ई-रिक्शा व अतिक्रमण से मेजारोड बाजार में रोज लग रहा जाम मेजा, प्रयागराज। उरुवा विकासखंड के मेजारोड बाजार में सिरसा मार्ग पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से ई-रिक्शा खड़ा करने और फुटपाथों पर दुकानों के फैलाव से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में दिनभर वाहनों का दबाव रहता है, लेकिन ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं। वहीं कई दुकानदार भी फुटपाथों तक सामान फैलाकर दुकान लगा लेते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। मेजा रोड पुलिस चौकी प्रभारी हरिओम सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को हिदायत दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं हो पा रहा है। मेजा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों को निर्धारित स्थान पर ही लगाएं, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि बाजार की व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

- प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह बस स्टाप चौराहे पर झोलाछाप डाक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से एक अधेड़ की मौत हो गई।इससे परिजनो में कोहरा मंच गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक के भाई को तहरीर पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। मेजा थाना क्षेत्र आई सोनाई गांव निवासी जयलाल पटेल 51 वर्ष पुत्र स्व मेवालाल पटेल मंगलवार की रात खेत में पानी लगाए थे।अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई।इस दौरान परिजन उन्हें ऊंचडीह बस स्टाप चौराहे स्थित झोलाछाप डाक्टर मिथुन सौम्य सरकार के क्लीनिक लेकर पहुंचे।जहां डाक्टर ने जयलाल को दो इंजेक्शन लगाया। तभी उनकी तबियत और गंभीर हो गई।इसके बाद उनके मुंह से झाग निकलने पर घबराए परिजनो द्वारा उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इसके परिजनो के कोहराम एक गया।वहीं शव लेकर झोलाछाप के क्लीनिक पहुंचे परिजनो के हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दी। वहीं सूचना पर मेजा थाने के दरोगा मनोज यादव पुलिस बल ई साथ घटनास्थल पहुंचे।पुलिस ने परिजनो को समझा बुझाकर शव कब्जे में लिया।बुधवार की सुबह 10 बजे पंचनामा की कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया।मृतक के भाई रामलाल पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है। मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम भेजकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।झोलाछाप झोलाछाप डाक्टर की तलाश कराई जा रही है।जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।1
- तीन दिन से लापता दो वर्षीय बच्ची का शव गड्ढे में मिला, पुलिस जांच में जुटी गने चौकी अंतर्गत गने पहाड़ी बस्ती में तीन दिन से लापता दो वर्षीय बच्ची का शव घर से करीब 60 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला। बच्ची सोमवार को घर के बाहर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार को घर के पास ही उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटे।1
- मेजा, प्रयागराज। उरुवा विकासखंड के मेजारोड बाजार में सिरसा मार्ग पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से ई-रिक्शा खड़ा करने और फुटपाथों पर दुकानों के फैलाव से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में दिनभर वाहनों का दबाव रहता है, लेकिन ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं। वहीं कई दुकानदार भी फुटपाथों तक सामान फैलाकर दुकान लगा लेते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है और जाम की स्थिति बन जाती है। मेजा रोड पुलिस चौकी प्रभारी हरिओम सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा समय-समय पर लोगों को हिदायत दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में खास सुधार नहीं हो पा रहा है। मेजा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों को निर्धारित स्थान पर ही लगाएं, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि बाजार की व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।1
- प्रयागराज के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित कपारी पेट्रोल टंकी के पास गुरुवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रुद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रुद्र कुमार को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।3
- Post by Ved Prakash Pandey1
- Post by Daud Daud1
- Post by Raju Yadav1
- एक कूएं में गिरा युवक। सूचना पर पहुंची करछना थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ स्थानी लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकला गया। कूएं में गिरे युवक का नाम रवि कुमार भारतीया उम्र 24 वर्ष पुत्र राधेश्याम भारतीया है और वह कैथी गांव का निवासी बताया जा रहा है। सुबह शौच के लिए जा रहे एक व्यक्ति ने कूएं के अंदर से आवाज आती सुनी और झाँक कर देखा तो एक युवक कुएं में गिरा हुआ है। दौड़कर जानकारी गांव वालों को दी। गांव के लोग रस्सी लेकर पहुंचे और निकालने का प्रयास करते हुए सुचना करछना थाने पर दी। मौके पर करछना थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया और परिवार के लोगों के साथ घर भेजा गया।*1