Shuru
Apke Nagar Ki App…
एनएच-727 पर भीषण हादसा: बोलेरो–बाइक की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक गंभीर मझौलिया, पश्चिम चंपारण। बेतिया–
A9Bharat News
एनएच-727 पर भीषण हादसा: बोलेरो–बाइक की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक गंभीर मझौलिया, पश्चिम चंपारण। बेतिया–
More news from बिहार and nearby areas
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बेतिया का औचक निरीक्षण किया। 17.02.2026.1
- बैरिया। बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ मायके पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़ ली गई। महिला को प्रेमी संग देख गांव में भारी भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा शुरू हो गया। मामले की सूचना तुरंत मोबाइल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर बैरिया थाना ले आई।1
- ओवरलोडिंग का खुला खेल: परिवहन विभाग मूकदर्शक, सड़कों पर मौत का सफर!*1
- बेतिया: अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान बेतिया। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस ने व्यापक समकालीन अभियान चलाया। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्रवाई के क्रम में पुलिस टीमों ने सघन छापेमारी करते हुए करीब 81 लीटर अवैध शराब बरामद की। उत्पाद अधिनियम के तहत 4 गिरफ्तारियाँ दर्ज की गईं। इसके अतिरिक्त लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 अजमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,30,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- मंगलवार को थाना परिसर में मझौलिया के व्यवसाईयों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने एक बैठक की। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें अन्यथा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक संघ का विधिवत निबंधन कराकर समय-समय पर सदस्यों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक करते हुए दिशा निर्देश दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण मुक्त नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा जिसकी सारी जवाब दे ही अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति की होगी। उन्होंने उपस्थित व्यवसाईयों से कहा कि अब जब भी बैठक होगी व्यावसायिक संघ के अधिकारियों के साथ होगी। संघ के अधिकारी अतिक्रमण मुक्त कराने में प्रशासन का सहयोग करें। मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कानून अपराध है। वैसे अतिक्रमणकारी जो सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए हैं पूर्ण रूप से अभिलंब खाली कर दे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि प्रशासन का सहयोग करें। कानून को हाथ में नहीं ले। कोई भी समस्या हो तो प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन आपकी मदद के लिए सदैव तैयार है। इस अवसर पर मुखिया सत्य प्रकाश ने भी उपस्थित दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि मझौलिया को स्वच्छ स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह सचिव सुमन पांडे कोषाध्यक्ष अनिल सिंह रंजन पटेल संजय पटेल विश्वनाथ जायसवाल शंभू ठाकुर सिकंदर शर्मा मुन्ना कुमार अमर कुमार मनोज शाह वसीम आलम राजा महतो रॉकी सिंह राजेश शर्मा अखिलेश चौरसिया इंद्रासन महतो लाल बाबू कुमार तिलक शाह सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।4
- बेतिया सदर एसडीएम विकास कुमार जी अपनी पूजनीय माता-पिता के साथ पिवनी बाग स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में लगाए हाजरी आचार्य उमेश त्रिपाठी ने कराई पूजा अर्चना।1
- सुगौली रेल पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में जप्त शराबों को कराया विनष्ट।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। 17.02.2026.1