Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलिया के सिकंदरपुर में तीन दिन से जमीन पर गिरा बिजली का तार, हादसे की आशंका; ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग सिकंदरपुर (बलिया)। तहसील क्षेत्र के रामपुर कटराई गांव के धोबी टोला में बिजली का तार पिछले तीन दिनों से गिरा पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, इसकी सूचना संबंधित विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तार को ठीक नहीं कराया गया है। जमीन पर गिरे बिजली के तार से किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गिरे तार को दुरुस्त कराने तथा संभावित हादसे को रोकने की मांग की है।
गंगा24न्यूज़
बलिया के सिकंदरपुर में तीन दिन से जमीन पर गिरा बिजली का तार, हादसे की आशंका; ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग सिकंदरपुर (बलिया)। तहसील क्षेत्र के रामपुर कटराई गांव के धोबी टोला में बिजली का तार पिछले तीन दिनों से गिरा पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, इसकी सूचना संबंधित विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तार को ठीक नहीं कराया गया है। जमीन पर गिरे बिजली के तार से किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गिरे तार को दुरुस्त कराने तथा संभावित हादसे को रोकने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बलिया के सिकंदरपुर में तीन दिन से जमीन पर गिरा बिजली का तार, हादसे की आशंका; ग्रामीणों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग सिकंदरपुर (बलिया)। तहसील क्षेत्र के रामपुर कटराई गांव के धोबी टोला में बिजली का तार पिछले तीन दिनों से गिरा पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, इसकी सूचना संबंधित विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक तार को ठीक नहीं कराया गया है। जमीन पर गिरे बिजली के तार से किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर गिरे तार को दुरुस्त कराने तथा संभावित हादसे को रोकने की मांग की है।1
- बिजली के खंभे से तार जोड़ने को लेकर विवाद, युवक की मौत बिल्थरारोड, बलिया। थाना नगरा क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार को बिजली के खंभे से कनेक्शन जोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल सोनू यादव 25 वर्ष पुत्र रामकेवल यादव की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधी-बारिश से घर की बिजली खराब होने पर सोनू खंभे से बिजली जोड़ रहा था। इसका उसके पटीदार शैलेंद्र यादव ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि शैलेंद्र व उसके परिवारजनों ने सोनू के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को रखकर हंगामा करने लगे।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर संजय कुमार मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने समझाने का प्रयास किए लेकिन परिजन नहीं माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ रसड़ा रजनीश कुमार भी पहुंच गए। और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांतिपूर्ण है।। इस संबंध में सीओ रजनीश कुमार की बाईट 👇2
- मैरवा थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 756 लीटर अवैध शराब बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से बोलेरो चालक अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नहर के रास्ते शराब लेकर जा रहा था और टीम को देखकर भागने का प्रयास किया।जिसका पीछा कर पकड़ा लिया गया हैं। इसकी जानकारी रविवार की दोपहर 1 बजे मिली हैं। मैरवा थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए 756 लीटर अवैध शराब बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से बोलेरो चालक अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नहर के रास्ते शराब लेकर जा रहा था और टीम को देखकर भागने का प्रयास किया।जिसका पीछा कर पकड़ा लिया गया हैं। इसकी जानकारी रविवार की दोपहर 1 बजे मिली हैं।1
- बड़हरिया में मंडी हाउस का भव्य उद्घाटन, विधायक ओसामा ने फीता काटकर किया शुभारंभ बड़हरिया (सिवान): बड़हरिया के सिवान रोड में मंडी हाउस का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नवनिर्मित मंडी हाउस का उद्घाटन रघुनाथपुर के माननीय विधायक ओसामा साहब ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़हरिया के आसपास के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मंडी हाउस के उद्घाटन के साथ ही बड़हरिया के लोगों को अब एक नए जायके का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। यहां लोगों को सऊदी अरब और दुबई की तर्ज पर लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। मंडी हाउस में खास तरह के खाने की व्यवस्था की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्र में अलग-अलग स्वाद का अनुभव मिल सकेगा। मंडी हाउस के संचालक बड़हरिया प्रखंड प्रमुख के पति मिन्हाज अहमद उर्फ सल्लू हैं। उनके इस नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से बड़हरिया में खानपान के क्षेत्र में एक नई सुविधा जुड़ गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने मंडी हाउस की शुरुआत पर खुशी जाहिर की। स्थानीय स्तर पर इस तरह के प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को नए व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा। मंडी हाउस की शुरुआत के साथ ही बड़हरिया के सिवान रोड पर खानपान के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की पहल की गई है।1
- बलिया: नगरा थाना क्षेत्र में बिजली के तार जोड़ने को लेकर विवाद में युवक की मौत थाना नगरा क्षेत्र के ग्राम सेमरी में बिजली के तार जोड़ने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, सोनू नामक व्यक्ति का उसके पट्टीदार शैलेन्द्र व अन्य लोगों से विवाद हुआ। विवाद के दौरान सोनू को चोट लग गई। उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।1
- मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; कई नेता हिरासत में मऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम; कई नेता हिरासत में मऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किए जाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाराणसी-गोरखपुर मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ। जाम हटवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।1
- गोरखपुर में जलभराव की शिकायत पर सांसद रवि किशन का तंज, BJP पार्षद से बोले- “सपा ज्वॉइन कर लिए क्या? गोरखपुर। जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन को फोन किया! शिकायत सुनने के दौरान सांसद ने कथित तौर पर पार्षद से कहा- “सपा ज्वॉइन कर लिए क्या?” बातचीत का यह अंश अब चर्चा में है! जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा रही है1
- नगरा में बिजली बनाने को लेकर विवाद, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी बलिया। थाना नगरा क्षेत्र के ग्राम सेमरी में रविवार को बिजली के खंभे से बिजली ठीक करने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू यादव (25) पुत्र रामकवल यादव, निवासी ग्राम सेमरी, थाना नगरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आंधी-तूफान और बारिश के कारण सोनू यादव के घर की बिजली खराब हो गई थी। वह स्वयं अपने पटीदार शैलेंद्र यादव पुत्र सुमेर यादव के घर के सामने बिजली के खंभे से बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान शैलेंद्र यादव द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद शैलेंद्र यादव और उसके परिवारजनों ने सोनू के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी दी है।1