देवरिया में धर्म परिवर्तन के प्रकरण में सामग्री के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री मनोज कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीरामपुर के नेतृत्व में थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 27.09.2026 को धर्म परिवर्तन कराने के प्रकरण में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से धर्म परिवर्तन से सम्बन्धित काफी सामान बरामद की गयी। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ एवं जांच से पाया गया कि गरीब अशिक्षित महिलाओं को ईसा मसीह के विचारों व चमत्कारों के बारे में बताकर उनके दुःख-कष्ट व अन्य समस्याओं को दूर करने का दावा करते हुए कुछ पैसे आदि का प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तित कराया जा रहा था। इस सम्बन्ध में थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0सं0 164/2026 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण -* 1.रामकुंवर पुत्र बीरा निवासी बलिवन खास थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया 2.अनील साह गौड़ पुत्र भवन साह गौड़ निवासी भरपटिया थाना पिपरासी जनपद पश्चिम चम्पारण (बिहार) 3.सुरेश राम पुत्र स्व0 जुन्बली निवासी मिश्र बन्धौरा थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज (बिहार) *बरामदगी का विवरण -* 1.05 अदद पवित्र बाइबल पुस्तक 2.06 अदद छोटा बैग (02 कत्थई, 01 सफेद, 01 क्रीम, 01 नीला, 01 लाल) जिन पर क्रास चिन्ह व स्लोगन लिखा है 3.01 अदद प्लास्टिक डिब्बे में 04 अदद चाभी के गुच्छे (03 काला, 01 गुलाबी) जिन पर क्रास चिन्ह व ईसा मसीह बने हैं 4.27 अदद क्रास लॉकेट जिन पर ईसा मसीह बने हैं 5.15 अदद कैलेण्डर वर्ष 2027 जिन पर वचन/स्लोगन लिखे हैं 6.05 अदद सफेद मोतियों की माला जिनमें क्रास लगा है 7.36 अदद अंगूठी (12 पीला, 12 सफेद, 12 तांबा कलर) जिन पर JESUS लिखा व क्रास चिन्ह बना है 8.01 अदद प्लास्टिक बोतल में आधा भरा सफेद तरल पदार्थ 9.01 अदद चार्जर मय केबिल 10.01 अदद मोबाइल फोन OPPO 11.01 अदद बैनर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -* 1.निरीक्षक संजय कुमार प्रभारी थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया 2.उ0नि0 श्री मनीष कुमार त्रिपाठी थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया 3.का0 अजय सिंह थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया 4.का0 श्रवण प्यारे थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया 5.का0 चंगेज खान थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया 6.रि0का0 स्वराज सिंह थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया 7.म0का0 आरती यादव थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया 8.म0का0 दिव्यांशी थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया

- Post by फ़िरोज़ अहमद1
- 72 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर लगाया जा बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र अंतर्गत रजईपुर विद्युत उपकेंद्र से सम्बद्ध गांव में 72 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग, बलिया। चक्रवाती तूफान के दौरान पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। उधरन-सेमरी क्षेत्र में 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शक्ति कुमार सिंह के नेतृत्व में सेमरी गांव के समीप भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर आंशिक जाम लगा दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप था कि रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरती गई। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिल वसूलने के लिए कर्मचारी समय से गांवों में पहुंच जाते हैं, लेकिन आपूर्ति बाधित होने पर शिकायत के बाद भी समस्या के समाधान में देरी होती है। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार और पुराने खंभों की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि जर्जर विद्युत व्यवस्था के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित होती है, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मार्ग जाम की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुट गए। कर्मचारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता हुकुमचंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। विभागीय कर्मचारी दिन-रात लगकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जाम के दौरान कल्पनाथ राव, कौशल गोस्वामी, पिंटू कुमार, शिवम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।4
- रात 2 बजे ATM में घुसे चोर! महिला बैंक मैनेजर ने दिखाई बहादुरी, 5 मिनट में पहुंची पुलिस रात 2 बजे ATM में चोरी की कोशिश! महिला बैंक अधिकारी सारिका ने दिखाई बहादुरी। अलर्ट मिलते ही मौके पर पहुंचीं, शटर बंद कर मदद मांगी। करीब 5 मिनट में पहुंची पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। देखिए पूरी खबर। #ATM #UCOBank #WomenPower #BreakingNews #Police1
- गायब किशोर का शव महेसरा पुल के नीचे मिला परिवार के लोगों का हत्या का आशंका चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर मुख्य चौराहे के पास एक किराये का कमरा लेकर रह रहे 17 वर्षीय किशोर के लापता होने पर परिजनों ने काफी तलाश की,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर घटना से अवगत कराया पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छात्र को खोजने के प्रयास में जुट गयी मोहरीपुर मुख्य चौराहे के पास एक किराये के मकान में रहने वाले नंदकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रिन्स निषाद 23 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे मोहरीपुर चौराहे से बेतियाहाता स्थित मोमेंटम इंस्टीट्यूट में कोचिंग के लिए निकला था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने मोमेंटम कोचिंग सेंटर से संपर्क कर प्रिन्स के बारे में जानकारी ली। कोचिंग संचालक ने बताया कि उस दिन उसकी परीक्षा थी लेकिन