logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धमकी, ब्लैकमेलिंग और झूठे प्रकरणों से जूझते पुरुषों की आवाज बना एसआईएफ बैतूल आमला में एसडीएम और पुलिस को सौंपा ज्ञापन धमकी, ब्लैकमेलिंग और झूठे प्रकरणों से जूझते पुरुषों की आवाज बना एसआईएफ बैतूल आमला में एसडीएम और पुलिस को सौंपा ज्ञापन बैतूल। पुरुषों के अधिकार, सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर एसआईएफ बैतूल ने आमला में एसडीएम कार्यालय एवं पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपकर पुरुषों और उनके परिवारों का पक्ष सुनने तथा निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। एसआईएफ बैतूल वर्ष 2019 से पुरुष पीड़ितों और उनके परिवारों को निःशुल्क मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर रहा है। संगठन के संस्थापक डॉ. संदीप गोहे पिछले 13 वर्षों से पुरुष अधिकारों के लिए कार्यरत हैं। ज्ञापन में झूठे एवं तथ्यहीन प्रकरण, कानूनी प्रावधानों के कथित दुरुपयोग, साइबर फर्जी पहचान, यौन शोषण के नाम पर दबाव बनाना एवं ब्लैकमेलिंग, पारिवारिक-आर्थिक उत्पीड़न, धमकी और हिंसा जैसे मुद्दे उठाए गए। संगठन ने मांग की कि किसी पुरुष के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई से पहले उसके और परिवार के पक्ष को भी सुना जाए तथा तथ्यों एवं साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच हो। यदि जांच में जानबूझकर झूठा प्रकरण दर्ज कराकर सरकारी योजना, आर्थिक सहायता, भरण-पोषण या अन्य आर्थिक लाभ लेने का प्रयास सिद्ध हो, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। हत्या, हत्या के प्रयास या हत्या की साजिश के मामलों में भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन में साइबर ब्लैकमेलिंग और पारिवारिक विवादों से पुरुषों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव एवं आत्महत्या के जोखिम को देखते हुए सहायता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पुरुष सहायता हेल्पलाइन 8882498498 नंबर साझा किया गया, जहां पीड़ित पुरुष और उनके परिवार निःशुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. संदीप गोहे ने अपील की कि झूठे मामले में फंसाने की धमकी मिलने या झूठा प्रकरण दर्ज होने पर कोई पुरुष आपराधिक कदम न उठाए और कानून अपने हाथ में लेने के बजाय एसआईएफ बैतूल से संपर्क करे। संगठन ने पुरुष एवं उसके परिवार को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डॉ. संदीप गोहे, चंद्रप्रकाश झारे, छन्नू बेले, अशोक नागले एवं लखन लाल नागले, बली राम पठाये, निगम बेले आदि उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_AMLA NEWS
AMLA NEWS
आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
40853d54-4956-44fe-8d81-10d885fdb866

धमकी, ब्लैकमेलिंग और झूठे प्रकरणों से जूझते पुरुषों की आवाज बना एसआईएफ बैतूल आमला में एसडीएम और पुलिस को सौंपा ज्ञापन धमकी, ब्लैकमेलिंग और झूठे प्रकरणों से जूझते पुरुषों की आवाज बना एसआईएफ बैतूल आमला में एसडीएम और पुलिस को सौंपा ज्ञापन बैतूल। पुरुषों के अधिकार, सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर एसआईएफ बैतूल ने आमला में एसडीएम कार्यालय एवं पुलिस थाना में ज्ञापन सौंपकर पुरुषों और उनके परिवारों का पक्ष सुनने तथा निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। एसआईएफ बैतूल वर्ष 2019 से पुरुष पीड़ितों और उनके परिवारों को निःशुल्क मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर रहा है। संगठन के संस्थापक डॉ. संदीप गोहे पिछले 13 वर्षों से पुरुष अधिकारों के लिए कार्यरत हैं। ज्ञापन में झूठे एवं तथ्यहीन

0d126111-f023-498f-80bb-304fdf5617d5

प्रकरण, कानूनी प्रावधानों के कथित दुरुपयोग, साइबर फर्जी पहचान, यौन शोषण के नाम पर दबाव बनाना एवं ब्लैकमेलिंग, पारिवारिक-आर्थिक उत्पीड़न, धमकी और हिंसा जैसे मुद्दे उठाए गए। संगठन ने मांग की कि किसी पुरुष के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई से पहले उसके और परिवार के पक्ष को भी सुना जाए तथा तथ्यों एवं साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच हो। यदि जांच में जानबूझकर झूठा प्रकरण दर्ज कराकर सरकारी योजना, आर्थिक सहायता, भरण-पोषण या अन्य आर्थिक लाभ लेने का प्रयास सिद्ध हो, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। हत्या, हत्या के प्रयास या हत्या की साजिश के मामलों में भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञापन में साइबर ब्लैकमेलिंग और पारिवारिक विवादों से पुरुषों पर पड़ने वाले मानसिक

