logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औचक निरीक्षण किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया। 17.02.2026. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बेतिया का औचक निरीक्षण किया। 17.02.2026.

5 hrs ago
user_Vivek Shrivastava.
Vivek Shrivastava.
Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
5 hrs ago

औचक निरीक्षण किया गया। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया। 17.02.2026. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बेतिया का औचक निरीक्षण किया। 17.02.2026.

More news from बिहार and nearby areas
  • बेतिया। जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति की प्रगति को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीद की स्थिति, लक्ष्य संशोधन, कैश क्रेडिट अनुमोदन और भुगतान प्रक्रिया सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि सहकारिता विभाग के पोर्टल पर कुल 24,433 किसान निबंधित हैं। इनमें 17,294 रैयत किसान और 7,189 गैर-रैयत किसान शामिल हैं। वहीं, 17 फरवरी 2026 तक जिले में कुल 82,502.804 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 68.09 प्रतिशत है। अब तक 9,341 किसानों से धान की अधिप्राप्ति की गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 28 फरवरी तक हर हाल में लक्ष्य के अनुरूप 100 प्रतिशत धान खरीद पूरी की जाए। डीएम ने सख्त शब्दों में कहा कि किसानों को धान बिक्री के बाद 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो। भुगतान में देरी को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा डीएम ने एसएफसी को निर्देश दिया कि सभी राइस मिलों को फोर्टिफाइड राइस कर्नेल की समान आपूर्ति सुनिश्चित हो। बैठक में बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ 2024-25 एवं रबी 2024-25 के लंबित भुगतान पर भी चर्चा हुई, जिस पर लाभार्थियों के डेटा का पुनः सत्यापन कराने का आदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, एसएफसी के डीएम सुमित कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    बेतिया। जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति की प्रगति को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीद की स्थिति, लक्ष्य संशोधन, कैश क्रेडिट अनुमोदन और भुगतान प्रक्रिया सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि सहकारिता विभाग के पोर्टल पर कुल 24,433 किसान निबंधित हैं। इनमें 17,294 रैयत किसान और 7,189 गैर-रैयत किसान शामिल हैं। वहीं, 17 फरवरी 2026 तक जिले में कुल 82,502.804 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 68.09 प्रतिशत है। अब तक 9,341 किसानों से धान की अधिप्राप्ति की गई है।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 28 फरवरी तक हर हाल में लक्ष्य के अनुरूप 100 प्रतिशत धान खरीद पूरी की जाए। डीएम ने सख्त शब्दों में कहा कि किसानों को धान बिक्री के बाद 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो। भुगतान में देरी को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
इसके अलावा डीएम ने एसएफसी को निर्देश दिया कि सभी राइस मिलों को फोर्टिफाइड राइस कर्नेल की समान आपूर्ति सुनिश्चित हो। बैठक में बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ 2024-25 एवं रबी 2024-25 के लंबित भुगतान पर भी चर्चा हुई, जिस पर लाभार्थियों के डेटा का पुनः सत्यापन कराने का आदेश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जिला सहकारिता पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, एसएफसी के डीएम सुमित कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बेतिया का औचक निरीक्षण किया। 17.02.2026.
    1
    जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने आज जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बेतिया का औचक निरीक्षण किया।  17.02.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • ओवरलोडिंग का खुला खेल: परिवहन विभाग मूकदर्शक, सड़कों पर मौत का सफर!*
    1
    ओवरलोडिंग का खुला खेल: परिवहन विभाग मूकदर्शक, सड़कों पर मौत का सफर!*
    user_M TV TIMES NEWS
    M TV TIMES NEWS
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • बेतिया: अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान बेतिया। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस ने व्यापक समकालीन अभियान चलाया। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्रवाई के क्रम में पुलिस टीमों ने सघन छापेमारी करते हुए करीब 81 लीटर अवैध शराब बरामद की। उत्पाद अधिनियम के तहत 4 गिरफ्तारियाँ दर्ज की गईं। इसके अतिरिक्त लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 अजमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,30,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    बेतिया: अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान
बेतिया। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस ने व्यापक समकालीन अभियान चलाया। बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्रवाई के क्रम में पुलिस टीमों ने सघन छापेमारी करते हुए करीब 81 लीटर अवैध शराब बरामद की। उत्पाद अधिनियम के तहत 4 गिरफ्तारियाँ दर्ज की गईं। इसके अतिरिक्त लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14 अजमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,30,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • मंगलवार को थाना परिसर में मझौलिया के व्यवसाईयों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने एक बैठक की। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें अन्यथा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक संघ का विधिवत निबंधन कराकर समय-समय पर सदस्यों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक करते हुए दिशा निर्देश दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण मुक्त नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा जिसकी सारी जवाब दे ही अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति की होगी। उन्होंने उपस्थित व्यवसाईयों से कहा कि अब जब भी बैठक होगी व्यावसायिक संघ के अधिकारियों के साथ होगी। संघ के अधिकारी अतिक्रमण मुक्त कराने में प्रशासन का सहयोग करें। मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कानून अपराध है। वैसे अतिक्रमणकारी जो सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए हैं पूर्ण रूप से अभिलंब खाली कर दे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि प्रशासन का सहयोग करें। कानून को हाथ में नहीं ले। कोई भी समस्या हो तो प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन आपकी मदद के लिए सदैव तैयार है। इस अवसर पर मुखिया सत्य प्रकाश ने भी उपस्थित दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि मझौलिया को स्वच्छ स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह सचिव सुमन पांडे कोषाध्यक्ष अनिल सिंह रंजन पटेल संजय पटेल विश्वनाथ जायसवाल शंभू ठाकुर सिकंदर शर्मा मुन्ना कुमार अमर कुमार मनोज शाह वसीम आलम राजा महतो रॉकी सिंह राजेश शर्मा अखिलेश चौरसिया इंद्रासन महतो लाल बाबू कुमार तिलक शाह सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।
    4
    मंगलवार को थाना परिसर में मझौलिया के व्यवसाईयों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने एक बैठक की। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें अन्यथा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक संघ का विधिवत निबंधन कराकर समय-समय पर सदस्यों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक करते हुए दिशा निर्देश दें। 
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण मुक्त नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा जिसकी सारी जवाब दे ही अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति की होगी। 
उन्होंने उपस्थित व्यवसाईयों से कहा कि अब जब भी बैठक होगी व्यावसायिक संघ के अधिकारियों के साथ होगी। संघ के अधिकारी अतिक्रमण मुक्त कराने में प्रशासन का सहयोग करें। 
मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कानून अपराध है। वैसे अतिक्रमणकारी जो सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए हैं पूर्ण रूप से अभिलंब खाली कर दे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि प्रशासन का सहयोग करें। कानून को हाथ में नहीं ले। कोई भी समस्या हो तो प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन आपकी मदद के लिए सदैव तैयार है। 
इस अवसर पर मुखिया सत्य प्रकाश ने भी उपस्थित दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि मझौलिया को स्वच्छ स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें। 
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह सचिव सुमन पांडे कोषाध्यक्ष अनिल सिंह रंजन पटेल संजय पटेल विश्वनाथ जायसवाल शंभू ठाकुर सिकंदर शर्मा मुन्ना कुमार अमर कुमार मनोज शाह वसीम आलम राजा महतो रॉकी सिंह राजेश शर्मा अखिलेश चौरसिया इंद्रासन महतो लाल बाबू कुमार तिलक शाह सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Majhaulia, Pashchim Champaran•
    11 hrs ago
  • बेतिया सदर एसडीएम विकास कुमार जी अपनी पूजनीय माता-पिता के साथ पिवनी बाग स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में लगाए हाजरी आचार्य उमेश त्रिपाठी ने कराई पूजा अर्चना।
    1
    बेतिया सदर एसडीएम विकास कुमार जी अपनी पूजनीय माता-पिता के साथ पिवनी बाग स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में लगाए हाजरी आचार्य उमेश त्रिपाठी ने कराई पूजा अर्चना।
    user_Dharmendra Sarraff
    Dharmendra Sarraff
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    19 hrs ago
  • नौतन: प्रखंड क्षेत्र के खड्डा के मुसहीं गाँव में जाने वाले सड़क का पीसीसी ध्वस्त हो जाने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया है। ग्रामीण मोतीलाल साह, सोनेलाल साह, नीतीश कुमार, संजय सोनी, सूर्य सोनी, रोहित सोनी, रूपेश सोनी, शिवम् सोनी, आदित्य कुमार आदि ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का घोर अभाव है। इससे सड़क समय से पहले ध्वस्त हो गया है। टूटे सड़क निर्माण के दिशा में संवेदक उदासीन बना हुआ है। बताया कि सड़क ध्वस्त हो जाने से वाहनों को कौन कहें पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर बच्चे बार बार गिर कर घायल हो जाते हैं। बावजूद शासन प्रशासन और संवेदक द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रहीं हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।इधर पूर्वी नौतन पंचायत के वैधनाथ नगर से मुशहरी टोली जाने वाली सड़क का पीच उजड़ जाने से लोगों में आक्रोश कायम है।
    1
    नौतन:  प्रखंड क्षेत्र के  खड्डा के मुसहीं गाँव में जाने वाले सड़क का पीसीसी ध्वस्त हो जाने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया है। ग्रामीण मोतीलाल साह, सोनेलाल साह, नीतीश कुमार, संजय सोनी, सूर्य सोनी, रोहित सोनी, रूपेश सोनी, शिवम् सोनी, आदित्य कुमार आदि ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का घोर अभाव है। इससे सड़क समय से पहले ध्वस्त हो गया है। टूटे सड़क निर्माण के दिशा में संवेदक उदासीन बना हुआ है। बताया कि सड़क ध्वस्त हो जाने से वाहनों को कौन कहें पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर बच्चे बार बार गिर कर घायल हो जाते हैं। बावजूद शासन प्रशासन और संवेदक द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रहीं हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।इधर पूर्वी नौतन पंचायत के वैधनाथ नगर से मुशहरी टोली जाने वाली सड़क का पीच उजड़ जाने से लोगों में आक्रोश कायम है।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। 17.02.2026.
    1
    जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।  17.02.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.