मसुरियन माता धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जयकारों से गूंजा अमिलिया तरहार लालापुर, प्रयागराज। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को लालापुर क्षेत्र के अमिलिया तरहार स्थित अति प्राचीन मसुरियन माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। नवरात्रि के विशेष सोमवार पर माता के दर्शन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। माता के प्रति अटूट आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रीवा जिले सहित कई अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ यहाँ आता है,उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। अमिलिया तरहार स्थित मसुरियन माता का मंदिर क्षेत्र के सबसे पुराने शक्ति केंद्रों में से एक माना जाता है। यहाँ की परंपरा के अनुसार साप्ताहिक मेला हर सोमवार और शुक्रवार को लगता है।अगहन के महीने में यहाँ पूरे एक माह तक भव्य मेले का आयोजन होता है, जो क्षेत्रीय संस्कृति का प्रमुख हिस्सा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लालापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मसुरियन माता धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जयकारों से गूंजा अमिलिया तरहार लालापुर, प्रयागराज। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को लालापुर क्षेत्र के अमिलिया तरहार स्थित अति प्राचीन मसुरियन माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। नवरात्रि के विशेष सोमवार पर माता के दर्शन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। माता के प्रति अटूट आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ केवल स्थानीय
लोग ही नहीं, बल्कि चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रीवा जिले सहित कई अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ यहाँ आता है,उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। अमिलिया तरहार स्थित मसुरियन माता का मंदिर क्षेत्र के सबसे पुराने शक्ति केंद्रों में से एक माना जाता है। यहाँ की परंपरा
के अनुसार साप्ताहिक मेला हर सोमवार और शुक्रवार को लगता है।अगहन के महीने में यहाँ पूरे एक माह तक भव्य मेले का आयोजन होता है, जो क्षेत्रीय संस्कृति का प्रमुख हिस्सा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लालापुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और भक्तों को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- बारह विधानसभा क्षेत्र के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने प्रयागराज जिले के कई क्षेत्रों में रेलवे संसाधनों की मांग की और परिवहन सड़क निर्माण की सरकार से मांग की1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- शुकुलपुर में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ। मेजा क्षेत्र के अंतर्गत शुकुलपुर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें सभी श्रोतागण पहुंच कर कथा को श्रवण कर रहे हैं। दुर दुर से आए हुए श्रोतागणों का तिवारी बंधु स्वागत अभिनंदन किया।1
- रामनगर में होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद मेजा (प्रयागराज)। रामनगर स्थित मां शीतला धाम पर आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व सांसद प्रयागराज रीता बहुगुणा जोशी ने शिरकत की। वहीं पर पूर्व सांसद रीता जोशी मथुरा में जो फरसा वाले बाबा के साथ घटना घटी उसे निंदा करते हुए उन्होंने कहा हमारी सरकार उन्हें छोड़ेगी नहीं जो अपराध किए हैं उन्हें सजा मिलेगी और हमारी सरकार नशा मुक्ति करने के लिए 2047 तक करके दिखाएंगे वाइफ बड़े-बड़े चेहरे भी मौजूद रहे कार्यक्रम में कलेक्टर पांडे, पूर्व विधायक नित्यानंद उपाध्याय, भाजपा नेता संजय केसरी, प्रेम शंकर पांडे, कृष्ण प्रकाश गुप्ता, नाथू, शंकर लाल केसरी, उमाशंकर तिवारी, गांधी गुरु, एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजकों ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- Navratri chal raha hai na bhaiya yah garbhata Hai uska Kandivali ground Mumbai2
- घूरपुर क्षेत्र बादलगंज स्थित कन्हैया गार्डेन में आज सोमवार दोपहर करीब 12:00 आयोजित किसान पंचायत में 28 मार्च को होने वाली किसान क्रान्ति महापंचायत को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता चन्द्र सेन सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाकियू के प्रदेश प्रभारी अनुज सिंह ने भूमि अधिग्रहण को किसानों के लिए बड़ा संकट बताते हुए कहा कि किसान अपनी जमीन बचाने के लिए हर संघर्ष को तैयार हैं। उनके बयान पर किसानों ने जोरदार समर्थन जताया।1
- Post by Nanhe lal Nanhe lal2
- श्रावस्ती में इफ्तार विवाद: आश्रम के पास वीडियो वायरल, 4 गिरफ्तार श्रावस्ती में सोन पथरी आश्रम के पास इफ्तार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इफ्तार के दौरान धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ और नॉनवेज अवशेष नाले में फेंके गए, जिससे स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक संतुलन पर सवाल खड़े कर रही है। 👉 क्या ऐसे मामलों में सख्ती जरूरी है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।1