दबाव एवं आत्महत्या के जोखिम को देखते हुए सहायता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पुरुष सहायता हेल्पलाइन 8882498498 नंबर साझा किया गया, जहां पीड़ित पुरुष और उनके परिवार निःशुल्क सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. संदीप गोहे ने अपील की कि झूठे मामले में फंसाने की धमकी मिलने या झूठा प्रकरण दर्ज होने पर कोई पुरुष आपराधिक कदम न उठाए और कानून अपने हाथ में लेने के बजाय एसआईएफ बैतूल से संपर्क करे। संगठन ने पुरुष एवं उसके परिवार को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डॉ. संदीप गोहे, चंद्रप्रकाश झारे, छन्नू बेले, अशोक नागले एवं लखन लाल नागले, बली राम पठाये, निगम बेले आदि उपस्थित रहे।

More news from Betul and nearby areas
  • शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो वायरल करने की धमकी एवं पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो वायरल करने की धमकी एवं पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार 🔹 जिले में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। 🔹इसी क्रम में थाना शाहपुर क्षेत्र में महिला द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 27.09.2026 को फरियादिया द्वारा थाना शाहपुर में शिकायत प्रस्तुत की गई कि आरोपी शोभाराम यादव द्वारा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा उसके निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। साथ ही आरोपी द्वारा लगातार उसका पीछा कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा था। 🔹शिकायत की जांच एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी शोभाराम यादव का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 78, 351(2) तथा SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(w)(ii), 3(2)(v) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना शाहपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹*आरोपी गिरफ्तार* प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी शोभाराम यादव पिता खुशीलाल यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी खापा, थाना शाहपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक नीरज खरे, महिला आरक्षक सविता एवं आरक्षक आदेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, उत्पीड़न, पीछा करने अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आमजन अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी घटना की जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें।
    1
    शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो वायरल करने की धमकी एवं पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार 
शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महिला से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो वायरल करने की धमकी एवं पीछा करने का आरोपी गिरफ्तार 
🔹 जिले में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
🔹इसी क्रम में थाना शाहपुर क्षेत्र में महिला द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* 
दिनांक 27.09.2026 को फरियादिया द्वारा थाना शाहपुर में शिकायत प्रस्तुत की गई कि आरोपी शोभाराम यादव द्वारा उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए गए तथा उसके निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। साथ ही आरोपी द्वारा लगातार उसका पीछा कर उसे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा था।
🔹शिकायत की जांच एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी शोभाराम यादव का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 78, 351(2) तथा SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(w)(ii), 3(2)(v) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना शाहपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹*आरोपी गिरफ्तार* 
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी शोभाराम यादव पिता खुशीलाल यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी खापा, थाना शाहपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक सोनम साहू, उपनिरीक्षक नीरज खरे, महिला आरक्षक सविता एवं आरक्षक आदेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, उत्पीड़न, पीछा करने अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।
महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। आमजन अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी घटना की जानकारी छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
