विधायक बंशीधर भगत द्वारा दिए गए बयान को लेकर उत्पन्न भ्रम पर अब स्वयं विधायक ने मीडिया में बयान जारी करते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है। प्रेस नोट हल्द्वानी 19/04/26 कल आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री खजान दास की मौजूदगी में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत द्वारा दिए गए बयान को लेकर उत्पन्न भ्रम पर अब स्वयं विधायक ने मीडिया में बयान जारी करते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि उनके कथन “मैं बता नहीं सकता, 2027 मुश्किल हो जाएगा” को कुछ लोगों द्वारा गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर पार्टी और सरकार की छवि कमजोर दिखाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उनका आशय बिल्कुल अलग था। विधायक भगत ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्यों के आधार पर पुनः विजय हासिल करेगी और नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा मोदी जी का नेतृत्व उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।उनकी दूरदर्शी सोच से चार धाम ऑल-वेदर रोड, रेल परियोजनाएं और बॉर्डर कनेक्टिविटी जैसी बड़ी योजनाएं तेजी से पूरी हो रही हैं, जिससे देवभूमि की पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को लेकर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई थी। शहर में लंबे समय से सड़कों के खोदे जाने और समय पर पुनर्निर्माण न होने के कारण आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों का धैर्य टूटता जा रहा है। भगत ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन यदि अधिकारियों की लापरवाही बनी रही तो इन कार्यों का अपेक्षित लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाएगा और इसका नकारात्मक असर चुनावों में देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नई पाइपलाइन, ट्यूबवेल, सीवर लाइन और गैस पाइपलाइन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के चलते अधिकांश सड़कों को खोदा गया है। कई स्थानों पर पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता है। विधायक ने विभागों के बीच समन्वय की कमी को आम जनता की परेशानी का मुख्य कारण बताते हुए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और स्पष्ट संकेत दिया कि 2027 में इसकी जवाबदेही तय होगी। अंत में उन्होंने कहा कि उनके बयान को पार्टी या सरकार की कमजोरी के रूप में प्रस्तुत करना गलत है। जो लोग ऐसा मानते हैं, उन्हें वास्तविकता समझने की आवश्यकता है और आने वाले चुनाव परिणाम स्वयं सच्चाई को स्पष्ट कर देंगे। बंशीधर भगत विधायक कालाढूंगी विधानसभा ( उत्तराखंड )

- Ankit GautamAlmora, Uttarakhand😂12 hrs ago
- विडियो देखें- मोटाहल्दू (हल्द्वानी) हल्द्वानी के मोटाहल्दू स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी (मदरसन) के कर्मचारियों का आंदोलन अब वेतन वृद्धि और पुलिस के कथित व्यवहार को लेकर तेज हो गया है। प्रदर्शनकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने आंदोलन के दौरान उनके साथ अभद्रता और सख्ती की। एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि एक पुलिस निरीक्षक ने उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया और धमकी दी। उप श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद प्रबंधन ने कर्मचारियों की 14 में से 12 मांगों को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, वेतन वृद्धि का मामला अभी भी सरकार के आधिकारिक आदेश (GO) के इंतजार में अटका हुआ है।1
- बागेश्वर में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाये भी बढ़ रहे...1
- Post by John William1
- जनता दरबार में DM का एक्शन, मौके पर समाधान के निर्देश1
- बिलासपुर में हाईवे चौड़ीकरण जद में आई दो दरगाहों पर रात के अंधेरे में प्रशासन की ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन और सभासद की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोमवार को पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मौहम्मद हसन खां ने कहा कि यह बहुत बड़ा 'जुल्म ज्यादती' हैं,उनके बुजुर्ग हज़रत सादिक शाह मियां और बिशारद नगर स्थित साहू शाह मियां की यह दोनों दरगाहें कई सौ सालों पुरानी थीं।इन दरगाहों के शहीद करने के पीछे प्रशासन की क्या मानसिकता थी,उन्हें नही पता लेकिन इसका फैसला ऊपर वाला करेगा।उन्होंने कहा हम कमजोर है, मजलूम है, लेकिन हमारे साथ ऊपर वाला है,और इसका फैसला वही करेगा! उसके घर में देर है,अंधेर नहीं।पूर्व चेयरमैन ने कहा कि मुस्लिम समाज 'अल्लाह' से ही फरियाद कर सकता हैं,क्योकि यहां उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। मुतावल्लियों को आश्वासन दिया गया था कि सिर्फ एक से दो मीटर जगह ली जाएगी,जिस पर उनके द्वारा वह स्वयं ही दरगाहों को शिफ्ट कराने की कवायद शुरू किए हुए थें,मगर प्रशासन ने एक पक्ष को सुनकर यह कार्रवाई की वह निंदनीय है, इसका खामियाजा भुगतेंगे जल्द ऊपर वाला इंसाफ करेगा। उधर नगरपालिका परिषद केए वार्ड नं 21 के सभासद फ़ैज़ान खां ने कहा कि वह पिछले पंद्रह दिनों से दोनों ही दरगाहों के मुतावल्लियों को लेकर इधर उधर घूम रहे थें प्रशासन से लेकर कृषि राज्यमंत्री तक से मिलें मगर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला।आरोप लगाया कि रात में जब अंधेरे में ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई तो,मौके पर पहुंचें उनके साथ सभासद मोहसिन खां भी लेकिन फोर्स ने उन्हें अंदर जाने नही दिया।यह कार्रवाई निंदनीय है और वह न्यायालय की शरण लेंगे।1
- उत्तराखंड:विदेश में नौकरी का झांसा देकर एक करोड़ रुपये ठगे1
- Post by अशोक सरकार1
- विडियो देखें- गुरूग्राम (हरियाणा) गुरुग्राम के सेक्टर 40 से अंकित यादव द्वारा आत्मदाह से पहले रिकॉर्ड किया गया भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वह अपनी कार में बैठे हुए अपनी पीड़ा साझा कर रहे हैं लगभग 1 मिनट 5 सेकंड के इस वीडियो में अंकित एक डिस्पोजल गिलास में शराब और कुछ दवाइयां दिखाते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी, लेकिन आज उनका "आखिरी दिन" है। वह अपनी प्रेमिका को 'बेटा' कहते हुए विश्वासघात और झूठे चोरी के आरोपों से आहत होने की बात कह रहे हैं।1