Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्राचीन काली मंदिर जाने वाली सड़क बदहाल! ⚠️ जर्जर सड़क… जगह-जगह टूटी हुई सड़क 🗑️ सड़क किनारे गंदगी का अंबार 💧 जलजमाव से राहगीर परेशान प्राचीन काली मंदिर जाने वाली सड़क बदहाल! ⚠️ जर्जर सड़क… जगह-जगह टूटी हुई सड़क 🗑️ सड़क किनारे गंदगी का अंबार 💧 जलजमाव से राहगीर परेशान 🙏 इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं, वहीं छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरते हैं।
Nandan Kumar
प्राचीन काली मंदिर जाने वाली सड़क बदहाल! ⚠️ जर्जर सड़क… जगह-जगह टूटी हुई सड़क 🗑️ सड़क किनारे गंदगी का अंबार 💧 जलजमाव से राहगीर परेशान प्राचीन काली मंदिर जाने वाली सड़क बदहाल! ⚠️ जर्जर सड़क… जगह-जगह टूटी हुई सड़क 🗑️ सड़क किनारे गंदगी का अंबार 💧 जलजमाव से राहगीर परेशान 🙏 इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पूजा करने पहुंचते हैं, वहीं छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरते हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- तारापुर के नए एसडीओ बने आईएएस महेश कुमार, निवर्तमान एसडीओ राकेश रंजन को दी गई विदाई तारापुर अनुमंडल में सोमवार को नए एसडीओ के रूप में आईएएस महेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अनुमंडल कर्मियों की ओर से स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वहीं सोमवार की शाम निवर्तमान एसडीओ राकेश रंजन कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशांक कुमार ने की। पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीओ महेश कुमार ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ टीम भावना से काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। सामूहिक प्रयास से समाज के अंतिम पायदान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने तारापुर के विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की। विदाई समारोह में राकेश रंजन कुमार ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्रावणी मेला, चुनाव, दशहरा और मुहर्रम सहित विभिन्न आयोजनों को सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल को संतोषजनक और यादगार बताया। मौके पर एसडीपीओ निशांत गौरव, कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया, बीडीओ प्रशांत कुमार सहित कई अधिकारी, अधिवक्ता, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन आपूर्ति पदाधिकारी ऋषि कपूर ने किया।1
- गंगा उफान पर, फिर बढ़ा जलस्तर; सीताकुंड डीह में कटाव से 30 पक्के मकानों पर खतरा मुंगेर। जिले में चार दिनों तक गंगा के जलस्तर में लगातार कमी के बाद बुधवार सुबह छह बजे से एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़कर 38.56 मीटर पर पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से 23 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि, बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी है और करीब चार घंटे में एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा की धार भी तेज हो गई है। शहर के कष्टहरणी घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। घाट पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। तेज धारा को देखते हुए गोताखोरों की तैनाती की गई है। सोझी घाट के समीप डॉल्फिन पार्क में पानी प्रवेश करने के कारण वह करीब 15 दिनों से बंद है। बबुआ घाट पर भी लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बांस और जाल लगाए गए हैं। सीताकुंड डीह में कटाव से बढ़ी चिंता सदर प्रखंड की नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के सीताकुंड डीह गांव के वार्ड संख्या एक स्थित बिंद टोला में मंगलवार से कटाव शुरू हो गया है। तेज धार के कारण करीब 10 घरों के शौचालय गंगा की जद में आ गए हैं, जबकि 30 से अधिक पक्के मकान पानी से घिरे हैं। नाथ टोला, बिंद टोली और मंडल टोला के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार कटाव तेजी से बढ़ रहा है और कई मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। लोग बालू से भरे बोरे लगाकर घरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटावरोधी कार्य कराने की मांग की है। सदर सीओ अंजली कुमारी ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सीताकुंड डीह में स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। गंगा उफान पर, फिर बढ़ा जलस्तर; सीताकुंड डीह में कटाव से 30 पक्के मकानों पर खतरा मुंगेर। जिले में चार दिनों तक गंगा के जलस्तर