logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

72 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर लगाया जा बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र अंतर्गत रजईपुर विद्युत उपकेंद्र से सम्बद्ध गांव में 72 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग, बलिया। चक्रवाती तूफान के दौरान पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। उधरन-सेमरी क्षेत्र में 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शक्ति कुमार सिंह के नेतृत्व में सेमरी गांव के समीप भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर आंशिक जाम लगा दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप था कि रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरती गई। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिल वसूलने के लिए कर्मचारी समय से गांवों में पहुंच जाते हैं, लेकिन आपूर्ति बाधित होने पर शिकायत के बाद भी समस्या के समाधान में देरी होती है। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार और पुराने खंभों की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि जर्जर विद्युत व्यवस्था के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित होती है, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मार्ग जाम की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुट गए। कर्मचारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता हुकुमचंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। विभागीय कर्मचारी दिन-रात लगकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जाम के दौरान कल्पनाथ राव, कौशल गोस्वामी, पिंटू कुमार, शिवम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
4 hrs ago

72 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर लगाया जा बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र अंतर्गत रजईपुर विद्युत उपकेंद्र से सम्बद्ध गांव में 72 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग, बलिया। चक्रवाती तूफान के दौरान पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। उधरन-सेमरी क्षेत्र में 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शक्ति कुमार सिंह

के नेतृत्व में सेमरी गांव के समीप भीमपुरा-बेलौली मार्ग पर आंशिक जाम लगा दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप था कि रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरती गई। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिल वसूलने के लिए कर्मचारी समय से गांवों में पहुंच जाते हैं, लेकिन आपूर्ति बाधित होने पर शिकायत के बाद भी समस्या के समाधान में देरी होती है। इस दौरान ग्रामीणों

ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार और पुराने खंभों की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि जर्जर विद्युत व्यवस्था के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित होती है, लेकिन शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। मार्ग जाम की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुट गए। कर्मचारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता हुकुमचंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। विभागीय कर्मचारी दिन-रात लगकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जाम के दौरान कल्पनाथ राव, कौशल गोस्वामी, पिंटू कुमार, शिवम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया में बिजली के तार को लेकर दो पक्षों में विवाद, इलाज के दौरान युवक की मौत!
    1
    बलिया में बिजली के तार को लेकर दो पक्षों में विवाद, इलाज के दौरान युवक की मौत!
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बलिया के सिकंदरपुर में तीन दिन से जमीन पर गिरा बिजली का तार, हादसे की आशंका; ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग सिकंदरपुर (बलिया)। तहसील क्षेत्र के रामपुर कटराई गांव के धोबी टोला में बिजली का तार पिछले तीन दिनों से गिरा पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, इसकी सूचना संबंधित विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तार को ठीक नहीं कराया गया है। जमीन पर गिरे बिजली के तार से किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गिरे तार को दुरुस्त कराने तथा संभावित हादसे को रोकने की मांग की है।
    1
    बलिया के सिकंदरपुर में तीन दिन से जमीन पर गिरा बिजली का तार, हादसे की आशंका; ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
सिकंदरपुर (बलिया)। तहसील क्षेत्र के रामपुर कटराई गांव के धोबी टोला में बिजली का तार पिछले तीन दिनों से गिरा पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, इसकी सूचना संबंधित विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तार को ठीक नहीं कराया गया है।
जमीन पर गिरे बिजली के तार से किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गिरे तार को दुरुस्त कराने तथा संभावित हादसे को रोकने की मांग की है।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बलटीकरा बाजार से व्यक्ति के अपहरण की सूचना, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
    1
    बलटीकरा बाजार से व्यक्ति के अपहरण की सूचना, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धर्म परिवर्तन के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए देवरिया। थाना श्रीरामपुर क्षेत्र के बलिवन खास गांव में लोगों को कथित रूप से बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को ग्रामीणों ने गांव में अशिक्षित एवं भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना दी थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए श्रीरामपुर पुलिस ने मामले की जांच की और रामकुंवर पुत्र बीरा निवासी बलिवन खास थाना श्रीरामपुर, अनील गौड़ पुत्र भवन गौड़ निवासी पश्चिम चंपारण (बिहार) तथा सुरेश राम पुत्र जुन्बली निवासी गोपालगंज (बिहार) के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय से रिमांड प्राप्त होने के बाद तीनों को जिला कारागार भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक गांव में फिलहाल कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।
    1
    धर्म परिवर्तन के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
देवरिया। थाना श्रीरामपुर क्षेत्र के बलिवन खास गांव में लोगों को कथित रूप से बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को ग्रामीणों ने गांव में अशिक्षित एवं भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना दी थी।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए श्रीरामपुर पुलिस ने मामले की जांच की और रामकुंवर पुत्र बीरा निवासी बलिवन खास थाना श्रीरामपुर, अनील गौड़ पुत्र भवन गौड़ निवासी पश्चिम चंपारण (बिहार) तथा सुरेश राम पुत्र जुन्बली निवासी गोपालगंज (बिहार) के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय से रिमांड प्राप्त होने के बाद तीनों को जिला कारागार भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक गांव में फिलहाल कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, फूंका पुतला निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस द्वारा देशभर में किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के क्रम में सोमवार को मऊ जनपद में भी कांग्रेसजनों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी, मऊ पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा— “लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर यदि किसी भी प्रकार का संदेह पैदा होता है तो उसका पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी किसी भी ऐसी प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करेगी, जिससे आम मतदाता के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े हों। आज का यह धरना-प्रदर्शन और विरोध केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव और मतदाता के अधिकारों की रक्षा की आवाज है। हम मांग करते हैं कि मतदाता सूची में किए गए बदलावों और SIR प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा हो। कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी।” धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च भी निकाला। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाया।
    2
    राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, फूंका पुतला 
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस द्वारा देशभर में किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन के क्रम में सोमवार को मऊ जनपद में भी कांग्रेसजनों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, बुनकर कॉलोनी, मऊ पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा—
“लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर यदि किसी भी प्रकार का संदेह पैदा होता है तो उसका पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी किसी भी ऐसी प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करेगी, जिससे आम मतदाता के अधिकारों को लेकर सवाल खड़े हों।
आज का यह धरना-प्रदर्शन और विरोध केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव और मतदाता के अधिकारों की रक्षा की आवाज है। हम मांग करते हैं कि मतदाता सूची में किए गए बदलावों और SIR प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा हो।
कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगी।”
धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च भी निकाला। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; कई नेता हिरासत में मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; कई नेता हिरासत में मऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किए जाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी-गोरखपुर मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। जाम हटवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
    1
    मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; कई नेता हिरासत में
मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; कई नेता हिरासत में
मऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किए जाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी-गोरखपुर मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। जाम हटवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • धर्म परिवर्तन की सूचना से मचा हड़कंप, तीन आरोपी गिरफ्तार!
    1
    धर्म परिवर्तन की सूचना से मचा हड़कंप, तीन आरोपी गिरफ्तार!
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शादी वाले घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी वाले घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में घर का एक सदस्य और टेंट लगाने वाले दो कर्मचारी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घर की एक मंजिला छत पर टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महमूद (घर का सदस्य) और इरफान व कामिल (टेंट कर्मचारी) के रूप में हुई है।घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि घर की छत पर टेंट लगाया जा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीनों की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आइए सुनते हैं, इस पूरे मामले पर सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह ने क्या जानकारी दी।
    1
    शादी वाले घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी वाले घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में घर का एक सदस्य और टेंट लगाने वाले दो कर्मचारी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, घर की एक मंजिला छत पर टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महमूद (घर का सदस्य) और इरफान व कामिल (टेंट कर्मचारी) के रूप में हुई है।घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि घर की छत पर टेंट लगाया जा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीनों की जान चली गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
आइए सुनते हैं, इस पूरे मामले पर सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह ने क्या जानकारी दी।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मऊ शादी वाले घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत मऊ शादी वाले घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत मऊ के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी वाले घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में घर के सदस्य महमूद और टेंट लगाने वाले कर्मचारी इरफान व कामिल की जान गई है। बताया जा रहा है कि घर की एक मंजिला छत पर टेंट लगाया जा रहा था और छत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत तार गुजर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है। सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
    1
    मऊ 
शादी वाले घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
मऊ 
शादी वाले घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
मऊ के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी वाले घर में टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में घर के सदस्य महमूद और टेंट लगाने वाले कर्मचारी इरफान व कामिल की जान गई है। बताया जा रहा है कि घर की एक मंजिला छत पर टेंट लगाया जा रहा था और छत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत तार गुजर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है। सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.