logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जारी बाजार में टायर की दुकान से दो लाख की चोरी, व्यापारियों में दहशत; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल प्रयागराज (कौंधियारा/जारी) कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक टायर की दुकान का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के टायर चोरी कर लिए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री दिलीप केसरवानी की जारी बाजार में टायर की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे महंगे टायर पार कर दिए। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक काली बोलेरो कार संदिग्ध रूप से कई बार दुकान के सामने आती दिखाई दी है। फुटेज के अनुसार बोलेरो लगभग चार बार दुकान के सामने आकर रुकी, जिसके बाद चोर चोरी किए गए टायर वाहन में लादकर फरार हो गए। लगातार चोरियों से व्यापारी परेशान जारी बाजार के व्यापारियों का आरोप है कि 3 मार्च से अब तक बाजार की करीब चार दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि जारी बाजार से महज तीन किलोमीटर दूरी पर कौंधियारा थाना स्थित है। इसके अलावा बाजार में ही सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा का कार्यालय और जारी पुलिस चौकी भी मौजूद है। बावजूद इसके लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रही हैं। पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन घटना के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, जारी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकार दिलीप केसरवानी की दुकान में हुई चोरी का जल्द खुलासा किया जाए और चोरी हुए टायरों की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जारी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष बारा मोहम्मद अली भैयन, जिला उपाध्यक्ष डॉ. लालचंद पटेल, जिला संरक्षक सोमनाथ कुशवाहा, राजेश कुमार सोनकर, सुनील कुमार यादव, रामबाबू पटेल, नीरज कुमार श्रीवास्तव, गोलू सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जारी बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो क्षेत्र में इससे भी बड़ी घटनाएं होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

6 hrs ago
user_Rohit Sharma
Rohit Sharma
निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

जारी बाजार में टायर की दुकान से दो लाख की चोरी, व्यापारियों में दहशत; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल प्रयागराज (कौंधियारा/जारी) कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक टायर की दुकान का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के टायर चोरी कर लिए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री दिलीप केसरवानी की जारी बाजार में टायर की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे महंगे टायर पार

कर दिए। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक काली बोलेरो कार संदिग्ध रूप से कई बार दुकान के सामने आती दिखाई दी है। फुटेज के अनुसार बोलेरो लगभग चार बार दुकान के सामने आकर रुकी, जिसके बाद चोर चोरी किए गए टायर वाहन में लादकर फरार हो गए। लगातार चोरियों से व्यापारी परेशान जारी बाजार के व्यापारियों का आरोप है कि 3 मार्च से अब तक बाजार की करीब चार दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही

है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि जारी बाजार से महज तीन किलोमीटर दूरी पर कौंधियारा थाना स्थित है। इसके अलावा बाजार में ही सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा का कार्यालय और जारी पुलिस चौकी भी मौजूद है। बावजूद इसके लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रही हैं। पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन घटना के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, जारी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकार दिलीप केसरवानी की दुकान में हुई चोरी का जल्द खुलासा किया जाए और चोरी हुए टायरों की बरामदगी सुनिश्चित की

जाए। इस दौरान जारी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष बारा मोहम्मद अली भैयन, जिला उपाध्यक्ष डॉ. लालचंद पटेल, जिला संरक्षक सोमनाथ कुशवाहा, राजेश कुमार सोनकर, सुनील कुमार यादव, रामबाबू पटेल, नीरज कुमार श्रीवास्तव, गोलू सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जारी बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो क्षेत्र में इससे भी बड़ी घटनाएं होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज (कौंधियारा/जारी) कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक टायर की दुकान का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के टायर चोरी कर लिए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री दिलीप केसरवानी की जारी बाजार में टायर की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे महंगे टायर पार कर दिए। