logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल सैकड़ों ग्रामीण दुआ में शामिल नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जगहैता नजीब में रविवार रात रमजान के 25वें रोजे पर तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किया गया। इस मौके पर डॉक्टर इमरान मलिक के आवास पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। दुआ से पहले बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने तौबा और इस्तगफार के विषय पर बयान करते हुए लोगों को इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने गुनाहों से सच्चे दिल से तौबा कर अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि अल्लाह तौबा करने वालों को पसंद करता है। उन्होंने बताया कि रमजान इबादत, सब्र और रहमत का महीना है और इस दौरान अधिक से अधिक इबादत और कुरआन की तिलावत करनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर इमरान मलिक ने बताया कि तरावीह की नमाज में वह लोग भी पूरा कुरआन सुन लेते हैं, जो पढ़े-लिखे नहीं होते। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमानों को तरावीह की नमाज पढ़नी चाहिए, क्योंकि इसी में पूरा कुरआन शरीफ सुनने का मौका मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके यहां पिछले कई वर्षों से रमजान के महीने में कुरआन शरीफ सुनाने की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने लोगों की जायज तमन्नाओं की कबूलियत, सभी की मगफिरत और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। दुआ के बाद उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही कुरआन शरीफ सुनाने वाले और सुनने वाले दोनों हाफिज साहब को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव की पांचो मस्जिदों के इमाम सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे रिपोर्ट कलीम अहमद

3 hrs ago
user_कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़ KALEEM AHMAD INDIA TV NEWS
कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़ KALEEM AHMAD INDIA TV NEWS
पत्रकार नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
c15e37e9-a210-4084-9bd2-899c2e650faf

तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल सैकड़ों ग्रामीण दुआ में शामिल नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जगहैता नजीब में रविवार रात रमजान के 25वें रोजे पर तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किया गया। इस मौके पर डॉक्टर इमरान मलिक के आवास पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। दुआ से पहले बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने तौबा और इस्तगफार के विषय पर बयान करते हुए लोगों को इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने गुनाहों से सच्चे दिल से तौबा कर अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि अल्लाह तौबा करने वालों को पसंद करता है। उन्होंने बताया कि रमजान इबादत, सब्र और रहमत का महीना है और इस दौरान अधिक से अधिक इबादत और कुरआन की तिलावत करनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर इमरान मलिक