में लगातार कमी के बाद बुधवार सुबह छह बजे से एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़कर 38.56 मीटर पर पहुंच गया है, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से 23 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि, बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी है और करीब चार घंटे में एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा की धार भी तेज हो गई है। शहर के कष्टहरणी घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। घाट पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। तेज धारा को देखते हुए गोताखोरों की तैनाती की गई है। सोझी घाट के समीप डॉल्फिन पार्क में पानी प्रवेश करने के कारण वह करीब 15 दिनों से बंद है। बबुआ घाट पर भी लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बांस और जाल लगाए गए हैं। सीताकुंड डीह में कटाव से बढ़ी चिंता सदर प्रखंड की नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के सीताकुंड डीह गांव के वार्ड संख्या एक स्थित बिंद टोला में मंगलवार से कटाव शुरू हो गया है। तेज धार के कारण करीब 10 घरों के शौचालय गंगा की जद में आ गए हैं, जबकि 30 से अधिक पक्के मकान पानी से घिरे हैं। नाथ टोला, बिंद टोली और मंडल टोला के कुछ हिस्सों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार कटाव तेजी से बढ़ रहा है और कई मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। लोग बालू से भरे बोरे लगाकर घरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटावरोधी कार्य कराने की मांग की है। सदर सीओ अंजली कुमारी ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सीताकुंड डीह में स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।1
- नेपाल में बाढ़ से हुई क्षति पर भारत ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, हुतात्माओं की शांति हेतु हवन की तैयारी नेपाल में बाढ़ से हुई क्षति पर भारत ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, नेपाल के हुतात्माओं की शांति हेतु बुधवार को चण्डिका स्थान में होगा हवन कार्यक्रम इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम के गठन के बाद लिया गया फैसला1
- 🌿 यह खड़गपुर जंगल का सुंदर प्राकृतिक दृश्य है। 🌳 🌿 यह खड़गपुर जंगल का सुंदर प्राकृतिक दृश्य है। 🌳 🌿 यह खड़गपुर जंगल का सुंदर प्राकृतिक दृश्य है। 🌳1
- ए लड़का बांका जिला का है लेकिन आज तक प्लेटफ्रॉम नही मिल पाया ए लड़का बांका जिला का है लेकिन आज तक प्लेटफ्रॉम नही मिल पाया ए लड़का बांका जिला का है लेकिन आज तक प्लेटफ्रॉम नही मिल पाया ए लड़का बांका जिला का है लेकिन आज तक प्लेटफ्रॉम नही मिल पाया1
- गोगरी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के पास गंदगी और जल-जमाव से महादलित परिवार परेशान लोग जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी। गोगरी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक के समीप वार्ड संख्या 22 में इन दिनों गंदगी और जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे फैली गंदगी और घरों के सामने जमा पानी के कारण लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बताया जाता है कि उक्त स्थान पर करीब 10 महादलित समुदाय के मल्लिक परिवार रहते हैं। बारिश के बाद इन परिवारों के घरों के सामने जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। गंदे पानी और कचरे के बीच रहने को मजबूर परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन वार्ड संख्या 22 के इस हिस्से में स्थिति कुछ अलग नजर आ रही है। लोगों का आरोप है कि सभापति, उपसभापति और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का ध्यान अब तक इस गंभीर समस्या की ओर नहीं गया है। वहीं, इस संबंध में नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से बुधवार की शाम करीब पांच बजे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सफाई अभियान चल रहा है और अभी बारिश का मौसम है। अब सवाल यह है कि बारिश के मौसम में जलजमाव और गंदगी से परेशान लोगों को आखिर कब राहत मिलेगी? स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल सफाई कराने, जलजमाव दूर करने और नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- तारापुर में फरार 9 अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार, हाजिर नहीं हुए तो होगी कुर्की तारापुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर तारापुर पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुल नौ फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान दरोगा अनिल सिंह, एएसआई इरफान खां और एएसआई मनोज कुमार ने न्यायालय के आदेश को पढ़कर परिजनों व ग्रामीणों को सुनाया। अपर थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि महमदपुर के मिथुन कुमार यादव, भगलपुरा के अनिरुद्ध यादव उर्फ अनिल यादव व मनोज यादव, चकधोबई की गौरी देवी, रनगांव के संतोष कुमार यादव तथा लौना के प्रवीण सिंह, शीला देवी, प्रमोद कुमार और अजय कुमार के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। सभी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे हैं। आरोपितों पर मारपीट सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें निर्धारित अवधि में न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। हाजिर नहीं होने पर कुर्की-जब्ती सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 18 सेंटीमीटर ऊपर, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा कुतलुपुर पंचायत के कई हिस्सों में पहुंचा पानी, सीताकुंड-लक्ष्मीपुर बिंद टोली में तेज हुआ कटाव मुंगेर। जिले में गंगा का जलस्तर पिछले कई दिनों से चेतावनी स्तर से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 18 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच गंगा किनारे के निचले इलाकों और दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे फैल रहा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सदर प्रखंड के गंगा पार स्थित कुतलुपुर पंचायत के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। चारों ओर से गंगा से घिरी पंचायत में आवागमन, पेयजल और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तेज धारा के कारण नदी किनारे बसे लोगों में घरों और जमीन के कटाव को लेकर भय बना हुआ है। सीताकुंड-लक्ष्मीपुर बिंद टोली में तेज हुआ कटाव: गंगा की तेज धारा से सीताकुंड और लक्ष्मीपुर बिंद टोली में दोबारा कटाव शुरू हो गया है। लक्ष्मीपुर बिंद टोली में पूर्व में कटावरोधी कार्य कराया गया था, लेकिन कई स्थानों पर फिर मिट्टी कटने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी किनारे की जमीन अंदर से खिसक रही है, जिससे घरों की नींव कमजोर होने का खतरा है। ग्रामीण प्रमिला देवी, इंद्रदेव सिंह और लालो सिंह ने बताया कि कटाव बढ़ने पर कई घर गंगा में समा सकते हैं। ग्रामीण खुद पूर्व में लगाए गए जियो बैग को कटाव वाले स्थानों पर लगाकर घर बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि जलस्तर में कमी के बाद दोबारा वृद्धि होने पर कटाव और तेज हो जाता है। गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 18 सेंटीमीटर ऊपर, निचले इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा कुतलुपुर पंचायत के कई हिस्सों में पहुंचा पानी, सीताकुंड-लक्ष्मीपुर बिंद टोली में तेज हुआ कटाव मुंगेर। जिले में गंगा का जलस्तर पिछले कई दिनों से चेतावनी स्तर से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 18 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच गंगा किनारे के निचले इलाकों और दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे फैल रहा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सदर प्रखंड के गंगा पार स्थित कुतलुपुर पंचायत के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। चारों ओर से गंगा से घिरी पंचायत में आवागमन, पेयजल और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तेज धारा के कारण नदी किनारे बसे लोगों में घरों और जमीन के कटाव को लेकर भय बना हुआ है। सीताकुंड-लक्ष्मीपुर बिंद टोली में तेज हुआ कटाव: गंगा की तेज धारा से सीताकुंड और लक्ष्मीपुर बिंद टोली में दोबारा कटाव शुरू हो गया है। लक्ष्मीपुर बिंद टोली में पूर्व में कटावरोधी कार्य कराया गया था, लेकिन कई स्थानों पर फिर मिट्टी कटने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी किनारे की जमीन अंदर से खिसक रही है, जिससे घरों की नींव कमजोर होने का खतरा है। ग्रामीण प्रमिला देवी, इंद्रदेव सिंह और लालो सिंह ने बताया कि कटाव बढ़ने पर कई घर गंगा में समा सकते हैं। ग्रामीण खुद पूर्व में लगाए गए जियो बैग को कटाव वाले स्थानों पर लगाकर घर बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि जलस्तर में कमी के बाद दोबारा वृद्धि होने पर कटाव और तेज हो जाता है।1
- 🐄 देसी गौ माता हरा मक्का चारा खा रही हैं। 🌿 🐄 देसी गौ माता हरा मक्का चारा खा रही हैं। 🌿 🐄 देसी गौ माता हरा मक्का चारा खा रही हैं। 🌿1