  • हिवरखेड़ स्कूल में बच्चों को बांटे स्कूल बैग, जर्जर भवन व शौचालय की समस्या भी सामने आई प्रभात पट्टन। ग्राम पंचायत हिवरखेड़ के शासकीय प्राथमिक स्कूल में जिला पंचायत सदस्य ऊमीला गवहाडे एवं उपसरपंच डाॅ. मीना गवहाडे ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। इस दौरान ऊमीला गवहाडे ने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। निरीक्षण में स्कूल भवन के जर्जर होने, शौचालयों की कमी एवं अनुपयोगी शौचालय की समस्या सामने आई। उन्होंने पंचायत सचिव को स्कूल में पानी की शीघ्र व्यवस्था करने तथा बंद पंखों को दुरुस्त कर चालू कराने के निर्देश दिए। उपसरपंच डाॅ. मीना गवहाडे ने बच्चों से कहा कि अब वे अपनी किताब-कॉपियां बैग में लाकर नियमित रूप से स्कूल आएं। पढ़ाई की सामग्री में किसी प्रकार की कमी होने पर उन्हें बताएं, आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर रमेश गवहाडे, भोजराज झौड, संजय पाठक, हरिराम चरपे, राजेश पवार, शिवशंकर माकोड़े, नीता सुवागपुरे, वंदना धोटे, संगीता गलफट सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
    1
    हिवरखेड़ स्कूल में बच्चों को बांटे स्कूल बैग, जर्जर भवन व शौचालय की समस्या भी सामने आई
प्रभात पट्टन। ग्राम पंचायत हिवरखेड़ के शासकीय प्राथमिक स्कूल में जिला पंचायत सदस्य ऊमीला गवहाडे एवं उपसरपंच डाॅ. मीना गवहाडे ने बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। इस दौरान ऊमीला गवहाडे ने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली।
निरीक्षण में स्कूल भवन के जर्जर होने, शौचालयों की कमी एवं अनुपयोगी शौचालय की समस्या सामने आई। उन्होंने पंचायत सचिव को स्कूल में पानी की शीघ्र व्यवस्था करने तथा बंद पंखों को दुरुस्त कर चालू कराने के निर्देश दिए।
उपसरपंच डाॅ. मीना गवहाडे ने बच्चों से कहा कि अब वे अपनी किताब-कॉपियां बैग में लाकर नियमित रूप से स्कूल आएं। पढ़ाई की सामग्री में किसी प्रकार की कमी होने पर उन्हें बताएं, आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर रमेश गवहाडे, भोजराज झौड, संजय पाठक, हरिराम चरपे, राजेश पवार, शिवशंकर माकोड़े, नीता सुवागपुरे, वंदना धोटे, संगीता गलफट सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *जिला अधिवक्ता संघ में शताब्दी वर्ष समारोह का प्रथम सोपान संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बिखेरी सुरों की महफिल* *अर्जुन मर्रापे (संवाददाता)* *छिंदवाड़ा।* जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा के शताब्दी वर्ष समारोह 1926-2026 के प्रथम सोपान के अंतर्गत आज जिला अधिवक्ता संघ कक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौंसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री विजय चौरे जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री निलेश उइके जी ने की। विशेष अतिथि के रूप में राज्य अधिवक्ता परिषद म.प्र. के पूर्व अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद तिवारी जी एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार मिश्रा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव नंदकिशोर साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एकल गायन एवं युगल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ युवा अधिवक्ता एवं महिला अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिए निर्णायक समिति में हरिओम सोनी, श्रीमती मृदुला शर्मा एवं श्रीमती स्वाति जैन शामिल हैं। प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 11 अक्टूबर को शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के दौरान घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के लिए चाय-बिस्किट की व्यवस्था की गई। उपाध्यक्ष सुनील लालवानी जी वित्त सचिव जयराय पुस्कालय सचिव सूर्यकांत वर्मा रीता मालवीय । भानुश्री कोल्हे वंदना टांडेकर अंकिता शर्मा गीता पवार ,कमलेश इलात्कर, बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ उपस्थित हुए
    1
    *जिला अधिवक्ता संघ में शताब्दी वर्ष समारोह का प्रथम सोपान संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने बिखेरी सुरों की महफिल*
*अर्जुन मर्रापे (संवाददाता)*
*छिंदवाड़ा।* जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा के शताब्दी वर्ष समारोह 1926-2026 के प्रथम सोपान के अंतर्गत आज जिला अधिवक्ता संघ कक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौंसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री विजय चौरे जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री निलेश उइके जी ने की। विशेष अतिथि के रूप में राज्य अधिवक्ता परिषद म.प्र. के पूर्व अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद तिवारी जी एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार मिश्रा जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव नंदकिशोर साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एकल गायन एवं युगल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ युवा अधिवक्ता एवं महिला अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के लिए निर्णायक समिति में  हरिओम सोनी, श्रीमती मृदुला शर्मा एवं श्रीमती स्वाति जैन शामिल हैं। प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 11 अक्टूबर को शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के दौरान घोषित किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं के लिए चाय-बिस्किट की व्यवस्था की गई।