ने बताया कि तरावीह की नमाज में वह लोग भी पूरा कुरआन सुन लेते हैं, जो पढ़े-लिखे नहीं होते। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमानों को तरावीह की नमाज पढ़नी चाहिए, क्योंकि इसी में पूरा कुरआन शरीफ सुनने का मौका मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके यहां पिछले कई वर्षों से रमजान के महीने में कुरआन शरीफ सुनाने की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने लोगों की जायज तमन्नाओं की कबूलियत, सभी की मगफिरत और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। दुआ के बाद उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही कुरआन शरीफ सुनाने वाले और सुनने वाले दोनों हाफिज साहब को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव की पांचो मस्जिदों के इमाम सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे रिपोर्ट कलीम अहमद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन घायल शाहजहांपुर-नकुड़ मार्ग पर ग्राम झरौली हुसैनपुर के बीच गोगा मेड़ी के समीप सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरसावा भेजा गया। सूचना मिलने पर शाहजहांपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि घायल हरियाणा के यमुनानगर गांव कलानौर के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन घायल
शाहजहांपुर-नकुड़ मार्ग पर ग्राम झरौली हुसैनपुर के बीच गोगा मेड़ी के समीप सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और दो महिलाएं घायल हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस 108 को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरसावा भेजा गया।
सूचना मिलने पर शाहजहांपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि घायल हरियाणा के यमुनानगर  गांव कलानौर के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़ KALEEM AHMAD INDIA TV NEWS
    कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़ KALEEM AHMAD INDIA TV NEWS
    पत्रकार नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सरसावा। शाहजहांपुर नकुड मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली ने दो बाइक में मारी टक्टर हादसे में एक बाइक पर सवार एक युवक समेत दो महिलाएं घायल, मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस 108 द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरसावा भिजवाया शाहजहांपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रैक्टर ट्राली सहित दोनों क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लिया, हादसा अभी कुछ देर पहले ग्राम झरौली हुसैनपुर के बीच गोगाम्हाड़ी के समीप हुआ, घायल हरियाणा यमुनानगर के गांव कलानौर के बताए जा रहे है।।
    1
    सरसावा। शाहजहांपुर नकुड मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली ने दो बाइक में मारी टक्टर हादसे में एक बाइक पर सवार एक युवक समेत दो महिलाएं घायल, मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस 108 द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरसावा भिजवाया शाहजहांपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रैक्टर ट्राली सहित दोनों क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लिया, हादसा अभी कुछ देर पहले ग्राम झरौली हुसैनपुर के बीच गोगाम्हाड़ी के समीप हुआ, घायल हरियाणा यमुनानगर के गांव कलानौर के बताए जा रहे है।।
    user_मिस सोनिया
    मिस सोनिया
    Lawyer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by HR02 City News
    1
    Post by HR02 City News
    user_HR02 City News
    HR02 City News
    News Anchor जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • Post by Dharamvir Singh
    1
    Post by Dharamvir Singh
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    22 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत थाना कांधला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र सोहनलाल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत थाना कांधला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र सोहनलाल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, थाना कांधला, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 16 दिन होने के बावजूद भी अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा युद्ध में
    1
    16 दिन होने के बावजूद भी अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा युद्ध में
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • 🔴 कैराना से नाहिद हसन की अपने लोगों से खास अपील
    1
    🔴 कैराना से नाहिद हसन की अपने लोगों से खास अपील
    user_MOHD TAUSEEF NEWS REPORTER
    MOHD TAUSEEF NEWS REPORTER
    Local News Reporter कैराना, शामली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल सैकड़ों ग्रामीण दुआ में शामिल नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जगहैता नजीब में रविवार रात रमजान के 25वें रोजे पर तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किया गया। इस मौके पर डॉक्टर इमरान मलिक के आवास पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। दुआ से पहले बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने तौबा और इस्तगफार के विषय पर बयान करते हुए लोगों को इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने गुनाहों से सच्चे दिल से तौबा कर अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि अल्लाह तौबा करने वालों को पसंद करता है। उन्होंने बताया कि रमजान इबादत, सब्र और रहमत का महीना है और इस दौरान अधिक से अधिक इबादत और कुरआन की तिलावत करनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर इमरान मलिक ने बताया कि तरावीह की नमाज में वह लोग भी पूरा कुरआन सुन लेते हैं, जो पढ़े-लिखे नहीं होते। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमानों को तरावीह की नमाज पढ़नी चाहिए, क्योंकि इसी में पूरा कुरआन शरीफ सुनने का मौका मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके यहां पिछले कई वर्षों से रमजान के महीने में कुरआन शरीफ सुनाने की परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने लोगों की जायज तमन्नाओं की कबूलियत, सभी की मगफिरत और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। दुआ के बाद उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही कुरआन शरीफ सुनाने वाले और सुनने वाले दोनों हाफिज साहब को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव की पांचो मस्जिदों के इमाम सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे रिपोर्ट कलीम अहमद
    2
    तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल सैकड़ों ग्रामीण दुआ में शामिल
नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जगहैता नजीब में रविवार रात रमजान के 25वें रोजे पर तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन-ए-पाक मुकम्मल किया गया। इस मौके पर डॉक्टर इमरान मलिक के आवास पर विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
दुआ से पहले बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने तौबा और इस्तगफार के विषय पर बयान करते हुए लोगों को इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने गुनाहों से सच्चे दिल से तौबा कर अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि अल्लाह तौबा करने वालों को पसंद करता है। उन्होंने बताया कि रमजान इबादत, सब्र और रहमत का महीना है और इस दौरान अधिक से अधिक इबादत और कुरआन की तिलावत करनी चाहिए।
कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर इमरान मलिक ने बताया कि तरावीह की नमाज में वह लोग भी पूरा कुरआन सुन लेते हैं, जो पढ़े-लिखे नहीं होते। उन्होंने कहा कि सभी मुसलमानों को तरावीह की नमाज पढ़नी चाहिए, क्योंकि इसी में पूरा कुरआन शरीफ सुनने का मौका मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके यहां पिछले कई वर्षों से रमजान के महीने में कुरआन शरीफ सुनाने की परंपरा चली आ रही है।
इस अवसर पर बड़ी मस्जिद के इमाम साहब ने लोगों की जायज तमन्नाओं की कबूलियत, सभी की मगफिरत और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। दुआ के बाद उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही कुरआन शरीफ सुनाने वाले और सुनने वाले दोनों हाफिज साहब को इनाम देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान गांव की पांचो मस्जिदों के इमाम सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे
रिपोर्ट कलीम अहमद
    user_कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़ KALEEM AHMAD INDIA TV NEWS
    कलीम अहमद इंडिया 7 टीवी न्यूज़ KALEEM AHMAD INDIA TV NEWS
    पत्रकार नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.