मा, कुक्कू ठाकुर, राजेंद्र आर्य सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
    3
    औरैया। सत्य सनातन वैदिक धर्म संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शहर के दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार 29 मार्च को 114वां महोत्सव हितोपदेश व हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान पानीपत से आए मुख्य वक्ता ने सत्य का प्रचार-प्रसार करने व गलत धारणाओं को दूर करने पर जोर दिया। मंदिर के औरैया-इटावा प्रधान जिला सभा ने सत्य सनातन को लेकर वक्तव्य दिए हैं। इस आशाय की प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया को जानकारी दी गई है।                                                     
स्थानीय आर्य समाज मंदिर में 114वां महोत्सव सत्य सनातन वैदिक धर्म संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर संकल्पित रहा। इस दौरान आचार्य द्वारा उपदेश दिए गए एवं हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रेसवार्ता के दौरान औरैया इटावा संघ के प्रधान डॉ सर्वेश ने कहा कि यह दुनिया शक्ति से चलती है। ढोंग और पाखंड से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही वैदिक संध्या भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण को योगीराज कहा जाता है, उनकी पत्नी रुक्मणी ने 12 वर्ष तक तपस्या की जिस पर एक पुत्र हुआ जो शिव के समानांतर था। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने गुरुकुल में अध्ययन किया। भगवान कृष्ण को लोग गोपियों के साथ छिछोरापन करने के आरोप को लेकर तरह-तरह के वाद विवाद करते हैं। इसका समाप्त होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से ही महापुरुषों का सम्मान सुरक्षित रहेगा। कहा कि सत्य को जाने और समझे, इसके साथ ही इसकी चर्चा जनता के लोगों तक पहुंचने पर जोर दिया।                                             
पानीपत हरियाणा से पधारे मुख्य वक्ता महोपदेशक आचार्य ओम प्रकाश ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि समाज के सामने सत्य लाना चाहिए। गलत धारणाओं को दूर करना होगा। इसके साथ ही आम लोगों को उपासना की विधि भी समझानी होगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर अनादि है। ईश्वर के द्वारा ही सृष्टि की रचना पालन एवं संघार होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वव्यापी है उसकी कोई प्रतिमा नहीं है। उन्होंने कहा कि बगैर सत्य को समझे किसी का भला नहीं हो सकता है। धरती सत्य पर ही टिकी है। सत्य से ही सूर्य तप रहा है। सत्य के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शब्द का प्रचार प्रसार करना है। सामांजस्य स्थापित करने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती ने 10 अप्रैल 1875 को आर्य समाज की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि सनातन के अंतर्गत ईश्वर, आकाश, पाताल, पृथ्वी एवं प्रकृति आती है जो अटल है। उन्होंने कहा की जन्म से सभी सूत्र होते हैं, लेकिन उनकी पहचान कर्म के आधार पर होती है। कहा कि देश में पाखंड की बीमारी पुरानी है। दयानंद सरस्वती ने इसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन अल्पायु 59 वर्ष में ही उनका निधन हो गया। उनके मूल उद्देश्य में कर्म में ही रहा है। 
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से मोहित शास्त्री भजन उपदेशक बिजनौर, श्रीमती सावित्री देवी भजन उपदेश का दिल्ली, अंजना गुप्ता प्रधान, देवेश कुमार मंत्री, कृष्ण कुमार दुबे कोषाध्यक्ष, हरिशंकर शर्मा, कुक्कू ठाकुर, राजेंद्र आर्य  सहित संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उन्नाव RTO प्रतिभा गौतम पर ट्रक चालक के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप, चालक को घसीटने, थप्पड़ मारने और मोबाइल छीनने का वीडियो सामने आया, चालक ने परेशान करने का आरोप लगाया जबकि वीडियो बना रहे ड्राइवर के सहयोगी ने कहा कि - "मेरे 5 लाख फॉलोवर्स हैं ....वीडियो वायरल करूंगा आपका"
    1
    उन्नाव RTO प्रतिभा गौतम पर ट्रक चालक के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप, चालक को घसीटने, थप्पड़ मारने और मोबाइल छीनने का वीडियो सामने आया, चालक ने परेशान करने का आरोप लगाया 
जबकि वीडियो बना रहे ड्राइवर के सहयोगी ने कहा कि - "मेरे 5 लाख फॉलोवर्स हैं ....वीडियो वायरल करूंगा आपका"
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.