logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

15 करोड़ के 'म्यूल अकाउंट' गिरोह का भंडाफोड़, 17 आरोपी जेल भेजे गए ​नरसिंहपुर। ऑनलाइन गेमिंग, साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों के लिए बैंक खातों को किराये पर देने वाले एक बड़े नेटवर्क को नरसिंहपुर पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में अब तक 15 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है। ​लालच देकर खुलवाते थे खाते:- ​पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी गरीब और भोले-भाले लोगों को थोड़े से पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम और पासबुक हासिल कर लेते थे। इन खातों (म्यूल अकाउंट्स) का उपयोग बाहरी राज्यों से संचालित ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी की रकम को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। ​कार्यवाही के बड़े आंकड़े::- ​कुल लेनदेन: अब तक करीब 15 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन उजागर। ​चिन्हित खाते: जिले में 180 खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में चिन्हित किया गया, जिनमें से 35 खाते बंद कराए जा चुके हैं। ​गिरफ्तारी: 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ​जब्ती: पुलिस ने 9 पासबुक, 4 एटीएम और 9 मोबाइल जब्त किए हैं। ​रिकवरी: पिछले एक साल में साइबर फ्रॉड के 45 लाख रुपये होल्ड कराए गए और 53 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। ​इन थानों में दर्ज हुए मामले:- ​पुलिस ने स्टेशनगंज, गाडरवारा और करेली क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपियों में प्रिंस जैन, राजेंद्र यादव, राजा पटेल, शिवम पटेल, सूरज लोधी, अजय ओझा, आनंद कहार और वैभव कौरव सहित अन्य शामिल हैं। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ​विशेष टीम की रही सराहनीय भूमिका:- ​एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ी। इस कार्यवाही में निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सौरभ पटेल, अशोक चौहान, किशोर वामनकर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 hr ago
user_Ashish Dubey
Ashish Dubey
Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

15 करोड़ के 'म्यूल अकाउंट' गिरोह का भंडाफोड़, 17 आरोपी जेल भेजे गए ​नरसिंहपुर। ऑनलाइन गेमिंग, साइबर फ्रॉड और सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों के लिए बैंक खातों को किराये पर देने वाले एक बड़े नेटवर्क को नरसिंहपुर पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही में अब तक 15 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन का खुलासा हुआ है। ​लालच देकर खुलवाते थे खाते:- ​पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी

5345408c-6b89-41d3-9254-f420d0c4c1a7

गरीब और भोले-भाले लोगों को थोड़े से पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम और पासबुक हासिल कर लेते थे। इन खातों (म्यूल अकाउंट्स) का उपयोग बाहरी राज्यों से संचालित ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी की रकम को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। ​कार्यवाही के बड़े आंकड़े::- ​कुल लेनदेन: अब तक करीब 15 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन उजागर। ​चिन्हित खाते: जिले में 180 खातों को म्यूल अकाउंट के रूप में चिन्हित किया गया, जिनमें

से 35 खाते बंद कराए जा चुके हैं। ​गिरफ्तारी: 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ​जब्ती: पुलिस ने 9 पासबुक, 4 एटीएम और 9 मोबाइल जब्त किए हैं। ​रिकवरी: पिछले एक साल में साइबर फ्रॉड के 45 लाख रुपये होल्ड कराए गए और 53 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। ​इन थानों में दर्ज हुए मामले:- ​पुलिस ने स्टेशनगंज, गाडरवारा और करेली क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपियों में प्रिंस जैन, राजेंद्र यादव, राजा पटेल, शिवम

