11अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन 11अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन बैठक में 45 जिलों के स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने लिया भाग स्वर्णकार समाज की एक बैठक राजमहल में गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ जी की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमे स्वर्णकार समाज के 45 जिलों के प्रतिनिधि सम्मलित हुए। बैठक का संचालन पंकज वर्मा देवरिया ने करते हुए सभी से एक दूसरे का परिचय कराया, और सभी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सभी व्यक्ताओं ने एक सुर में कहा कि स्वर्णकार समाज किसी भी राजनैतिक पार्टी का बंधुआँ मजदूर नही है, जो स्वर्णकार समाज को उसके हिस्सेदारी के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी देगा और समाज के लोगो को सम्मान देगा स्वर्णकार समाज उसी राजनैतिक पार्टी को एकजुट होकर मतदान करेगा। बैठक में आये सभी जिलों के लोगो ने अपना अपना राय व्यक्त किया। जिससे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में एक वृहद स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन कराया जायेगा। बैठक में रवि सर्राफ,नीरज वर्मा,शिवशंकर वर्मा,सत्यनारायण सेठ, धर्मेंद्र वर्मा बबलू, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा,अजीत सोनी,जितेंद्र सेठ, कुंदन वर्मा,अरविंद वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा पूर्व चेयरमैन,राजकुमार स्वर्णकार,सतीश वर्मा,भानु सेठ, प्रदीप सेठ,जितेंद्र वर्मा,ज्योति सोनी,प्रदीप सोनी,अशोक वर्मा,राजकुमार वर्मा, विष्णुदयाल सेठ, अंकित वर्मा,मंगल प्रसाद वर्मा,गौरव वर्मा,गोपाल जी सोनी,गणेश,वर्मा,नंदलाल सेठ, सोनी,प्रेम चंद वर्मा,दिलीप सेठ,अशोक वर्मा,संतोष वर्मा,मेही लाल सेठ,विजय वर्मा,लोकेश सेठ,रमा शंकर सेठ,विष्णु सेठ,मोती लाल सेठ, सहित समाज के बंधु उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पंकज वर्मा ने किया,और सभी आये हुए समाज के लोगो का आभार प्रकट अजीत सोनी ने किया।
11अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन 11अप्रैल को लखनऊ में होगा स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन बैठक में 45 जिलों के स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने लिया भाग स्वर्णकार समाज की एक बैठक राजमहल में गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ जी की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमे स्वर्णकार समाज के 45 जिलों के प्रतिनिधि सम्मलित हुए। बैठक का संचालन पंकज वर्मा देवरिया ने करते हुए सभी से एक दूसरे का परिचय कराया, और सभी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सभी व्यक्ताओं ने एक सुर में कहा कि स्वर्णकार समाज किसी भी राजनैतिक पार्टी का बंधुआँ मजदूर नही है, जो स्वर्णकार समाज को उसके हिस्सेदारी के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी देगा और समाज के लोगो को सम्मान देगा स्वर्णकार समाज
उसी राजनैतिक पार्टी को एकजुट होकर मतदान करेगा। बैठक में आये सभी जिलों के लोगो ने अपना अपना राय व्यक्त किया। जिससे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में एक वृहद स्वर्णकार समाज का समागम सम्मेलन कराया जायेगा। बैठक में रवि सर्राफ,नीरज वर्मा,शिवशंकर वर्मा,सत्यनारायण सेठ, धर्मेंद्र वर्मा बबलू, प्रमोद वर्मा, राकेश वर्मा,अजीत सोनी,जितेंद्र सेठ, कुंदन वर्मा,अरविंद वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा पूर्व चेयरमैन,राजकुमार स्वर्णकार,सतीश वर्मा,भानु सेठ, प्रदीप सेठ,जितेंद्र वर्मा,ज्योति सोनी,प्रदीप सोनी,अशोक वर्मा,राजकुमार वर्मा, विष्णुदयाल सेठ, अंकित वर्मा,मंगल प्रसाद वर्मा,गौरव वर्मा,गोपाल जी सोनी,गणेश,वर्मा,नंदलाल सेठ, सोनी,प्रेम चंद वर्मा,दिलीप सेठ,अशोक वर्मा,संतोष वर्मा,मेही लाल सेठ,विजय वर्मा,लोकेश सेठ,रमा शंकर सेठ,विष्णु सेठ,मोती लाल सेठ, सहित समाज के बंधु उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पंकज वर्मा ने किया,और सभी आये हुए समाज के लोगो का आभार प्रकट अजीत सोनी ने किया।
