Shuru
Apke Nagar Ki App…
चुरहट में धान खरीदी केंद्र शुरू, किसानों में उत्साह 2️⃣ चुरहट: किसानों से समर्थन मूल्य पर हो रही धान की खरीदी
Upendra Mishra
चुरहट में धान खरीदी केंद्र शुरू, किसानों में उत्साह 2️⃣ चुरहट: किसानों से समर्थन मूल्य पर हो रही धान की खरीदी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by विंध्य वसुंधरा समाचार1
- Majhauli2
- Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय1
- Post by Bablu Namdev1
- गैस के बढ़ते दामों और सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ मैहर में नगर कांग्रेस अध्यक्ष का'हल्ला बोल' मैहर। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और क्षेत्र में सिलेंडरों की भारी किल्लत के खिलाफ आज मैहर मे नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी (दद्दा) के नेतृत्व में हल्ला बोल' प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकला विरोध मार्च शनिवार, 14 मार्च को सुबह ठीक 11:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता रेस्ट हाउस द्वार पर एकत्रित हुए। यहाँ से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन घंटाघर चौराहा, कटरा बाजार, काली माता मंदिर चौक और चंडी माता मंदिर से होते हुए वापस रेस्ट हाउस पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपने हाथों में प्रतीकात्मक गैस सिलेंडर के कटआउट और तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर महंगाई विरोधी नारे लिखे थे। "गरीब की रसोई का बजट बिगड़ा" — प्रभात द्विवेदी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे आम आदमी और गरीब परिवारों की रसोई का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। विडंबना यह है कि ऊंचे दाम देने के बाद भी क्षेत्र के नागरिकों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमापति गौतम सहित नगर कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के अंत में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस के दामों में कमी नहीं की गई और आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- Post by Dinesh Sahu1
- Post by Bablu Namdev1
- *रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय *तीन दिन के भीतर नहर में पहुंचेगा पानी* * बाणसागर अधिकारियों ने किसानों को दिया आश्वासन, सैकड़ों किसानों ने किया धरना प्रदर्शन रीवा, 13 मार्च 2026। बाणसागर परियोजना अंतर्गत बहुती कैनाल की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 15 का. लालमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने मुख्य कार्यपालन यंत्री, बाणसागर परियोजना रीवा के कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार किया गया, जिसमें किसानों ने नहरों में पानी न छोड़े जाने तथा अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान बाणसागर परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि तीन दिवस के भीतर वितरक नहर में पानी छोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के के प्रतिनिधि तहसीलदार हुजूर, जिला रीवा यतीश शुक्ला को सौंपा गया, इस दौरान बाणसागर परियोजना (नहर) के एस.डी.ओ. राजेन्द्र सिंह, एवं सुनील शर्मा भी मौके पर उपस्थित रहें। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य का. लालमणि त्रिपाठी ने कहा कि बाणसागर योजना अंतर्गत बहुती कैनाल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनका सीधा असर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुरवा से रतहरा तक बनने वाली वितरक नहर परियोजना का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है, जबकि इस योजना का निर्माण कार्य कई वर्ष पहले प्रारंभ हुआ था। वर्तमान में पुरवा से हटवा तक नहर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बीते वर्षों में इस हिस्से में नियमित रूप से पानी छोड़ा जाता रहा है, जिससे किसानों की फसलों की सिंचाई होती थी तथा आसपास के जलस्रोतों में भी पानी का स्तर बना रहता था। उन्होंने बताया कि चालू रबी सीजन में इस नहर में एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ा गया है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और जलस्तर में भी गिरावट आने लगी है। यदि शीघ्र ही नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है तथा आने वाले समय में पेयजल संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। श्री त्रिपाठी ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की कि पुरवा से रतहरा तक वितरक नहर के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही पुरवा से हटवा तक बनी नहर में तत्काल पानी छोड़ा जाए, ताकि नहर से जुड़े तालाब, पोखर और नदियां भर सकें और क्षेत्र में जल स्तर संतुलित बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत दुआरी, जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान सहित अन्य क्षेत्रों में नहर और माइनर नहरों की सफाई का कार्य भी लंबे समय से नहीं हुआ है, जिसके कारण पानी का बहाव बाधित हो रहा है। अतः संबंधित माइनर नहरों की तत्काल सफाई कराई जाए ताकि सिंचाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने मांग की कि धर्मशाला महावां से दक्षिण दिशा की ओर अधूरी पड़ी नहर का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा रतहरा से सोनौरी तक पूर्व में संचालित रही नहर को पुनः चालू किया जाए, जिससे किसानों को सिंचाई की पर्याप्त सुविधा मिल सके। इसी प्रकार ग्राम सुरसाकला, सुरसा खुर्द और जोगिनिहाई आदि क्षेत्रों में अधूरी खुदाई वाली नहरों का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाना आवश्यक है, ताकि परियोजना का पूरा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिल सके। धरना स्थल पर श्री त्रिपाठी के अतिरिक्त जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 16 मृत्युंजय मिश्रा, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्र, किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह शंखू, अनिल मिश्र, पूर्व सरपंच हरिशचन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र द्विवेदी, पवन द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र सिंह, अरुण कुमार पाण्डेय, सत्यनारायण शुक्ला, भैयालाल कोल, प्रदीप रावत, यज्ञनारायण साकेत, राजेश्वर तिवारी, बैजनाथ मिश्रा, बाबूलाल शुक्ला, बैजनाथ केवट, सबनीस द्विवेदी सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।1
- बिरसिंहपुर गैस एजेंसी: रसूखदारों की 'चांदी' और गरीबों की बेबसी बिरसिंहपुर में गैस वितरण व्यवस्था प्रशासनिक दावों के विपरीत भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की भेंट चढ़ चुकी है। गैस गोदामों पर तैनात सरकारी अमला रसूखदारों की जी-हुजूरी में इतना मशगूल है कि घंटों कतारों में खड़े गरीब अपनी बारी का इंतजार ही करते रह जाते हैं। जहाँ आम आदमी एक-एक सिलेंडर के लिए सुबह से शाम तक भटक रहा है, वहीं 'जुगाड़' और पहुंच वाले लोग नियमों को ठेंगा दिखाकर एक साथ पांच-छह सिलेंडर आसानी से डंप कर रहे हैं। हद तो यह है कि यही रसूखदार इन सिलेंडरों की ऊंचे दामों पर कालाबाजारी कर रहे हैं, जबकि प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद यह धांधली खुलेआम जारी है।1