पटेल, सूरज लोधी, अजय ओझा, आनंद कहार और वैभव कौरव सहित अन्य शामिल हैं। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ​विशेष टीम की रही सराहनीय भूमिका:- ​एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ी। इस कार्यवाही में निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सौरभ पटेल, अशोक चौहान, किशोर वामनकर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • मंडला कि महिला महाविद्यालय से आई बेहद हेरान करने बाली खबर- इतिहास की परीक्षा में- 20 छात्राओं को मिले शून्य अंक ।
    1
    मंडला कि महिला महाविद्यालय से आई बेहद हेरान करने बाली खबर- इतिहास की परीक्षा में- 20 छात्राओं को मिले शून्य अंक ।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    2 hrs ago
  • बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल द्वारा पिछले एक महीने से किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान न किए जाने से गुस्साए किसानों का सब्र आखिर टूट गया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों ने आज नगर में ट्रैक्टर मार्च निकाला और जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन को उग्र रूप देते हुए किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर 'अर्ध-नग्न' होकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। शुक्रवार कलेक्ट्रेट पहुँचे भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने प्रशासन से मांग की हैं कि कही आज भुगतान नहीं किया गया तो उनका विरोध प्रदर्शन यू ही जारी रहेगा।
    1
    बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल द्वारा पिछले एक महीने से किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान न किए जाने से गुस्साए किसानों का सब्र आखिर टूट गया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों ने आज नगर में ट्रैक्टर मार्च निकाला और जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन को उग्र रूप देते हुए किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर 'अर्ध-नग्न' होकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। शुक्रवार कलेक्ट्रेट पहुँचे भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने प्रशासन से मांग की हैं कि कही आज भुगतान नहीं किया गया तो उनका विरोध प्रदर्शन यू ही जारी रहेगा।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    3 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें केवल खेतों तक सीमित न रखकर नीति निर्माण, निर्णय प्रक्रिया तथा नेतृत्व के पदों में भी अधिक अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण से कृषि-खाद्य प्रणालियाँ अधिक समावेशी, टिकाऊ और प्रभावी बन सकती हैं। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर (जिला नर्मदापुरम) का भी प्रतिनिधित्व रहा। केंद्र की पोषण एवं आहार विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए महिलाओं की पोषण सुरक्षा, कृषि-आधारित उद्यमिता और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को पोषण, खाद्य प्रसंस्करण, मशरूम उत्पादन तथा अन्य कृषि-आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर की हितग्राही एवं सफल मशरूम उत्पादक श्रीमती मीता ठाकुर ने भी सहभागिता की। श्रीमती मीता ठाकुर ने कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाया है और आज वे अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। उन्होंने सम्मेलन में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग मिलने से ग्रामीण महिलाएं भी कृषि क्षेत्र में सफल उद्यमी बन सकती हैं। सम्मेलन में विभिन्न देशों और संस्थानों से आए विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों तथा महिला उद्यमियों ने कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, तकनीकी सशक्तिकरण, पोषण सुरक्षा तथा सतत कृषि विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के लिए यह सहभागिता गर्व का विषय रही, जिससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र द्वारा ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहे जा रहे हैं।
    1
    भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें केवल खेतों तक सीमित न रखकर नीति निर्माण, निर्णय प्रक्रिया तथा नेतृत्व के पदों में भी अधिक अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण से कृषि-खाद्य प्रणालियाँ अधिक समावेशी, टिकाऊ और प्रभावी बन सकती हैं।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर (जिला नर्मदापुरम) का भी प्रतिनिधित्व रहा। केंद्र की पोषण एवं आहार विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए महिलाओं की पोषण सुरक्षा, कृषि-आधारित उद्यमिता और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को पोषण, खाद्य प्रसंस्करण, मशरूम उत्पादन तथा अन्य कृषि-आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर की हितग्राही एवं सफल मशरूम उत्पादक श्रीमती मीता ठाकुर ने भी सहभागिता की। श्रीमती मीता ठाकुर ने कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाया है और आज वे अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। उन्होंने सम्मेलन में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग मिलने से ग्रामीण महिलाएं भी कृषि क्षेत्र में सफल उद्यमी बन सकती हैं।
सम्मेलन में विभिन्न देशों और संस्थानों से आए विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों तथा महिला उद्यमियों ने कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, तकनीकी सशक्तिकरण, पोषण सुरक्षा तथा सतत कृषि विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।
कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के लिए यह सहभागिता गर्व का विषय रही, जिससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र द्वारा ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहे जा रहे हैं।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जबलपुर मे लगातार तापमान में हो रही वृद्धि नगर में आज का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को इस साल बहुत तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है
    1
    जबलपुर मे लगातार तापमान में हो रही वृद्धि नगर में आज का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लोगों को इस साल बहुत तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है
    user_Saksham Rajpoot
    Saksham Rajpoot