उपाध्यक्ष सुनील लालवानी जी वित्त सचिव जयराय पुस्कालय सचिव सूर्यकांत वर्मा  रीता मालवीय । भानुश्री कोल्हे वंदना टांडेकर अंकिता शर्मा गीता पवार ,कमलेश इलात्कर, बड़ी संख्या में अधिवक्ता संघ उपस्थित हुए
    user_Arjun Marrapeपत्रकार
    Arjun Marrapeपत्रकार
    Photographer छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सांडिया में मां नर्मदा फिर उफान पर 🌊⚠️ सांडिया में मां नर्मदा ने फिर धारण किया रौद्र रूप! बढ़ते जलस्तर के बीच नर्मदा का तेज बहाव और उफान लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नदी का रौद्र रूप देखते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। ⚠️ सावधानी जरूरी — नदी और आसपास के निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें। 📍 सांडिया | नर्मदा तट 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सांडिया में मां नर्मदा फिर उफान पर 🌊⚠️ सांडिया में मां नर्मदा ने फिर धारण किया रौद्र रूप! बढ़ते जलस्तर के बीच नर्मदा का तेज बहाव और उफान लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नदी का रौद्र रूप देखते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। ⚠️ सावधानी जरूरी — नदी और आसपास के निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें। 📍 सांडिया | नर्मदा तट
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सांडिया में मां नर्मदा फिर उफान पर 🌊⚠️

सांडिया में मां नर्मदा ने फिर धारण किया रौद्र रूप!
बढ़ते जलस्तर के बीच नर्मदा का तेज बहाव और उफान लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नदी का रौद्र रूप देखते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।

⚠️ सावधानी जरूरी — नदी और आसपास के निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें।

📍 सांडिया | नर्मदा तट


🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सांडिया में मां नर्मदा फिर उफान पर 🌊⚠️
सांडिया में मां नर्मदा ने फिर धारण किया रौद्र रूप!
बढ़ते जलस्तर के बीच नर्मदा का तेज बहाव और उफान लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। नदी का रौद्र रूप देखते ही क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।
⚠️ सावधानी जरूरी — नदी और आसपास के निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें।
📍 सांडिया | नर्मदा तट
    user_Itarsi insider
    Itarsi insider
    Local News Reporter इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटारसी में रेबीज मुक्त अभियान: RR Pet Shop के कैंप में लगे 467 कुत्तों को टीके! विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर इटारसी के सूरजगंज स्थित RR Pet Shop और नगर पालिका के सहयोग से एक भव्य निःशुल्क एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में पशुप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर चले इस अभियान में कुल 467 पालतू और आवारा कुत्तों को रेबीज रोधी टीका लगाया गया और लोगों को पशु सुरक्षा व जागरूकता का संदेश दिया गया। #Itarsi #ItarsiNews #RabiesVaccination #RRPetShop #MadhyaPradeshNews #AnimalWelfare #DrSitasharanSharma #DogVaccination #LocalNews #ItarsiUpdate इटारसी में रेबीज मुक्त अभियान: RR Pet Shop के कैंप में लगे 467 कुत्तों को टीके! विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर इटारसी के सूरजगंज स्थित RR Pet Shop और नगर पालिका के सहयोग से एक भव्य निःशुल्क एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में पशुप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर चले इस अभियान में कुल 467 पालतू और आवारा कुत्तों को रेबीज रोधी टीका लगाया गया और लोगों को पशु सुरक्षा व जागरूकता का संदेश दिया गया। #Itarsi #ItarsiNews #RabiesVaccination #RRPetShop #MadhyaPradeshNews #AnimalWelfare #DrSitasharanSharma #DogVaccination #LocalNews #ItarsiUpdate
    1
    इटारसी में रेबीज मुक्त अभियान: RR Pet Shop के कैंप में लगे 467 कुत्तों को टीके!

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर इटारसी के सूरजगंज स्थित RR Pet Shop और नगर पालिका के सहयोग से एक भव्य निःशुल्क एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में पशुप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर चले इस अभियान में कुल 467 पालतू और आवारा कुत्तों को रेबीज रोधी टीका लगाया गया और लोगों को पशु सुरक्षा व जागरूकता का संदेश दिया गया।
#Itarsi #ItarsiNews #RabiesVaccination #RRPetShop #MadhyaPradeshNews #AnimalWelfare #DrSitasharanSharma #DogVaccination #LocalNews #ItarsiUpdate
इटारसी में रेबीज मुक्त अभियान: RR Pet Shop के कैंप में लगे 467 कुत्तों को टीके!
