Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग टैलेंट शो 2026 का हुआ आयोजन औरैया के जरुलिया रोड पर श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग टैलेंट शो 2026 के आयोजन में प्रतिभाओं ने लिया भाग औरैया के जरुलिया रोड पर श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग टैलेंट शो 2026 के आयोजन में एक सैकड़ा से अधिक क्षेत्रीय प्रतिभाओं ने भाग लिया, कार्यक्रम को राघवेंद्र शुक्ला के आयोजन में आर्यन फिल्म निदेशक, हर्ष चतुर्वेदी संचालक, शालू, विकिल, अन्नू पाण्डेय, आनन्द, शिवम, सिमरन, प्रिया कुमारी डांसिंग, पनैंसी सोनी, संजय सिंह चौहान, प्रतिभाओं की एक्टिंग का रिजल्ट आशीष पवार, किरन नायक, ने किया,
MRU INDIA TV
श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग टैलेंट शो 2026 का हुआ आयोजन औरैया के जरुलिया रोड पर श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग टैलेंट शो 2026 के आयोजन में प्रतिभाओं ने लिया भाग औरैया के जरुलिया रोड पर श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग टैलेंट शो 2026 के आयोजन में एक सैकड़ा से अधिक क्षेत्रीय प्रतिभाओं ने भाग लिया, कार्यक्रम को राघवेंद्र शुक्ला के आयोजन में आर्यन फिल्म निदेशक, हर्ष चतुर्वेदी संचालक, शालू, विकिल, अन्नू पाण्डेय, आनन्द, शिवम, सिमरन, प्रिया कुमारी डांसिंग, पनैंसी सोनी, संजय सिंह चौहान, प्रतिभाओं की एक्टिंग का रिजल्ट आशीष पवार, किरन नायक, ने किया,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली सोना बेचने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार औरैया जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला-पुरुष समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टीम ने टप्पेबाजी गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट एवं उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कॉलोनी थाना कैम्प जिला पलवल (हरियाणा), गुलशन शर्मा पुत्र स्व. रूपालाल एवं उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शंकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, तथा राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कॉलोनी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रूद्र नारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक समित चौधरी (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार (प्रभारी एसओजी) एवं उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।1
- Post by दिलीप कुमार1
- औरैया जनपद में भूमि विवाद को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली औरैया में प्रार्थनापत्र देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा तथा आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित अंशुमान अवस्थी पुत्र विष्णु चंद्र निवासी विधिचंद्र ने बताया कि उसका 60×50 वर्गफीट का एक प्लॉट मोहल्ला पढीन दरवाजा में स्थित है। आरोप है कि पड़ोसी एवं उसके परिजन उक्त प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करते रहे हैं। पूर्व में भी प्रशासन और पुलिस द्वारा कब्जा हटवाया जा चुका है। बताया गया कि हाल ही में आरोपी फिर से अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने रुकवा दिया था। इसी रंजिश के चलते नामजद आरोपी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ फफूँद रोड चौराहे के पास शनिवार की रात करीब 8:30 बजे पीड़ित की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से फायर कर दिया जो निशाना चूक गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिससे आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान आरोपी एक बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल ने रविवार को 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच की जा रही है।1
- औरैया पुलिस ने 111 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, प्राप्त मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपए। वहीं लोगों ने औरैया पुलिस का किया धन्यवाद।1
- औरैया। नारायणपुर उत्तरी में विद्युत विभाग के साथ विजिलेंस टीम ने मारा छापा। कई घरों की लाइट चेक की गई। कई मीटर चेक किए गए। वह पुराने मीतर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिन लोगों का बिल बकाया था उनसे कहा गया अपना बिल समय से जमा करें। नारायणपुर उत्तरी में विजिलेंस टीम के द्वारा विद्युत चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान किया गया और पुराने मीटर को बदल गया। इस मौके पर एक्शन अभियंता एसडीओ जूनियर इंजीनियर का विजिलेंस टीम के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे4
- औरैया के जरुलिया रोड पर श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग टैलेंट शो 2026 के आयोजन में प्रतिभाओं ने लिया भाग औरैया के जरुलिया रोड पर श्री कुबेर वाटिका में राइजिंग टैलेंट शो 2026 के आयोजन में एक सैकड़ा से अधिक क्षेत्रीय प्रतिभाओं ने भाग लिया, कार्यक्रम को राघवेंद्र शुक्ला के आयोजन में आर्यन फिल्म निदेशक, हर्ष चतुर्वेदी संचालक, शालू, विकिल, अन्नू पाण्डेय, आनन्द, शिवम, सिमरन, प्रिया कुमारी डांसिंग, पनैंसी सोनी, संजय सिंह चौहान, प्रतिभाओं की एक्टिंग का रिजल्ट आशीष पवार, किरन नायक, ने किया,4
- औरैया पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र हरीश चंदर ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था को बेहतर बताया। उन्होंने आईजीआरएस में लगातार तीन बार प्रथम स्थान मिलने पर टीम को बधाई दी। साइबर अपराध व गैंगस्टर कार्रवाई को प्रदेश स्तर पर सराहनीय बताते हुए कहा कि साइबर गैंगस्टर का पहला मुकदमा औरैया में दर्ज हुआ। साथ ही गौकशी नेटवर्क पर कार्रवाई में 30 आरोपियों की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि बताया।2
- औरैया। पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस मिली है, बल्कि पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता भी सामने आई है। यह सफलता अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्राप्त हुई। आमजन द्वारा दर्ज कराई गई मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर स्वाट और सर्विलांस टीम लगातार काम कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर टीम ने विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों को बरामद किया। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित मोबाइल धारकों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें आज ही उनके फोन वापस किए जा रहे हैं। इस पहल से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर जनहित में अपील करते हुए नागरिकों से कहा कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप अवश्य डाउनलोड करें। यह ऐप मोबाइल खो जाने की स्थिति में उपयोगी जानकारी प्रदान करता है और ट्रैकिंग में सहायक होता है। साथ ही, उन्होंने यह भी सलाह दी कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने में बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इस सफल अभियान में प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक समित चौधरी और प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे।1