Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bablu Namdev
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया राधा फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन प्रयागराज के यमुना पार स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र में राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का उद्घाटन पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया। उन्होंने कहा कि नए पेट्रोल पंप से स्थानीय लोगों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।3
- सीधी जिले में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया है। कलेक्टर द्वारा गैस आपूर्ति सुचारू रखने के आदेश के एक दिन बाद ही शुक्रवार को जमीनी हकीकत अलग नजर आई। सूत्रों के अनुसार गैस नहीं मिलने से नाराज दर्जनों उपभोक्ता खाली एलपीजी सिलेंडर लेकर कलेक्टर बंगले पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई1
- रीवा के डभौरा थाना क्षेत्र में प्रकाश नारायण तिवारी जी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु को बिना सही जांच किए एक्सीडेंट का मामला बताना बेहद गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि पीड़ित का मोबाइल और पैसा गायब होना साफ तौर पर यह संकेत देता है कि मामला संदिग्ध है और हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रश्न यह है कि बिना निष्पक्ष जांच के ही डभौरा थाना प्रभारी इसे एक्सीडेंट कैसे घोषित कर सकते हैं? हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। मामला गम्भीर है पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।1
- Post by चंदन भइया1
- पहले मांगे 6000 रुपए सिर्फ 150 रुपए देने पर भड़क गए समिति प्रबंधक और भतीजे को बुलाकर पीड़ित से की मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हुए हुए घर से भगा दिया चाकघाट थाने जा कर पीड़ित चंदन आदिवासी ने एफ आई आर के लिए दिया आवेदन लेकिन पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही पडरी समिति प्रबंधक मुनींद्र प्रसाद शुक्ला ने शासन प्रशासन में खुद की पहुंच पकड़ होने का दिया हवाला1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमे पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में जुटे और नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज से पहले मौलाना ने अपने बयान में रमजान महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए रोजा, नमाज और नेक कामों की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत की राह पर चलने का पैगाम देता है। अलविदा जुमा के मौके पर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की भी अपील की गई। नमाज के दौरान मस्जिद परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह धार्मिक आस्था में डूबा रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी। इस दौरान क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी सक्रिय रहे।1
- Post by Bablu Namdev1
- प्रयागराज करछना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सुदामा चरित्र, सुखदेव पूजन और राजा परीक्षित मोक्ष की कथा का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता को त्याग, प्रेम और सच्ची भक्ति का प्रतीक बताया। यह कथा आयोजन पंडित लालता प्रसाद द्विवेदी एडवोकेट के आवास पर किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।2
- लालगांव चौकी क्षेत्र में युवक से मारपीट, FIR न लिखने पर पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगांव चौकी इलाके में एक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के अंगूठे में गहरी चोट आई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ज्ञानेंद्र केवट ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत करने के बावजूद उसकी FIR दर्ज नहीं की गई। युवक का आरोप है कि FIR लिखने के नाम पर लालगांव चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक कैलाश पटेल ने 2500 रुपए लिए और 5000 रुपए की अतिरिक्त मांग की। साथ ही परिजनों के साथ गाली-गलौज कर भगा देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि वह दिनेश साकेत नाम के युवक के साथ अपने मामा के घर फाग गाने गया था। वहां करीब एक से दो घंटे तक फाग गाने के बाद जब वे वापस निकल रहे थे, तभी प्रेम नाम के युवक ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित के अनुसार किसी तरह वहां से निकलने के बाद रास्ते में 3 से 4 लोगों ने फिर से उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट आ गई। पीड़ित और उसके परिजन जब शिकायत लेकर लालगांव चौकी पहुंचे तो पुलिस ने FIR दर्ज करने के बजाय पैसे की मांग की और उसकी मौसी के साथ भी गाली-गलौज कर उन्हें वहां से भगा दिया। मामले को लेकर पीड़ित के परिजन SP ऑफिस पहुंचे और लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। बाइट ज्ञानेंद्र केवट पीड़ित युवक2