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत चौकी गांव की सड़क बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से लोगों का चलना तक दूभर हो गया है। ग्रामीणों के घरों का पानी लगातार सड़क पर बहाए जाने के कारण पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से गांव के लोगों के साथ-साथ अन्य राहगीरों का भी आवागमन होता है, लेकिन सड़क की हालत पिछले चार-पांच महीने से खराब बनी हुई है। बरसात या पानी भरने की स्थिति में गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत या निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे लोगों में नाराजगी है। मामले में गांव के वरिष्ठ समाजसेवी राम शिरोमणि तिवारी ने बताया कि गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान से ईर्ष्या के कारण जानबूझकर अपने घरों का पानी सड़क पर गिराते हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की है और गांव से होकर गुजरती है। वहीं ग्राम प्रधान फतेह बहादुर निषाद ने बताया कि उक्त सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई गई है और सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस समस्या से सांसद और विधायक को भी अवगत कराया जा चुका है। ग्राम प्रधान का कहना है कि उनके पास पर्याप्त बजट नहीं है, जिससे नाली का निर्माण कराया जा सके। ऐसे में विभागीय स्तर पर ही समाधान संभव है।1
- प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह बस स्टाप चौराहे पर झोलाछाप डाक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से एक अधेड़ की मौत हो गई।इससे परिजनो में कोहरा मंच गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक के भाई को तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। मेजा थाना क्षेत्र आई सोनाई गांव निवासी जयलाल पटेल 51 वर्ष पुत्र स्व मेवालाल पटेल मंगलवार की रात खेत में पानी लगाए थे।अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई।इस दौरान परिजन उन्हें ऊंचडीह बस स्टाप चौराहे स्थित झोलाछाप डाक्टर मिथुन सौम्य सरकार के क्लीनिक लेकर पहुंचे।जहां डाक्टर ने जयलाल को दो इंजेक्शन लगाया। तभी उनकी तबियत और गंभीर हो गई।इसके बाद उनके मुंह से झाग निकलने पर घबराए परिजनो द्वारा उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इसके परिजनो के कोहराम एक गया।वहीं शव लेकर झोलाछाप के क्लीनिक पहुंचे परिजनो के हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पर मेजा थाने के दरोगा मनोज यादव पुलिस बल ई साथ घटनास्थल पहुंचे।पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर शव कब्जे में लिया।बुधवार की सुबह 10 बजे पंचनामा की कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया।मृतक के भाई रामलाल पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम भेजकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।झोलाछाप झोलाछाप डाक्टर की तलाश कराई जा रही है।जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।1
- प्रयागराज के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित कपारी पेट्रोल टंकी के पास गुरुवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रुद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रुद्र कुमार को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।3
- Post by Ved Prakash Pandey1
- Post by Daud Daud1
- Post by Raju Yadav1
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरूवा अंतर्गत मेजारोड–सिरसा मार्ग पर स्थित सोरांव गांव के तिराहे पर संकरे रास्ते के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अंडरपास पुलिया से निकलकर तिराहे पर पहुंचते ही सड़क संकरी हो जाती है, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। खासकर बड़े वाहनों के मुड़ने के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है और कुछ ही देर में लंबा जाम लग जाता है। ग्राम प्रधान राजेश द्विवेदी ने बताया कि अंडरपास पुलिया से तिराहे तक का रास्ता संकरा होने के कारण बड़े वाहन आसानी से मुड़ नहीं पाते। इसके चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासी पंकज द्विवेदी, राम बालक, संग्राम चौरसिया और नितेश कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि या तो संकरे रास्ते का चौड़ीकरण कराया जाए अथवा अंडरपास पुलिया के सामने से वैकल्पिक सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो सके और जाम की समस्या से राहत मिल सके।1
- समाज सेवी उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार द्वारा सोनार का तारा मार्केट में हैंडपंप का मरम्मत कराया गया ग्रामीणों में खुशी, दादा ने कहा बहुत शुद्ध पानी मिलना है दादा के चेहरे पर खुशी देखी गई।1
- एक कूएं में गिरा युवक। सूचना पर पहुंची करछना थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ स्थानी लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकला गया। कूएं में गिरे युवक का नाम रवि कुमार भारतीया उम्र 24 वर्ष पुत्र राधेश्याम भारतीया है और वह कैथी गांव का निवासी बताया जा रहा है। सुबह शौच के लिए जा रहे एक व्यक्ति ने कूएं के अंदर से आवाज आती सुनी और झाँक कर देखा तो एक युवक कुएं में गिरा हुआ है। दौड़कर जानकारी गांव वालों को दी। गांव के लोग रस्सी लेकर पहुंचे और निकालने का प्रयास करते हुए सुचना करछना थाने पर दी। मौके पर करछना थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया और परिवार के लोगों के साथ घर भेजा गया।*1