logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बादलगंज स्थित कन्हैया गार्डन में किसानों की बैठक हुई संपन्न, पंचायत में भरी हुंकार घूरपुर क्षेत्र बादलगंज स्थित कन्हैया गार्डेन में आज सोमवार दोपहर करीब 12:00 आयोजित किसान पंचायत में 28 मार्च को होने वाली किसान क्रान्ति महापंचायत को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता चन्द्र सेन सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाकियू के प्रदेश प्रभारी अनुज सिंह ने भूमि अधिग्रहण को किसानों के लिए बड़ा संकट बताते हुए कहा कि किसान अपनी जमीन बचाने के लिए हर संघर्ष को तैयार हैं। उनके बयान पर किसानों ने जोरदार समर्थन जताया।

6 hrs ago
user_Rohit Sharma
Rohit Sharma
निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

बादलगंज स्थित कन्हैया गार्डन में किसानों की बैठक हुई संपन्न, पंचायत में भरी हुंकार घूरपुर क्षेत्र बादलगंज स्थित कन्हैया गार्डेन में आज सोमवार दोपहर करीब 12:00 आयोजित किसान पंचायत में 28 मार्च को होने वाली किसान क्रान्ति महापंचायत को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता चन्द्र सेन सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाकियू के प्रदेश प्रभारी अनुज सिंह ने भूमि अधिग्रहण को किसानों के लिए बड़ा संकट बताते हुए कहा कि किसान अपनी जमीन बचाने के लिए हर संघर्ष को तैयार हैं। उनके बयान पर किसानों ने जोरदार समर्थन जताया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ​लालापुर, प्रयागराज। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को लालापुर क्षेत्र के अमिलिया तरहार स्थित अति प्राचीन मसुरियन माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। नवरात्रि के विशेष सोमवार पर माता के दर्शन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। ​माता के प्रति अटूट आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रीवा जिले सहित कई अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ यहाँ आता है,उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। अमिलिया तरहार स्थित ​मसुरियन माता का मंदिर क्षेत्र के सबसे पुराने शक्ति केंद्रों में से एक माना जाता है। यहाँ की परंपरा के अनुसार ​साप्ताहिक मेला हर सोमवार और शुक्रवार को लगता है।​अगहन के महीने में यहाँ पूरे एक माह तक भव्य मेले का आयोजन होता है, जो क्षेत्रीय संस्कृति का प्रमुख हिस्सा है। ​श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लालापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    3
    ​लालापुर, प्रयागराज।  चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को लालापुर क्षेत्र के अमिलिया तरहार स्थित अति प्राचीन मसुरियन माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। नवरात्रि के विशेष सोमवार पर माता के दर्शन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। ​माता के प्रति अटूट आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रीवा जिले सहित कई अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ यहाँ आता है,उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। अमिलिया तरहार स्थित ​मसुरियन माता का मंदिर क्षेत्र के सबसे पुराने शक्ति केंद्रों में से एक माना जाता है। यहाँ की परंपरा के अनुसार
​साप्ताहिक मेला हर सोमवार और शुक्रवार को लगता है।​अगहन के महीने में यहाँ पूरे एक माह तक भव्य मेले का आयोजन होता है, जो क्षेत्रीय संस्कृति का प्रमुख हिस्सा है। ​श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लालापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज जिले के बारा थाने के अंतर्गत गिंज गाँव के रहने वाले धर्मेंद्र बिंद की पत्नी का प्रेम प्रसंग के कारण आए दिन झगड़ा करती थी और एक दिन झगड़ा करके अपने मायके पंवरी जो थाना घूरपुर के अंतर्गत आता है भाग गई थी जब पति धर्मेंद्र बुलाने गए तो उसे अपने भाई भौजाई भतीजे संग प्रेमी सचिन के साथ बेरहमी से पिटवाया और हाथ पांव तोड़ दिए। धर्मेन्द्र ने थाना घूरपुर में मुकदमा दर्ज करवाया है लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। धर्मेन्द्र और उसके बच्चों ने धर्मेंद्र की पत्नी की करतूत बयां की है।
    1
    प्रयागराज जिले के बारा थाने के अंतर्गत गिंज गाँव के रहने वाले धर्मेंद्र बिंद की पत्नी का प्रेम प्रसंग के कारण आए दिन झगड़ा करती थी और एक दिन झगड़ा करके अपने मायके पंवरी जो थाना घूरपुर के अंतर्गत आता है भाग गई थी जब पति धर्मेंद्र बुलाने गए तो उसे अपने भाई भौजाई भतीजे संग प्रेमी सचिन के साथ  बेरहमी से पिटवाया और हाथ  पांव तोड़ दिए। धर्मेन्द्र ने थाना घूरपुर में मुकदमा दर्ज करवाया है लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। धर्मेन्द्र और उसके बच्चों ने धर्मेंद्र की पत्नी की करतूत बयां की है।
    user_Drx Sp kashyap
    Drx Sp kashyap
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • डीएम प्रयागराज की बाइट फाफामऊ अंतर्गत आदर्श कोल्ड स्टोरेज भवन गिरा। हादसे के वक्त कोल्ड स्टोर में कई लोगों के होने की सूचना। अमोनिया गैस रिसने से आसपास काफी बदबू फैली। पुलिस स्थानीय लोग मुंह पर गमछा और रुमाल बांधकर मदद में जुटे। ये कोल्ड स्टोरेज सपा के पूर्व विधायक स्टोरेज अंसार अहमद का बताया जा रहा। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटे।
