Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju Yadav
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह बस स्टाप चौराहे पर झोलाछाप डाक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से एक अधेड़ की मौत हो गई।इससे परिजनो में कोहरा मंच गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक के भाई को तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। मेजा थाना क्षेत्र आई सोनाई गांव निवासी जयलाल पटेल 51 वर्ष पुत्र स्व मेवालाल पटेल मंगलवार की रात खेत में पानी लगाए थे।अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई।इस दौरान परिजन उन्हें ऊंचडीह बस स्टाप चौराहे स्थित झोलाछाप डाक्टर मिथुन सौम्य सरकार के क्लीनिक लेकर पहुंचे।जहां डाक्टर ने जयलाल को दो इंजेक्शन लगाया। तभी उनकी तबियत और गंभीर हो गई।इसके बाद उनके मुंह से झाग निकलने पर घबराए परिजनो द्वारा उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इसके परिजनो के कोहराम एक गया।वहीं शव लेकर झोलाछाप के क्लीनिक पहुंचे परिजनो के हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पर मेजा थाने के दरोगा मनोज यादव पुलिस बल ई साथ घटनास्थल पहुंचे।पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर शव कब्जे में लिया।बुधवार की सुबह 10 बजे पंचनामा की कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया।मृतक के भाई रामलाल पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम भेजकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।झोलाछाप झोलाछाप डाक्टर की तलाश कराई जा रही है।जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।1
- Post by Daud Daud1
- तीन दिन से लापता दो वर्षीय बच्ची का शव गड्ढे में मिला, पुलिस जांच में जुटी गने चौकी अंतर्गत गने पहाड़ी बस्ती में तीन दिन से लापता दो वर्षीय बच्ची का शव घर से करीब 60 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला। बच्ची सोमवार को घर के बाहर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को घर के पास ही उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटे।1
- गोपीगंज में LPG गैस का संकट, सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, घर-स्कूल सब परेशान! गोपीगंज (भदोही)। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते युद्ध-तनाव और मध्य पूर्व संकट ने अब भारत की रसोई तक आग लगा दी है। यू पी के गोपीगंज और आसपास के इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर की भयंकर किल्लत मच गई है। गैस एजेंसियों पर सुबह से शाम तक उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लोगो को घंटों इंतजार के बाद भी lpg सिलेंडर हाथ नहीं लग पा रहे। बुकिंग नंबर पर फोन लगाना मुमकिन नहीं नामुमकिन हो गया है , डिलेवरी मेन और गोदाम पर उपभोक्ताओं से D DAC का डिमांड किया जा रहा है। कुछ ट्रॉली वाले बुकिंग दिखाकर महंगे दामों पर सिलेंडर देने का दावा कर रहे हैं, जिससे कालाबाजारी का बाजार गर्म है। आम आदमी से लेकर स्कूल तक हाहाकार मचा हुआ है। गोपीगंज पड़ाव प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने मजबूरी में घर का सिलेंडर स्कूल लाकर बच्चों का मिड-डे मील बनवाया। उन्होंने कहा कि अगर संकट नहीं टला तो कई स्कूलों में खाना बंद हो सकता है!1
- हेडलाइंस: कलनुआ में श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन सम्पन्न, व्यास पीठ से सुदामा चरित्र और जामवंत युद्ध की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिवस गुरुवार को भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा व्यास पीठ से आचार्य पंडित राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से भगवान की महिमा और भक्ति के विविध प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता सच्चे प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुदामा जी की गरीबी के बावजूद उनकी भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और प्रेम ने उन्हें भगवान की कृपा का पात्र बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने परम मित्र सुदामा का जिस प्रकार सम्मान किया, वह सच्ची मित्रता और भक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है। इसके साथ ही कथा में जामवंत युद्ध का प्रसंग भी सुनाया गया। व्यास जी महाराज ने बताया कि भगवान की लीला अपरंपार है और जामवंत के साथ भगवान का युद्ध भी उनकी दिव्य लीला का हिस्सा था। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों की परीक्षा लेकर अंततः उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। कथा के दौरान भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए कथा का आनंद लेते रहे। कथा के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, श्रद्धालु, माताएं-बहनें और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कथा के सातवें दिन की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दिए।1
- मेजा, प्रयागराज। उरुवा विकासखंड के मेजारोड बाजार में सिरसा मार्ग पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से ई-रिक्शा खड़ा करने और फुटपाथों पर दुकानों के फैलाव से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में दिनभर वाहनों का दबाव रहता है, लेकिन ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं। वहीं कई दुकानदार भी फुटपाथों तक सामान फैलाकर दुकान लगा लेते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। मेजा रोड पुलिस चौकी प्रभारी हरिओम सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को हिदायत दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं हो पा रहा है। मेजा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों को निर्धारित स्थान पर ही लगाएं, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि बाजार की व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।1
- एक कूएं में गिरा युवक। सूचना पर पहुंची करछना थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ स्थानी लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकला गया। कूएं में गिरे युवक का नाम रवि कुमार भारतीया उम्र 24 वर्ष पुत्र राधेश्याम भारतीया है और वह कैथी गांव का निवासी बताया जा रहा है। सुबह शौच के लिए जा रहे एक व्यक्ति ने कूएं के अंदर से आवाज आती सुनी और झाँक कर देखा तो एक युवक कुएं में गिरा हुआ है। दौड़कर जानकारी गांव वालों को दी। गांव के लोग रस्सी लेकर पहुंचे और निकालने का प्रयास करते हुए सुचना करछना थाने पर दी। मौके पर करछना थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया और परिवार के लोगों के साथ घर भेजा गया।*1
- Post by Daud Daud1
- सोनार का तारा मार्केट में समाज सेवी उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार द्वारा हैंडपंप का मरम्मत कराया गया ग्रामीणों में खुशी मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के सोनार का तारा मार्केट में समाज सेवी उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार द्वारा हैंडपंप का मरम्मत कराया गया ग्रामीणों में खुशी मौसम का पारा बढ़ते ही सुबह से शाम तक लोग पानी पी-पी कर किसी तरह राहत पाने की कोशिश में हैं सोनार का तारा मार्केट के बगल सड़क के किनारे लगे हैंडपंप खराब पड़े थे। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी पीने की दिक्कतें हो रही थी। हैंडपंप पिछले करीब एक साल से खराब है और ग्राम पंचायत प्रधान ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किए । हालांकि स्वर्ण कला सोसाइटी अध्यक्ष उमेश चन्द्र सोनी द्वारा हैंडपंप की रिपेयरिंग कराई गई। उमेश चन्द्र सोनी पत्रकार ने कहा जहां जरूरत है पानी का गांव देहात में अभियान चला कर बन्द पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएगी । मार्केट में बंद पड़े हैंडपंप से पानी निकलते ही ग्रामीणों में खुशी देखी गई।2