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर इटारसी के सूरजगंज स्थित RR Pet Shop और नगर पालिका के सहयोग से एक भव्य निःशुल्क एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा और नपा अध्यक्ष पंकज चौरे की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में पशुप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर चले इस अभियान में कुल 467 पालतू और आवारा कुत्तों को रेबीज रोधी टीका लगाया गया और लोगों को पशु सुरक्षा व जागरूकता का संदेश दिया गया।
#Itarsi #ItarsiNews #RabiesVaccination #RRPetShop #MadhyaPradeshNews #AnimalWelfare #DrSitasharanSharma #DogVaccination #LocalNews #ItarsiUpdate
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *नर्मदापुरम में आरक्षक की जांबाजी: 13 फीट गहरे कुएं में उतरकर अजगर का किया सुरक्षित रेस्क्यू* सेमरी हरचंद चौकी में पदस्थ आरक्षक अतुल शर्मा ने पेश की मानवता और जीव-प्रेम की मिसाल नर्मदापुरम। जीवों की सुरक्षा के लिए पुलिस आरक्षक हर संभव प्रयास करते हैं, यह बात सुनने में अजीब लग सकती है क्योंकि पुलिस का काम आम लोगों की सुरक्षा करना होता है। लेकिन सेमरी हरचंद चौकी में तैनात आरक्षक अतुल शर्मा इसके अपवाद हैं। कभी अचेत हो चुके सांप को मुंह से सीपीआर देकर जीवनदान देते हैं तो कभी 13 फीट गहरे कुएं में उतरकर अजगर की जान बचाते हैं। ताजा मामला ग्राम गुराड़िया का है। यहां एक खेत के करीब 13 फीट गहरे कुएं में लगभग 20 किलो वजनी विशालकाय अजगर गिर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सेमरी हरचंद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरक्षक अतुल शर्मा बिना देर किए मौके पर पहुंचे। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के डर को दरकिनार कर आरक्षक अतुल ने अकेले ही गहरे कुएं में छलांग लगा दी। कुएं के अंदर फंसे अजगर को बड़ी सूझबूझ से काबू में कर बोरी में भरा और सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में वन विभाग की मदद से अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस जांबाजी को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुर जवान की जमकर तारीफ की। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है। 3 साल पहले भी आरक्षक अतुल शर्मा ने एक जहरीले सांप को मुंह से CPR देकर उसकी जान बचाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आरक्षक अतुल शर्मा का कहना है कि उन्हें जीवों के प्रति हमदर्दी और प्यार है, इसलिए वह ऐसा करते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारें नहीं और खुद पकड़ने की कोशिश भी न करें, तुरंत विशेषज्ञ या पुलिस को सूचना दें।
    1
    *नर्मदापुरम में आरक्षक की जांबाजी: 13 फीट गहरे कुएं में उतरकर अजगर का किया सुरक्षित रेस्क्यू*
सेमरी हरचंद चौकी में पदस्थ आरक्षक अतुल शर्मा ने पेश की मानवता और जीव-प्रेम की मिसाल
नर्मदापुरम। जीवों की सुरक्षा के लिए पुलिस आरक्षक हर संभव प्रयास करते हैं, यह बात सुनने में अजीब लग सकती है क्योंकि पुलिस का काम आम लोगों की सुरक्षा करना होता है। लेकिन सेमरी हरचंद चौकी में तैनात आरक्षक अतुल शर्मा इसके अपवाद हैं। कभी अचेत हो चुके सांप को मुंह से सीपीआर देकर जीवनदान देते हैं तो कभी 13 फीट गहरे कुएं में उतरकर अजगर की जान बचाते हैं।
ताजा मामला ग्राम गुराड़िया का है। यहां एक खेत के करीब 13 फीट गहरे कुएं में लगभग 20 किलो वजनी विशालकाय अजगर गिर गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सेमरी हरचंद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरक्षक अतुल शर्मा बिना देर किए मौके पर पहुंचे।
बिना किसी सुरक्षा उपकरण के डर को दरकिनार कर आरक्षक अतुल ने अकेले ही गहरे कुएं में छलांग लगा दी। कुएं के अंदर फंसे अजगर को बड़ी सूझबूझ से काबू में कर बोरी में भरा और सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में वन विभाग की मदद से अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस जांबाजी को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुर जवान की जमकर तारीफ की।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है। 3 साल पहले भी आरक्षक अतुल शर्मा ने एक जहरीले सांप को मुंह से CPR देकर उसकी जान बचाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
