logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलविदा जुमा की नमाज अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रही तैनात मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमे पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में जुटे और नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज से पहले मौलाना ने अपने बयान में रमजान महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए रोजा, नमाज और नेक कामों की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत की राह पर चलने का पैगाम देता है। अलविदा जुमा के मौके पर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की भी अपील की गई। नमाज के दौरान मस्जिद परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह धार्मिक आस्था में डूबा रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी। इस दौरान क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी सक्रिय रहे।

10 hrs ago
user_राजेश कुमार
राजेश कुमार
रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

अलविदा जुमा की नमाज अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रही तैनात मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमे पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में जुटे और नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज से पहले मौलाना ने अपने बयान में रमजान महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए रोजा, नमाज और नेक कामों की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत की राह पर चलने का पैगाम देता है। अलविदा जुमा के मौके पर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की भी अपील की गई। नमाज के दौरान मस्जिद परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह धार्मिक आस्था में डूबा रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी। इस दौरान क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी सक्रिय रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से एक व्यक्ति के बाएं हाथ पर गोली लगी अनपरा क्षेत्रान्तर्गत मामला बताया गया। इसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय द्वारा दी गई की बाइट।
    1
    सुरक्षा गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से एक व्यक्ति के बाएं हाथ पर गोली लगी अनपरा क्षेत्रान्तर्गत मामला बताया गया। इसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पिपरी  हर्ष पाण्डेय द्वारा दी गई की बाइट।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया राधा फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन प्रयागराज के यमुना पार स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र में राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का उद्घाटन पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया। उन्होंने कहा कि नए पेट्रोल पंप से स्थानीय लोगों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
    3
    पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया राधा फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन
प्रयागराज के यमुना पार स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र में राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का उद्घाटन पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया। उन्होंने कहा कि नए पेट्रोल पंप से स्थानीय लोगों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खेत में सरसों काटने पहुंचे किसान की नजर पड़ी, परिजनों ने की पहचान उतराव।प्रयागराज के उतराव थाना क्षेत्र के घूरेपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सीमा कुमारी (25) पुत्री दया राम पटेल निवासी घूरेपुर थाना उतराव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सीमा कुमारी का अभी विवाह नहीं हुआ था और वह अपने परिवार के साथ रहती थी। परिवार में दो भाई अरविंद व राहुल तथा पांच बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है जबकि रीना और मीना समेत अन्य बहनों की शादी नहीं हुई है। पिता दया राम पटेल खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता का नाम सूरज कली है। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम जब सीमा कुमारी घर पर नहीं दिखी तो उसकी बहन उसे मढ़हे में खाना खाने के लिए बुलाने गई, लेकिन वहां भी वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर ऊष्मापुर के पास खेत में सरसों काटने पहुंचे एक किसान की नजर आम के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटके शव पर पड़ी। यह देखकर उसने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान सीमा कुमारी के रूप में की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    खेत में सरसों काटने पहुंचे किसान की नजर पड़ी, परिजनों ने की पहचान
उतराव।प्रयागराज के उतराव थाना क्षेत्र के घूरेपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान सीमा कुमारी (25) पुत्री दया राम पटेल निवासी घूरेपुर थाना उतराव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सीमा कुमारी का अभी विवाह नहीं हुआ था और वह अपने परिवार के साथ रहती थी। परिवार में दो भाई अरविंद व राहुल तथा पांच बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है जबकि रीना और मीना समेत अन्य बहनों की शादी नहीं हुई है। पिता दया राम पटेल खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता का नाम सूरज कली है।
परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम जब सीमा कुमारी घर पर नहीं दिखी तो उसकी बहन उसे मढ़हे में खाना खाने के लिए बुलाने गई, लेकिन वहां भी वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
शुक्रवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर ऊष्मापुर के पास खेत में सरसों काटने पहुंचे एक किसान की नजर आम के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटके शव पर पड़ी। यह देखकर उसने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान सीमा कुमारी के रूप में की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Amarjeet Yadav
    Amarjeet Yadav
    Local News Reporter हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Nanhe lal Nanhe lal
    1
    Post by Nanhe lal Nanhe lal
    user_Nanhe lal Nanhe lal
    Nanhe lal Nanhe lal
    Voice of people हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Ved Prakash Pandey
    1
    Post by Ved Prakash Pandey
    user_Ved Prakash Pandey
    Ved Prakash Pandey