    1
    डीएम प्रयागराज की बाइट
फाफामऊ अंतर्गत आदर्श कोल्ड स्टोरेज भवन गिरा। हादसे के वक्त कोल्ड स्टोर में कई लोगों के होने की सूचना। अमोनिया गैस रिसने से आसपास काफी बदबू फैली। पुलिस स्थानीय लोग मुंह पर गमछा और रुमाल बांधकर मदद में जुटे। ये कोल्ड स्टोरेज सपा के पूर्व विधायक स्टोरेज अंसार अहमद का बताया जा रहा। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटे।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रयागराज में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे… रेस्क्यू जारी फाफामऊ प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ में सोमवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ. यहां अचानक से एक कोल्ड स्टोर की दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से उस समय कोल्ड स्टोर में काम कर रहे कई मजदूर चपेट में आ गए और मलबे में दब गए. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ में सोमवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ. यहां अचानक से एक कोल्ड स्टोर की दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से उस समय कोल्ड स्टोर में काम कर रहे कई मजदूर चपेट में आ गए और मलबे में दब गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए. सूत्रों के मुताबिक, हादसे में 8 से 10 मजदूरों के हताहत होने की खबर है, लेकिन अभी तक पुलिस-प्रशासन के द्वारा इसकी पुष्टी नहीं की गई है.
    2
    प्रयागराज में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे… रेस्क्यू जारी
फाफामऊ प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ में सोमवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ. यहां अचानक से एक कोल्ड स्टोर की दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से उस समय कोल्ड स्टोर में काम कर रहे कई मजदूर चपेट में आ गए और मलबे में दब गए.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ में सोमवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ. यहां अचानक से एक कोल्ड स्टोर की दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार गिरने से उस समय कोल्ड स्टोर में काम कर रहे कई मजदूर चपेट में आ गए और मलबे में दब गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए. सूत्रों के मुताबिक, हादसे में 8 से 10 मजदूरों के हताहत होने की खबर है, लेकिन अभी तक पुलिस-प्रशासन के द्वारा इसकी पुष्टी नहीं की गई है.
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    Artist मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग अपडेट!प्रयागराज.... कोल्डस्टोरेज मे अमोनिया रिसाव के बाद धमाका!! जोरदार धमाके से कोल्डस्टोरेज की बिल्डिंग भरभरा कर ढही!! कोल्ड स्टोरेज मे काम कर रहे 30 मजदूरो की मलबे मे दबे होने की आशंका!! घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल फाफामऊ इलाके के आदर्श कोल्ड स्टोरेज का मामला!! एसडीआरएफ और फायरबिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद, राहत बचाव जारी!!
    1
    ब्रेकिंग अपडेट!प्रयागराज....
कोल्डस्टोरेज मे अमोनिया रिसाव के बाद धमाका!!
जोरदार धमाके से कोल्डस्टोरेज की बिल्डिंग भरभरा कर ढही!!
कोल्ड स्टोरेज मे काम कर रहे 30  मजदूरो की मलबे मे दबे होने की आशंका!!
घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल 
फाफामऊ इलाके के आदर्श कोल्ड स्टोरेज का मामला!!
एसडीआरएफ और फायरबिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद, राहत बचाव जारी!!
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Vaibhav Yadav India Tv
    1
    Post by Vaibhav Yadav India Tv
    user_Vaibhav Yadav India Tv
    Vaibhav Yadav India Tv
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    3
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बारा तहसील परिसर में वकीलों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है, लेकिन अब तक कोई समझौता नहीं हो सका है। आज सोमवार दोपहर करीब 01:00 के आसपास वकीलों ने एडीएम के सामने अपनी समस्याएं और जनता का दर्द जोरदार तरीके से रखा। वकीलों ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी और तहसीलदार गरीबों की सुनवाई नहीं करते, जबकि पैसे वालों के काम प्राथमिकता से निपटाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता को न्याय मिलने में भारी परेशानी हो रही है। आंदोलनरत वकीलों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    1
    बारा तहसील परिसर में वकीलों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है, लेकिन अब तक कोई समझौता नहीं हो सका है। आज सोमवार दोपहर करीब 01:00 के आसपास वकीलों ने एडीएम के सामने अपनी समस्याएं और जनता का दर्द जोरदार तरीके से रखा। वकीलों ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी और तहसीलदार गरीबों की सुनवाई नहीं करते, जबकि पैसे वालों के काम प्राथमिकता से निपटाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता को न्याय मिलने में भारी परेशानी हो रही है।
आंदोलनरत वकीलों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.