Shuru
Apke Nagar Ki App…
Navratri chal raha hai na bhaiya yah garbhata Hai uska Kandivali ground Mumbai
Raju Yadav
Navratri chal raha hai na bhaiya yah garbhata Hai uska Kandivali ground Mumbai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- Navratri chal raha hai na bhaiya yah garbhata Hai uska Kandivali ground Mumbai2
- Post by Nanhe lal Nanhe lal2
- प्रयागराज। गंगानगर जोन के थाना नवाबगंज पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध गांजा व स्मैक बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार 21 मार्च 2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्र के उठगी नहर चौराहा के पास से अभियुक्त आकाश मिश्रा उर्फ चिंटू (26 वर्ष) निवासी सराय केशव उर्फ दासापुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.1 किलोग्राम अवैध गांजा तथा 0.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इस संबंध में थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 101/2026, धारा 8/20/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में संलिप्त पाया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विन्द्रेश यादव, उपनिरीक्षक सौरभ कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक शुभम सिंह, कांस्टेबल विपिन पाण्डेय एवं कांस्टेबल शीलेश शामिल रहे। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।1
- *बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आया पीआरडी का जवान।* *कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव तालिया की घटना।* भदोही। कहने को भले ही जिला प्रशासन के तरफ से गंगा घाटों पर बालू के खनन पर रोक हैँ लेकिन इसके बावजूद भी गंगा के किनारे गावों के आसपास बालू लदे ट्रैक्टर को देखा जा सकता है जो कहीं न कहीं जिम्मेदाररों की उदासीनता और मिलीभगत की वजह से हो पा रहा है और बालू की ढुलाई रात में अक्सर होती है। जबकि भदोही जिले में 2023 से बालू खनन पर रोक है क्योंकि भदोही जिले के कई गंगा घाट कछुआ सेंचुरी के रूप में चिन्हित किया गया है। इसके बावजूद भी पता नहीं कैसे गंगा घाटों से बालू की ढुलाई होती है? जिला प्रशासन के तरफ से अवैध बालू के खनन और ढुलाई को लेकर दो लाख से चार लाख तक जुर्माना भी निर्धारित किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी बालू का अवैध कारोबार फल फूल रहा है और जिम्मेदार केवल मुकदर्शक बने है। एक ऐसा ही मामला शुक्रवार-शनिवार की रात करीब तीन बजे कोइरौना थाना क्षेत्र के सेमराध चौकी अंतर्गत इनारगांव तलिया में सेमराध-जंगीगंज मार्ग पर हुआ जहां अवैध बालू की ढुलाई की वजह से बालू लदा ट्रेक्टर ट्राली पलटने से पीआरडी के जवान चपेट में आ गया जहां उसका ईलाज गोपीगंज के एक निजी हॉस्पिटल में हो रहा है। ट्रैक्टर को पुलिस को कब्जे में ले लिया और ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। मालूम हो कि सेमराध चौकी से शुक्रवार की रात क्षेत्र में भ्रमण के लिए हेड कॉन्स्टेबल विंध्याचल और पीआरडी जवान देवेंद्र कुमार शुक्रवार रात में दोनों जवान सोनेचा से लौटकर सेमराध तरफ जा रहे थे और करीब तीन बजे उन लोगों को एक बालू लदा ट्रैक्टर इनारगांव तलिया में दिखाई पड़ा तो दोनों लोग अपनी बाइक खड़ी करके ट्रैक्टर को देखने लगे की किधर जायेगा। इसी बीच ट्रैक्टर चालक की नज़र पुलिस पर पड़ गई और उसने अपने ट्रैक्टर को अचानक पश्चिम तरफ एक रास्ते पर मोड़ने लगा और ट्रैक्टर मोड़ पर ट्राली सहित पलट गया और बालू की चपेट में आने से पीआरडी जवान देवेंद्र कुमार के बाएं पैर में गंभीर चोट लग गई और बाइक भी छतिग्रस्त हो गई। मौका पाकर चालक भाग गया। पुलिस के जवानों ने इसकी सूचना पीआरवी को दी और मौके पर जवानों ने पीआरडी जवान को गोपीगंज के एक निजी हॉस्पिटल में ईलाज के लिए भर्ती कराया जबकि हेड कांस्टेबल विंध्याचल बाल बाल बच गए। सूचना पर पुलिस ने रास्ते पर गिरे बालू को एक तरफ करवाते हुए ट्रैक्टर को सेमराध चौकी पर ले गई और बाद में ट्रैक्टर को खनन विभाग ने सीज कर दिया।सेमराध चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर का नंबर यूपी 70 डीबी 0824 है और उसे सीज कर दिया गया है। मालूम हो कि बेरासपुर गंगा घाट से बालू लादकर ट्रैक्टर चालक कहीं आसपास ही बालू को बेचने वाला था लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई। इस अवैध बालू की ढुलाई को लेर पुरे क्षेत्र में चर्चा है और लोग खनन विभाग और पुलिस विभाग को लेकर अलग अलग बातें कर रहे है। खनन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से बेरासपुर गंगा घाट पर अवैध बालू की ढुलाई होती हैँ और घाट पर भी भारी मात्रा में बालू इकट्ठा किया गया है। सूत्रों से पता चला है कि बेरासपुर गंगा घाट पर अवैध बालू क़ी ढुलाई करने वालों को कुछ छूटभैया नेताओं का संरक्षण प्राप्त है जिनकी वजह से बेरासपुर गंगा घाट पर रोक के बावजूद भी बालू क़ी अवैध ढुलाई हो रही हैँ और खनन विभाग मुकदर्शक बना है। गोपीगंज क्षेत्र के बिहरोजपुर और बेरासपुर में मिट्टी क़ी खुदाई भी धड़ल्ले से हो रही है लेकिन जिम्मेदार मौन साधकर सरकार क़ी मंशा को तार तार कर