बिजली के खंभे से तार जोड़ने को लेकर विवाद, युवक की मौत बिल्थरारोड, बलिया। थाना नगरा क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार को बिजली के खंभे से कनेक्शन जोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल सोनू यादव 25 वर्ष पुत्र रामकेवल यादव की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधी-बारिश से घर की बिजली खराब होने पर सोनू खंभे से बिजली जोड़ रहा था। इसका उसके पटीदार शैलेंद्र यादव ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि शैलेंद्र व उसके परिवारजनों ने सोनू के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को रखकर हंगामा करने लगे।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर संजय कुमार मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने समझाने का प्रयास किए लेकिन परिजन नहीं माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ रसड़ा रजनीश कुमार भी पहुंच गए। और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांतिपूर्ण है।। इस संबंध में सीओ रजनीश कुमार की बाईट 👇
बिजली के खंभे से तार जोड़ने को लेकर विवाद, युवक की मौत बिल्थरारोड, बलिया। थाना नगरा क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार को बिजली के खंभे से कनेक्शन जोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल सोनू यादव 25 वर्ष पुत्र रामकेवल यादव की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधी-बारिश से घर की बिजली खराब होने पर सोनू खंभे से बिजली जोड़ रहा था। इसका उसके पटीदार शैलेंद्र यादव ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि शैलेंद्र व उसके परिवारजनों ने सोनू के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके
बाद परिजन शव को रखकर हंगामा करने लगे।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर संजय कुमार मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने समझाने का प्रयास किए लेकिन परिजन नहीं माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ रसड़ा रजनीश कुमार भी पहुंच गए। और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांतिपूर्ण है।। इस संबंध में सीओ रजनीश कुमार की बाईट 👇
- बिजली के खंभे से तार जोड़ने को लेकर विवाद, युवक की मौत बिल्थरारोड, बलिया। थाना नगरा क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार को बिजली के खंभे से कनेक्शन जोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल सोनू यादव 25 वर्ष पुत्र रामकेवल यादव की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधी-बारिश से घर की बिजली खराब होने पर सोनू खंभे से बिजली जोड़ रहा था। इसका उसके पटीदार शैलेंद्र यादव ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि शैलेंद्र व उसके परिवारजनों ने सोनू के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को रखकर हंगामा करने लगे।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर संजय कुमार मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने समझाने का प्रयास किए लेकिन परिजन नहीं माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ रसड़ा रजनीश कुमार भी पहुंच गए। और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांतिपूर्ण है।। इस संबंध में सीओ रजनीश कुमार की बाईट 👇2
- नगरा में बिजली बनाने को लेकर विवाद, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुकदमा दर्ज, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी बलिया। थाना नगरा क्षेत्र के ग्राम सेमरी में रविवार को बिजली के खंभे से बिजली ठीक करने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनू यादव (25) पुत्र रामकवल यादव, निवासी ग्राम सेमरी, थाना नगरा, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आंधी-तूफान और बारिश के कारण सोनू यादव के घर की बिजली खराब हो गई थी। वह स्वयं अपने पटीदार शैलेंद्र यादव पुत्र सुमेर यादव के घर के सामने बिजली के खंभे से बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान शैलेंद्र यादव द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद शैलेंद्र यादव और उसके परिवारजनों ने सोनू के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और पुलिस के अनुसार शांति व्यवस्था कायम है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी दी है।1
- गोरखपुर में जलभराव की शिकायत पर सांसद रवि किशन का तंज, BJP पार्षद से बोले- “सपा ज्वॉइन कर लिए क्या? गोरखपुर। जलभराव की समस्या को लेकर भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन को फोन किया! शिकायत सुनने के दौरान सांसद ने कथित तौर पर पार्षद से कहा- “सपा ज्वॉइन कर लिए क्या?” बातचीत का यह अंश अब चर्चा में है! जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा रही है1
- जनपद के दोहरीघाट ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली [ग्राम पंचायत चकउथ] 40 साल पुराना पंचायत भवन तेज बारिश के कारण जमींदोज हो गया है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्राम प्रधान गोपी कुमार और प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है ## 🚨 मऊ क्रांति ग्राउंड रिपोर्ट: तेज बारिश से ढहा चकउथ का 40 साल पुराना पंचायत भवन; प्रधान प्रतिनिधि विजय बागी बोले— 'दलित बस्ती होने के कारण नेताओं ने फेर ली नजर' मऊ (विशेष ब्यूरो): जनपद मऊ के दोहरीघाट विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चकउथ से विकास के दावों की पोल खोलती हुई एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते ग्राम सभा का करीब 40 वर्ष पुराना जर्जर पंचायत भवन भरभरा कर जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त भवन के भीतर कोई मौजूद नहीं था, वरना एक बड़ा प्रशासनिक हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद ग्राम प्रधान गोपी कुमार और प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी ने व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और जिला पंचायत के पुराने नेतृत्व को कटघरे में खड़ा कर दिया है। ## 📌 नेताओं ने हमेशा की अनदेखी, चुनावी