logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देहरादून प्रेमनगर पुल सुबह सड़क पर भारी बारिश में भीगते हुये साथियों के साथ धरना दिया! शाम चार बजे मुख्य सचिव को मांग पत्र सौंपा और रात होते होते विशाल गढ्ढा भर दिया गया।

17 hrs ago
user_Rajkumar mehra press reporter
Rajkumar mehra press reporter
Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
17 hrs ago
e0a231c7-7e53-48cd-ab95-158295e3bf03
5e5b240b-ebfb-4844-b3a4-d7496ee8312c
788d361a-0e6f-447d-b925-89d08c22005e
27b9b149-d450-4206-b246-1ced9c94bd95

देहरादून प्रेमनगर पुल सुबह सड़क पर भारी बारिश में भीगते हुये साथियों के साथ धरना दिया! शाम चार बजे मुख्य सचिव को मांग पत्र सौंपा और रात होते होते विशाल गढ्ढा भर दिया गया।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • सबसे जूनियर सहायक अल्पसंख्यक अधिकारी श्री भगवती प्रसाद त्रिवेदी को जनपद देहरादून में नियमों के विरुद्ध जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बनाए जाने का मैं विरोध करता हूँ। क्योंकि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कर्मचारी मोहसिन खान की मृत्यु से संबंधित प्रकरण में इनकी भूमिका की सीबी-सीआईडी जाँच चल रही है तथा यह मामला माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल में भी चल रहा है। ओर इनको अल्पसंख्यक आयोग में सचिव बनाने की बात भी चल रही है साथ ही इनकी ग्रेड पे ₹2800 है, जबकि संबंधित पद के लिए ₹5400 ग्रेड पे होना आवश्यक है। यह नियुक्ति अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ सहायकों के साथ अन्याय एवं उनका अपमान है और अल्पसंख्यक समाज का भी अपमान है। माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र अनुरोध है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को ध्यान में रखते हुए श्री भगवती प्रसाद त्रिवेदी को जनपद देहरादून में तैनात न रखा जाए तथा इस मामले में नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाए।
    1
    सबसे जूनियर सहायक अल्पसंख्यक अधिकारी श्री भगवती प्रसाद त्रिवेदी को जनपद देहरादून में नियमों के विरुद्ध जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बनाए जाने का मैं विरोध करता हूँ। क्योंकि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कर्मचारी मोहसिन खान की मृत्यु से संबंधित प्रकरण में इनकी भूमिका की सीबी-सीआईडी जाँच चल रही है तथा यह मामला माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल में भी चल रहा है। ओर इनको अल्पसंख्यक आयोग में सचिव बनाने की बात भी चल रही है साथ ही इनकी ग्रेड पे ₹2800 है, जबकि संबंधित पद के लिए ₹5400 ग्रेड पे होना आवश्यक है।
यह नियुक्ति अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ सहायकों के साथ अन्याय एवं उनका अपमान है और अल्पसंख्यक समाज का भी अपमान है। माननीय मुख्यमंत्री जी से विनम्र अनुरोध है कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को ध्यान में रखते हुए श्री भगवती प्रसाद त्रिवेदी को जनपद देहरादून में तैनात न रखा जाए तथा इस मामले में नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाए।
    user_किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    Farmer Dehradun, Uttarakhand•
    4 hrs ago
  • मानसून के दौरान नदी-नालों से रहें दूर, SDRF की अपील।।।।।।।।। 🌧️ The Aman Times | जनहित सूचना मानसून के दौरान नदी-नालों से रहें दूर, SDRF की अपील। जोली ग्रांट/डोईवाला_ लगातार हो रही बारिश को देखते हुए SDRF के सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से बरसाती नदी-नालों, गदेरों और तेज बहाव वाले जलस्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही, सेल्फी और वीडियो बनाने से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या SDRF को सूचना दें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। 🌧️🚨
    1
    मानसून के दौरान नदी-नालों से रहें दूर, SDRF की अपील।।।।।।।।।
🌧️ The Aman Times | जनहित सूचना
मानसून के दौरान नदी-नालों से रहें दूर, SDRF की अपील।
जोली ग्रांट/डोईवाला_
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए SDRF के सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से बरसाती नदी-नालों, गदेरों और तेज बहाव वाले जलस्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही, सेल्फी और वीडियो बनाने से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या SDRF को सूचना दें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। 🌧️🚨
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास लगातार विकास कार्यों में जुटी है हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत
    1
    हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास 
हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास
लगातार विकास कार्यों में जुटी है हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत
    user_हरिद्वार टुडे
    हरिद्वार टुडे
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। 1. डॉ. सतपाल सैनी जिला संरक्षक, रुड़की 2. डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 5. श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 6. श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।
    4
    हर पल दिन हो या रात राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट लगातार प्रशासन के कंधे से कंधा मिला कर कर रहा है कार्य
राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में" के संकल्प के साथ की टीम हरिद्वार से रुड़की तक शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है।
1.  डॉ. सतपाल सैनी  जिला संरक्षक, रुड़की 
2.  डॉ. सुरेश सैनी जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी,  हरिद्वार
3.  श्री चेतन चौधरी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार
4.  श्रीमती अलका सैनी राष्ट्रीय सचिव, 
5.  श्री प्रदीप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, 
6.  श्री पंकज सैनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, 
सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि  आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।
    user_ Lavish Saini आचर्य प्राण दास
    Lavish Saini आचर्य प्राण दास
    Social club हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • मंशादेवी मंदिर प्रबंधन द्वारा पिछले दिनों दावा किया गया था कि मंदिर में चढाए गये फूल, चुनरी, नारियल आदि सामग्री फिर से मंदिर में नहीं चढ़ने के लिए नहीं आएंगे लेकिन यह दावा कोरा दावा ही रहा! मंदिर में चढ़ने वाली यह सामग्री फिर से बिकने के लिए चोर रास्तों से मंदिर मार्ग पर बनी प्रसाद की दुकानों तक पहुंचाई जा रही है। जहां फिर से दुकानदार श्रद्धालुओं को इसे बेच देते हैं और फिर यह सभी सामग्री फिर वहीं पहुंच जाती है जहां पहले चढा़ई गई थी। दरअसल श्रद्धालुओं की आस्था का स्थल मंशादेवी मंदिर कुछ लोगों के लिए मोटी कमाई का स्थान है। चढ़ावे को फिर से चढ़ाने में सौ फीसदी का टर्नओवर है, जिससे इस काम में माफिया टाईप के लोगों का इनवाल्वमेंट है,जिनकी मंदिर प्रबंधन में पैठ है, जिसके कारण मंदिर प्रबंधन के दावे एक तरफ और सच्चाई दूसरी तरफ बनी हुई है। (_कुमार दुष्यंत_)
    1
    मंशादेवी मंदिर प्रबंधन द्वारा पिछले दिनों दावा किया गया था कि मंदिर में चढाए गये फूल, चुनरी, नारियल आदि सामग्री फिर से मंदिर में नहीं चढ़ने के लिए नहीं आएंगे लेकिन यह दावा कोरा दावा ही रहा! मंदिर में चढ़ने वाली यह सामग्री फिर से बिकने के लिए चोर रास्तों से मंदिर मार्ग पर बनी प्रसाद की दुकानों तक पहुंचाई जा रही है। जहां फिर से दुकानदार श्रद्धालुओं को इसे बेच देते हैं और फिर यह सभी सामग्री फिर वहीं पहुंच जाती है जहां पहले चढा़ई गई थी। दरअसल श्रद्धालुओं की आस्था का स्थल मंशादेवी मंदिर कुछ लोगों के लिए मोटी कमाई का स्थान है। चढ़ावे को फिर से चढ़ाने में सौ फीसदी का टर्नओवर है, जिससे इस काम में माफिया टाईप के लोगों का इनवाल्वमेंट है,जिनकी मंदिर प्रबंधन में पैठ है, जिसके कारण मंदिर प्रबंधन के दावे एक तरफ और सच्चाई दूसरी तरफ बनी हुई है।
(_कुमार दुष्यंत_)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • देहरादून में कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप, सुनसान रास्ते से ले जाने की कोशिश; विरोध करने पर बारिश में उतारा देहरादून में एक युवती ने रैपिडो कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि ड्राइवर ऐप में दिख रहे मार्ग की बजाय सुनसान रास्ते से गाड़ी ले जा रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और तेज बारिश के बीच युवती व उसके दोस्त को सड़क पर उतारकर चला गया। दोनों को देर तक बारिश में दूसरी कैब का इंतजार करना पड़ा और रात करीब 10 बजे घर पहुंचे। युवती ने पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
    1
    देहरादून में कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप, सुनसान रास्ते से ले जाने की कोशिश; विरोध करने पर बारिश में उतारा

देहरादून में एक युवती ने रैपिडो कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि ड्राइवर ऐप में दिख रहे मार्ग की बजाय सुनसान रास्ते से गाड़ी ले जा रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और तेज बारिश के बीच युवती व उसके दोस्त को सड़क पर उतारकर चला गया। दोनों को देर तक बारिश में दूसरी कैब का इंतजार करना पड़ा और रात करीब 10 बजे घर पहुंचे। युवती ने पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.