रेलवे चिकित्सक ने तंबाकू के विरुद्ध जगाई अलख, यात्रियों और कर्मचारियों को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प नरसिंहपुर/पिपरिया | 'धूम्रपान निषेध दिवस' के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर एवं पिपरिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों, अधिकारियों सहित प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों, कुलियों और वेंडरों को धूम्रपान व तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और उन्हें जीवन भर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कुर्रे ने कहा कि धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का सबसे प्रमुख कारण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धूम्रपान न केवल करने वाले (एक्टिव स्मोकिंग) बल्कि उसके धुएं के संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों (पैसिव स्मोकिंग) के लिए भी उतना ही घातक है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन न केवल फेफड़ों को खराब करता है, बल्कि यह शरीर की रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसल्स), आंखों और दांतों पर भी बुरा असर डालता है। डॉक्टर ने चेतावनी दी कि लगातार धूम्रपान से: कैंसर: मुख्य रूप से फेफड़ों का कैंसर। हृदय रोग एवं स्ट्रोक: नसों में ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा। COPD: क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज जैसी सांस की गंभीर बीमारियां। छोड़ने के तीन दिन बाद ही दिखने लगता है सुधार सकारात्मक पक्ष रखते हुए डॉ. कुर्रे ने बताया कि यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प कर धूम्रपान छोड़ दे, तो मात्र 3 दिन के भीतर ही श्वसन नलिकाओं में सुधार होने लगता है। कुछ ही हफ्तों में फेफड़े फिर से स्वस्थ होने की दिशा में बढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा, "हम जितनी जल्दी धूम्रपान छोड़ेंगे, उतनी ही जल्दी हमारा शरीर रिकवर करेगा।" निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी और योग से पाएं निजात तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए डॉ. कुर्रे ने 'निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी' (NRT) के साथ-साथ योग, नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे से मुक्ति के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना सबसे अनिवार्य है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुर्रे ने उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। इस दौरान "तंबाकू से नाता तोड़ो, सुखी जीवन से नाता जोड़ो" और "हम सब ने ठाना है, तंबाकू को जड़ से मिटाना है" जैसे नारों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया गया।

- रेलवे चिकित्सक ने तंबाकू के विरुद्ध जगाई अलख, यात्रियों और कर्मचारियों को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प नरसिंहपुर/पिपरिया | 'धूम्रपान निषेध दिवस' के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे हॉस्पिटल नरसिंहपुर एवं पिपरिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों, अधिकारियों सहित प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों, कुलियों और वेंडरों को धूम्रपान व तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और उन्हें जीवन भर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कुर्रे ने कहा कि धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का सबसे प्रमुख कारण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धूम्रपान न केवल करने वाले (एक्टिव स्मोकिंग) बल्कि उसके धुएं के संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों (पैसिव स्मोकिंग) के लिए भी उतना ही घातक है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन न केवल फेफड़ों को खराब करता है, बल्कि यह शरीर की रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसल्स), आंखों और दांतों पर भी बुरा असर डालता है। डॉक्टर ने चेतावनी दी कि लगातार धूम्रपान से: कैंसर: मुख्य रूप से फेफड़ों का कैंसर। हृदय रोग एवं स्ट्रोक: नसों में ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा। COPD: क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज जैसी सांस की गंभीर बीमारियां। छोड़ने के तीन दिन बाद ही दिखने लगता है सुधार सकारात्मक पक्ष रखते हुए डॉ. कुर्रे ने बताया कि यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प कर धूम्रपान छोड़ दे, तो मात्र 3 दिन के भीतर ही श्वसन नलिकाओं में सुधार होने लगता है। कुछ ही हफ्तों में फेफड़े फिर से स्वस्थ होने की दिशा में बढ़ने लगते हैं। उन्होंने कहा, "हम जितनी जल्दी धूम्रपान छोड़ेंगे, उतनी ही जल्दी हमारा शरीर रिकवर करेगा।" निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी और योग से पाएं निजात तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए डॉ. कुर्रे ने 'निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी' (NRT) के साथ-साथ योग, नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे से मुक्ति के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना सबसे अनिवार्य है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुर्रे ने उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। इस दौरान "तंबाकू से नाता तोड़ो, सुखी जीवन से नाता जोड़ो" और "हम सब ने ठाना है, तंबाकू को जड़ से मिटाना है" जैसे नारों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया गया।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- गोटेगांव में जिस दुकान में युवको ने मचाया था उत्पात उसी दुकान के सामने पुलिस ने आरोपियों को मुर्गा बना कर लगवाई उठक बैठक1
- भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें केवल खेतों तक सीमित न रखकर नीति निर्माण, निर्णय प्रक्रिया तथा नेतृत्व के पदों में भी अधिक अवसर दिए जाने चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण से कृषि-खाद्य प्रणालियाँ अधिक समावेशी, टिकाऊ और प्रभावी बन सकती हैं। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर (जिला नर्मदापुरम) का भी प्रतिनिधित्व रहा। केंद्र की पोषण एवं आहार विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए महिलाओं की पोषण सुरक्षा, कृषि-आधारित उद्यमिता और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को पोषण, खाद्य प्रसंस्करण, मशरूम उत्पादन तथा अन्य कृषि-आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर की हितग्राही एवं सफल मशरूम उत्पादक श्रीमती मीता ठाकुर ने भी सहभागिता की। श्रीमती मीता ठाकुर ने कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार के रूप में अपनाया है और आज वे अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। उन्होंने सम्मेलन में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग मिलने से ग्रामीण महिलाएं भी कृषि क्षेत्र में सफल उद्यमी बन सकती हैं। सम्मेलन में विभिन्न देशों और संस्थानों से आए विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों तथा महिला उद्यमियों ने कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, तकनीकी सशक्तिकरण, पोषण सुरक्षा तथा सतत कृषि विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के लिए यह सहभागिता गर्व का विषय रही, जिससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र द्वारा ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहे जा रहे हैं।1
- जबलपुर मे लगातार तापमान में हो रही वृद्धि नगर में आज का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को इस साल बहुत तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है1
- जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया बदरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही मां की हंसिया से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे ने पहले मां से खाना मांगा, लेकिन मां ने कहा कि खाना अभी नहीं बना है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। ⚠ गुस्से में किया हमला कुछ देर बाद आरोपी फिर घर आया और पहले तसले से हमला किया, जिससे मां जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने हंसिया उठाकर गले और सिर पर वार कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 👨👩👧👦 परिवार के सामने हुई वारदात घटना के समय घर में पिता, छोटा भाई और बहन भी मौजूद थे। आरोपी ने पिता को धक्का दिया और परिवार को धमकाते हुए जंगल की ओर भाग गया। 🚔 पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुंडम स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। 📍 स्थान: जबलपुर, मध्यप्रदेश 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ --- 👉 Follow करें: @sachtakpatrikanews 👉 Follow करें: @deepak_vishwakarma_89 --- 👇 आपकी क्या राय है? क्या गुस्से में होने वाले अपराधों को रोकने के लिए समाज को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है? Comment में जरूर बताएं।1
- गाडरवारा (नरसिंहपुर)। जिले के गाडरवारा के समीप ग्राम भटेरा स्थित पंचकुटी आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च को भव्य एवं पावन मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सम्पन्न होगा। आयोजन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ में सहभागी बनने की अपील की है। समिति द्वारा सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि इस पावन धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। 🙏🔥1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 25 लाख की अवैध शराब जब्त नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" के तहत गोटेगांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जबलपुर मार्ग पर प्रभावी नाकेबंदी कर धूमा तिराहे के पास एक संदिग्ध मिनी ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से 203 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। EXPRESS MP CG NEWS1