मिर्जापुर: नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने महिला सफाई मित्रों को किया सम्मानित मीरजापुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत "नारी लीड्स स्वच्छता" पहल के तहत नगर की साफ सफाई में विशेष योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी द्वारा सम्मानित किया गया।बता दे आठ मार्च से चौदह मार्च तक चलने वाले इस "नारी लीड्स स्वच्छता" पहल के तहत महिला सफाई मित्रों के नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा,महिला मित्र सुरक्षा के अंतर्गत महिला सफाई मित्रों का चिकित्सीय जांच किया जाएगा,इसके साथ ही महिलाओं के नेतृत्व में सफाई को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।आज इसी अभियान के अंतर्गत शहर की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नपाध्यक्ष ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि पूरे नगर की सफाई में महिला सफाई मित्रों का विशेष योगदान रहता है,उनके कठिन परिश्रम के कारण हमारे आस पास सफाई रहती है।ये महिला सफाई मित्र नारी सशक्तिकरण की उदाहरण है और अन्य महिलाओं के लिए भी समाज में प्रेरणा स्त्रोत है।आज इन सभी महिला सफाई मित्रों को सम्मानित करने का काम किया गया है।इसके साथ ही अन्य विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया है।इन सभी का शिविर लगाकर चिकित्सीय जांच भी कराई जा रही है।उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही इनके नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम प्रभात सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग एवं नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मिर्जापुर: नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने महिला सफाई मित्रों को किया सम्मानित मीरजापुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत "नारी लीड्स स्वच्छता" पहल के तहत नगर की साफ सफाई में विशेष योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी द्वारा सम्मानित किया गया।बता दे आठ मार्च से चौदह मार्च तक चलने वाले इस "नारी लीड्स स्वच्छता" पहल के तहत महिला सफाई मित्रों के नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा,महिला मित्र सुरक्षा के अंतर्गत महिला सफाई मित्रों का चिकित्सीय जांच किया जाएगा,इसके साथ
ही महिलाओं के नेतृत्व में सफाई को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।आज इसी अभियान के अंतर्गत शहर की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नपाध्यक्ष ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि पूरे नगर की सफाई में महिला सफाई मित्रों का विशेष योगदान रहता है,उनके कठिन परिश्रम के कारण हमारे आस पास सफाई रहती है।ये महिला सफाई मित्र नारी सशक्तिकरण की उदाहरण है और अन्य महिलाओं के लिए भी समाज में प्रेरणा स्त्रोत
है।आज इन सभी महिला सफाई मित्रों को सम्मानित करने का काम किया गया है।इसके साथ ही अन्य विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया है।इन सभी का शिविर लगाकर चिकित्सीय जांच भी कराई जा रही है।उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही इनके नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम प्रभात सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग एवं नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- मीरजापुर - जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि जनपद मिर्जापुर में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति पूर्व की ही भांति सामान्य है, आज तकनीक कारणों से आयल कंपनीज के सर्वर स्लो होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग में समस्या आ रही थी जिसका आज ही समाधान किया जा रहा है, अतः फिर सामान्य रूप से बुकिंग और डिलीवरी अनवरत हो जाएगी। अतएव सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से यह अपील है कि गैस के लिए कृपया एजेंसी पर जाकर या गोदाम पर जाकर अनावश्यक रूप से लाइन लगाने से बचें तथा यदि आपके घर में गैस सिलेंडर भरा पड़ा हो तो कृपया अतिरिक्त गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए फिलहाल प्रयास न करें। जनपद में आपूर्ति अनवरत बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कृपया किसी प्रकार की अफवाहों में न आएं तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें।1
- मिर्जापुर के संगमोहाल ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटने की कोशिश करने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को समझाकर ट्रैक से हटाया और बड़ी घटना होने से बचा लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।4
- नियुक्ति नहीं तो न्याय नहीं! - मुंबई के आजाद मैदान में EWS छात्रों का महा-आंदोलन मुंबई के आजाद मैदान से देखिए ग्राउंड जीरो रिपोर्ट। EWS श्रेणी के विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सीधी भर्ती की मांग की है। इंटरव्यू और ऑफर लेटर मिलने के बावजूद अब तक नियुक्ति (Appointment) न मिलने से छात्र आक्रोशित हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो वे आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।1
- पिछले कुछ दिनों में भदोही सहित अन्य कई जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर काफी भ्रामकता एवं कई अन्य अराजक बातें सामने आ रही हैं, जिससे कि लोगों के बीच गलत संदेश न पहुंचे इसी चीज को संज्ञान में लेकर आज जिलाधिकारी ने जानकारी दी1
- जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था एवं आगामी पर्व अलविदा जुमा, ईद, नवरात्रि एवं रामनवमी के दृष्टिगत शैलेश कुमार,* जिलाधिकारी भदोही तथा , अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया जा रहा। पैदल गश्त/फ्लैग मार्च के दौरान थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत घोसिया बाजार स्थित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों पर पैदल गस्त/फ्लैग मार्च कर आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाये जाने की अपील की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों/चिन्हित हाटस्पाट/मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में निरन्तर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना न हो सके। जनपद के समस्त आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाये जाने की अपील की जा रही है।3
- इस वीडियो मे एक लड़की का आरोप पुलिस पर है की उसके साथ आये दिन छेडछाड होती है जिसकी शिकायत चेतगंज थाना मे किया पर कोई सुनवाई नही हो रही। varanasi varanasi News varanasi local News awaj News1
- har har Mahadev1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- प्रयागराज (कौंधियारा/जारी) कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक टायर की दुकान का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के टायर चोरी कर लिए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री दिलीप केसरवानी की जारी बाजार में टायर की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे महंगे टायर पार कर दिए। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक काली बोलेरो कार संदिग्ध रूप से कई बार दुकान के सामने आती दिखाई दी है। फुटेज के अनुसार बोलेरो लगभग चार बार दुकान के सामने आकर रुकी, जिसके बाद चोर चोरी किए गए टायर वाहन में लादकर फरार हो गए। लगातार चोरियों से व्यापारी परेशान जारी बाजार के व्यापारियों का आरोप है कि 3 मार्च से अब तक बाजार की करीब चार दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि जारी बाजार से महज तीन किलोमीटर दूरी पर कौंधियारा थाना स्थित है। इसके अलावा बाजार में ही सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा का कार्यालय और जारी पुलिस चौकी भी मौजूद है। बावजूद इसके लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रही हैं। पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन घटना के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, जारी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकार दिलीप केसरवानी की दुकान में हुई चोरी का जल्द खुलासा किया जाए और चोरी हुए टायरों की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जारी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष बारा मोहम्मद अली भैयन, जिला उपाध्यक्ष डॉ. लालचंद पटेल, जिला संरक्षक सोमनाथ कुशवाहा, राजेश कुमार सोनकर, सुनील कुमार यादव, रामबाबू पटेल, नीरज कुमार श्रीवास्तव, गोलू सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जारी बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो क्षेत्र में इससे भी बड़ी घटनाएं होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।4