आरक्षक अतुल शर्मा का कहना है कि उन्हें जीवों के प्रति हमदर्दी और प्यार है, इसलिए वह ऐसा करते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारें नहीं और खुद पकड़ने की कोशिश भी न करें, तुरंत विशेषज्ञ या पुलिस को सूचना दें।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भैंसदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता 21 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख का माल बरामद,, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार भैंसदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता 21 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख का माल बरामद,, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही थाना पुलिस ने वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। एसपी बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरी विरोधी अभियान के तहत ये सफलता मिली है। मामले की शुरुआत 24 सितंबर 2026 को हुई थी, जब ग्राम उदामा निवासी पंकज बछले ने कोथलकुंड से अपनी होंडा साइन बाइक MP48MZ4812 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपराध क्र. 325/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने विशेष टीम गठित की। टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राधेश्याम उर्फ राधे पिता दुर्गाचरण घिडोडे उम्र 21 साल निवासी सातनेर, थाना आठनेर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जिले के अलग-अलग इलाकों से 21 बाइक चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से 21 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। अब पुलिस बरामद बाइकों के इंजन-चेसिस नंबर के आधार पर अन्य थानों में दर्ज चोरी के मामलों से मिलान कर रही है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का भी खुलासा होगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, सउनि बलिराम बम्हनेले, आरक्षक नारायण, तनवीर, नरेन्द्र, सोनू, सुनील और नगर रक्षा समिति के राहुल, गौरव, दीपक, अलकेश और सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहन सुरक्षित जगह पर पार्क करें, लॉक का इस्तेमाल करें और पुरानी बाइक खरीदते समय दस्तावेजों का पूरा सत्यापन जरूर करें।
    3
    भैंसदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता
21 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख का माल बरामद,, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
भैंसदेही पुलिस को मिली बड़ी सफलता
21 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 15 लाख का माल बरामद,, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही थाना पुलिस ने वाहन चोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
एसपी बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरी विरोधी अभियान के तहत ये सफलता मिली है।
मामले की शुरुआत 24 सितंबर 2026 को हुई थी, जब ग्राम उदामा निवासी पंकज बछले ने कोथलकुंड से अपनी होंडा साइन बाइक MP48MZ4812 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपराध क्र. 325/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने विशेष टीम गठित की।
टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राधेश्याम उर्फ राधे पिता दुर्गाचरण घिडोडे उम्र 21 साल निवासी सातनेर, थाना आठनेर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जिले के अलग-अलग इलाकों से 21 बाइक चोरी करना कबूल किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से 21 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। अब पुलिस बरामद बाइकों के इंजन-चेसिस नंबर के आधार पर अन्य थानों में दर्ज चोरी के मामलों से मिलान कर रही है।
फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का भी खुलासा होगा।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, सउनि बलिराम बम्हनेले, आरक्षक नारायण, तनवीर, नरेन्द्र, सोनू, सुनील और नगर रक्षा समिति के राहुल, गौरव, दीपक, अलकेश और सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहन सुरक्षित जगह पर पार्क करें, लॉक का इस्तेमाल करें और पुरानी बाइक खरीदते समय दस्तावेजों का पूरा सत्यापन जरूर करें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
  • 🚨 इटारसी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 📍 केसला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान जारी पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। 🛵🚗 ⚠️ बाइक सवार हेलमेट पहनकर ही निकलें 🚨 इटारसी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 📍 केसला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान जारी पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। 🛵🚗 ⚠️ बाइक सवार हेलमेट पहनकर ही निकलें 📄 जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। 👉 इटारसी की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें! #Itarsi #ItarsiNews #BreakingNews #ItarsiUpdates #Kesla #TrafficChecking #Helmet #MadhyaPradesh #ItarsiInsider #NewsUpdate
    1
    🚨 इटारसी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
📍 केसला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान जारी
पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। 🛵🚗
⚠️ बाइक सवार हेलमेट पहनकर ही निकलें

🚨 इटारसी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
📍 केसला जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान जारी
पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। 🛵🚗
⚠️ बाइक सवार हेलमेट पहनकर ही निकलें
📄 जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
👉 इटारसी की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें!