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक काली बोलेरो कार संदिग्ध रूप से कई बार दुकान के सामने आती दिखाई दी है। फुटेज के अनुसार बोलेरो लगभग चार बार दुकान के सामने आकर रुकी, जिसके बाद चोर चोरी किए गए टायर वाहन में लादकर फरार हो गए। लगातार चोरियों से व्यापारी परेशान जारी बाजार के व्यापारियों का आरोप है कि 3 मार्च से अब तक बाजार की करीब चार दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि जारी बाजार से महज तीन किलोमीटर दूरी पर कौंधियारा थाना स्थित है। इसके अलावा बाजार में ही सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा का कार्यालय और जारी पुलिस चौकी भी मौजूद है। बावजूद इसके लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रही हैं। पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन घटना के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, जारी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकार दिलीप केसरवानी की दुकान में हुई चोरी का जल्द खुलासा किया जाए और चोरी हुए टायरों की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जारी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष बारा मोहम्मद अली भैयन, जिला उपाध्यक्ष डॉ. लालचंद पटेल, जिला संरक्षक सोमनाथ कुशवाहा, राजेश कुमार सोनकर, सुनील कुमार यादव, रामबाबू पटेल, नीरज कुमार श्रीवास्तव, गोलू सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जारी बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो क्षेत्र में इससे भी बड़ी घटनाएं होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
    4
    प्रयागराज (कौंधियारा/जारी) कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक टायर की दुकान का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के टायर चोरी कर लिए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला महामंत्री दिलीप केसरवानी की जारी बाजार में टायर की दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे महंगे टायर पार कर दिए। सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद बाजार में हड़कंप मच गया।
पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक काली बोलेरो कार संदिग्ध रूप से कई बार दुकान के सामने आती दिखाई दी है। फुटेज के अनुसार बोलेरो लगभग चार बार दुकान के सामने आकर रुकी, जिसके बाद चोर चोरी किए गए टायर वाहन में लादकर फरार हो गए।
लगातार चोरियों से व्यापारी परेशान
जारी बाजार के व्यापारियों का आरोप है कि 3 मार्च से अब तक बाजार की करीब चार दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जारी बाजार से महज तीन किलोमीटर दूरी पर कौंधियारा थाना स्थित है। इसके अलावा बाजार में ही सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा का कार्यालय और जारी पुलिस चौकी भी मौजूद है। बावजूद इसके लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रही हैं।
पत्रकार संगठन ने सौंपा ज्ञापन
घटना के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, जारी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकार दिलीप केसरवानी की दुकान में हुई चोरी का जल्द खुलासा किया जाए और चोरी हुए टायरों की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान जारी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अध्यक्ष बारा मोहम्मद अली भैयन, जिला उपाध्यक्ष डॉ. लालचंद पटेल, जिला संरक्षक सोमनाथ कुशवाहा, राजेश कुमार सोनकर, सुनील कुमार यादव, रामबाबू पटेल, नीरज कुमार श्रीवास्तव, गोलू सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जारी बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो क्षेत्र में इससे भी बड़ी घटनाएं होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमे पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में जुटे और नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज से पहले मौलाना ने अपने बयान में रमजान महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए रोजा, नमाज और नेक कामों की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत की राह पर चलने का पैगाम देता है। अलविदा जुमा के मौके पर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की भी अपील की गई। नमाज के दौरान मस्जिद परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह धार्मिक आस्था में डूबा रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी। इस दौरान क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी सक्रिय रहे।
    1
    मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत सोरांव गांव के रेलवे स्टेशन मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमे पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में जुटे और नमाज अदा कर देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज से पहले मौलाना ने अपने बयान में रमजान महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए रोजा, नमाज और नेक कामों की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत की राह पर चलने का पैगाम देता है। अलविदा जुमा के मौके पर लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की भी अपील की गई।
नमाज के दौरान मस्जिद परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह धार्मिक आस्था में डूबा रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी। इस दौरान क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी सक्रिय रहे।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 11अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन बैठक में 45 जिलों के स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने लिया भाग स्वर्णकार समाज की एक बैठक राजमहल में गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ जी की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमे स्वर्णकार समाज के 45 जिलों के प्रतिनिधि सम्मलित हुए। बैठक का संचालन पंकज वर्मा देवरिया ने करते हुए सभी से एक दूसरे का परिचय कराया, और सभी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सभी व्यक्ताओं ने एक सुर में कहा कि स्वर्णकार समाज किसी भी राजनैतिक पार्टी का बंधुआँ मजदूर नही है, जो स्वर्णकार समाज को उसके हिस्सेदारी के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी देगा और समाज के लोगो को सम्मान देगा स्वर्णकार समाज उसी राजनैतिक पार्टी को एकजुट होकर मतदान करेगा। बैठक में आये सभी जिलों के लोगो ने अपना अपना राय व्यक्त किया। जिससे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में एक वृहद स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन कराया जायेगा। बैठक में रवि सर्राफ,नीरज वर्मा,शिवशंकर वर्मा,सत्यनारायण सेठ, धर्मेंद्र वर्मा बबलू, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा,अजीत सोनी,जितेंद्र सेठ, कुंदन वर्मा,अरविंद वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा पूर्व चेयरमैन,राजकुमार स्वर्णकार,सतीश वर्मा,भानु सेठ, प्रदीप सेठ,जितेंद्र वर्मा,ज्योति सोनी,प्रदीप सोनी,अशोक वर्मा,राजकुमार वर्मा, विष्णुदयाल सेठ, अंकित वर्मा,मंगल प्रसाद वर्मा,गौरव वर्मा,गोपाल जी सोनी,गणेश,वर्मा,नंदलाल सेठ, सोनी,प्रेम चंद वर्मा,दिलीप सेठ,अशोक वर्मा,संतोष वर्मा,मेही लाल सेठ,विजय वर्मा,लोकेश सेठ,रमा शंकर सेठ,विष्णु सेठ,मोती लाल सेठ, सहित समाज के बंधु उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पंकज वर्मा ने किया,और सभी आये हुए समाज के लोगो का आभार प्रकट अजीत सोनी ने किया।
    2
    11अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन
बैठक में 45 जिलों के स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
स्वर्णकार समाज की एक बैठक राजमहल में  गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ जी की अध्यक्षता में आहूत की गई।
जिसमे स्वर्णकार समाज के 45 जिलों के प्रतिनिधि सम्मलित हुए। 
बैठक का संचालन पंकज वर्मा देवरिया ने करते हुए सभी से एक दूसरे का परिचय कराया, और सभी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सभी व्यक्ताओं ने एक सुर में कहा कि स्वर्णकार समाज किसी भी राजनैतिक पार्टी का बंधुआँ मजदूर नही है, जो स्वर्णकार समाज को उसके हिस्सेदारी के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी देगा और समाज के लोगो को सम्मान देगा  स्वर्णकार समाज उसी राजनैतिक पार्टी को एकजुट होकर मतदान करेगा।  बैठक में आये सभी जिलों के  लोगो ने अपना अपना राय व्यक्त किया।
जिससे
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में एक वृहद स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन कराया जायेगा। 
बैठक में रवि सर्राफ,नीरज वर्मा,शिवशंकर वर्मा,सत्यनारायण सेठ, धर्मेंद्र वर्मा बबलू, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा,अजीत सोनी,जितेंद्र सेठ, कुंदन वर्मा,अरविंद वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा पूर्व चेयरमैन,राजकुमार स्वर्णकार,सतीश वर्मा,भानु सेठ, प्रदीप सेठ,जितेंद्र वर्मा,ज्योति सोनी,प्रदीप सोनी,अशोक वर्मा,राजकुमार वर्मा, विष्णुदयाल सेठ, अंकित वर्मा,मंगल प्रसाद वर्मा,गौरव वर्मा,गोपाल जी सोनी,गणेश,वर्मा,नंदलाल सेठ, सोनी,प्रेम चंद वर्मा,दिलीप सेठ,अशोक वर्मा,संतोष वर्मा,मेही लाल सेठ,विजय वर्मा,लोकेश सेठ,रमा शंकर सेठ,विष्णु सेठ,मोती लाल सेठ, सहित समाज के बंधु उपस्थित रहे। 