रहे है। कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव तालिया की घटना। भदोही। कहने को भले ही जिला प्रशासन के तरफ से गंगा घाटों पर बालू के खनन पर रोक हैँ लेकिन इसके बावजूद भी गंगा के किनारे गावों के आसपास बालू लदे ट्रैक्टर को देखा जा सकता है जो कहीं न कहीं जिम्मेदाररों की उदासीनता और मिलीभगत की वजह से हो पा रहा है और बालू की ढुलाई रात में अक्सर होती है। जबकि भदोही जिले में 2023 से बालू खनन पर रोक है क्योंकि भदोही जिले के कई गंगा घाट कछुआ सेंचुरी के रूप में चिन्हित किया गया है। इसके बावजूद भी पता नहीं कैसे गंगा घाटों से बालू की ढुलाई होती है? जिला प्रशासन के तरफ से अवैध बालू के खनन और ढुलाई को लेकर दो लाख से चार लाख तक जुर्माना भी निर्धारित किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी बालू का अवैध कारोबार फल फूल रहा है और जिम्मेदार केवल मुकदर्शक बने है। एक ऐसा ही मामला शुक्रवार-शनिवार की रात करीब तीन बजे कोइरौना थाना क्षेत्र के सेमराध चौकी अंतर्गत इनारगांव तलिया में सेमराध-जंगीगंज मार्ग पर हुआ जहां अवैध बालू की ढुलाई की वजह से बालू लदा ट्रेक्टर ट्राली पलटने से पीआरडी के जवान चपेट में आ गया जहां उसका ईलाज गोपीगंज के एक निजी हॉस्पिटल में हो रहा है। ट्रैक्टर को पुलिस को कब्जे में ले लिया और ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। मालूम हो कि सेमराध चौकी से शुक्रवार की रात क्षेत्र में भ्रमण के लिए हेड कॉन्स्टेबल विंध्याचल और पीआरडी जवान देवेंद्र कुमार शुक्रवार रात में दोनों जवान सोनेचा से लौटकर सेमराध तरफ जा रहे थे और करीब तीन बजे उन लोगों को एक बालू लदा ट्रैक्टर इनारगांव तलिया में दिखाई पड़ा तो दोनों लोग अपनी बाइक खड़ी करके ट्रैक्टर को देखने लगे की किधर जायेगा। इसी बीच ट्रैक्टर चालक की नज़र पुलिस पर पड़ गई और उसने अपने ट्रैक्टर को अचानक पश्चिम तरफ एक रास्ते पर मोड़ने लगा और ट्रैक्टर मोड़ पर ट्राली सहित पलट गया और बालू की चपेट में आने से पीआरडी जवान देवेंद्र कुमार के बाएं पैर में गंभीर चोट लग गई और बाइक भी छतिग्रस्त हो गई। मौका पाकर चालक भाग गया। पुलिस के जवानों ने इसकी सूचना पीआरवी को दी और मौके पर जवानों ने पीआरडी जवान को गोपीगंज के एक निजी हॉस्पिटल में ईलाज के लिए भर्ती कराया जबकि हेड कांस्टेबल विंध्याचल बाल बाल बच गए। सूचना पर पुलिस ने रास्ते पर गिरे बालू को एक तरफ करवाते हुए ट्रैक्टर को सेमराध चौकी पर ले गई और बाद में ट्रैक्टर को खनन विभाग ने सीज कर दिया।सेमराध चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर का नंबर यूपी 70 डीबी 0824 है और उसे सीज कर दिया गया है। मालूम हो कि बेरासपुर गंगा घाट से बालू लादकर ट्रैक्टर चालक कहीं आसपास ही बालू को बेचने वाला था लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई। इस अवैध बालू की ढुलाई को लेर पुरे क्षेत्र में चर्चा है और लोग खनन विभाग और पुलिस विभाग को लेकर अलग अलग बातें कर रहे है। खनन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से बेरासपुर गंगा घाट पर अवैध बालू की ढुलाई होती हैँ और घाट पर भी भारी मात्रा में बालू इकट्ठा किया गया है। सूत्रों से पता चला है कि बेरासपुर गंगा घाट पर अवैध बालू क़ी ढुलाई करने वालों को कुछ छूटभैया नेताओं का संरक्षण प्राप्त है जिनकी वजह से बेरासपुर गंगा घाट पर रोक के बावजूद भी बालू क़ी अवैध ढुलाई हो रही हैँ और खनन विभाग मुकदर्शक बना है। गोपीगंज क्षेत्र के बिहरोजपुर और बेरासपुर में मिट्टी क़ी खुदाई भी धड़ल्ले से हो रही है लेकिन जिम्मेदार मौन साधकर सरकार क़ी मंशा को तार तार कर रहे है।4
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- हेडलाइन: जंगीगंज स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से मरीज परेशान, जिम्मेदार बेखबर भदोही। जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत जंगीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जो कि काफी पुराना सरकारी अस्पताल है, आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। यहां सबसे बड़ी समस्या अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा का न होना है, जिससे क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी कोई मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचता है, तो उसे मजबूरन बाहर निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है। निजी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड के लिए लगभग 800 रुपये तक खर्च करना पड़ता है, जो गरीब तबके के लोगों के लिए काफी भारी पड़ता है। क्षेत्र के ग्रामीणों और मरीजों ने कई बार इस समस्या को उठाया, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। अस्पताल में अन्य सुविधाएं होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच की व्यवस्था न होना स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जंगीगंज स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था कराई जाए, ताकि गरीब मरीजों को राहत मिल सके और उन्हें बाहर महंगे इलाज के लिए भटकना न पड़े। फिलहाल जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591