#Itarsi #ItarsiNews #BreakingNews #ItarsiUpdates #Kesla #TrafficChecking #Helmet #MadhyaPradesh #ItarsiInsider #NewsUpdate
    user_Itarsi insider
    Itarsi insider
    Local News Reporter इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सेवा, संस्कृति और समरसता का संगम: सिंगोड़ी में कलश यात्रा का भव्य स्वागत, बड़नगर से वाराणसी तक निकली है सेवा संकल्प यात्रा सिंगोड़ी:- सेवा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के पुनीत उद्देश्य को लेकर गुजरात के बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ऐतिहासिक सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत कलश यात्रा का शनिवार को सिंगोड़ी बस स्टैंड पर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।यात्रा के सिंगोड़ी पहुंचते ही पूरा बस स्टैंड "भारत माता की जय" जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। ग्राम पंचायत सिंगोड़ी और भाजपा मंडल सिंगोड़ी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी और फूल-मालाओं से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सोनू सरस्वार ने बताया कि यह यात्रा गुजरात के बड़नगर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक संचालित की जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना,सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष,सोनु सरसवार , जनपद प्रतिनिधि योगेश यादव, प्रसादी पटेल,सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कलश यात्रा के स्वागत के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। सेवा, संस्कृति और समरसता का संगम: सिंगोड़ी में कलश यात्रा का भव्य स्वागत, बड़नगर से वाराणसी तक निकली है सेवा संकल्प यात्रा सिंगोड़ी:- सेवा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के पुनीत उद्देश्य को लेकर गुजरात के बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ऐतिहासिक सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत कलश यात्रा का शनिवार को सिंगोड़ी बस स्टैंड पर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।यात्रा के सिंगोड़ी पहुंचते ही पूरा बस स्टैंड "भारत माता की जय" जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। ग्राम पंचायत सिंगोड़ी और भाजपा मंडल सिंगोड़ी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी और फूल-मालाओं से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सोनू सरस्वार ने बताया कि यह यात्रा गुजरात के बड़नगर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक संचालित की जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना,सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष,सोनु सरसवार , जनपद प्रतिनिधि योगेश यादव, प्रसादी पटेल,सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कलश यात्रा के स्वागत के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई।
    1
    सेवा, संस्कृति और समरसता का संगम: सिंगोड़ी में कलश यात्रा का भव्य स्वागत, बड़नगर से वाराणसी तक निकली है सेवा संकल्प यात्रा

सिंगोड़ी:- सेवा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के पुनीत उद्देश्य को लेकर गुजरात के बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ऐतिहासिक सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत कलश यात्रा का शनिवार को सिंगोड़ी बस स्टैंड पर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।यात्रा के सिंगोड़ी पहुंचते ही पूरा बस स्टैंड "भारत माता की जय" जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। ग्राम पंचायत सिंगोड़ी और भाजपा मंडल सिंगोड़ी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी और फूल-मालाओं से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सोनू सरस्वार ने बताया कि यह यात्रा गुजरात के बड़नगर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक संचालित की जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना,सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष,सोनु सरसवार , जनपद प्रतिनिधि योगेश यादव, प्रसादी पटेल,सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कलश यात्रा के स्वागत के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई।
सेवा, संस्कृति और समरसता का संगम: सिंगोड़ी में कलश यात्रा का भव्य स्वागत, बड़नगर से वाराणसी तक निकली है सेवा संकल्प यात्रा
सिंगोड़ी:- सेवा, संस्कृति और सामाजिक समरसता के पुनीत उद्देश्य को लेकर गुजरात के बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ऐतिहासिक सेवा संकल्प यात्रा के अंतर्गत कलश यात्रा का शनिवार को सिंगोड़ी बस स्टैंड पर भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।यात्रा के सिंगोड़ी पहुंचते ही पूरा बस स्टैंड "भारत माता की जय" जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। ग्राम पंचायत सिंगोड़ी और भाजपा मंडल सिंगोड़ी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी और फूल-मालाओं से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सोनू सरस्वार ने बताया कि यह यात्रा गुजरात के बड़नगर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक संचालित की जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा भावना,सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष,सोनु सरसवार , जनपद प्रतिनिधि योगेश यादव, प्रसादी पटेल,सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कलश यात्रा के स्वागत के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.