यमुना नदी में नहाने गए पांच किशोर डूबे, तीन को मछुआरे ने बचाया, दो की मौत से मचा कोहराम सराय अकिल क्षेत्र के छेकवा गांव की घटना, तीन घंटे की मशक्कत के बाद मिले दोनों किशोरों के शव कौशाम्बी। थाना सराय अकिल क्षेत्र के ग्राम छेकवा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पांच किशोर दोपहर करीब 1:30 बजे यमुना नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान अचानक सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद मछुआरे राजा ने साहस का परिचय देते हुए तत्काल नदी में छलांग लगाई और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो किशोर गहरे पानी में समा गए। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार मछुआरे राजा ने आर्यन पुत्र अमर सिंह (11 वर्ष), रोबिन सिंह पुत्र राजकुमार (14 वर्ष) और मोहम्मद हसन पुत्र वसीम अहमद (12 वर्ष) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं कुलदीप विश्वकर्मा पुत्र देवनारायण (उम्र लगभग 18 वर्ष) निवासी छेकवा और शिवम (उम्र लगभग 17 वर्ष) निवासी नगौद, मध्य प्रदेश गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सराय अकिल पुलिस, ग्रामीण, मछुआरे और गोताखोर मौके पर पहुंच गए और जाल डालकर तलाश अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शिवम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसके परिवार में मां और एक बहन हैं। वहीं कुलदीप के पिता किसान हैं और परिवार में दो भाई व तीन बहनें हैं, जिनमें एक बहन की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की ल

- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- *कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर:तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई,ट्रक में फंसकर दो ट्रक चालकों की मौत* *कोखराज कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा देर रात कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक वाहन में फंस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम के पास नेशनल हाइवे पर देर रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चक मुगल, जनपद फतेहपुर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बीकानेर, राजस्थान ट्रेलर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया की सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।4
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया एसे में भारती बहन बेटी को इन्साफ नहीं मिल सकता लगता है ये जस्टिस के बहन बेटी नही होंगी तभी ये फैसला लिया है1
- कौशांबी में यमुना नदी में 5 युवक बहे, 2 की डूबने से मौत, 3 को बचाया, नहाते समय हादसा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पांच युवक नदी में स्नान करने गए थे, जिनमें से तीन किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। नाविकों और मछुआरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान छेकवा गांव निवासी कुलदीप (20) पुत्र देवनारायण और शिवम (17) पुत्र जग्गू के रूप में हुई है।1
- भावुक कर देने वाला वीडियो : SC ST ACT के दर्द को बताकर रोने लगा सामान्य वर्ग का युवक,, मोदी तुझे भगवान भी माफ नहीं करेगा तूने बहुत बड़ा पाप किया है।😡1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1