वह न तो कोचिंग सेंटर पहुंचा और न ही परीक्षा में शामिल हुआ। देर शाम करीब आठ बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। किशोर के पिता ने चिलुआताल पुलिस से मामले में केस दर्ज कर किशोर की तलाश करवाने की मांग किया, पुलिस ने किशोर के मोबाइल फोन की काल डिटेल निकाली तो उसका अन्तिम लोकेशन पीपीगंज मिलने के बाद मोबाइल स्वीच आफ हो जाने के कारण कुछ पता नही चल सका, पुलिस सीसी टीवी फुटेज की पुलिस जांच कर रही थी सोमवार की शाम डायल 112 न० पर सूचना मिली कि शेषपुरवा गांव के पास चिलुआताल नदी में एक शव उतरा रहा है सूचना पर चिलुआताल पुलिस शव को पानी से बाहर निकलवाया तो शव काफी दिन का होने के कारण सड़ गल गया था कपड़ो के आधार पर किशोर की पहचान प्रिंस निषाद के रूप में हुई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी गृह भेज दी । किशोर के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।1
- बारिश और हवाओं से गन्ने और धान की फसल हुई बर्बाद, किसानों के सामने संकट कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं, खेतों में खड़ी गन्ने और धान की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। गन्ने की फसल गिर गई है तो पककर कटाई के लिए तैयार धान की फसल भी खेतों में बिछ गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस वर्ष समय से बारिश होने के कारण किसानों को धान की फसल में अपेक्षाकृत कम सिंचाई करनी पड़ी थी। फसल की अच्छी स्थिति देखकर किसान बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन लगातार बारिश और तेज हवाओं ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में पानी भरने से धान की गिरी हुई बालियां पानी में डूब गई हैं। इससे फसल में फंगस लगने और दाने की गुणवत्ता खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसान श्रीभगवान चौधरी ने बताया कि इस बार धान की फसल काफी अच्छी थी। कटाई से पहले हुई बारिश और तेज हवा के कारण फसल खेत में गिर गई है। इससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, गिरी हुई फसल की कटाई और उसे खेत से निकालने में भी अतिरिक्त लागत आएगी। किसान राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि इस वर्ष गन्ने की फसल पहले से ही रोगों के प्रकोप से प्रभावित थी। अब लगातार बारिश और तेज हवा ने बची हुई फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। खेत में गन्ना गिरने से चूहों का प्रकोप बढ़ने के साथ आगामी पेड़ी की फसल पर भी असर पड़ने की आशंका है। ऐसे में खेती की लागत निकालना भी मुश्किल नजर आ रहा है।3
- CM योगी ने रविकिशन की चुटकी ली,बोले- भाषण पूरा नहीं किया, डर लग रहा था कि कहीं फिर ट्रोल न हो जाएं CM योगी ने रविकिशन की चुटकी ली,बोले- भाषण पूरा नहीं किया, डर लग रहा था कि कहीं फिर ट्रोल न हो जाएं1
- नगरा पुलिस ने हत्या से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही से बिल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना अंतर्गत ग्राम सेमरी में सोनू यादव पुत्र रामकवल यादव हत्याकांड से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों शैलेन्द्र यादव 37 वर्ष पुत्र सुमेर यादव ,सुमेर यादव 57 वर्ष पुत्र स्व0 सुरूज यादव ,हरेराम 47 वर्ष पुत्र स्व0 ललिता यादव, राजकुमार यादव 18 वर्ष पुत्र चन्द्रशेखर यादव निवासीगण ग्राम सेमरी काली स्थान थाना नगरा को हिरासत में लेकर अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 04 अदद बांस की लाठी को डीह बाबा मंदिर सोनाड़ी रोड के किनारे झाड़ी से बरामद कर अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने माननीय न्यायालय भेज दिया ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संदीप कुमार ,उ0नि0 शिवकुमार यादव, का0 दुर्गेश यादव शामिल रहे।3
- पुलिया का मार्ग अवरूद्ध होने से खेत और घरों में पानी भरा, ग्रामीणों की एक जुटता से हुआ समस्या का समाधान कुशीनगर जनपद के पकड़ियार गांव में परंपरागत जलनिकासी का रास्ता अवरुद्ध होने से खेतों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। लगातार बारिश के बीच निकासी मार्ग बंद होने से खेतों का पानी गांव के घरों तक पहुंचने लगा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। काफी नोंक-झोंक के बाद जलनिकास का मार्ग खोलने में ग्रामीण सफल हुए। पकड़ियार गांव के बाजार और स्कूल टोले का बारिश का पानी पंचायत भवन के पास बनी पुलिया से होकर सिंगहा चंवर में जाता है। बुधवार से लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में परंपरागत जलनिकासी मार्ग बंद होने से पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई। खेतों में जमा पानी धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ने लगा। इससे घरों में पानी घुसने और खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई। पुलिया के पास पानी के बहाव वाले रास्ते पर मिट्टी डालकर उसे बंद किया गया था। ग्रामीण जब मिट्टी हटाकर रास्ता खोलने का प्रयास किया तो सामने खेत मालिक खोलने नहीं दिया। महेंद्र कुशवाहा, उमाशंकर और श्याम नारायण, नूरूएलैन सहित अन्य ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस रास्ते से वर्षों से गांव के बारिश के पानी की निकासी होती रही है। रास्ता बंद होने से केवल एक खेत नहीं, बल्कि पूरे गांव के लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान नितेश चौधरी ने भी रास्ता बंद किए जाने के कारण पूरे गांव को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की मदद से बहाव मार्ग में डाली गई मिट्टी हटवाई और पानी की निकासी का रास्ता खुलवाया। इसके बाद खेतों में जमा बारिश का पानी पुलिया के रास्ते सिंगहा चंवर की ओर बहने लगा।2
- महाराजा बिजली पासी की मूर्ति लगाने के लिए पासवान समाज का हल्ला बोल प्रदर्शन। महाराजा बिजली पासी की मूर्ति लगाने को लेकर पासवान समाज ने किया शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन, हल्ला बोल हुंकार के साथ दिया कड़ी चेतावनी का ऐलान। प्रशासन ने बात नहीं सुनी तो सड़कों पर भी उतरने से परहेज नहीं करेगा पासवान समुदाय।1