बैठक का संचालन पंकज वर्मा ने किया,और सभी आये हुए समाज के लोगो का आभार प्रकट अजीत सोनी ने किया।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दिनदहाड़े नावों से यमुना नदी का सीना छलनी! महेरा तरहार सहित कई अवैध घाटों में खनन का खेल,जिम्मेदार मौन लालापुर। प्रयागराज यमुना नदी के तट पर स्थित महेरा तरहार सहित इलाके में कई घाटों पर अवैध खनन का खेल दिनदहाड़े खुलेआम चल रहा है। नदी के बीचों-बीच नावों के जरिए बालू निकालकर किनारे ढेर लगाया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार विभाग पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। शुक्रवार सुबह सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यमुना नदी में कई नावों के जरिए बालू निकाला जा रहा है, और उसे किनारे जमा किया जा रहा है। यह पूरा खेल खुलेआम हो रहा है। क्षेत्र के भिलोर, प्रतापपुर, नौढ़िया, महेरा सहित घूरपुर से प्रतापपुर मार्ग पर दर्जनों घाटों पर खनन का खेल जारी है। जिससे प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से बालू माफिया सक्रिय हैं। नावों के जरिए नदी के बीच से बालू निकालकर किनारे डंप किया जाता है और बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से इसकी ढुलाई कर दी जाती है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का अवैध खनन न केवल सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाता है, बल्कि नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है। सवाल यह उठता है कि जब दिन के उजाले में नदी में नावें चलाकर बालू निकाली जा रही है, तो क्या स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग को इसकी जानकारी नहीं है? या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है? यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यमुना के किनारे अवैध खनन का यह कारोबार और तेज होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
    1
    दिनदहाड़े नावों से यमुना नदी का सीना छलनी! महेरा तरहार सहित कई अवैध घाटों में खनन का खेल,जिम्मेदार मौन
लालापुर। प्रयागराज    
यमुना नदी के तट पर स्थित महेरा तरहार सहित इलाके में कई घाटों पर अवैध खनन का खेल दिनदहाड़े खुलेआम चल रहा है। नदी के बीचों-बीच नावों के जरिए बालू निकालकर किनारे ढेर लगाया जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार विभाग पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।
शुक्रवार सुबह सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि यमुना नदी में कई नावों के जरिए बालू निकाला जा रहा है, और उसे किनारे जमा किया जा रहा है। यह पूरा खेल खुलेआम हो रहा है। क्षेत्र के भिलोर, प्रतापपुर, नौढ़िया, महेरा सहित घूरपुर से प्रतापपुर मार्ग पर दर्जनों घाटों पर खनन का खेल जारी है। जिससे प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से बालू माफिया सक्रिय हैं। नावों के जरिए नदी के बीच से बालू निकालकर किनारे डंप किया जाता है और बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से इसकी ढुलाई कर दी जाती है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का अवैध खनन न केवल सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाता है, बल्कि नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है।
सवाल यह उठता है कि जब दिन के उजाले में नदी में नावें चलाकर बालू निकाली जा रही है, तो क्या स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग को इसकी जानकारी नहीं है? या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है?
यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यमुना के किनारे अवैध खनन का यह कारोबार और तेज होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by चंद्र दीप सिंह
    1
    Post by चंद्र दीप सिंह
    user_चंद्र दीप सिंह
    चंद्र दीप सिंह
    Voice of people मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रदीप भुजवा
    1
    प्रदीप भुजवा
    user_प्रदीप भूजवा
    प्रदीप भूजवा
    हनुमना, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    1
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया राधा फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन प्रयागराज के यमुना पार स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र में राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का उद्घाटन पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया। उन्होंने कहा कि नए पेट्रोल पंप से स्थानीय लोगों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
    3
    पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया राधा फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन
प्रयागराज के यमुना पार स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र में राधा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का उद्घाटन पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने किया। उन्होंने कहा कि नए पेट्रोल पंप से स्थानीय लोगों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.