वादे निकले खोखले घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जुझारू प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी का दर्द छलक उठा। उन्होंने बेहद आक्रोशित लहजे में कहा, "क्षेत्र में चुनाव आते ही नेताओं का तांता लग जाता है। इस क्षेत्र में बहुत से ग्राम प्रधान बने, विधायक, सांसद और जिला पंचायत सदस्य आए और चले गए, लेकिन आज तक किसी भी बड़े जनप्रतिनिधि की नजर इस अत्यंत महत्वपूर्ण पंचायत भवन पर नहीं पड़ी। इस भवन की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन सबने इसे नजरअंदाज कर दिया।" ## 🛑 'दलित बस्ती होने के कारण लोग आने से कतराते हैं' — बड़ा आरोप प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार बागी ने सीधे तौर पर समाज और राजनीति के ठेकेदारों की मानसिकता पर प्रहार करते हुए एक गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "सच्चाई यह है कि लोग हमारी ग्राम सभा में आना ही नहीं चाहते हैं। हमारे गांव को हमेशा उपेक्षा की नजर से देखा गया क्योंकि मेरा गांव एक दलित बस्ती है। नेताओं और अधिकारियों के लिए यह सिर्फ एक वोट बैंक का जरिया है, यही वजह है कि आज 40 साल पुरानी सरकारी इमारत बारिश के पानी में बह गई, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता।" ## 💼 वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी ने की तुरंत नए भवन की मांग इस पूरी घटना पर ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग कर रहे 'राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत' के उत्तर प्रदेश प्रचार मंत्री एवं 'मऊ क्रांति' के विशेष जिला संवाददाता पत्रकार अब्दुल रहमान इदरीसी ने जिला प्रशासन और शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। अब्दुल रहमान इदरीसी ने अपनी विशेष रिपोर्ट में कहा कि डिजिटल मंच "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" हमेशा शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने मऊ के जिलाधिकारी (DM) से मांग की है कि चकउथ ग्राम सभा की इस दलित बस्ती की उपेक्षा को तुरंत बंद किया जाए और गिरे हुए भवन के स्थान पर तत्काल प्रभाव से एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त 'नए पंचायत भवन' के निर्माण की स्वीकृति दी जाए ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यों के लिए भटकना न पड़े। ------------------------------ मुख्य ग्राउंड रिपोर्टर: अब्दुल रहमान इदरीसी (प्रचार मंत्री - उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एवं जिला संवाददाता - मऊ क्रांति) आधिकारिक डिजिटल आवाज: "बहुजन की आवाज अब्दुल रहमान के साथ" (फेसबुक पेज) ------------------------------ #Hashtags For #Social #Media: #MauNews #DohriGhat #Chakauth #PanchayatBhawan #GramPradhan #DalitBasti #UpravaNews #MauKranti #Samachar #BreakingNews #UttarPradeshGovernment #BahujanKiAwaaz #AdministrativeNegligence #RainDamage ------------------------------3
- मऊ पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद पहुंचे मऊ पत्रकारों के कई सवालों का दिया बेवाकी से जवाब1
- सेवा ही संकल्प अभियान के तहत मधुबन एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित मऊ । सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत संस्कृति विभाग में पंजीकृत नुक्कड़ नाटक टीमों द्वारा जनपद के विधानसभा क्षेत्र मधुबन एवं घोसी के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के साढ़े 9 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई तथा पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने संवाद, गीत एवं अभिनय के जरिए सरकार की उपलब्धियों को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाया। कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाते हुए जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।4
- गांव-गांव पहुंचा ‘बहू-बेटी अभियान’, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत चौपाल लगाकर परित्यक्ता, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को किया जागरूक देवरिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत देवरिया पुलिस की ओर से रविवार को जिलेभर में विशेष ‘बहू-बेटी अभियान’ चलाया गया। अभियान का उद्देश्य परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों व कस्बों में चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों से बचाव के उपाय बताए गए। कोतवाली पुलिस की टीम ने अमर ज्योति चौराहा व सब्जी मंडी, रुद्रपुर में कस्बा क्षेत्र, रामपुर कारखाना में मठिया खुर्द, लार में धारी वार्ड, एकौना में नगवाखास, खामपार में सिरसिया मिश्र, बरहज में नौका टोला कपरवार, भलुअनी में गडेर और मदनपुर में इस्लामाबाद गांव में अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। महिलाओं को विधिक सहायता, फैमिली काउंसलिंग और निःशुल्क विधिक परामर्श की सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए)-2023 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए पीड़ित केंद्रित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी समझाया। इस दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। महिला सुरक्षा के लिए 112, 181, 1090, 102, 1076, 1098, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए उपलब्ध संसाधनों से जोड़ना है।1
- पूर्वांचल के गांधी रामगोविंद चौधरी को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब बलिया के सिकंदरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके पैतृक गांव गोसाईंपुर में अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक हर तरफ लोगों का हुजूम नजर आया। अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के चलते गोसाईंपुर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग अपने वाहन छोड़कर पैदल ही अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे माहौल में शोक और भावुकता का वातावरण रहा। हजारों लोगों की मौजूदगी ने रामगोविंद चौधरी के प्रति क्षेत्र में लोगों के सम्मान और जुड़ाव को प्रदर्शित किया।1