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गाडरवारा (नरसिंहपुर)। जिले के गाडरवारा के समीप ग्राम भटेरा स्थित पंचकुटी आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च को भव्य एवं पावन मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सम्पन्न होगा। आयोजन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ में सहभागी बनने की अपील की है। समिति द्वारा सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि इस पावन धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। 🙏🔥
    1
    गाडरवारा (नरसिंहपुर)। जिले के गाडरवारा के समीप ग्राम भटेरा स्थित पंचकुटी आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च को भव्य एवं पावन मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सम्पन्न होगा। आयोजन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ में सहभागी बनने की अपील की है। समिति द्वारा सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि इस पावन धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। 🙏🔥
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    2 hrs ago
  • रेलवे चिकित्सक ने तंबाकू के विरुद्ध जगाई अलख, यात्रियों और कर्मचारियों को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प ​नरसिंहपुर/पिपरिया | ​'धूम्रपान निषेध दिवस' के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर एवं पिपरिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों, अधिकारियों सहित प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों, कुलियों और वेंडरों को धूम्रपान व तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और उन्हें जीवन भर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कुर्रे ने कहा कि धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का सबसे प्रमुख कारण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धूम्रपान न केवल करने वाले (एक्टिव स्मोकिंग) बल्कि उसके धुएं के संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों (पैसिव स्मोकिंग) के लिए भी उतना ही घातक है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन न केवल फेफड़ों को खराब करता है, बल्कि यह शरीर की रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसल्स), आंखों और दांतों पर भी बुरा असर डालता है। ​डॉक्टर ने चेतावनी दी कि लगातार धूम्रपान से: ​कैंसर: मुख्य रूप से फेफड़ों का कैंसर। ​हृदय रोग एवं स्ट्रोक: नसों में ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा। ​COPD: क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज जैसी सांस की गंभीर बीमारियां। ​छोड़ने के तीन दिन बाद ही दिखने लगता है सुधार ​सकारात्मक पक्ष रखते हुए डॉ. कुर्रे ने बताया कि यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प कर धूम्रपान छोड़ दे, तो मात्र 3 दिन के भीतर ही श्वसन नलिकाओं में सुधार होने लगता है। कुछ ही हफ्तों में फेफड़े फिर से स्वस्थ होने की दिशा में बढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा, "हम जितनी जल्दी धूम्रपान छोड़ेंगे, उतनी ही जल्दी हमारा शरीर रिकवर करेगा।" ​निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी और योग से पाएं निजात ​तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए डॉ. कुर्रे ने 'निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी' (NRT) के साथ-साथ योग, नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे से मुक्ति के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना सबसे अनिवार्य है। ​कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुर्रे ने उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। इस दौरान "तंबाकू से नाता तोड़ो, सुखी जीवन से नाता जोड़ो" और "हम सब ने ठाना है, तंबाकू को जड़ से मिटाना है" जैसे नारों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया गया।
    1
    रेलवे चिकित्सक ने तंबाकू के विरुद्ध जगाई अलख, यात्रियों और कर्मचारियों को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प
​नरसिंहपुर/पिपरिया |
​'धूम्रपान निषेध दिवस' के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर एवं पिपरिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों, अधिकारियों सहित प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों, कुलियों और वेंडरों को धूम्रपान व तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और उन्हें जीवन भर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कुर्रे ने कहा कि धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का सबसे प्रमुख कारण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धूम्रपान न केवल करने वाले (एक्टिव स्मोकिंग) बल्कि उसके धुएं के संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों (पैसिव स्मोकिंग) के लिए भी उतना ही घातक है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन न केवल फेफड़ों को खराब करता है, बल्कि यह शरीर की रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसल्स), आंखों और दांतों पर भी बुरा असर डालता है।
​डॉक्टर ने चेतावनी दी कि लगातार धूम्रपान से:
​कैंसर: मुख्य रूप से फेफड़ों का कैंसर।
​हृदय रोग एवं स्ट्रोक: नसों में ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा।
​COPD: क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज जैसी सांस की गंभीर बीमारियां।
​छोड़ने के तीन दिन बाद ही दिखने लगता है सुधार
​सकारात्मक पक्ष रखते हुए डॉ. कुर्रे ने बताया कि यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प कर धूम्रपान छोड़ दे, तो मात्र 3 दिन के भीतर ही श्वसन नलिकाओं में सुधार होने लगता है। कुछ ही हफ्तों में फेफड़े फिर से स्वस्थ होने की दिशा में बढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा, "हम जितनी जल्दी धूम्रपान छोड़ेंगे, उतनी ही जल्दी हमारा शरीर रिकवर करेगा।"
​निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी और योग से पाएं निजात
​तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए डॉ. कुर्रे ने 'निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी' (NRT) के साथ-साथ योग, नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे से मुक्ति के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना सबसे अनिवार्य है।
​कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुर्रे ने उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। इस दौरान "तंबाकू से नाता तोड़ो, सुखी जीवन से नाता जोड़ो" और "हम सब ने ठाना है, तंबाकू को जड़ से मिटाना है" जैसे नारों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया गया।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.