    Electrician करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मीरजापुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत "नारी लीड्स स्वच्छता" पहल के तहत नगर की साफ सफाई में विशेष योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी द्वारा सम्मानित किया गया।बता दे आठ मार्च से चौदह मार्च तक चलने वाले इस "नारी लीड्स स्वच्छता" पहल के तहत महिला सफाई मित्रों के नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा,महिला मित्र सुरक्षा के अंतर्गत महिला सफाई मित्रों का चिकित्सीय जांच किया जाएगा,इसके साथ ही महिलाओं के नेतृत्व में सफाई को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।आज इसी अभियान के अंतर्गत शहर की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नपाध्यक्ष ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि पूरे नगर की सफाई में महिला सफाई मित्रों का विशेष योगदान रहता है,उनके कठिन परिश्रम के कारण हमारे आस पास सफाई रहती है।ये महिला सफाई मित्र नारी सशक्तिकरण की उदाहरण है और अन्य महिलाओं के लिए भी समाज में प्रेरणा स्त्रोत है।आज इन सभी महिला सफाई मित्रों को सम्मानित करने का काम किया गया है।इसके साथ ही अन्य विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया है।इन सभी का शिविर लगाकर चिकित्सीय जांच भी कराई जा रही है।उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही इनके नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम प्रभात सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग एवं नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    3
    मीरजापुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत "नारी लीड्स स्वच्छता" पहल के तहत नगर की साफ सफाई में विशेष योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी द्वारा सम्मानित किया गया।बता दे आठ मार्च से चौदह मार्च तक चलने वाले इस "नारी लीड्स स्वच्छता" पहल के तहत महिला सफाई मित्रों के नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा,महिला मित्र सुरक्षा के अंतर्गत महिला सफाई मित्रों का चिकित्सीय जांच किया जाएगा,इसके साथ ही महिलाओं के नेतृत्व में सफाई को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।आज इसी अभियान के अंतर्गत शहर की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नपाध्यक्ष ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि पूरे नगर की सफाई में महिला सफाई मित्रों का विशेष योगदान रहता है,उनके कठिन परिश्रम के कारण हमारे आस पास सफाई रहती है।ये महिला सफाई मित्र नारी सशक्तिकरण की उदाहरण है और अन्य महिलाओं के लिए भी समाज में प्रेरणा स्त्रोत है।आज इन सभी महिला सफाई मित्रों को सम्मानित करने का काम किया गया है।इसके साथ ही अन्य विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया है।इन सभी का शिविर लगाकर चिकित्सीय जांच भी कराई जा रही है।उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही इनके नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम प्रभात सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग एवं नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत चौकी गांव की सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से लोगों का चलना तक दूभर हो गया है। ग्रामीणों के घरों का पानी लगातार सड़क पर बहाए जाने के कारण पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से गांव के लोगों के साथ-साथ अन्य राहगीरों का भी आवागमन होता है, लेकिन सड़क की हालत पिछले चार-पांच महीने से खराब बनी हुई है। बरसात या पानी भरने की स्थिति में गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत या निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे लोगों में नाराजगी है। मामले में गांव के वरिष्ठ समाजसेवी राम शिरोमणि तिवारी ने बताया कि गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान से ईर्ष्या के कारण जानबूझकर अपने घरों का पानी सड़क पर गिराते हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की है और गांव से होकर गुजरती है। वहीं ग्राम प्रधान फतेह बहादुर निषाद ने बताया कि उक्त सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई है और सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस समस्या से सांसद और विधायक को भी अवगत कराया जा चुका है। ग्राम प्रधान का कहना है कि उनके पास पर्याप्त बजट नहीं है, जिससे नाली का निर्माण कराया जा सके। ऐसे में विभागीय स्तर पर ही समाधान संभव है।
    1
    मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत चौकी गांव की सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से लोगों का चलना तक दूभर हो गया है। ग्रामीणों के घरों का पानी लगातार सड़क पर बहाए जाने के कारण पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से गांव के लोगों के साथ-साथ अन्य राहगीरों का भी आवागमन होता है, लेकिन सड़क की हालत पिछले चार-पांच महीने से खराब बनी हुई है। बरसात या पानी भरने की स्थिति में गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत या निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
मामले में गांव के वरिष्ठ समाजसेवी राम शिरोमणि तिवारी ने बताया कि गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान से ईर्ष्या के कारण जानबूझकर अपने घरों का पानी सड़क पर गिराते हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की है और गांव से होकर गुजरती है।
वहीं ग्राम प्रधान फतेह बहादुर निषाद ने बताया कि उक्त सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई है और सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस समस्या से सांसद और विधायक को भी अवगत कराया जा चुका है। ग्राम प्रधान का कहना है कि उनके पास पर्याप्त बजट नहीं है, जिससे नाली का निर्माण कराया जा सके। ऐसे में विभागीय स्तर पर ही समाधान संभव है।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • समाज सेवी उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार द्वारा सोनार का तारा मार्केट में हैंडपंप का मरम्मत कराया गया ग्रामीणों में खुशी, दादा ने कहा बहुत शुद्ध पानी मिलना है दादा के चेहरे पर खुशी देखी गई।
    1
    समाज सेवी उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार द्वारा सोनार का तारा मार्केट में  हैंडपंप का मरम्मत कराया गया ग्रामीणों में खुशी, दादा ने कहा बहुत शुद्ध पानी मिलना है दादा के चेहरे पर खुशी देखी गई।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • प्रयागराज करछना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सुदामा चरित्र, सुखदेव पूजन और राजा परीक्षित मोक्ष की कथा का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता को त्याग, प्रेम और सच्ची भक्ति का प्रतीक बताया। यह कथा आयोजन पंडित लालता प्रसाद द्विवेदी एडवोकेट के आवास पर किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।
    2
    प्रयागराज करछना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सुदामा चरित्र, सुखदेव पूजन और राजा परीक्षित मोक्ष की कथा का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता को त्याग, प्रेम और सच्ची भक्ति का प्रतीक बताया। यह कथा आयोजन पंडित लालता प्रसाद द्विवेदी एडवोकेट के आवास पर किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.